Bihar Board Class 6 Science Solutions Chapter 4 विभिन्न प्रकार के पदार्थ Text Book Questions and Answers, Notes.

BSEB Bihar Board Class 6 Science Solutions Chapter 4 विभिन्न प्रकार के पदार्थ

Bihar Board Class 6 Science विभिन्न प्रकार के पदार्थ Text Book Questions and Answers

अभ्यास एवं प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(i) जल में चीनी ……………. है।
(ii) …………..पदार्थ से होकर प्रकाश अंशतः पार करता है ।
(ii) कुछ गैसें जल में …………….. विलेय है।
(iv) कुछ पादार्थ ठंडे पानी में ……….. और गरम पानी में …………….. जल्दी घुलते हैं।
उत्तर:
(i) विलेय
(ii) पारभासी
(iii) विलेय
(iv) देर से, जल्दी ।

प्रश्न 2.
स्तंभ ‘अ’ को स्तंभ ‘ब’ से सही मिलान कीजिए –
Bihar Board Class 6 Science Solutions Chapter 4 विभिन्न प्रकार के पदार्थ 1
उत्तर:
(i) – (क)
(ii) – (घ)
(iii) – (ङ)
(iv) – (ख)
(v) – (ग)

Bihar Board Class 6 Science Solutions Chapter 4 विभिन्न प्रकार के पदार्थ

प्रश्न 3.
निम्न वाक्यों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. वे पदार्थ जो आसानी से दबाये या खरोचे जा सकते हैं ………… पदार्थ हैं। (कोमल/कठोर)
  2. हमारे हाथ में तैलीय पेन्ट या अलकतरा लग जाता है, जो इसे हम ……………. से साफ करते हैं। (जल/किरोसीन/तेल)
  3. वे पदार्थ जिनसे होकर वस्तुओं को देखा जा सकता है, ……………. कहलाते (पारदर्शी/अपारदर्शी)
  4. वे पदार्थ जिनसे होकर वस्तुओं को नहीं देखा जा सकता है, ……………. कहलाते हैं। (अपारदर्शी/पारदर्शी)
  5. पानी में तैरनेवाली वस्तुएँ ………… तथा पानी में डूब जानेवाली वस्तुएँ …….. होती हैं (भारी/हल्की)

उत्तर:

  1. कामल
  2. किरोसीन
  3. पारदर्शी
  4. अपारदर्शी
  5. हल्की, भारी ।

प्रश्न 4.
सही विकल्प चुनिए –

(i) निम्न में से कोमल पदार्थ है –
(क) साबुन
(ख) रबर
(ग) लकड़ी
(घ) लोहा
उत्तर:
(ख) रबर

(ii) निम्न पदार्थ में चमक होती है –
(क) लोहा
(ख) ताँबा
(ग) साना
(घ) लकड़ी
उत्तर:
(ख) ताँबा

(iii) निम्न में कौन-कौन से पदार्थ जल के अलावा भी घोलक हो ‘सकता है –
(क) तेल
(ख) तारपीन का तेल
(ग) केरोसीन. तेल
(घ) सरसों का तेल
उत्तर:
(ग) केरोसीन. तेल

Bihar Board Class 6 Science Solutions Chapter 4 विभिन्न प्रकार के पदार्थ

(iv) वह घोल जिसमें घुल्य पदार्थ की और मात्रा घुलने की क्षमता नहीं होती, कहलाता है –
(क) संतृप्त घोल
(ख) असंतृप्त घोल
(ग) हल्का घोल
(घ) गाढ़ा घोल
उत्तर:
(क) संतृप्त घोल

(v) कैसे पदार्थ जिनसे होकर वस्तुएँ या चीजें अस्पष्ट रूप से धुंधली दिखाई देती हैं, कहलाती है –
(क) पारदर्शी
(ख) अपारदर्शी
(ग) पारभासी
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) पारभासी

प्रश्न 5.
प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं के नाम निम्नलिखित हैं- प्लास्टिक की थैली, बाल्टी, मग, खिलौना, डब्बा इत्यादि।

प्रश्न 6.
जल में तैरनेवाली तथा डूबने वाली वस्तुओं का समूह बनायें।
उत्तर:
जल में तैरनेवाली वस्तु – सूखी पत्ती, लकड़ी, प्लास्टिक की थैली, प्लास्टिक गेंद, नाव, नारियल इत्यादि।
डूबने वाली वस्तु – कंकड़, चाभी, लोहे की वस्तु, पत्थर, सिक्सा, काँच इत्यादि।

प्रश्न 7.
पारभासी, पारदर्शी एवं अपारदर्शी वस्त में अंतर बतायें।
उत्तर:
पारभासी-वह पदार्थ जिससे स्पष्ट रूप से तो नहीं किन्त थोडी मात्रा में देखा जा सके और कुछ भाग को नहीं देखा जा सके, उसे पारभासी कहते हैं।
जैसे – तेल लगा हुआ कागज इत्यादि।

पारदर्शी – वह पदार्थ जिससे स्पष्ट रूप से आर-पार देखा जा सके, उसे पारदर्शी कहते हैं।
जैसे – काँच इत्यादि।

अपारदर्शी – वह पदार्थ जिससे स्पष्ट रूप से आर-पार नहीं देखा जा सके, उसे अपारदर्शी कहते हैं।
जैसे – कोयला, पत्थर, लोहा इत्यादि।

Bihar Board Class 6 Science Solutions Chapter 4 विभिन्न प्रकार के पदार्थ

प्रश्न 8.
विलेय एवं अविलेय से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
विलेय – वह जो जल में पूर्ण रूप से घुल जाए वह पदार्थ जल में विलय कहलाता है। पदार्थ का मात्र अवशेष भी न रह जाए वह पदार्थ जल में पूर्णत: विलेय कहलाता है।

अविलेय – बहुत से पदार्थ ऐसे हैं जो जल में पूर्ण रूप से घोलने पर भी वह उसमें घुलनशील नहीं होता है तो वैसे पदार्थ को अविलेय पदार्थ कहते है।

प्रश्न 9.
संतप्त घोल किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
वह पदार्थ जो पानी की निश्चित मात्रा में घुलती है, उसे घुलनशीलता कहते हैं, और इन घोलों को संतृप्त घोल कहते हैं।
जैसे – एक गिलास पानी में नमक या चीनी का घोल।

Bihar Board Class 6 Science Solutions Chapter 4 विभिन्न प्रकार के पदार्थ

Bihar Board Class 6 Science विभिन्न प्रकार के पदार्थ Notes

अध्ययन समाग्री:

हमारे चारों तरफ विभिन्न प्रकार के पदार्थ फैले हुए हैं। इन पदार्थों में प्रत्येक के आकार-प्रकार एवं संरचना अलग-अलग होते हैं और इसकी अवस्थाएँ भी अलग-अलग होती हैं। परन्तु कुछ समान अवस्था में भी पाए जाते हैं। अत: अवस्थाओं के आधार पर पदार्थ को तीन भागों में विभाजित किया जाता है।

  1. ठोस लकड़ी, कोयला, पुस्तक, ईंट, दीवार, कलम।
  2. द्रव-पानी, तेल, दूध आदि।
  3. गैस हवा, ऑक्सीजन, कार्बन डाईआक्साइड आदि।

इसके अलावे प्रकाश के गमन के आधार पर भी पदार्थ को तीन भागों में विभाजित किया गया है –

(क) पारदर्शी
(ख) अपारदर्शी
(ग) पारभासी

जिन पदार्थो से प्रकाश गमन कर सकता है उन्हें पारदर्शी पदार्थ कहते हैं। जैसे—काँच, हवा, पानी इत्यादि।

जिन पदार्थों से होकर प्रकाश गमन नहीं कर सकता, उन्हें अपारदर्शी पदार्थ कहते हैं। जैसे- पत्थर, लकड़ी, लोहा आदि।

जिन पदार्थों से प्रकाश का कुछ अंश ही पार कर पाता है, उन्हें पारभासी पदार्थ कहते हैं जैसे—घिसी हुयी काँच, तेल लगा कागज आदि।

विशेष अध्ययन के आधार पर कुछ पदार्थों को धातु एवं अधातु में बाँटे गए हैं।

धातु – लोहा, तांबा, सोना आदि।
अधातु – कार्बन, क्लोरीन, ऑक्सीजन आदि।

पदार्थों को पानी में घुलनशीलता के आधार पर दो भागों में बाँटा गया है-घुलनशील पदार्थ एवं अघुलनशील पदार्थ।

Bihar Board Class 6 Science Solutions Chapter 4 विभिन्न प्रकार के पदार्थ

वे पदार्थ जो पानी में पूर्णत: घुल जाते हैं, उन्हें घुलनशील पदार्थ कहते हैं। जैसे-चीनी, नमक आदि। वे पदार्थ जो पानी में नहीं घुलते हों उसे अघुलनशील पदार्थ कहते हैं। जैसे-लकड़ी, काँच, पत्थर आदि। घुलनशील पदार्थ को विलेय कहते हैं। अघुलनशील पदार्थ को अविलेय कहते हैं। जिस पदार्थ को अपने में किसी पदार्थ को घुलाने की क्षमता होती है उसे विलायक कहते हैं और विलेय एवं विलायक के मिलने से विलयन का निर्माण होता हैं।

जैसे – चीनी-पानी के घोल में चीनी-विलेय, पानी-विलायक तथा चीनी-पानी का घोल-विलयन कहलाता है।

सभी पदार्थ में घुलने की क्षमता एक समान नहीं होती है। अत: किसी पदार्थ में घुलने की क्षमता को पदार्थ की घुलनशीलता कहते हैं।

विलयन को दो भागों में बाँटा गया है- संतृप्त विलयन एवं असंतृप्त विलयन।

‘विलेय (घुलनशील) – वैसे पदार्थ जो जल में बिल्कुल घुल जाए, उसे विलेय कहते हैं। जैसे-जल में चीनी

अविलेय (अघुलनशील) – वैसे पदार्थ जो जल में नहीं घुल सकें या घुल जाएँ, उसे अविलेय कहते हैं। जैसे-जल में लोहा।

पारभासी – वह पदार्थ जिससे स्पष्ट रूप से नहीं परन्तु थोड़ी मात्रा में देखा जा सके और कुछ भाग को नहीं देखा जा सके, उसे पारभासी कहते हैं। जैसे – तेल लगा हुआ कागज।

Bihar Board Class 6 Science Solutions Chapter 4 विभिन्न प्रकार के पदार्थ

पारदर्शी – वह पदार्थ जिससे स्पष्ट रूप से आर-पार दिखाई दे सके, उसे पारदर्शी कहते हैं। जैसे- काँच इत्यादि।

अपारदर्शी-वह पदार्थ जिससे स्पष्ट रूप से आर-पार दिखाई न दे सके, उसे अपारदर्शी कहते हैं। जैसे – कोयला, पत्थर, लोहा इत्यादि।

संतृप्त घोल – वैसे पदार्थ जो पानी की निश्चित मात्रा में घुलते हैं उसे घुलनशीलता कहते हैं और इन घोलों को संतृप्त घोल कहते हैं। जैसे – एक गिलास में एक चम्मच का घोल।

पारदर्शी – वह पदार्थ जिससे स्पष्ट रूप से आर-पार दिखाई दे सके, उसे पारदर्शी कहते हैं। जैसे – काँच इत्यादि।

अपारदर्शी – वह पदार्थ जिससे स्पष्ट रूप से आर-पार दिखाई न दे सके, उसे अपारदर्शी कहते हैं। जैसे – कोयला, पत्थर, लोहा इत्यादि।

संतृप्त घोल – वैसे पदार्थ जो पानी की निश्चित मात्रा में घुलते हैं उसे घुलनशीलता कहते हैं और इन घोलों को संतृप्त घोल कहते हैं। जैसे – एक गिलास में एक चम्मच का घोल।