Bihar Board Class 11 Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव Textbook Questions and Answers, Additional Important Questions, Notes.

BSEB Bihar Board Class 11 Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

Bihar Board Class 11 Economics भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
कुछ क्षेत्रीय और आर्थिक समूहों के उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
सार्क, यूरोपियन संघ, एशियन, जी – 8, जी – 20 आदि क्षेत्रीय और आर्थिक समूह के उदाहरण हैं।

प्रश्न 2.
विभिन्न साधन कौन से हैं जिनकी सहायता से देश अपनी घरेलू व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं?
उत्तर:
निम्नलिखित साधनों की सहायता से देश अपनी घरेलू व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं –
1980 ई. के दशक में पाकिस्तान भारत में आगे था, परंतु 1990 के दशक में पाकिस्तान की संवृद्धि दर से 3.6 की गिरावट आई। कुछ विद्वानों का मत है कि संवृद्धि दर में गिरावट के अग्रलिखित दो कारण थे –

  1. 1988 में आरम्भ की गई सुधार प्रक्रिया।
  2. पाकिस्तान में राजनैतिक अस्थिरता।

विकास की सामान्य प्रक्रिया के दौरान पाकिस्तान ने सबसे पहले रोजगार और कृषि उत्पाद से सम्बन्धित अपनी नीतियों को बदल कर उन्हें विनिर्माण और उसके बाद सेवाओं की ओर परिवर्तित कर दिया। पाकिस्तान में विनिर्माण में लगे श्रम बल का अनुपात 18% था। जब पाकिस्तान में सीधे सेवा क्षेत्रक पर जोर दिया जा रहा है। 1980 के दशक में पाकिस्तान में सेवा क्षेत्रक में 27% श्रम बल कार्यरत था। वर्ष 2000 में यह बढ़कर 37% हो गया।

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 7.
चीन में ‘एक संतान’ नीति का महत्त्वपूर्ण निहितार्थ क्या है?
उत्तर:
चीन में “एक संतान” नीति का महत्त्वपूर्ण निहितार्थ जनसंख्या में वृद्धि रोकना है।

प्रश्न 8.
भारत, चीन और पाकिस्तान के मुख्य जनांकिकीय संकेतकों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
भारत, चीन और पाकिस्तान के मुख्य जनांकिकीय संकेतक – 2000-2001:
Bihar Board Class 11 Economics Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव img 1

प्रश्न 9.
मानव विकास के विभिन्न संकेतकों का उल्लेख कीजिए। अथवा, पाकिस्तान तथा भारत के मुख्य मानव विकास के विभिन्न संकेतकों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
चीन, पाकिस्तान और भारत के मुख्य जनांकिकीय संकेत – 2003
Bihar Board Class 11 Economics Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव img 2

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 10.
स्वतंत्रता संकेतक की परिभाषा दीजिए। स्वतंत्रता संकेतकों के कुछ उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
स्वतंत्रता संकेतक से अभिप्राय उन संकेतकों से है जो मनुष्य की सामाजिक तथा राजनैतिक स्वतंत्रता को इंगित करते हैं। मानव विकास के संकेतकों में इन्हें भी शामिल किया जाना चाहिए। स्वतंत्रता संकेतक के कुछ उदाहरण-नागरिक अधिकारों की संवैधानिक संरक्षण की सीमा, न्यायपालिका का स्वतंत्रता को संरक्षण देने की संवैधानिक सीमा तथा विधि सम्मत शासन आदि।

प्रश्न 11.
उन विभिन्न कारकों का मूल्यांकन कीजिए जिनके आधार पर चीन में आर्थिक विकास में तीव्र वृद्धि (तीव्र आर्थिक विकास हुआ) हुई।
उत्तर:
चीन में तीव्र आर्थिक विकास के लिए उत्तरदायी कारक निम्नलिखित हैं –

  1. विश्व बैंक एवं मुद्रा कोष के दिशा निर्देशों के बिना 1978 में आधारित संरचना सुधार लागू करना।
  2. चीन ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में आधारित संरचना का विकास किया, जिससे वहाँ सामाजिक एवं आय के सूचकों में सुधार हुआ।
  3. चीन ने कृषि क्षेत्र सुधार कार्यक्रम लागू किया, जिससे उसकी उत्पादकता में बढ़ोतरी हुई।
  4. विकेन्द्रीयकृत नियोजन काफी लम्बे समय तक लागू रहा।
  5. व्यक्तिगत उत्पादक इकाइयों का आकार छोटा रखा गया। उपरोक्त सभी कारकों ने आर्थिक विकास में सकारात्मक योगदान प्रदान किया। चीन ने सभी सुधारात्मक उपाय पहले छोटे स्तर पर परखे, उसके बाद ही समष्टि स्तर पर उन्हें लागू किया।

प्रश्न 12.
भारत चीन और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से सम्बन्धित विशेषताओं को तीन शीर्षकों के अन्तर्गत समूहित कीजिए –

  1. एक संतान का नियम
  2. निम्न प्रजनन दर
  3. नगरीयकरण का उच्च स्तर
  4. मिश्रित अर्थव्यवस्था
  5. अति उच्च प्रजनन दर
  6. भारी जनसंख्या
  7. जनसंख्या का अत्यधिक घनत्व
  8. विनिर्माण क्षेत्रक के कारण संवृद्धि, सेवा क्षेत्रक के कारण संवृद्धि

उत्तर:
Bihar Board Class 11 Economics Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव img 3

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 13.
पाकिस्तान में धीमी संवृद्धि तथा पुनः निर्धनता के कारण बताइए।
उत्तर:
पाकिस्तान में धीमी संवृद्धि तथा पुनः निर्धनता के कारण हैं –

  1. कृषि संवृद्धि और खाद्यपूर्ति, तकनीकी परिवर्तन का संस्थागत प्रक्रिया पर आधारित न होकर अच्छी फसल पर आधारित होना, तथा
  2. पाकिस्तान की विदेशी ऋणों पर निर्भरता की प्रवृत्ति।

प्रश्न 14.
कुछ विशेष मानव विकास संकेतकों के संदर्भ में भारत, चीन और पाकिस्तान के विकास की तुलना कीजिए और उसका वैषम्य बताइए।
उत्तर:
भारत, चीन एवं पाकिस्तान में कुछ मानव विकास सूचकों की तुलना निम्नलिखित ढंग से है –

  1. कुछ मानव विकास सूचकों जैसे GDP, प्रति व्यक्ति आय आदि में चीन, भारत व पाकिस्तान से आगे है।
  2. निर्धनता रेखा से नीचे रहने वालों का प्र.श. चीन में सबसे कम है। इसके बाद क्रमशः पाकिस्तान एवं भारत का स्थान है।
  3. शिशु मृत्यु दर, मातृ दर, पोषक तत्त्व न पाने वालों का प्रतिशत आदि चीन में सबसे कम है।
  4. स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं पीने योग्य पानी प्राप्त करने वाली जनसंख्या का प्रतिशत चीन में, भारत व पाकिस्तान से अच्छा है।
  5. पाकिस्तान में निर्धनता रेखा से नीचे रहने वालों का प्र.श. भारत से कम है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पीने योग्य पानी की उपलब्धता के बारे में पाकिस्तान की स्थिति भारत से बेहतर है।

उपरोक्त तथ्यों से यह कहा जा सकता है कि चीन, भारत व पाकिस्तान से मानव विकास सूचकों के मामलों में आगे चल रहा है। यह भी सत्य है कि कई सूचकों के मामले में पाकिस्तान, भारत से अच्छी स्थिति में है। तीनों देशों के मानव विकास सूचक निम्नलिखित तालिका में दिए गए हैं –
Bihar Board Class 11 Economics Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव img 4

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 15.
पिछले दो दशकों में चीन और भारत में देखी गई संवृद्धि दर की प्रवृत्तियों पर टिप्पणी दीजिए।
उत्तर:
पिछले दो दशकों में भारत व चीन में संवृद्धि की प्रवृत्तियाँ भिन्न-भिन्न हैं। जैसे –

  1. दोनों देशों में कृषि क्षेत्र का GDP में योगदान घटा है।
  2. चीन ने. विनिर्माण क्षेत्र में दो अंकों की वृद्धि दर हासिल करके उसे बरकरार बनाए रखा, जबकि भारत में इस क्षेत्र की संवृद्धि में गिरावट आयी है।
  3. भारत ने 1990 के पाद सेवा क्षेत्र में संवृद्धि को आगे बढ़ाया है, जबकि चीन में सेवा क्षेत्र का योगदान घटा है।
  4. चीन में आर्थिक संवृद्धि में विनिर्माण क्षेत्र का अहम योगदान रहा है। भारत में आर्थिक संवृद्धि के लिए सेवा क्षेत्र का योगदान ज्यादा है।
    विभिन्न क्षेत्रों में वृद्धि की प्रवृत्तियाँ 1990 – 2003
    Bihar Board Class 11 Economics Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव img 5

Bihar Board Class 11 Economics भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव Additional Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1.
चीन की दसवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या है?
उत्तर:
चीन की दसवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि 2001-2006 ई. है।

प्रश्न 2.
भारत की दसवीं पंचवर्षीय योजना का कार्यकाल लिखें।
उत्तर:
भारत की दसवीं पंचवर्षीय योजना का कार्यकाल 2002-2007 ई है।

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 3.
किस दशक तक भारत, चीन और पाकिस्तान तीन देशों की संवृद्धि दर और प्रति व्यक्ति आय समान थी?
उत्तर:
1980 ई. के दशक तक भारत, चीन और पाकिस्तान की संवृद्धि दर और प्रति व्यक्ति दर समान थी।

प्रश्न 4.
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में लगभग तीन वर्षों (2002-2005) के दौरान जी. डी. पी. कितना प्रतिशत बढ़ी है?
उत्तर:
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में लगभग तीन वर्षों (2002-2005) के दौरान जी. डी. पी. लगभग 8 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ी है।

प्रश्न 5.
पाकिस्तान में 2005 ई. के विनाशकारी भूकंप से कितने लोगों की जानें गई थीं?
उत्तर:
पाकिस्तान में 2005 ई. के विनाशकारी भूकंप से 75,000 लोगों की जानें गई थीं।

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 6.
निम्नलिखित किन देशों में सार्वजनिक क्षेत्रक के उपक्रमों के निजीकरण का प्रयास हो रहा है?

  1. भारत
  2. चीन, और
  3. पाकिस्तान

उत्तर:
भारत और पाकिस्तान में सार्वजनिक क्षेत्रक के उपक्रमों के निजीकरण का प्रयास हो रहा है।

प्रश्न 7.
अपने पड़ोसी राष्ट्रों द्वारा अपनाई गई विकासात्मक प्रक्रियाओं को समझने की हमें क्यों कोशिश करनी चाहिए?
उत्तर:
क्योंकि ऐसा करने से हमें अपने पड़ोसी देशों की शक्तियों और कमजोरियों को बेहतर ढंग से समझने में सहायता मिलेगी।

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 8.
भारत और पाकिस्तान को कब स्वतंत्रता मिली?
उत्तर:
भारत और पाकिस्तान को 1947 ई. में स्वतंत्रता मिली।

प्रश्न 9.
चीनी गणराज्य की स्थापना कब हुई?
उत्तर:
चीनी गणराज्य की स्थापना 1949 ई. में हुई?

प्रश्न 10.
भारत में प्रथम पंचवर्षीय योजना की घोषणा कब की गई थी?
उत्तर:
भारत में प्रथम पंचवर्षीय योजना की घोषणा 1951-56 में की गई थी।

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 11.
चीन ने कब अपनी प्रथम पंचवर्षीय योजना की घोषणा की?
उत्तर:
चीन ने 1953 ई. में अपनी प्रथम पंचवर्षीय योजना की घोषणा की।

प्रश्न 12.
वैश्वीकरण की प्रक्रिया आरम्भ होने के बाद से विकासशील देश अपने आस-पास के देशों की विकास प्रक्रियाओं और नीतियों को समझने के लिए उत्सुक हैं। क्यों?
उत्तर:
क्योंकि उन्हें केवल विकसित देशों से ही नहीं अपितु अपने जैसे विकासशील देशों में भी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा रहा है।

प्रश्न 13.
भारत में नगरीय क्षेत्रों में कितने प्रतिशत लोग रहते हैं?
उत्तर:
भारत में नगरीय क्षेत्रों में 28 प्रतिशत लोग रहते हैं।

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 14.
विद्वानों का मानना है कि भारत, चीन एवं पाकिस्तान सहित अनेक विकासशील देशों में पुत्र को वरीयता देना, एक सामान्य बात है। क्या आप इस बात को अपने परिवार या पड़ोस में देखते हैं?
उत्तर:
हाँ, हम परिवार और अपने पड़ोस में यह बात देखते हैं।

प्रश्न 15.
1990-2002/03 में भारत, चीन और पाकिस्तान में सकल घरेलू उत्पाद में संवृद्धि दर कितना प्रतिशत थी?
उत्तर:
1990-2002/03 में भारत, चीन और पाकिस्तान में सकल घरेलू उत्पाद में संवृद्धि दर क्रमशः 58%, 97% और 3.6% थी।

प्रश्न 16.
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की गिरावट के कारण लिखों।
उत्तर:
राजनैतिक अस्थिरता, प्रेषणों और विदेशी सहायता पर बहुत ही अधिक निर्भरता और कृषि क्षेत्रक का अस्थिर निष्पादन पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की गिरावट के कारण हैं।

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 17.
माओ ने कब महान् सांस्कृतिक क्रांति शुरू की?
उत्तर:
माओ ने 1965 में महान् सहारा सांस्कृतिक क्रांति शुरू की।

प्रश्न 18.
जी. एल. एफ. अभियान में कौन-कौन सी समस्याएँ आईं?
उत्तर:
जी. एल. एफ. अभियान में कई समस्याएँ आई जैसे-भयंकर सूखे का आना जिसने चीन में तबाही मचा दी और उसमें 30 मिलियन लोग मारे गए। चीन और रूस के बीच संघर्ष हुआ और इस संघर्ष में रूस ने अपने विशेषज्ञों को वापस बुला लिया जिन्हें उद्योगीकरण प्रक्रिया के दौरान सहायता करने भेजा गया था।

प्रश्न 19.
चीन में सुधार के प्रारम्भिक चरण में किन-किन क्षेत्रकों में सुधार किए गए?
उत्तर:
चीन में सुधार के प्रारम्भिक चरण में कृषि, विदेशी व्यापार तथा निवेश क्षेत्रकों में सुधार किए गए।

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 20.
दोहरी कीमत निर्धारण पद्धति का क्या अर्थ है?
उत्तर:
दोहरी कीमत निर्धारण पद्धति का अर्थ यह है कि कीमतों की निर्धारण दो प्रकार से किया जाता था। किसानों और औद्योगिक इकाइयों से यह अपेक्षा की जाती थी कि वे सरकार द्वारा निर्धारित कीमतों के आधार पर आगातों और निर्गतों को निर्धारित मात्रा में खरीदेंगे और बचेंगे और शेष वस्तुएँ बाजार कीमतों पर खरीदी और बेची जाती थीं।

प्रश्न 21.
चीन में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए क्या किया गया?
उत्तर:
चीन में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित किए गए।

प्रश्न 22.
पाकिस्तान में किस प्रकार की अर्थव्यवस्था अपनाई गई है?
उत्तर:
पाकिस्तान में मिश्रित अर्थव्यवस्था को अपनाया गया है।

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 23.
निम्नलिखित देश में से किस देश की जनसंख्या का घनत्व सबसे कम है?

  1. भारत
  2. चीन और
  3. पाकिस्तान

उत्तर:
2. चीन और

प्रश्न 24.
2000-2001 में भारत, चीन और पाकिस्तान की अनुमानित जनसंख्या क्रमशः 1130.6 1303.7 और 162.4 मिलियन थी।
उत्तर:
2000-2001 में भारत, चीन और पाकिस्तान की अनुमानित जनसंख्या क्रमशः 1130.6, 1303.7 और 162.4 मिलियन थी।

प्रश्न 25.
2000-2001 में भारत, चीन और पाकिस्तान की प्रजनन दर क्या थी?
उत्तर:
2000-2001 में भारत, चीन और पाकिस्तान की प्रजनन दर क्रमशः 3.0, 1.8 तथा 5.1 थी।

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 26.
निम्नलिखित देशों में से किस देश में जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि सबसे अधिक है और वह कितनी है?
उत्तर:
पाकिस्तान में जनसंख्या की वार्षिक संवृद्धि दर सबसे अधिक है। यह संवृद्धि दर 2.5 है।

प्रश्न 27.
भारत, चीन और पाकिस्तान में 2000-2001 में लिंग अनुपात किस लिंग (पुरुष महिला) के पक्ष में कम था?
उत्तर:
भारत, चीन और पाकिस्तान में 2000-2001 में लिंग अनुपात महिलाओं के पक्ष में कम था।

लघु उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1.
निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखें –

  1. आयात प्रतिस्थापन
  2. आसियान
  3. जन्म के समय जीवन प्रत्यशा
  4. जी-8
  5. जी-20
  6. मातृत्व (प्रसव) मृत्यु दर
  7. मृत्यु दर
  8. यूरोपियन संघ
  9. सार्क

उत्तर:
1. आयात प्रतिस्थापन (Import Substitution):
सरकार की आर्थिक विकास की ऐसी नीति जिसमें आयात की जा रही वस्तुओं का स्थान देश की स्वनिर्मित वस्तुएँ ले लेती हैं। इस नीति में आयात नियंत्रण, आयात शुल्क तथा अन्य नियंत्रणों को अपनाया जाता है। इस नीति के ध्येय की प्राप्ति के लिए आन्तरिक उद्योगों को आत्मनिर्भरता की प्राप्ति तथा रोजगार संवर्धन के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

2. आसियान (Association of South East Asian Nations):
इसका पूरा नाम दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक संगठन है। थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपीन्स, बूनी, जेरुस्लम, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, वियतनाम आदिश इस संगठन के सदस्य हैं।

3. जन्म के समय जीवन प्रत्याशा (Life Expectancy at Birth):
जन्म के समय विद्यमान आयु-विशेष मृत्युदर के पैटर्न के जीवन पर स्थिर रहने पर उस नवजात शिशु की जीवित रहने की प्रत्याशा (वर्षों में) होती है।

4. जी-8 (G – 8):
यह आठ देशों का गुट है। कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन, उत्तर आयरलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और रूसी महासंघ इसके सदस्य हैं। यहाँ राज्याध्यक्षों और अन्तर्राष्ट्रीय अधिकारियों का वार्षिक आर्थिक, राजनैतिक शिखर सम्मेलन होता है। वहाँ अनेक बैठकें और नीतिगत अनुसंधान होते रहते हैं। गुट की अध्यक्षता की अवधि एक वर्ष है जो बारी-बारी से सदस्यों को प्रदान की जाती है। वर्ष 2006 का अध्यक्ष रूस है।

5. जी-20 (G – 20):
इस संगठन के सदस्य अर्जेंटीना, बोलिविया, ब्राजील, चिल्ली, चीन, क्यूबा, मिश्र, ग्वेटेमाला, भारत, इंडोनेशिया, मैक्सिको, नाईजीरिया, पाकिस्तान, पराग्वे, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, तंजानिया, वेनेजुएला तथा जिम्बाबे हैं। इसका उद्देश्य विश्व व्यापार संगठन में व्यापार और कृषि से जुड़े प्रश्नों पर ध्यान दिलवाना है।

6. मातृत्व मृत्यु दर (Maternal Mortality Rate):
यह प्रसव काल में माताओं की मृत्यु और सजीव जन्मों का अनुपात है। अनुपात की गणना एक वर्ष की अवधि के लिए की जाती है।

7. मृत्यु दर (Mortality Rate):
यह शब्द मृत्यु दर पर आधारित है। इसे वर्ष भर में प्रति हजार जनसंख्या में हुई मृत्यु की संख्याओं द्वारा अभिव्यक्ति किया जाता है। यह रुग्णता दर से भिन्न है।

8. यूरोपियन संघ (European Union):
यह 25 स्वतंत्र देशों द्वारा गठित महासंघ है। इसके सदस्य देश हैं-आस्ट्रिया, बेल्जियम, साईप्रस, चेक गणराज्य, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लीबिया, लिथुआनिया, लक्सेवर्ग, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्पेन, स्वीडेन, युनाइटेड किंगडम, माल्टा, पोलैंड, चेकोस्लोवाकिया और स्लोवोनिया। इस संगठन का उद्देश्य यूरोप महाद्वीप से राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक सहयोग बढ़ाना है।

9. सार्क (South Asia Asociation of Regional Corporation):
इसका पूरा नाम दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ है। यह आठ देशों का संघ है। ये देश हैं भारत, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान। सार्क दक्षिण एशियाई जनसमुदायों को मैत्री, विश्वास और सूझ-बूझ के आधार पर मिल-जुल कर कार्य करने का मंच प्रदान करता है। इसका ध्येय सदस्य देशों में आर्थिक तथा सामाजिक विकास का संवर्धन करना है।

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 2.
आजकल विभिन्न देशों में अपने पड़ोसी देशों की अर्थव्यवस्थाओं के बारे में जानने की जिज्ञासा क्यों बढ़ रही है?
उत्तर:
आजकल विभिन्न देशों में पड़ोसी देशों की अर्थव्यवस्थाओं के बारे में जानने एवं समझने की उत्सुकता बढ़ रही है क्योंकि इसके जरिए वे अपनी शक्तियों एवं कमजोरियों को जानने एवं समझने के साथ-साथ पड़ोसी अर्थव्यवस्थाओं की शक्तियों एवं कमजोरियों को भली-भाँति समझ सकते हैं। वे एक-दूसरे की आर्थिक नीतियों की तुलना कर सकते हैं एवं उन नीतियों के परिणामों को भी भली-भाँति जान सकते हैं। तुलना के माध्यम से राष्ट्र अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए सुरक्षात्मक एवं ठीक उपाय अपना सकते हैं।

प्रश्न 3.
चीन द्वारा ग्रेट लीप फोरवर्ड आंदोलन को वापिस लेना आवश्यक क्यों हो गया था? इसको किस कार्यक्रम द्वारा प्रतिस्थापित किया था?
उत्तर:
ग्रेट लीप फोरवर्ड कार्यक्रम वर्ष 1958 में चीन में आरम्भ किया गया था। इस कार्यक्रम का मकसद देश में बड़े पर औद्योगीकरण करना था। लेकिन इस कार्यक्रम को निम्नलिखित कई समस्याओं से गुजरना पड़ा –
1. एक भयंकर ‘सूखा काल’ का सामना करना पड़ा, जिसने 30 मिलियन लोगों की जान लेकर चीन में कोहराम मचा दिया था।

2. रूस के साथ मतभेद होने पर उसने चीन से अपने उन विशिष्ट लोगों को वापिस बुला लिया जो औद्योगीकरण करने के लिए मदद हेतु भेजे गए थे। उपरोक्त समस्याओं के मद्देनजर Great Leap Forward Campaign को हटाकर Great Proletarian Cultural Revolution. कार्यक्रम को लागू किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत व्यवसायों के जानकार व्यक्तियों एवं छात्रों को देश के ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया।

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 4.
पाकिस्तान में नए निवेश के लिए तैयार माहौल के लिए उत्तरदायी कारक बताइए।
उत्तर:
नए निवेश हेतु कई कारक उत्तरदायी थे। उनमें से कुछ निम्नांकित हैं –

  1. 1970 व 1980 के दशकों में ज्यादा जरूरी क्षेत्रों का विकेन्द्रीकरण कर दिया गया था।
  2. निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन दिया गया।
  3. पश्चिमी देशों से पाकिस्तान को वित्तीय सहायता प्राप्त हुई।
  4. पाकिस्तान से ढेर सारे लोग मध्य एशिया की ओर प्रवास कर गए।
  5. पाकिस्तान सरकार ने निजी निवेशकों को प्रोत्साहन प्रदान किया।

प्रश्न 5.
चीन, भारत एवं पाकिस्तान की जनसंख्याओं के बारे में बताएँ।
उत्तर:
चीन, भारत एवं पाकिस्तान तीनों एशिया महाद्वीप के देश हैं। येद तीनों ही अर्थव्यवस्थाएँ विकासशील हैं। विश्वभर में चीन सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। पाकिस्तान की जनसंख्या का आकार छोटा है। इस दुनिया में रहने वाले छः व्यक्तियों में एक चीनी है तो दूसरा भारतीय है। पाकिस्तान की जनसंख्या, चीन अथवा भारत की जनसंख्या का आठवाँ भाग है। जनसंख्या आकार के आँकड़े नीचे लिखे गए हैं –
Bihar Board Class 11 Economics Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव img 6

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 6.
भारत, चीन एवं पाकिस्तान में कृषि क्षेत्र में कार्यरत कार्य-बल की तुलना, उनके सकल घरेलू उत्पाद में योगदान के साथ करें।
उत्तर:
भारत, चीन एवं पाकिस्तान तीनों की अर्थव्यवस्थाओं के कृषि क्षेत्र में कार्यरत कार्यबल का अनुपात उद्योग तथा सेवा क्षेत्रों की तुलना में ऊँचा है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में संलग्न कार्यबल का प्रतिशत सबसे कम एवं भारत में इस क्षेत्र में संलग्न कार्यबल का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। भारत व पाकिस्तान के कृषि क्षेत्र का उनके संबंधित सकल घरेलू उत्पाद में अनुपात एक समान है। लेकिन चीन में कृषि क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद में योगदान सबसे कम है। तीनों अर्थव्यवस्थाओं के कृषि क्षेत्र में संलग्न कार्यबल एवं उनके सकल घरेलू उत्पादन में योगदान से संबंधित आँकड़े निम्न प्रकार से हैं –
Bihar Board Class 11 Economics Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव img 7

प्रश्न 7.
भारत, चीन तथा पाकिस्तान के उद्योग क्षेत्र में संलग्न कार्यबलों के प्रतिशत एवं उनका संबंधित सकल घरेलू उत्पाद में योगदान की तुलना करें।
उत्तर:
भारत, चीन एवं पाकिस्तान तीनों अर्थव्यवस्थाओं के उद्योग क्षेत्र में संलग्न कार्यबल का प्रतिशत इनके कृषि क्षेत्र में संलग्न कार्यबल के प्रतिशत से कम है। चीन के मामले में सकल घरेलू उत्पाद में इस क्षेत्र का योगदान, सकल घरेलू उत्पाद में भारत एवं पाकिस्तान की तुलना में ज्यादा है। पाकिस्तान में उद्योग क्षेत्र एवं कृषि क्षेत्र की स.घ.उ. में योगदान की दर एक समान है। भारत में उद्योग क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद में योगदान कृषि क्षेत्र में थोड़ा अधिक है। उक्त तीनों अर्थव्यवस्थाओं के उद्योग क्षेत्र में संलग्न कार्यबल एवं सकल घरेलू उत्पाद में योगदान के आँकड़े निम्नलिखित तालिका में दर्शाए गए हैं –
Bihar Board Class 11 Economics Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव img 8

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 8.
स्वातंत्र्य सूचक को क्या कहा जा सकता है? संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
मानव विकास सूचकों को पर्याप्त बनाने हेतु स्वातंत्र्य सूचकों का समावेशन अति आवश्यक है। इसे सामाजिक एवं राजनैतिक निर्णयों में भागीदारी का सूचक भी कहते हैं। स्वातंत्र्य सूचक इस बात का भी सूचक है कि संविधान वहाँ के लोगों को किस हद तक संरक्षण/सुरक्षा का अधिकार देता है। दूसरे शब्दों में, स्वातंत्र्य सूचक न्याय एवं कानून स्वतंत्रता की भी माप है। अतः स्वातंत्र्य सूचकों के.समावेशन के अभाव में मानव विकास सूचक अपूर्ण कहे जा सकते हैं अथवा इनकी उपयोगिता कम हो जाती है।

प्रश्न 9.
चीन में माओवादी विकास की अवधारणा के बारे में नए नेतृत्व के क्या विचार थे? संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
1978 तक चीन में आर्थिक विकास की स्थिति भारत की तुलना में बहुत ज्यादा अच्छी नहीं थी। नए नेतृत्व ने विचार किया कि आत्मनिर्भरता, विकेन्द्रीयकरण, विदेशी तकनीक की चमक आदि असफल रहे हैं। हालांकि चीन ने 1950 के दशक के मध्य में कृषि क्षेत्र में सुधार कार्यक्रम लागू कर दिए थे, इसके बावजूद भी 1978 तक प्रति व्यक्ति आय का स्तर 1950 जितना ही रहा।

अत: नए नेतृत्व ने 1978 में संरचनात्मक आर्थिक सुधारों को लागू कर दिया। चीन में सुधार कार्यक्रमों का आरम्भ बिना किसी अन्तर्राष्ट्रीय दबाव के किया गया था। विश्व बैंक अथवा मुद्रा कोष के दिशा-निर्देशों के बिना ही स्वेच्छापूर्वक सुधार कार्यक्रम शुरू कर दिया गया। इस सुधार कार्यक्रम में विकेन्द्रीयकरण, आधुनीकरण, उदारीकरण एवं विदेशी निवेशकों के लिए प्रोत्साहन आदि शामिल थे।

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 10.
अगस्त 2004-2005 के लिए पाकिस्तान सरकार की कार्य निष्यादन क्षमता के बारे में संक्षेप में लिखिए।
उत्तर:
अगस्त 2004-2005 वर्ष के लिए पाकिस्तान सरकार के कार्य निष्पादन का ब्यौरा निम्न प्रकार से है –

  1. तीन सतत वर्षों के लिए पाकिस्तान में सकल घरेलू उत्पाद की बढ़ोतरी दर 8 प्र.श. हो गई थी।
  2. इस संकरात्मक परिवर्तन के लिए तीनों उत्पादक क्षेत्रों कृषि, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र का योगदान था।
  3. अर्थव्यवस्था को उच्च मुद्रा स्फीति एवं निजीकरण का सामना करना पड़ा।
  4. सरकार ने ऐसे कई सामाजिक कार्यों पर खर्च किया, जिनसे गरीबी दूर हो सकती थी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1.
चीन व पाकिस्तान के विकास अनुभवों से हमें क्या-क्या सीख मिलती है? संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
चीन व पाकिस्तान की अर्थव्यवस्थाओं के विकास चुनाव से प्राप्त सीख का ब्यौरा निम्नवत है –
1. वर्ष 1978 तक चीन एवं पाकिस्तान में विकास का स्तर भारत जैसा ही था।

2. चीन में राजनैतिक स्वतंत्रता का अभाव पाया जाता है। आज भी मानवता से जुड़े मुद्दे वहाँ के लिए विचारणीय हैं। पिछले तीन दशकों में राजनैतिक दृष्टिकोण में बदलाव किए बिना चीन ने अपनी अर्थव्यवस्था में ‘बाजार व्यवस्था’ का विकास किया है। उच्च आर्थिक संवृद्धि के साथ चीन ने निर्धनता उन्मूलन में सफलता हासिल कर ली है।

सार्वजनिक क्षेत्र की उत्पादक इकाइयों का निजीकरण किए बिना भी चीन ने ऐसी बाजार व्यवस्था विकसित की है जिसके परिणामस्वरूप सामाजिक एवं आर्थिक विकास के अवसरों में बढ़ोतरी हुई है। वहाँ भू-स्वामित्व सामूहिक आधार पर है, लेकिन किसानों को खेती करने एवं चुकाने के उपरांत कृषि की पूरी आय को अपने पास रखने का अधिकार दे रखा है। चीन के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग सामाजिक सुरक्षा के लिए आश्वस्त हैं। चीन में मानव विकास सूचक सकारात्मक संकेत दे रहे हैं।

3. भारत की भाँति पाकिस्तान में मिश्रित अर्थव्यवस्था प्रणाली है। वहाँ सार्वजनिक एवं निजी दोनों क्षेत्रों का सहअस्तित्व कायम है। वहाँ की राजनीति में सेना का प्रभुत्व है। पाकिस्तान के निर्धनता उन्मूलन कार्यक्रम में अस्थायित्व देखने को मिलता है।

विश्व बैंक एवं मुद्रा कोष के दबाव में 1988 में संरचनात्मक सुधार कार्यक्रम पेश किए गए। इन सुधार कार्यक्रमों का मानव विकास सूचकों पर बुरा प्रभाव पड़ा। राजनैतिक अस्थिरता, विदेशों पर अधिक निर्भरता, कृषि क्षेत्र की लचर कार्य निष्पादन क्षमता के कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ज्यादा अच्छा नहीं कर पायी। हाल के कुछ वर्षों में वहाँ सकल घरेलू उत्पाद की उच्च वृद्धि दर से हालात अच्छे होने लगे हैं।

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 2.
आर्थिक एवं मानव विकास में किस प्रकार चीन, भारत एवं पाकिस्तान से आगे निकल गया? संक्षेप में बताइए।
उत्तर:

  1. शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्रों में आधारित संरचना का विकास, भू-सुधार, दीर्घकाल तक विकेन्द्रीयकृत नियोजन छोटे आकार की उत्पादन इकाइयों आदि कारकों ने चीन में आर्थिक एवं सामाजिक विकास के अधिक अवसर प्रदान किए, जिससे वह भारत व पाकिस्तान से आगे निकल गया।
  2. आजादी प्राप्ति के आरम्भ से ही ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार बड़े पैमाने पर किया गया। जबकि भारत व पाकिस्तान के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का बहुत अच्छा विकास नहीं किया गया।
  3. चीन में कृषि क्षेत्र में Commune व्यवस्था को लागू किया। इसके परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में आर्थिक समानता को बढ़ावा मिल गया।
  4. प्रत्येक सुधार कार्य पहले छोटे भाग पर करके परखा गया। इसके बाद इसको आगे बढ़ाया गया। भारत व पाकिस्तान में समष्टि आधार पर ही सुधार कार्यक्रम लागू किए गए।
  5. चीन की अर्थव्यवस्था में परंपरागत ढंग से उत्पादक क्षेत्रों में रूपान्तरण किया गया। कृषि क्षेत्र से उद्योग क्षेत्र, इसके बाद सेवा क्षेत्र का विकास किया गया लेकिन भारत ने प्रत्यक्ष रूप में कृषि क्षेत्र से सेवा क्षेत्र में छलांग लगा दी।
  6. राजनैतिक विचारधारा बदले बिना भी चीन ने बाजार व्यवस्था का उपयोग किया।
  7. चीन ने बाजार व्यवस्था का उपयोग अतिरिक्त आर्थिक एवं सामाजिक विकास के अवसर विकसित करने के लिए किया।
  8. चीन ने भारत व पाकिस्तान से काफी पहले संरचनात्मक सुधार कार्यक्रमों को लागू कर दिया था, वो भी किसी अन्तर्राष्ट्रीय दबाव के बिना व जबकि भारत व पाकिस्तान ने विश्व बैंक एवं मुद्रा कोष के आह्वान पर आर्थिक सुधार लागू किए हैं।
  9. उपरोक्त बातों के कारण चीन में आर्थिक एवं सामाजिक विकास सूचकों का स्तर भारत व पाकिस्तान से ज्यादा है।

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 3.
चीन में लाग किए गए आर्थिक सुधारों के चरणों को संक्षेप में लिखिए।
उत्तर:
चीन की अर्थव्यवस्था में आर्थिक सुधार कार्यक्रमों को विभिन्न चरणों में लागू किया गया है। सर्वप्रथम चीन के सुधार कार्यक्रम कृषि क्षेत्र में लागू किए गए। इस क्षेत्र में Commune व्यवस्था लागू की गई। भू-आवंटन केवल प्रयोग के लिए किया गया। स्वामित्व के मामले में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। किसी को कर चुकाने के बाद कृषि क्षेत्र की पूरी आय को रखने की आजादी प्रदान की गई। इसके उपरांत सुधार कार्यक्रमों को उद्योग क्षेत्र में लागू किया गया।

स्थानीय सामूहिक स्वामित्व के आधार पर गाँवों एवं शहरों में औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करके उन्हें उत्पादन करने छूट प्रदान की गई और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को इन इकाइयों के साथ प्रतियोगिता करनी पड़ती। चीन में दोहरी कीमत प्रणाली अपनायी गई है। किसानों एवं औद्योगिक इकाइयों को आगतों की निश्चित मात्रा का क्रय एवं उत्पाद की निश्चित मात्रा का विक्रय सरकार द्वारा तय कीमत पर करना पड़ता है। शेष उत्पादन को बाजार की कीमतों पर बेचा जा सकता है। अधिक विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए चीन में विशेष आर्थिक क्षेत्र बनाए गए हैं।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1.
पाकिस्तान स्वतंत्र देश बना –
(a) 1947 में
(b) 1949 में
(c) 1950 में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(a) 1947 में

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 2.
चीन स्वतंत्र राष्ट्र बना –
(a) 1947 में
(b) 1949 में
(c) 1950 में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(b) 1949 में

प्रश्न 3.
पाकिस्तान ने प्रथम पंचवर्षीय योजना पेश की –
(a) 1951 में
(b) 1956 में
(c) 1953 में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(b) 1956 में

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 4.
चीन ने प्रथम पंचवर्षीय योजना पेश की –
(a) 1951 में
(b) 1956 में
(c) 1953 में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(c) 1953 में

प्रश्न 5.
पाकिस्तान ने आर्थिक सुधार शुरू किए –
(a) 1978 में
(b) 1991 में
(c) 1988 में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(b) 1991 में

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 6.
चीन ने आर्थिक सुधार घोषित किए –
(a) 1978 में
(b) 1991 में
(c) 1988 में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(a) 1978 में

प्रश्न 7.
भारत ने आर्थिक सुधार घोषित किए –
(a) 1978 में
(b) 1991 में
(c) 1988 में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(b) 1991 में

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 8.
किस देश की जनसंख्या सबसे ज्यादा है –
(a) पाकिस्तान
(b) चीन
(c) भारत
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(b) चीन

प्रश्न 9.
किस देश का भौगोलिक क्षेत्र सबसे अधिक है –
(a) पाकिस्तान
(b) चीन
(c) भारत
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(b) चीन

Bihar Board Class 11th Economics Solutions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 10.
वह सूचक कौन-सा है जिसको ध्यान में रखना आवश्यक है –
(a) स्वतंत्रता सूचक
(b) स्वास्थ्य सूचक
(c) शिक्षा सूचक
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(a) स्वतंत्रता सूचक