Bihar Board Class 7 Science Solutions Chapter 8 गति एवं समय Text Book Questions and Answers, Notes.

BSEB Bihar Board Class 7 Science Solutions Chapter 8 गति एवं समय

Bihar Board Class 7 Science गति एवं समय Text Book Questions and Answers

अभ्यास

गति एवं समय Class 7 Bihar Board प्रश्न 1.
निम्नलिखित में कौन-सा सरल रेखीय गति का उदाहरण है?
(क) झूले (सीसों) में बच्चे की गति
(ख) विद्युत पंखे की गति
(ग) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति
(घ) विद्युत घंटी के हथौड़े की गति
उत्तर:
(ग) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति

गति एवं समय Class 7 Notes Bihar Board प्रश्न 2.
निम्नलिखित में कौन-सा वर्तल गति का उदाहरण है?
(क) सीधी सड़क पर चलती मोटरगाड़ी की गति
(ख) सरल लोलक की गति
(ग) सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति

Bihar Board Class 7 Science Book Solutions प्रश्न 3.
चाल का मूल मात्रक है
(क) किलोमीट/मिनट
(ख) मीटर/मिनट
(ग) मीटर/सेकेण्ड
(घ) किलोमीटर/घंटा
उत्तर:
(ग) मीटर/सेकेण्ड

Bihar Board Class 7 Science Solution प्रश्न 4.
कोई बस 60 किलोमीटर/प्रतिघंटा की चाल से 45 मिनट चलती है, बस द्वारा तय की गई दूरी होगी –
(क) 30 किलोमीटर
(ख) 60 किलोमीटर
(ग) 45 किलोमीटर
(घ) 15 किलोमीटर
उत्तर:
(ग) 45 किलोमीटर

Class 7 Science Bihar Board प्रश्न 5.
निम्नलिखित में कौन-सा संबंध सही है।
Bihar Board 7th Class Science Book
उत्तर:
(च) इसमें में कोई नहीं

Bihar Board Class 7 Science Solution In Hindi प्रश्न 6.
किसी सरल लोलक द्वारा 30 दोलन पूरा करने में 45 सेकेण्ड लगता है, तो सरल लोलक का आवर्तकाल बताइए।
उत्तर:
30 दोलन पूरा करने में 45 सेकेण्ड लगता है।
1 दोलन पूरा करने में \(\frac { 45 }{ 3 }\) = \(\frac { 3 }{ 2 }\) सेकेण्ड = 1.5 सेकेण्ड
आवर्तकाल = 1.5 सेकेण्ड

Bihar Board Class 7 Science प्रश्न 7.
रवि के घर से विद्यालय की दूरी 6 किलोमीटर है। रवि साइकिल द्वारा विद्यालय 30 मिनट में पहुँचता है, तो रवि के साइकिल की चाल किलोमीटर/घंटा में बताइए।
उत्तर:
Class 7 Bihar Board Science Solution
60 मिनट = 1 घंटा
1 मिनट = \(\frac { 1 }{ 60 }\) घंटा
30 मिनट = \(\frac { 1 }{ 60 }\) × 30 = \(\frac { 1 }{ 2 }\) घंटा = 20.5 घंटा
चाल = \(\frac { 6 }{ 0.5 }\) = 12 किलोमीटर/घंटा

Bihar Board 7th Class Science Solution प्रश्न 8.
निम्नलिखित स्थितियों में गति के दूरी-समय ग्राफ की आकृति दर्शाइए –
(क) नियत-चाल से गति करती कार
उत्तर:
Bihar Board Solution Class 7 Science

(ख) सड़क किनारे खड़ी कोई कार
उत्तर:
Bihar Board Class 7th Science Solution

Bihar Board Class 7 Science Book प्रश्न 9.
श्यामा की यात्रा के आँकड़े नीचे तालिका में दिये गये हैं। इन आँकड़ों को समय दूरी ग्राफ द्वारा प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर:
y – अक्ष पर 5 छोटे लाइन = 20 मिनट
x – अक्ष पर 5 छोटे लाईन = 1 मिनट मानते हैं।
Bihar Board Class 7 Science Book Solution
Bihar Board Science Class 7

Bihar Board Class 7 Science गति एवं समय Notes

दो वस्तुओं में यदि एक वस्तु दूसरी वस्तु की अपेक्षा स्थान में परिवर्तन होता है तो हम कहते हैं कि दूसरी वस्तु गति में है। गति कई प्रकार की होती है। सरल रेखीय गति दोलन गति, आवर्त गति, वृत्तीय गति, यादृक्षिक गति आदि । गति मंद और तीव्र भी होती है। जैसे साइकिल और कार की गति में कार की गति तीव्र गति और साइकिल की गति मंद है। हमारे पूर्वज एक दिन लगातार दो सूर्योदय के बीच के समय को कहते थे। इसी प्रकार एक आमावस्या से अगली अमावस्या के बीच के समय की माप एक माह कहलाती थी। पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है जिससे दिन-रात होते हैं और सूर्य के चारों ओर एक चक्कर पुरा करती है तो एक वर्ष कहलाता है। आजकल घड़ी द्वारा समय का मापन होता है जिसमें सेकेण्ड, मिनट और घंटा की सुई लगे रहते हैं। सरल लोलक धागे के एक छोड़ पर पत्थर बाँध और एक छोर को दृढ़ आधार से बाँध दें तो उसे लोलक कहते हैं। जब लोलक को थोड़ा खींचकर छोड़ देते हैं तो वह दोलन करने लगता है।

Science Class 7 Bihar Board

0 मूल बिन्दु है, लोलक को A तक खींचकर छोड़ने पर, वह B फिर A फिर B बार-बार स्थान को दोहराता है। अतः हम कहते हैं कि लोलक दोलन कर रहा है। अगर लोलक A से B और B से पुन: A तक लौटता है तो एक पूर्ण दोलन कहते हैं। एक दोलन पूरा करने में लोलक को जितना समय लगता है उसे आवर्तकाल कहते हैं। समय का मात्रक सेकेण्ड (S) है । मिनट और घंटा बड़े मात्रक हैं।

किसी वस्तु द्वारा इकाई समय में तय की गई दूरी को उस वस्तु की औसत चाल कहते हैं।
Bihar Board Class 7 Science Solutions Chapter 8 गति एवं समय 8
चाल की मात्रक मीटर प्रति सेकेण्ड (मीटर/सेकेण्ड) । इसी प्रकार दूरी को किलोमीटर समय को घंटा में मापा जाए तो मात्रक किलोमीटर/घंटा होगा। । यदि हम कहते हैं कि कोई कार 50 किलोमीटर/घंटा की चाल से चल रहा है तो इसका मतलब एक घंटा में 50 किमी. दूरी तय किया। लेकिन कार एक समान चाल से नहीं चलती, कभी धीरे कभी तेज लेकिन एक घंटा में 50 किमी. चलता है।

एक तालिका पर विचार करते हैं –
Bihar Board Class 7 Science Solutions Chapter 8 गति एवं समय 9

इस तालिका को देखकर हम बता सकते हैं कि श्यामा की औसत चाल क्या थी? क्या श्यामा लगातार एक चाल से चल रही है।

यात्रा के किस हिस्से में श्यामा की चाल सबसे अधिक थी?

क्या वह रास्ते में रूकी? यदि हाँ तो कितने समय के लिए? . इन सभी प्रश्नों का उत्तर तालिका देखकर आसानी नहीं दे सकते हैं। इन प्रश्नों के उत्तर देने में अधिक समय लगेगा। अतः ग्राफ खींचकर इन प्रश्नों को हल आसानी कर सकते हैं।
Bihar Board Class 7 Science Solutions Chapter 8 गति एवं समय 10

यदि दूरी-समय ग्राफ पर एक सरल रेखा प्राप्त हो तो वस्तु एक समान चाल से चल रही है।