Bihar Board Class 8 Social Science Solutions Civics Samajik Aarthik Evam Rajnitik Jeevan Bhag 3 Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि) Text Book Questions and Answers, Notes.

BSEB Bihar Board Class 8 Social Science Civics Solutions Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि)

Bihar Board Class 8 Social Science संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि) Text Book Questions and Answers

पाठगत प्रश्नोत्तर

सही विकल्प चुनें-

प्रश्न 1.
प्रतिनिधि का अर्थ
अ-लोगों द्वारा किसी क्षेत्र से चुना गया व्यक्ति
ब-सरकार द्वारा किसी क्षेत्र से चुना गया व्यक्ति
स-उस क्षेत्र का जाना-माना व्यक्ति ।
उत्तर-
अ-लोगों द्वारा किसी क्षेत्र से चुना गया व्यक्ति ।

Bihar Board Class 8 Social Science Civics Solutions Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि)

प्रश्न 2.
राज्य विधान सभा के लिए चुने गये व्यक्ति को क्या कहते हैं ?
अ-वार्ड पंच
ब-थानेदार
स-विधायक
उत्तर-
स-विधायक।

प्रश्न 3.
संसदीय सरकार में आम लोगों की भागीदारी किस तरह से होती है ?
उत्तर-
आम लोग अपने मत का प्रयोग कर संसद सदस्य के रूप में अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं। इस प्रकार संसदीय सरकार में आम लोगों की अप्रत्यक्ष रूप से भागीदारी होती है।

प्रश्न 4.
प्रतिनिधियों को आम लोगों के साथ सीधा संपर्क रखना क्यों जरूरी होता है ?
उत्तर-
प्रतिनिधियों को आम लोग ही अपने मत का प्रयोग कर चुनते हैं ताकि वे उनकी समस्याओं को हल कर सकें । इसलिए प्रतिनिधियों को आम लोगों के साथ सीधा संपर्क रखना जरूरी होता है ताकि वे अच्छा काम करेंगे . तो लोग अगली बार भी उन्हें सरकार में शामिल होने का मौका देंगे।

प्रश्न 5.
प्रतिनिधियों का चुनाव निश्चित समय के लिए ही क्यों किया जाता
उत्तर-
ताकि वे निरंकुश न बन जाएँ। अगले चुनाव में जीतने के लिए वे उचित काम करें।

प्रश्न 6.
क्या आम लोगों की भागीदारी प्रतिनिधियों के चुनाव तक ही सीमित होती है?
उत्तर-
सिद्धांत रूप में तो ऐसा नहीं है, पर व्यावहारिकता में तो ऐसी ही तस्वीर सामने आती है।

Bihar Board Class 8 Social Science Civics Solutions Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि)

प्रश्न 7.
प्रतिनिधि चुनाव क्यों जरूरी है ? शिक्षक के साथ चर्चा कीजिए।
उत्तर-
सारी जनता तो सरकार में शामिल हो नहीं सकती। इसलिए जनता की ओर से प्रतिनिधि चुने जाते हैं जो सरकार बना चलाकर जनता के हितों में काम करते हैं। अतः प्रतिनिधि चुनाव जरूरी है।

प्रश्न 8.
बिहार के प्रमुख शहरों के चुनाव क्षेत्रों को पहचानकर उसके निर्वाचित प्रतिनिधियों के नाम बताइए।
उत्तर-
अपने शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।

प्रश्न 9.
आपके सांसद का क्या नाम है ? वे किस निर्वाचन क्षेत्र में चुने गए हैं ?
उत्तर-
मेरे सांसद का नाम शत्रुघ्न सिन्हा है जो पूर्वी पटना निर्वाचन क्षेत्र से चुने गये हैं।

प्रश्न 10.
नक्शे को अलग-अलग रंगों से दिखाने का प्रयास क्यों किया गया है?
उत्तर-
अलग-अलग क्षेत्रों की पहचान के लिए।

प्रश्न 11.
बिहार के मुख्य राजनैतिक दलों के नाम पता कीजिए।
उत्तर-
जनता दल (यूनाइटेड), भारतीय जनता पार्टी, काँग्रेस, राजद, लोजपा।

प्रश्न 12.
किसी भी राजनैतिक दल को आसानी से कैसे पहचाना जा सकता
उत्तर-
उसके चुनाव चिह्न से।

प्रश्न 13.
राजनैतिक दलों का मुख्य काम क्या होता है ?
उत्तर-
राजनैतिक दलों का मुख्य काम सरकार बनाना और अपनी जनता की समस्याओं का समाधान करना है।

Bihar Board Class 8 Social Science Civics Solutions Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि)

प्रश्न 14.
शिक्षिका की मदद से पता कीजिए कि भारत में राष्ट्रपति का निर्वाचन किस प्रकार होता है?
उत्तर-
राष्ट्रपति का निर्वाचन जनता के द्वारा चुने गये प्रतिनिधियों के द्वारा होता है। विशेष जानकारी के लिए अपने शिक्षक के संग स्वयं चर्चा करें।

प्रश्न 15.
आठवीं लोकसभा चुनावों में किस राजनैतिक दल को सबसे अधिक सीटें प्राप्त हुई ?
उत्तर-
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आठवीं लोकसभा चुनावों में सर्वाधिक 404 सीटें प्राप्त हुई।

प्रश्न 16.
किस दल को सबसे कम सीटें प्राप्त हुई ?
उत्तर-
आठवीं लोकसभा में, राष्ट्रीय दल में सबसे कम सीटें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) को प्राप्त हुई। इन्हें मात्र 02 सीटें प्राप्त हई।

प्रश्न 17.
तेरहवीं लोकसभा चुनाव में कौन-सा दल सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आया?
उत्तर-
तेरहवीं लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 182 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आया।

प्रश्न 18.
सबसे बड़ा दल होते हुए भी वह पार्टी अकेले सरकार क्यों नहीं बना सकी?
उत्तर-
उसके पास बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटें नहीं थीं।

प्रश्न 19.
जो गठबंधन सरकार बनाई गई, उस गठबंधन का क्या नाम था ?
उत्तर-
एन. डी. ए.।

Bihar Board Class 8 Social Science Civics Solutions Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि)

प्रश्न 20.
आपकी समझ में क्या बहुमत को सरकार बनाने का आधार रखना चाहिए? कारण सहित समझाइए।
उत्तर-
हाँ, बहमत को सरकार बनाने का आधार रखना चाहिए। संसद में, सभी जनता के प्रतिनिधि होते हैं तो सब समान होते हैं. फिर तो उनमें जो बहुमत में होगा वही सही मायने में जनता का प्रतिनिधित्व करेगा और उसी को सरकार बनाने का अधिकार होना चाहिए।

प्रश्न 21.
क्या इस तरह के गठबंधन से बनी सरकार शक्तिशाली सरकार हो सकती है ? कारण सहित समझाइए।
उत्तर-
यदि गठबंधन के दलों में समझदारी भरा तालमेल होगा और देश के प्रति उनकी ईमानदारीपूर्ण निष्ठा होगी तभी गठबंधन की सरकार शक्तिशाली होगी। अन्यथा गठबंधन के दल लड़ते रहेंगे और अपनी सरकार के लिए परेशानी खड़ा कर लेंगे।

प्रश्न 22.
राष्ट्रपति किस व्यक्ति को प्रधानमंत्री नियुक्त करते हैं ?
उत्तर-
राष्ट्रपति बहुमत प्राप्त दल या सबसे बड़े दल के नेता को प्रधानमंत्री नियुक्त करते हैं।

प्रश्न 23.
क्या प्रधानमंत्री अपनी मर्जी से अपने मंत्रिपरिषद में सहयोगियों को ले सकते हैं ? शिक्षिका की मदद से चर्चा कीजिए।
उत्तर-
हकीकत में तो ऐसा ही होता है बस नाम के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से सलाह लेकर अपने मंत्रिपरिषद् के सहयोगियों का चयन करते हैं। राष्ट्रपति को तो बस, प्रधानमंत्री के निर्णयों पर अपना मुहर भर लगा देना होता है । संसद में प्रधानमंत्री ही सर्वशक्तिमान होता है।

Bihar Board Class 8 Social Science Civics Solutions Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि)

प्रश्न 24.
यदि आपको अपने इलाके के बारे में प्रश्न पूछना होता तो आप अपने सांसद से क्या प्रश्न पूछते?
उत्तर-
मैं प्रश्न पूछता कि महँगाई को वे लोग नियंत्रित क्यों नहीं कर रहे हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षक हासिल करने के लिए वे क्या कर रहे हैं।

प्रश्न 25.
इस अविश्वास प्रस्ताव वाले नियम के पीछे क्या कारण हो सकता है ? आपस में चर्चा कीजिए।
उत्तर-
मंत्रिपरिषद् निरंकुश न हो जाए इसलिए अविश्वास प्रस्ताव का नियम बनाया गया है। ताकि बाकी विपक्ष द्वारा इस नियम के तहत सरकार गिरा देने के खतरे की तलवार मंत्रिपरिषद् पर लटकती है और वह बेलगाम न हो पाए।

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
हमारे यहाँ 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वोट देने का अधिकार है। आपकी समझ से क्या यह ठीक है ?
उत्तर-
हाँ, यह ठीक है क्योंकि 18 वर्ष के युवा में इतनी परिपक्वता आ जाती है कि वे अपने मत का प्रयोग कर सकें।

प्रश्न 2.
लोक सभा जनभावनाओं और जनता की अपेक्षाओं की अभिव्यक्ति का मंच है। क्या आप इस वाक्य से सहमत हैं ? कारण सहित समझाइए।
उत्तर-
हाँ, मैं उपरोक्त वाक्य से पूर्णतः सहमत हूँ। लोक सभा में जनता द्वारा चुने गये प्रतिनिधि जाते हैं। लोगों को अपने-अपने जनप्रतिनिधियों से काफी अपेक्षाएँ रहती हैं। वे उनसे अपनी हर समस्या का समाधान हकपूर्वक चाहते हैं। अतः लोक सभा जनभावनाओं और जनता की अपेक्षाओं की अभिव्यक्ति का मंच है।

Bihar Board Class 8 Social Science Civics Solutions Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि)

प्रश्न 3.
लोकतांत्रिक शासन में आम लोगों की भागीदारी किस प्रकार से होती है ? एक उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर-
आम लोग अपने मत का प्रयोग कर संसद और विधान सभा में प्रतिनिधियों को भेजते हैं। यही प्रतिनिधि जनता के हित में शासन का कार्य करते हैं। अतः लोकतांत्रिक शासन में आम लोगों की भागीदारी अप्रत्यक्ष रूप से होती है।

प्रश्न 4.
केन्द्र में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या दलों की गठबंधन के पास होने वाले आवश्यक बहुमत का क्या अर्थ है ? एक उदाहरण देकर समझाइये।
उत्तर-
भारत में किसी भी दल को संसद में सरकार बनाने के लिए 543 कुल सीटों में से कम से कम 272 सीटों की आवश्यकता होती है। अतः संसद में सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत का अर्थ है कुल 272 सीटें कम-से-कम प्राप्त करना – किसी एक दल को अथवा गठबंधन के दल को।

प्रश्न 5.
संसद मंत्रिपरिषद् पर किन-किन तरीकों से नियंत्रण करती है ? इनमें से आपको कौन-सा तरीका सबसे असरदार लगता है और क्यों ?
उत्तर-
संसद मंत्रिपरिषद् पर इन तरीकों से नियंत्रण करती है

  1. प्रश्नकाल के दौरान प्रश्न पूछना ।
  2. सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की आलोचना करना ।
  3. सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करना ।

मुझे इनमें से अविश्वास प्रस्ताव लाने का तरीका सबसे असरदार लगता है।

प्रश्न 6.
संसद के मुख्य कार्य कौन-कौन से हैं। अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर-
संसद के मुख्य कार्य निम्न हैं

  1. विधायी कामकाज – संसद का काम पूरे देश या देश के किसी भू-भाग के लिए कानून का निर्माण करना है। ।
  2. वित्तीय कार्य-सरकार के कार्य कई होते हैं जिनके लिए बहुत धन की जरूरत होती है। संसद अपनी वित्तीय शक्तियों के द्वारा सरकार के कार्यों के लिए धन उपलब्ध कराती है। सरकार को खर्च की गई राशि तथा प्रस्तावित आय का हिसाब-किताब संसद को देना होता है।
  3. सरकार को नियंत्रित करना, मार्गदर्शन और जानकारी देनासंसद का सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य सरकार को नियंत्रित करना है। संसद सरकार को मार्गदर्शन देने का कार्य भी करती है। संसद में जनता के द्वारा चुने गये प्रतिनिधि लोगों की ओर से कार्य करते हैं इसलिए मंत्रिपरिषद् संसद के प्रति उत्तरदायी होती है।

Bihar Board Class 8 Social Science Civics Solutions Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि)

प्रश्न 7.
नीचे दी गयी तालिका को अध्याय में दी गयी जानकारी के आधार पर भरिये।
Bihar Board Class 8 Social Science Civics Solutions Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि) 1
उत्तर-
Bihar Board Class 8 Social Science Civics Solutions Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि) 2