Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास Textbook Questions and Answers, Additional Important Questions, Notes.

BSEB Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

Bihar Board Class 12 Geography मानव विकास Textbook Questions and Answers

(क) नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए

प्रश्न 1.
मानव विकास सूचकांक (2005) के संदर्भ में विश्व के देशों में भारत की निम्नलिखित में से कौन-सी कोटि थी?
(क) 126
(ख) 128
(ग) 127
(घ) 129
उत्तर:
(ख) 128

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 2.
मानव विकास सूचकांक में भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस एक की कोटि उच्चतम है?
(क) तमिलनाडु
(ख) केरल
(ग) पंजाब
(घ) हरियाणा
उत्तर:
(ग) पंजाब

प्रश्न 3.
भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में स्त्री साक्षरता निम्नतम है?
(क) जन्मू और कश्मीर
(ख) झारखंड
(ग) अरुणाचल प्रदेश
(घ) बिहार
उत्तर:
(घ) बिहार

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 4.
भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में 0-6 आयु वर्ग के बच्चों में लिंग अनुपात निम्नतम है?
(क) गुजरात
(ख) पंजाब
(ग) हरियाणा
(घ) हिमाचल प्रदेश
उत्तर:
(ग) हरियाणा

प्रश्न 5.
भारत के निम्नलिखित केंद्र-शासित प्रदेशों में से किस एक की साक्षरता दर उच्चतम है?
(क) लक्षद्वीप
(ख) दमन और दीव
(ग) चंडीगढ़
(घ) अंडमान और निकोबार द्वीप
उत्तर:
(क) लक्षद्वीप

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें

प्रश्न 1.
मानव विकास को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
मानव विकास, स्वास्थ्य भौतिक पर्यावरण से लेकर आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्वतंत्रता तक सभी प्रकार के मानव विकल्पों को सम्मिलित करते हुए लोगों के विकल्पों में विस्तार और उनके शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सशक्तिकरण के अवसरों में वृद्धि की प्रक्रिया है।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 2.
उत्तरी भारत के अधिकांश राज्यों में मानव विकास के निम्न स्तरों के दो कारण बताइए।
उत्तर:
उत्तरी भारत के अधिकांश राज्यों में मानव विकास के निम्न स्तरों के दो प्रमुख कारण:

  1. साक्षरता
  2. गरीबी

प्रश्न 3.
भारत के बच्चों में घटते लिंगानुपात के दो कारण बताइए।
उत्तर:
भारत के बच्चों में घटते लिंगानुपात के दो कारण:

  1. सामाजिक दृष्टिकोण
  2. लिंग-निर्धारण की वैज्ञानिक विधियाँ

(ग) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दें।

प्रश्न 1.
भारत में 2001 के स्त्री साक्षरता के स्थानिक प्रारूपों की विवेचना कीजिए और इसके लिए उत्तरदायी कारणों को समझाइए।
उत्तर:
ज्ञान और मुक्ति का रास्ता साक्षरता से होकर जाता है। भारत में स्त्री साक्षरों का प्रतिशत दर्शाती तालिका 3.3 कुछ रोचक विशेषताओं को उजागर करती है –
1. भारत में कुल साक्षरता लगभग 65.4 प्रतिशत है जबकि स्त्री साक्षरता 54.16 प्रतिशत है।

2. दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में कुल साक्षरता और महिला साक्षरता राष्ट्रीय औसत से ऊँची है।

3. भारत के राज्यों में साक्षरता दर में व्यापक प्रादेशिक असमानता पाई जाती है। यहाँ बिहार जैसे राज्य भी हैं जहाँ बहुत कम (47.53 प्रतिशत) साक्षरता है और केरल और मिजोरम जैसे राज्य भी हैं जिनमें साक्षरता दर क्रमश: 90.92 प्रतिशत और 88.49 प्रतिशत है।

स्थानिक भिन्नताओं के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों और स्त्रियों, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, कृषि मजदूरों इत्यादि जैसे हमारे समाज में सीमांत वर्गों में साक्षरता का प्रतिशत बहुत कम है। यहाँ पर उल्लेखनीय है कि यद्यपि सीमांत वर्गों में साक्षरों का प्रतिशत सुधरा है तथापि धनी और सीमांत वर्गों की जनसंख्या के बीच अंतर समय के साथ बढ़ा है।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 2.
भारत के 15 प्रमुख राज्यों में मानव विकास के स्तरों में किन कारकों ने स्थानिक भिन्नता उत्पन्न की है?
उत्तर:
भारत के 15 राज्यों में मानव विकास के स्तरों में स्थानिक भिन्नता उत्पन्न करने वाले अनेक कारण जैसे-सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और ऐतिहासिक कारण उत्तरदायी हैं। केरल के मानव विकास सूचकांक का उच्चतम मूल्य इसके द्वारा 2001 में शत-प्रतिशत के आस-पास (90.92 प्रतिशत) साक्षरता दर को प्राप्त करने के लिए किए गए प्रभावी कार्यशीलता के कारण है। एक अलग दृश्य में बिहार, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, असम और उत्तर प्रदेश जैसे निम्न साक्षरता वाले राज्य हैं।

उदाहरणत: बिहार में इसी वर्ष (2001) में कुल साक्षरता दर बहुत निम्न (60.32 प्रतिशत) थी। उच्चतर कुल साक्षरता दर्शाने वाले राज्यों में पुरुष और स्त्री साक्षरता के बीच कम अंतर पाया गया है। केरल में यह अंतर 6.34 प्रतिशत है जबकि बिहार में यह 26.75 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 25.95 प्रतिशत है। शैक्षिक उपलब्धियों के अतिरिक्त आर्थिक विकास भी मानव विकास सूचकांक पर सार्थक प्रभाव डालता है। आर्थिक दृष्टि से विकसित महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पंजाब एवं हरियाणा जैसे राज्यों के मानव विकास सूचकांक का मूल्य असम, बिहार, मध्य प्रदेश इत्यादि राज्यों की तुलना में ऊँचा है।

Bihar Board Class 12 Geography मानव विकास Additional Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1.
मानव विकास सूचकांक से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
मानव विकास के मापन के लिए जिस मापक का प्रयोग किया जाता है। उसे मानव सूचकांक कहते हैं। जैसे –

  1. दीर्घ जीविता
  2. ज्ञान आधार और
  3. उच्च जीवन स्तर मुख्य मानव सूचकांक हैं।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 2.
‘मानव विकास’ के संकेतकों के तीन समूहों के नाम बताइए।
उत्तर:
स्वास्थ्य संकेतक, सामाजिक संकेतक तथा आर्थिक संकेतक मानव विकास के संकेतक हैं।

प्रश्न 3.
मानव विकास में विश्व में भारत का क्या स्थान है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा 172 देशों के लिए विकसित मानव विकास सूचकांक में भारत का 127वाँ स्थान है। भारत को मध्यम विकास के देशों में स्थान मिला है।

प्रश्न 4.
विकास से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
विकास का अर्थ-लोगों के रहन-सहन के स्तर एवं मानव कल्याण की सामान्य दशाओं को बढ़ावा देना।

प्रश्न 5.
प्रदेश क्या है?
उत्तर:
वह भू-भाग जिसमें भौगोलिक दशाओं की समानता तथा विकास सम्बन्धी समस्याओं की समरूपता हो।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 6.
विकास का मुख्य लक्ष्य क्या है?
उत्तर:
विकास का मुख्य लक्ष्य, मानव जीवन की समृद्धि है। दीर्घ और स्वस्थ जीवन, शिक्षा और उच्च जीवन स्तर मानव विकास के प्रमुख तत्त्व हैं।

प्रश्न 7.
प्राथमिक विद्यालय स्तर की आयु सीमा क्या है?
उत्तर:
प्राथमिक विद्यालय स्तर की आयु सीमा 6 से 11 वर्ष है। कुछ छात्र इस आयु सीमा से अधिक या कम आयु के हैं।

प्रश्न 8.
सामाजिक संकेतक किस प्रकार मानव विकास को प्रभावित करते हैं?
उत्तर:
शिक्षा मानव विकास संसाधन का प्रमुख घटक है। यह लोगों को गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकाल सकता है।

प्रश्न 9.
किन राज्यों में साक्षरता की दर सर्वाधिक है?
उत्तर:
राज्यों तथा केन्द्र-शासित प्रदेशों में शिक्षा की दर सर्वाधिक है। ये राज्य हैं-केरल, मिजोरम, लक्षद्वीप, गोवा, दिल्ली, चण्डीगढ़, पांडिचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दमन व दीप। इनमें केरल सर्वप्रथम स्थान पर है। यहाँ साक्षरता दर 90.92% है।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 10.
विकास से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
विकास सामान्य रूप से और मानव विकास विशेष रूप से सामाजिक विज्ञानों में प्रयुक्त होने वाली एक जटिल संकल्पना है।

प्रश्न 11.
पर्यावरण को प्रभावित करने वाले तत्त्वों के विश्लेषण के लिए किस सूत्र का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर:
I = PAT इसमें I = पर्यावरणीय प्रभाव
P= जनसंख्या (घनत्व और वृद्धि)
A = प्रचुरता
T = उत्पादन में प्रयुक्त हानिकारक प्रौद्योगिकी

प्रश्न 12.
भारत में सर्वोच्च साक्षरता दर कौन-से राज्यों में पाई जाती है?
उत्तर:
भारत में सर्वोच्च साक्षरता दर केरल और मिजोरम जैसे राज्यों में क्रमश: 90.92 प्रतिशत और 88.49 प्रतिशत पाई जाती है।

प्रश्न 13.
भारत में सबसे कम साक्षरता दर कौन-से राज्य में पाई जाती है?
उत्तर:
बिहार राज्य में सबसे कम 47.53 प्रतिशत साक्षरता दर पाई जाती है।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 14.
भारत में कुल साक्षरता और स्त्री साक्षरता कितनी है?
उत्तर:
भारत में कुल साक्षरता लगभग 65.4 प्रतिशत है। जबकि स्त्री साक्षरता 54.16 प्रतिशत है।

प्रश्न 15.
भारत में किस राज्य का मानव विकास सूचकांक कोटिक्रम में सर्वोच्च है?
उत्तर:
केरल कोटिक्रम में सर्वोच्च है।

प्रश्न 16.
गरीबों में सामर्थ्य के गिरावट के लिए कौन-सी तीन अंतर्संबंधित प्रक्रियाएँ कार्यरत हैं?
उत्तर:

  1. सामाजिक सामर्थ्य में कमी विस्थापन और दुर्बल होते सामाजिक बंधन।
  2. पर्यावरणीय सामर्थ्य में कमी प्रदूषण के कारण।
  3. व्यक्तिगत सामर्थ्य में कमी बढ़ती बीमारियों और दुर्घटनाओं के कारण।

प्रश्न 17.
UNDP का हिंदी अनुवाद क्या है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) (यूनाईटिड नेशन डेवलपमैन्ट प्रोग्राम)।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 18.
मानव विकास की कुंजी क्या है?
उत्तर:
भूख, गरीबी, दासता, बंधुआकरण, अज्ञानता, निरक्षरता और किसी अन्य प्रकार की प्रबलता से मुक्ति मानव विकास की कुंजी है।

प्रश्न 19.
भारत में किस राज्यों के बच्चों का लिंग अनुपात नहीं घटा है?
उत्तर:
केरल को छोड़कर सभी राज्यों के बच्चों का लिंग अनुपात घटा है।

प्रश्न 20.
हरियाणा राज्य के बच्चों का लिंग अनुपात कितना है?
उत्तर:
प्रति हजार बालकों की तुलना में 800 बालिकाओं से भी नीचे है।

प्रश्न 21.
1999 के आँकड़ों के अनुसार भारत में 1951 की तुलना में मृत्युदर कितनी है?
उत्तर:
1999 में 8.1 प्रतिशत प्रति हजार जबकि 1951 में यह 25.1 प्रतिशत प्रति हजार थी।

लघु उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1.
भारत में आर्थिक विकास की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
विकास का अंतिम लक्ष्य प्रगति है। आर्थिक विकास का अर्थ है आय बढ़ाना। आर्थिक उत्पादकता मानव विकास का अनिवार्य अंग है। आर्थिक विकास मानव प्रगति का एक साधन है। अर्थव्यवस्था और उत्पादकता में विकास का मूल्यांकन सकल राष्ट्रीय उत्पाद तथा प्रति व्यक्ति आय के द्वारा किया जा सकता है। 1950-1951 में सकल घरेलू उत्पाद स्थिर कीमत (1993-94) पर 1404.66 अरब रुपये था जो बढ़कर 1999-2000 में 11485.00 अरब रुपये हो गया था।

इसी के अनुसार प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद स्थिर कीमत पर 1950-51 में 3687 रुपये था। जो बढ़कर 1999-2000 में 10,067.00 रुपये हो गया था। गरीबी उन्मूलन भार के आर्थिक विकास की कार्यनीति का अनिवार्य अंग रहा है नवीनतम आँकड़ों के अनुसार निर्धनता का अनुपात गाँवों में 27.09%, नगरों में 23.62% तथा सम्पूर्ण भारत में 26.10% है। 1999-2000 के अनुसार 26% लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 2.
मानव विकास प्रक्रिया में शिक्षा का क्या स्थान है? व्याख्या करो।
उत्तर:
शिक्षा सामाजिक संकेतक का अंग है। शिक्षा को सर्वत्र मानव संसाधन का प्रमुख घटक माना गया है। लोगों के लिए साक्षरता का न्यूनतम निश्चित स्तर अनिवार्य है। यह लोगों को गरीबी के दुश्चक्र के बाहर निकालती है। इसलिए मानव विकास का मूल्यांकन साक्षरता संबंधित संकेतकों के संदर्भ में किया जाता है। शिक्षा मानव के जीवन स्तर को ऊँचा उठाकर विकास में योगदान देती है। शिक्षा और उच्च मानव जीवन स्तर मानव विकास के प्रमुख तत्त्व हैं।

प्रश्न 3.
मानव विकास का मापन किस आधार पर किया जाता है? व्याख्या करो।
उत्तर:
मानव विकास का मापन एक व्यापक मापक द्वारा किया जाता है जिसे मानव सूचकांक कहते हैं। इसमें –

  1. दीर्घजीविका
  2. ज्ञान आधार और
  3. उच्च जीवन स्तर शामिल हैं।

भारत में (2001) में मानव विकास प्रतिवेदन तैयार किया गया। इसके लिए संकेतकों के तीन समूहों का चयन किया गया। मानव विकास सूचकांक मिश्रित सूचकांकों का केन्द्रीय समूह है। यह संपूर्ण समाज के मानव विकास की दशा को प्रदर्शित करता है। ये संकेतक इस प्रकार हैं –

1. स्वास्थ्य संकेतक:
इनमें दीर्घजीविका से सम्बन्धित जन्मदर, शिशु मृत्युदर के विशेष संदर्भ में मृत्युदर, पोषण तथा जन्म के समय जीवन प्रत्याशा है।

2. सामाजिक संकेतक:
इन संकेतकों में साक्षरता, विशेष रूप से स्त्री साक्षरता, स्कूल जाने वाले बच्चों का नामांकन, विरत छात्र अनुपात, छात्र अध्यापक अनुपात शामिल हैं।

3. आर्थिक संकेतक:
इसमें वेतन, आय और रोजगार से सम्बन्धित विकास है। प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, गरीबी का विस्तार, तथा रोजगार के अवसर इस समूह के वांछित संकेतक हैं।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 4.
आर्थिक विकास और मानव विकास की संकल्पनाओं में क्या अंतर है?
उत्तर:
आर्थिक विकास और मानव विकास दोनों में आधारभूत अंतर है। आर्थिक विकास में केवल आय बढ़ाने पर बल दिया जाता है जबकि मानव विकास का अर्थ मानवीय विकल्पों के परिवर्धन पर बल देना है। आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक विकास मानव विकास के मुख्य विकल्प हैं। इन सबके विकास के लिए आर्थिक विकास अनिवार्य है। आर्थिक विकास का मूल सिद्धांत विकास कार्यों में आय का सदुपयोग है न कि आय। इसी से मानवीय विकल्मों में वृद्धि होती है। किसी भी राष्ट्र की वास्तविक सम्पदा उसके लोग हैं। अत: मानव विकास होना चाहिए।

प्रश्न 5.
भारत में प्राथमिक स्तर पर नामांकन का प्रतिरूप बनाए।
उत्तर:
प्राथमिक स्तर (I-V) पर कुल नामांकन में भी 5.91 गुनी वृद्धि हुई है। 1950-51 में नामांकन 1.92 करोड़ था, जो बढ़कर 1999-2000 में 11.361 करोड़ हो गया है इसमें बालिकाओं के नामांकन में वृद्धि हुई है। 1950-51 में यह 28.1% था जो बढ़कर 1999-2000 में 43.6% हो गया है। उच्च प्राथमिक स्तरों (VI-VIII) पर कुल नामांकन बढ़ा है, जो इसी अवधि में 31 लाख से बढ़कर 4.206 करोड़ हो गया। नामांकन में राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों में बहुत असमानता है।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 6.

  1. आप अपने मोहल्ले के 7-10 वर्ष की आयु के बच्चों का इन सूचनाओं के अनुसार लड़के/लड़कियों किस कक्षा में पढ़ रहे/रहीं हैं और किसी विद्यालय में नहीं पढ़ रहे हैं-सर्वेक्षण कीजिए।
  2. इस पर एक संक्षिप्त टिप्पणी तैयार कीजिए।

उत्तर:
तालिका 3.6: भारत साक्षरता तथा प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन अनुपात साक्षरता अनुपात
Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 part - 2 मानव विकास img 1

टिप्पणी:
प्राथमिक स्तर (I-V) पर कुल नामांकन में भी 5.91 गुनी वृद्धि हुई है। 1950-51 में नामांकन 1.92 करोड़ था, जो बढ़कर 1999-2000 में 11.361 करोड़ हो गया है। इसमें लड़कियों के सापेक्षिक भाग में वृद्धि हुई है। 1950-51 में यह 28.1% था जो बढ़कर 1999-2000 में 43.6% हो गया। नामांकन के संदर्भ में राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों में बहुत असमानता है। कुल नामांकन 100% से अधिक इसलिए है कि प्राथमिक विद्यालय स्तर की आयु सीमा (7 10 वर्ष) है। चण्डीगढ़ में लड़कों का नामांकन अनुपात (50.18) सबसे नीचा रहा। उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों में नामांकित बच्चों का अनुपात (64.97%) सबसे कम है तथा सिक्किम में (138.91%) सबसे अधिक है।

प्रश्न 7.
“विकास और पर्यावरण ह्रास, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।” यह उक्ति कहाँ तक सही है?
उत्तर:
धीरे-धीरे मानव ने प्राकृतिक बाधाओं को दूर करने की तकनीक खोज ली। जलवायु की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए कपड़ों और आवास का उपभोग प्रारम्भ कर दिया तथा जीव-जन्तुओं का पालन तथा पेड़-पौधों को उगाना आरम्भ कर दिया। सामाजिक और आर्थिक संगठनों की प्रगति और प्रौद्योगिकी के विकास से प्राकृतिक संसाधनों के दोहन द्वारा वस्तुओं के उत्पादन तथा सेवाओं के विकास की क्षमता में बहुत उन्नति हुई।

परिवहन के साधनों के विकास ने संसाधनों के दोहन की प्रक्रिया को तेज कर दिया। औद्योगिक क्रांति के साथ मानव ने अत्यधिक ज्ञान, कार्य-कुशलता, शक्ति और प्रौद्योगिकी विकसित कर ली। इसके द्वारा अब उसने प्रकृति पर नियंत्रण शुरू कर दिया तथा पदार्थों और ऊर्जा के साधनों का बड़े पैमाने पर दोहन प्रारंभ कर दिया। इसके परिणामस्वरूप प्राकृतिक संसाधनों की समाप्ति, अभाव, अधिक शोषण और पर्यावरण ह्रास होने लगा। इस प्रकार मानव प्रकृति का विनाशक बन गया। पर्यावरण पर मानव का प्रभाव, प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग द्वारा पड़ता है। इस प्रकार यह स्पष्ट है कि मानव विकास और पर्यावरण बस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 8.
पर्यावरण की गुणवत्ता को प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं?
उत्तर:
पर्यावरण की गुणवत्ता तीन कारकों पर निर्भर करती है –

  1. उपभोग किए गए संसाधनों की मात्रा तथा उत्पादन की प्रति इकाई के अनुसार प्रदूषण की उत्पत्ति।
  2. प्रति व्यक्ति उत्पादन और उपभोग।
  3. जनसंख्या का आकार। इन तत्त्वों के पर्यावरण पर प्रभाव के विश्लेषण के लिए एक सूत्र बनाया गया है –

I = PAT
I = पर्यावरणीय प्रभाव
P = जनसंख्या (घनत्व और वृद्धि)
A = प्रचुरता
T = उत्पादन में प्रयुक्त हानिकारक प्रौद्योगिकी।
जनसंख्या के घनत्व और वृद्धि पर्यावरण प्रदूषण का प्रमुख कारक है।

प्रश्न 9.
भारत में साक्षरता का वितरण मानचित्र द्वारा प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर:
Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास part - 2 img 2

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 10.
स्वास्थ्य संकेतक के प्रतिरूप का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
स्वास्थ्य संकेतक का मापन जन्मदर, मृत्युदर, पोषण और जन्म के समय जीवन प्रत्याशी के रूप में किया जाता है। मृत्युदर भारत में तेजी से घटी है। 1951 में मृत्युदर 25.1 थी लेकिन वह घटकर 1999 में 8.7 रह गई है। लेकिन जन्मदर में कोई कमी नहीं आई। 1999 में शिशु मृत्युदर सन् 1951 की तुलना में आधी रह गई है। चार वर्ष तक के बच्चों की मृत्युदर काफी घट गई है। 1971 में यह 51.9 प्रति हजार थी जो 1999 में 22.5 रह गई। अतः मृत्यु का खतरा जीवन की प्रत्येक अवस्था में घट गया। प्रजनन दर भी धीमी गति से घटी है। 1951 में यह 40.8 प्रति हजार थी जो 1999 में घटकर 26.1 रह गई। 1951 से 1999 तक जनांकिकीय संकेतकों का विवरण नीचे तालिका में दिया गया है।

तालिका: भारत-मानव विकास के चुने हुए स्वास्थ्य संकेतक –
Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास part - 2 img 3

प्रश्न 11.
भारत में सम्पूर्ण साक्षरता में प्रादेशिक परिवर्तनों की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
साक्षरता दर में अत्यधिक प्रादेशिक विभिन्नताएँ पाई जाती हैं। बिहार में साक्षरता दर 47.53% है, जबकि केरल में 90.92% है। साक्षरता दर में केरल सबसे प्रथम स्थान पर है। लक्षद्वीप (87.52%) और मिजोरम (85.99%) दूसरे और तीसरे स्थान पर है। 9 राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों-केरल, लक्षद्वीप, मिजोरम, गोवा, दिल्ली, चण्डीगढ़ पांडिचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दमन तथा द्वीव में साक्षरता दर बहुत ऊँची (72% से अधिक है। 13 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में साक्षरता दर औसत से कम है। बिहार में साक्षरता दर (47.53%) सबसे कम है। जिन राज्यों में नगरीकरण अधिक हुआ है। वहाँ साक्षरता दर अधिक है। केरल में साक्षरता दर अधिक है उसका कारण है-सजग प्रशासन, गैर कृषि कामगारों का ऊँचा अनुपात तथा पारंपरिक रूप से शिक्षा पर अधिक बल देना।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 12.
देश में मानव विकास के आर्थिक संकेतकों की प्रगति की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
मानव विकास के आर्थिक संकेतक वेतन, आय और रोजगार से संबंधित है। प्रति व्यक्ति घरेलू उत्पाद, गरीबी का विस्तार तथा रोजगार के अवसर इस समूह के वांछित संकेतक हैं। मानव विकास के समग्र चित्रण के लिए इन्हें मिश्र सूचकांक में परिवर्तित कर लिया गया है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत ने बहुत मानव विकास किया है। मानव विकास सूचकांक में भारत का 172 देशों में 127वाँ स्थान है। मानव विकास की दृष्टि से न केवल विकसित देश भारत से आगे हैं, अपितु श्रीलंका और इंडोनेशिया जैसे विकासशील देश भी भारत से बहुत आगे हैं। आर्थिक विकास में मानव की आय बढ़ाने पर बल दिया जाता है। आय के विस्तार को इसका आवश्यक साधन माना जाता है।

प्रश्न 13.
मानव विकास क्यों आवश्यक है, व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
निम्नलिखित कारणों से मानव विकास आवश्यक है –

  1. विकास का उद्देश्य मानवीय दशाओं को सुधारना तथा लोगों के लिए विकल्पों को बढ़ाना है।
  2. मानव विकास उच्चतर उत्पादकता का साधन है। सुपुष्ट शिक्षित, कुशल और सतर्क श्रमिक अधिक उत्पादन करने में समर्थ होते हैं। अतः उत्पादकता के आधार पर मानव विकास में विनिवेश न्यायसंगत है।
  3. मानवीय प्रजनन की गति धीमी करके यह परिवार के आकार को छोटा करने में मदद करता है।
  4. मानव विकास भौतिक पर्यावरण हितोषी भी है। गरीबी घटते से निर्वनीकरण, मरुस्थलीकरण और मृदा अपरदन भी कम हो जाती है।
  5. सुधरी मानवीय दशाएँ समाज के कल्याण में योगदान करती हैं।
  6. मानव विकास सामाजिक अशांति को कम करता है तथा राजनीतिक स्थिरता को बढ़ाने में सहायक होता है।

प्रश्न 14.
मानव विकास की संकल्पना की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
मानव विकास में दीर्घ और स्वस्थ जीवन, शिक्षा और उच्च जीवन स्तर मानव विकास के मुख्य तत्त्व हैं। मानव विकास के अन्य विकल्प हैं, राजनीतिक स्वतंत्रता, मानव अधिकारों की गारंटी, आत्मनिर्भरता तथा स्वाभिमान के विविध घटक। लोगों के विकल्पों के परिवर्धन की प्रक्रिया और जनकल्याण के स्तर को ऊँचा उठाना ही मानव विकास है। मानव विकास की संकल्पना केवल अर्थव्यवस्था के विकास से संबंधित न होकर, मानव के संपूर्ण विकास से संबंधित है। आर्थिक कारकों के समान राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कारकों को भी उतना ही महत्त्व दिया जाता है। इसके अलावा विकास के लक्ष्य और साधनों, दोनों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। मानव विकल्पों के विस्तार को तो विकास का लक्ष्य माना जाता है लेकिन आय के विस्तार को इसका आवश्यक साधन माना जाता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1.
आर्थिक विकास प्राकृतिक पर्यावरण क्रिया पर प्रौद्योगिकी एवं संस्थाओं के मध्य अनुरूपी अन्तःक्रिया पर निर्भर करता है, व्याख्या करो।
उत्तर:
1. विकास-लोगों के विकल्पों के परिवर्धन की प्रक्रिया और जनकल्याण के स्तर को ऊँचा उठाना ही मानव विकास है। प्रादेशिक विकास के संदर्भ में विकास की धारणा है कि लोगों का रहन-सहन ऊँचा हो तथा मानव कल्याण की सामान्य दशाओं में वृद्धि हो। प्रति व्यक्ति आय विकास की महत्त्वपूर्ण सूचक है। इसलिए लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़े। आर्थिक उत्पाद तथा राष्ट्रीय आय में वृद्धि हो। इस प्रकार देश के सभी भागों में तथा समाज के सभी वर्गों में समान रूप से उन्नति हो।

2. विकास के प्रांचल-किसी भी देश के विकास के तीन आधारभूत प्रांचल है –

  • प्राकृतिक पर्यावरण।
  • प्रौद्योगिकी।
  • संस्थाएँ।

प्रांचलों का प्रभाव:
1. प्राकृतिक पर्यावरण:
यह आर्थिक विकास की दिशा निर्धारित करता है। उदाहरण के लिए वनाच्छादित प्रदेशों में लकड़ी काटना व शिकार करना, तटीय भागों में मत्स्यन, नदी घाटियों में कृषि करना लोगों के मुख्य व्यवसाय हैं।

2. प्रौद्योगिकी:
किसी भी देश में उत्पादन का स्तर वहाँ के लोगों को उपलब्ध प्रौद्योगिकी पर निर्भर होता है। प्रौद्योगिकी वह अस्त्र है जिसके माध्यम से मनुष्य अपने प्राकृतिक वातावरण का उपयोग करता है भारतवर्ष प्राकृतिक संसाधनों में निर्धन नहीं है, बल्कि प्रौद्योगिकी में निर्धन है।

3. संस्थाएँ:
आर्थिक विकास को प्रोत्साहित कराने के लिए संस्थाएँ बनाई जाती हैं। ये संस्थाएँ समाज को सुचारू रूप से संचालित करती हैं। कई बार इन संस्थाओं की आलोचना के कारण आर्थिक विकास रुक जाता है।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 2.
आर्थिक विकास और मानव विकास किस प्रकार एक-दूसरे से संबंधित हैं। मानव विकास की आवश्यकता क्यों हुई?
उत्तर:
1. आर्थिक विकास और मानव विकास-मानव विकास के आर्थिक संकेतक वेतन, आय और रोजगार से संबंधित हैं। प्रति व्यक्ति घरेलू उत्पाद, गरीबी का विस्तार, तथा रोजगार के अवसर इस समूह के वांछित संकेतक है। मानव विकास के समग्र चित्रण के लिए इन्हें मिश्र सूचकांक से परिवर्तित कर लिया गया है।

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत ने बहुत मानव विकास किया है। मानव विकास सूचकांक में भारत का 172 देशों में 127वाँ स्थान है। मानव विकास की दृष्टि से न केवल विकसित देश भारत से आगे हैं अपितु श्रीलंका और इंडोनशिया जैसे विकासशील देश भी भारत से बहुत आगे हैं, आर्थिक विकास में मानव की आय बढ़ाने पर बल दिया जाता है। आय के विस्तार को इसका आवश्यक साधन माना जाता है।

2. मानव विकास की आवश्यकता-निम्नलिखित कारणों से मानव विकास आवश्यक है –

  • विकास का उद्देश्य मानवीय दशाओं को सुधारना तथा लोगों के लिए विकल्पों को बढ़ाना है।
  • मानव विकास उच्चतर उत्पादकता का साधन है। सुपुष्ट, स्वस्थ, शिक्षित, कुशल और सतर्क श्रमिक अधिक उत्पादन करने में समर्थ होते हैं। अतः उत्पादकता के आधार पर मानव विकास में विनिवेश न्यायसंगत है।
  • मानवीय प्रजनन की गति धीमी करके यह परिवार के आकार को छोटा करने में मदद करता है।
  • मानव विकास भौतिक पर्यावरण हितैषी भी है। गरीबी घटने से निर्वनीकरण, मरुस्थलीकरण और मृदा अपरदन भी कम हो जाता है।
  • सुधरी मानवीय दशाएँ समाज के कल्याण में योगदान करती हैं।
  • मानव विकास सामाजिक अशांति को कम करता है तथा राजनीतिक स्थिरता को बढ़ाने में सहायक होता है।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 3.
पर्यावरण पर मानव के प्रभाव को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
जनसंख्या, पर्यावरण और विकास में सम्बन्ध है। पर्यावरण पर मानव का प्रभाव प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग द्वारा पड़ता है। यही नहीं, वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन और उपभोग की प्रक्रिया से उत्पन्न प्रदूषकों के पर्यावरण में उत्सर्जन से भी वह प्रदूषित होता है। जनसंख्या के आकार और उसमें निरंतर वृद्धि से भी पर्यावरण दूषित होता है। पर्यावरण की गुणवत्ता निम्नलिखित तीन कारकों पर निर्भर करती है –

  1. उपभोग किए गए संसाधनों की मात्रा तथा उत्पादन की प्रति इकाई के अनुसार प्रदूषण की उत्पत्ति।
  2. प्रति व्यक्ति उत्पादन और उपभोग।
  3. जनसंख्या का आकार।

इन तत्वों के पर्यावरण पर प्रभाव के लिए एक सूत्र बनाया गया है –
I = PAT
इसमें I = पर्यावरणीय प्रभाव
P = जनसंख्या (घनत्व और वृद्धि)
A = प्रचुरता
T = उत्पादन में प्रयुक्त हानिकारक प्रौद्योगिकी।

जनसंख्या का घनत्व और वृद्धि प्रमुख कारक है। इससे संसाधनों पर दबाव पड़ता है जिससे वे समाप्त हो जाते हैं या उनका अभाव या अति शोषण हो जाता है। इससे पर्यावरण का ह्रास होता है। प्रौद्योगिकी तीसरा कारक है जो पर्यावरण को अत्यधिक प्रभावित करती है। प्रति व्यक्ति उत्पादन और कच्चे माल का बड़े पैमाने पर उपयोग तथा इसी अनुपात में ईंधन और ऊर्जा के उपभोग से सम्बन्धित है। इससे भारी मात्रा में अपशिष्ट और कूड़ा कचरा पैदा होता है। इन दो कारकों का सबसे अधिक प्रभाव विकसित देशों में है।

प्रश्न 4.

  1. तालिका में दिए गए मानव विकास सूचकांक के आधार पर भारत के प्रमुख राज्यों को तीन वर्गों में विभाजित कीजिए।
  2. इस पर एक संक्षिप्त टिप्पणी तैयार कीजिए।

उत्तर:
1. तालिका के आधार पर प्रमुख राज्यों को तीन वर्गों में बाँटा गया है –

  • उच्च मानव विकास सूचकांक वाले राज्य-केरल (0.638), हरियाणा (0.509), महाराष्ट्र (0.523), पंजाब (0.537), तमिलनाडु (0.531), कर्नाटक (0.478), गुजरात (0.479), उड़ीसा (0.404), राजस्थान (0.424), पश्चिम बंगाल (0.472)।
  • मध्यम मानव विकास सूचकांक वाले राज्य-असम (0.386), बिहार (0.367), मध्य प्रदेश (0.394), उत्तर प्रदेश (0.388)।
  • निम्न मानव सूचकांक वाले राज्य-आन्ध्र प्रदेश (0.54), हिमाचल प्रदेश (0.63)। तालिका 3.7 भारत : 2001 के अंतर्राज्यीय मानव विकास सूचकांक में अंतर

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास part - 2 img 4

2. केरल में मानव विकास सूचकांक उच्च है। केरल के अलावा हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, तमिलनाडु में भी मानव सूचकांक 0.509 से अधिक है यानि उच्च है। सामान्यत, छोटे राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों में मानव विकास सूचकांक बेहतर है। इसमें बिहार (झारखंड सहित), उड़ीसा, उत्तर प्रदेश (उत्तरांचल सहित) और मध्य प्रदेश (छत्तीसगढ़ सहित) में मानव सूचकांक 0.509 से कम है। आर्थिक दृष्टि से कम विकसित राज्यों में मानव विकास सूचकांक बेहतर तथा मध्यम आय वाले राज्यों में मा.वि.सू. और विकास के स्तर में कोई सह संबंध दिखाई नहीं पड़ता है।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 5.
अंतर स्पष्ट कीजिए:

  1. मानव विकास और मानव संसाधन विकास।
  2. आर्थिक विकास और मानव विकास।

उत्तर:
1. मानव विकास और मानव संसाधन विकास –
मानव विकास:
लोगों के विकल्पों के परिवर्धन की प्रक्रिया और जनकल्याण के स्तर को ऊँचा उठाना ही मानव विकास है। दीर्घ और स्वस्थ जीवन, शिक्षा और उच्च जीवन स्तर मानव विकास के प्रमुख तत्त्व हैं। मानव संसाधन विकास-मानव विकास के लिए आवश्यक संसाधनों को मानव संसाधन विकास कहते हैं। राजनीतिक स्वतंत्रता, मानव अधिकारों की गारंटी, आत्मनिर्भरता तथा स्वाभिमान मानव विकास के अनिवार्य विकल्प हैं। विकास लोगों के लिए हो न कि लोग विकास के लिए। विकास सहभागीय होना चाहिए। लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशिक्षण की क्षमताओं को सुधारने के लिए विनिवेश के अवसर मिलने चाहिए। लोगों को अपनी क्षमताओं का पूरा-पूरा उपयोग करने के अवसर मिलने चाहिए।

2. आर्थिक विकास और मानव विकास –
आर्थिक विकास:
आर्थिक विकास में मानव की आय बढ़ाने पर ही मुख्य रूप से बल दिया जाता है। आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक विकास के लिए आर्थिक विकास अनिवार्य है। आर्थिक विकास में आय का सही उपयोग है न कि आय का।

मानव-विकास:
लोगों के विकल्पों के परिवर्धन की प्रक्रिया और जनकल्याण के स्तर को ऊँचा उठाना ही मानव विकास है। दीर्घ और स्वस्थ जीवन, शिक्षा और उच्च जीवन स्तर मानव विकास के प्रमुख तत्त्व हैं।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 6.
निम्नलिखित के उत्तर संक्षेप में दीजिए:

  1. विकास की संकल्पना की व्याख्या कीजिए।
  2. मानव विकास को ध्यान में रखकर संसार में भारत की स्थिति का मूल्यांकन कीजिए।
  3. मानव विकास के स्तर के मापन के लिए कौन-कौन से संकेतकों का उपयोग किया जाता है।
  4. 1951 के बाद भारत में प्रजनन और मृत्युदर की प्रवृत्तियों का वर्णन कीजिए।
  5. देश में अपेक्षकृत निम्न साक्षरता दर के कारणों की विवेचना कीजिए।
  6. स्वतंत्रता के बाद साक्षरता की प्रगति की समीक्षा कीजिए।
  7. देश में उच्च और निम्न साक्षरता वाले क्षेत्रों का पता लगाइए।
  8. ‘जनसंख्या’ कारक का पर्यावरण पर प्रभाव स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:
1. विकास की संकल्पना-मानव विकास की संकल्पना केवल अर्थव्यवस्था के विकास से संबंधित न होकर, मानव के संपूर्ण विकास से संबंधित है। आर्थिक कारकों के समान, राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कारकों को भी उतना ही महत्त्व दिया जाता है। विकास के लक्ष्य और साधनों, दोनों पर ही विशेष ध्यान दिया जाता है। मानव विकल्पों के विस्तार को तो विकास का लक्ष्य माना जाता है, लेकिन आय के विस्तार को इसका आवश्यक साधन माना जाता है।

2. संसार में भारत की स्थिति-संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा 172 देशों के लिए विकसित मानव विकास सूचकांक में भारत का 127वां स्थान है और उसमें भारत को मध्यम मानव विकास का, देश का स्थान मिला है।

3. संकेतक-मानव विकास के विविध आयामों के मापन के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने एक संकेतक का निर्माण किया है। इसे अब मानव विकास सूचकांक के रूप जाना जाता है। इसमें –

  • दीर्घ जीविता
  • ज्ञान आधार और
  • उच्च जीवन स्तर शामिल है।

भारत में 2001 का मानव विकास प्रतिवेदन तैयार करने के लिए संकेतकों के तीन समूहों का चयन किया गया।

  • मानव संकेतक-यह संपूर्ण मानव समाज को प्रदर्शित करता है। समाज के सुविधा वंचित वर्ग की दशा के मूल्यांकन के लिए मानव निर्धनता सूचकांक बनाया गया है।
  • स्वास्थ्य संकेतक-इसमें दीर्घ जीविता से सम्बन्धित जन्मदर, शिशुदर, मृत्युदर, पोषण तथा जन्म के समय जीवन प्रत्याशा से जुड़े स्वास्थ्य संकेतक शामिल हैं।
  • सामाजिक संकेतक-सामाजिक संकेतकों में साक्षरता, विशेष रूप से स्त्री साक्षरता, स्कूल जाने वाले बच्चों का नामांकन, विरत छात्र अनुपात तथा छात्र अध्यापक अनुपात शामिल हैं।
  • आर्थिक संकेतक-वेतन, आय और रोजगार से संबंधित है। प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, गरीबी का विस्तार तथा बेरोजगार के अवसर इस समूह के वांछित संकेतक हैं।

4. 1951 के बाद जन्मदर तथा मृत्युदर:
मृत्युदर भारत में तेजी से घटी है। 1951 में मृत्युदर 25.1 थी लेकिन 1999 में यह घट कर 8.7 रह गई है। जन्मदर में कोई विशेष कमी नहीं आई है। 1999 में शिशु मृत्युदर सन् 1951 की तुलना में आधी रह गई है। 4 वर्ष तक के बच्चों की मृत्युदर भी काफी घट गई है। 1971 में यह 51.9 प्रति हजार था जो 1999 में 22.5 रह गई है।
तालिका: मानव के चुने हुए स्वास्थ्य संकेतक संकेतक –
Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास part - 2 img 5
प्रजनन दर भी घटी है, लेकिन धीमी गति से। 1951 में यह 40.8 प्रति हजार थी जो 1999 में घटकर 26.1 रह गई। मृत्युदर में 16.4 अंकों की कमी आई है। इसी अवधि में कुल प्रजनन दर भी घटी है। यह 1951 में छः बच्चे प्रति स्त्री थी जो घटकर 1999 में 2.9 रह गई है।

5. निम्न साक्षरता दर के कारण:
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पहली बार पिछले दशक में 3.19 करोड़ निरक्षरों की संख्या कम हुई है। 1991-2001 की अवधि में सात वर्ष से अधिक की आयु की जनसंख्या में 17.16 करोड़ की वृद्धि हुई है लेकिन इसी दशक में 20.36 करोड़ अतिरिक्त व्यक्ति साक्षर हो गए। स्त्री साक्षरता दर 1951 में केवल 8.86% थी, जो बढ़कर 2001 में 54.16% हो गई है। अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने शिक्षा के प्रसार में बहुत योगदान दिया है, फिर भी अपेक्षाकृत साक्षरता दर निम्न है।

इसके प्रमुख कारण –

  • पारम्परिक शिक्षा पर ध्यान न देना, गरीबी, कृषि कामगारों का ऊँचा अनुपात रहा है।
  • देश की 94% ग्रामीण जनसंख्या को एक किमी. की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय (I-V) उपलब्ध कराये गए।

6. स्वतंत्रता के बाद साक्षरता की प्रगति:
पिछले दशक में 3.19 करोड़ निरक्षरों की संख्या कम हुई है। 1991-2001 में 20.36 करोड़ व्यक्ति साक्षर हो गए। इस समय 56.201 करोड़ लोग साक्षर हैं। 1951-2001 की अवधि में कुल जनसंख्या की साक्षरता दर में तीन गुनी से भी अधिक वृद्धि हुई है। स्त्री साक्षरता दर छः गुनी बढ़ी है। 1951 में स्त्री साक्षरता दर 8.86% थी, जो बढ़कर 2001 में 54.16% हो गई है। यह उपलब्धि सरकार द्वारा किए गए प्रत्यनों के परिणामस्वरूप प्राप्त हुई।

भारत में साक्षरता दर में वृद्धि हुई है। यह 1951 में 18.53% थी, जो बढ़कर 2001 में 63.38% हो गई है। 2001 के अनुसार केवल 59.4% ग्रामीण जनसंख्या साक्षर है, जबकि 80.30% नगरीय जनसंख्या साक्षर है। कुल स्त्री जनसंख्या में से केवल 54.16% साक्षर है। इसके विपरीत 75.85% पुरुष साक्षर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्त्री साक्षरता दर 46.70% है, जबकि नगरीय क्षेत्रों में यह 73.20% है। 1951 के बाद की साक्षरता दर की प्रगति को तालिका 3.10 में दिखाया गया है।

तालिका: भारत: 1951 तथा 2001 की अवधि में साक्षरता दरों में प्रगति –
Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास part - 2 img 6
स्रोत: अंतरिम जनसंख्या योग, पेपर 1-2001, भारत की जनगणना, 2001

7. देश में उच्च और निम्न साक्षरता वाले क्षेत्र:
साक्षरता में प्रादेशिक विभिन्नताएँ पाई जाती हैं। उच्च साक्षरता वाले क्षेत्र-केरल में साक्षरता दर सबसे अधिक है। 2001 में यह 90.92% है। लक्षद्वीप (87.52%) और मिजोरम (85.99%) का साक्षरता दर में दूसरा और तीसरा स्थान है। 9 राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों में जैसे-केरल, मिजोरम, लक्षद्वीप, गोवा, दिल्ली, चण्डीगढ़, पांडिचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तथा दमन व दीव में साक्षरता दर बहुत ऊँची (72% से अधिक है।)

निम्न साक्षरता वाले क्षेत्र:
13 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में साक्षरता दर औसत से भी कम है। बिहार में साक्षरता दर सभी राज्यों से कम है।

8. जनसंख्या का पर्यावरण पर प्रभाव:
पर्यावरण पर मानव का प्रभाव, प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग द्वारा पड़ता है। जनसंख्या का आकार और उसमें निरंतर वृद्धि का भी पर्यावरण पर दुष्प्रभाव पड़ता है। जनसंख्या का घनत्व और वृद्धि पर्यावरण प्रदूषण’ का प्रमुख कारक है। इससे संसाधनों पर दबाव पड़ता है, जिसके परिणामस्वरूप वे समाप्त हो जाते हैं तथा उनका अभाव या अतिशोषण होता है पर्यावरण का ह्रास होता है।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 7.
भारत में स्त्री साक्षरता के स्थानिक प्रतिरूपों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
2001 के अनुसार 80.30% नगरीय तथा 59.4% ग्रामीण जनसंख्या साक्षर है। स्त्रियों और पुरुषों की साक्षरता दर में काफी अंतर है। कुल स्त्री जनसंख्या में से केवल 54.16% स्त्रियाँ साक्षर हैं। स्त्री साक्षरता का राज्यानुसार वितरण चित्र में दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्त्री साक्षरता दर केवल 46.70% है। जबकि नगरों में यह 73.20% है। 1951-2001 की अवधि में स्त्री साक्षरता छ: गुनी बढ़ी है। स्त्री साक्षरता दर 1951 में केवल 8.86 थी, जो बढ़कर 2001 में 54.16% हो गई।
तालिका: भारत 1951 तथा 2001 की अवधि में स्त्री साक्षरता दर में वृद्धि –Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास part - 2 img 7
Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 part - 2 मानव विकास img 8a
चित्र: भारत राज्यानुसार स्त्री साक्षरता (2001)

वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1.
लोगों के परिवर्धन की प्रक्रिया और जनकल्याण के स्तर को ऊँचा उठाना क्या कहलाता है?
(A) मानव विकास
(B) राजनीतिक विकास
(C) सांस्कृतिक विकास
(D) आर्थिक विकास
उत्तर:
(A) मानव विकास

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 2.
मानव विकास का मापन किस प्रकार किया जाता है?
(A) गणना द्वारा
(B) मानव सूचकांक द्वारा
(C) जनसंख्या की गणना
(D) शिक्षा स्तर द्वारा
उत्तर:
(B) मानव सूचकांक द्वारा

प्रश्न 3.
विश्व में भारत का मानव विकास सूचकांक क्रम कितना है?
(A) 162 वाँ
(B) 127 वाँ
(C) 120 वाँ
(D) 112 वाँ
उत्तर:
(B) 127 वाँ

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 4.
केरल में साक्षरता दर कितने प्रतिशत है?
(A) 92.4%
(B) 90.92%
(C) 47.53%
(D) 54.16%
उत्तर:
(B) 90.92%

प्रश्न 5.
2001 में स्त्री साक्षरता दर कितनी थी?
(A) 54.16%
(B) 54.00%
(C) 50.16%
(D) 56.00%
उत्तर:
(A) 54.16%

प्रश्न 6.
बिहार में साक्षरता दर कितनी है?
(A) 92.4%
(B) 47.53%
(C) 90.92%
(D) 46.53%
उत्तर:
(B) 47.53%

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 7.
प्राथमिक विद्यालय स्तर की आयु सीमा क्या है?
(A) 7-10 वर्ष
(B) 6-11 वर्ष
(C) 5-10 वर्ष
(D) 5-11 वर्ष
उत्तर:
(B) 6-11 वर्ष

प्रश्न 8.
1999-2000 में कितने लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं?
(A) 26%
(B) 36%
(C) 16%
(D) 46%
उत्तर:
(A) 26%

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 9.
पर्यावरण विश्लेषण के लिए किस सूत्र का प्रयोग किया जाता है?
(A) I = PAT
(B) I = PET
(C)P = IAT
(D) T = IPA
उत्तर:
(A) I = PAT

प्रश्न 10.
केरल का मानव विकास सूचकांक कितना है?
(A) 0.532
(B) 0.533
(C) 0.638
(D) 0.523
उत्तर:
(C) 0.638

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 11.
महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली के राज्यों की 1980-81 के आँकड़ों पर आधारित प्रति व्यक्ति आय कितनी हैं?
(A) 2000 रु. प्रतिवर्ष से कम
(B) 4000 रु. प्रतिवर्ष
(C) 3000 रु. प्रतिवर्ष
(D) 5000 रु. प्रतिवर्ष
उत्तर:
(B) 4000 रु. प्रतिवर्ष

प्रश्न 12.
कौन-से राज्य की 30 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे है?
(A) मध्य प्रदेश
(B) असम
(C) सिक्किम
(D) तिपुरा
(E) मेघालय
(G) सभी
उत्तर:
(G) सभी

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 13.
भारत का मानव विकास सूचकांक मूल्य क्या है?
(A) 0.963
(B) 0.736
(C) 0.602
(D) 0.863
उत्तर:
(C) 0.602

प्रश्न 14.
भारत के किस राज्य का मानव विकास सूचकांक कोटिक्रम में सर्वोच्च है?
(A) केरल (0.638)
(B) पंजाब (0.537)
(C) तमिलनाडु (0.531)
(D) महाराष्ट्र (0.523)
उत्तर:
(A) केरल (0.638)

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम Textbook Questions and Answers, Additional Important Questions, Notes.

BSEB Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

Bihar Board Class 12 Geography प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम Textbook Questions and Answers

(क) नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में पुरुष प्रवास का मुख्य कारण है?
(क) शिक्षा
(ख) काम और रोजगार
(ग) व्यवसाय
(घ) विवाह
उत्तर:
(ग) व्यवसाय

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक संख्या में अप्रवासी आते हैं?
(क) उत्तर प्रदेश
(ख) महाराष्ट्र
(ग) दिल्ली
(घ) बिहार
उत्तर:
(ग) दिल्ली

प्रश्न 3.
भारत में प्रवास की निम्नलिखित धाराओं में से कौन-सी एक धारा पुरुष प्रधान है?
(क) ग्रामीण से ग्रामीण
(ख) ग्रामीण से नगरीय
(ग) नगरीय से ग्रामीण
(घ) नगरीय से नगरीय
उत्तर:
(ग) नगरीय से ग्रामीण

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से किस नगरीय समूहन में प्रवासी जनसंख्या का अंश सर्वाधिक है?
(क) मुंबई नगरीय समूहन
(ख) बैंगलौर नगरीय समूहन
(ग) दिल्ली नगरीय समूहन
(घ) चेन्नई नगरीय समूहन
उत्तर:
(क) मुंबई नगरीय समूहन

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें।

प्रश्न 1.
जीवनपर्यंत प्रवासी पिछले निवास के अनुसार प्रवासी में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत की जनगणना में प्रवास की गणना दो आधारों पर की जाती है –
1. जन्म का स्थान:
यदि जन्म का स्थान गणना के स्थान से भिन्न है, इसे जीवनपर्यंत प्रवासी के नाम से जाना जाता है।

2. निवास का स्थान:
यदि निवास का पिछला स्थान गणना के स्थान से भिन्न है, इसे निवास के पिछले स्थान से प्रवासी के रूप में जाना जाता है।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 2.
पुरुष/स्त्री वरणात्मक प्रवास के मुख्य कारण की पहचान कीजिए।
उत्तर:
पुरुषों और स्त्रियों के लिए प्रवास के कारण भिन्न हैं। उदाहरण के तौर पर काम और रोजगार पुरुष प्रवास के मुख्य कारण रहे हैं जब कि स्त्रियाँ विवाह के उपरांत अपने मायके से बाहर जाती हैं। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में यह सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कारण है, मेघालय इसका अपवाद है जहाँ स्थिति उलट है।

प्रश्न 3.
उद्गम और गंतव्य स्थान की आयु एवं लिंग संरचना पर ग्रामीण-नगरीय प्रवास का क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
ग्रामीण:
नगरीय प्रवास नगरों में जनसंख्या की वृद्धि में योगदान देने वाले महत्त्वपूर्ण कारकों में से एक है। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले युवा आयु, कुशल एवं दक्ष लोगों का बाह्य प्रवास ग्रामीण जनांकिकीय संघटन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। यद्यपि उत्तरांचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वी महाराष्ट्र से होने वाले बाह्य प्रवास ने इन राज्यों की आयु एवं लिंग संरचना में गंभीर असंतुलन पैदा कर दिया है। ऐसे ही असंतुलन उन राज्यों में भी उत्पन्न हो गए हैं जिनमें ये प्रवासी जाते हैं।

(ग) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दें।

प्रश्न 1.
भारत में अंतर्राष्ट्रीय प्रवास के कारकों की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
भारत में पड़ोसी देशों से आप्रवास और उन देशों की ओर भारत से उत्प्रवास भी हुआ है। तालिका 2.6 पड़ोसी देशों से प्रवासियों का ब्यौरा प्रस्तुत करती है। जनगणना 2001 में अंकित है कि भारत में अन्य देशों से 50 लाख व्यक्तियों का प्रवास हुआ है। इनमें 96 प्रतिशत पड़ोसी देशों से आए हैं, बांग्लादेश (30 लाख) इसके बाद पाकिस्तान (9 लाख) और नेपाल (5 लाख)। इनमें तिब्बत, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान और म्यांमार के 1.6 लाख शरणार्थी भी शामिल हैं। जहाँ तक भारत से उत्प्रवास का प्रश्न है, ऐसा अनुमान है कि भारतीय डायास्पोरा के लगभग 2 करोड़ लोग हैं जो 110 देशों में फैले हुए हैं।

तालिका 2.6: भारत में सभी अवधियों में पड़ोसी देशों से पिछले निवास स्थान के अनुसार आप्रवासी
Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 part - 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम img 1
स्रोत: भारत की जनगणना, 2001

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 2.
प्रवास के सामाजिक जनांकिकीय परिणाम क्या-क्या है?
उत्तर:
प्रवासी सामाजिक परिवर्तन के अभिकर्ताओं के रूप में कार्य करते हैं। नवीन प्रौद्योगिकियों, परिवार नियोजन, बालिका शिक्षा इत्यादि से संबंधित नए विचारों का नगरीय क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर विसरण इन्हीं के माध्यम के माध्यम से होता है।

प्रवास से विविध संस्कृतियों के लोगों का अंतर्मिश्रण होता है। इसका संकीर्ण विचारों को भेदना तथा मिस्र संस्कृति के उद्विकास में सकारात्मक योगदान होता है और यह अधिकतर लोगों के मानसिक क्षितिज को विस्तृत करता है। किंतु इसके गुमनामी जैसे गंभीर नकारात्मक परिणाम भी होते हैं जो व्यक्तियों में सामाजिक निर्वात और खिन्नता की भावना भर देते हैं। खिन्नता की सतत् भावना लोगों को अपराध और औषध दुरुपयोग (drug abuse) जैसी असामाजिक क्रियाओं के पाश में फंसने के लिए अभिप्रेरित कर सकती है।

Bihar Board Class 12 Geography प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम Additional Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1.
प्रतिकर्ष से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
जब गाँवों से लोगों को जीविका प्राप्त करने के साधन उपलब्ध नहीं होते, तो लोग बेरोजगारी, गरीबी तथा भुखमरी आदि घटकों के कारण नगरों को प्रवास कर जाते हैं तो इसे प्रतिकर्ष कारक कहते हैं।

प्रश्न 2.
दिक् परिवर्तन किसे कहते हैं?
उत्तर-:
किसी नगर तथा उसके पृष्ठ प्रदेश में बसे गाँवों के दैनिक स्थानान्तरण को दिक् परिवर्तन कहते हैं।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 3.
प्रवास किसे कहते हैं?
उत्तर:
जनसंख्या के एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानान्तरण को प्रवास कहते हैं।

प्रश्न 4.
‘अपकर्ष’ से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
जब लोग नगर की सुविधाओं तथा आर्थिक अवसरों से आकर्षित होकर नगर की ओर प्रवास करते हैं तो इसे ‘अपकर्ष’ कारक कहते हैं।

प्रश्न 5.
अंतर्राष्ट्रीय प्रवास क्या है?
उत्तर:
जो प्रवास देश के बाहर और अन्य देशों से देश के अंदर हो, उसे अंतर्राष्ट्रीय प्रवास कहते हैं।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 6.
आंतरिक प्रवास से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
जो प्रवास देश के भीतर हो, उसे आंतरिक प्रवास कहते हैं।

प्रश्न 7.
अनाकर्षक क्षेत्र से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
वह क्षेत्र जहाँ लोगों को जीविका प्राप्त करने के साधन उपलब्ध नहीं होते, तो लोग बेरोजगारी, गरीबी तथा भुखमरी के कारण नगरों को प्रवास कर जाते हैं। इस प्रकार के क्षेत्रों को अनाकर्षक क्षेत्र कहते हैं।

प्रश्न 8.
भारत की जनगणना में प्रवास की गणना किन दो आधारों पर की जाती है?
उत्तर:

  1. जन्म का स्थान, यदि जन्म का स्थान गणना के स्थान से भिन्न हो।
  2. निवास का स्थान, यदि निवास का स्थान गणना के स्थान से भिन्न हो।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 9.
2001 की जनगणना के अनुसार भारत की अनुमानित जनसंख्या कितनी है?
(क) 102.8 करोड़
(ख) 50 करोड़
(ग) 110 करोड़
(घ) 120 करोड़
उत्तर:
(क) 102.8 करोड़

प्रश्न 10.
कौन से पड़ोसी देश से भारत में सबसे अधिक प्रवासी आए हैं?
उत्तर:
बांग्लादेश से 30 लाख लोग, भारत में सबसे अधिक संख्या में प्रवासी बन कर आए हैं।

प्रश्न 11.
भारत के कितने लोग कितने देशों में फैले हुए हैं?
उत्तर:
भारतीय डायास्पोरा के लगभग 2 करोड़ लोग 110 देशों में फैले हुए हैं।

प्रश्न 12.
भारत में आंतरिक प्रवास के लिए कौन-से राज्य प्रवासियों को सबसे अधिक आकर्षित करते हैं?
उत्तर:
महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और हरियाणा सबसे अधिक प्रवासियों को आकर्षित करते हैं।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 13.
कौन से राज्य से सबसे अधिक आंतरिक प्रवास होता है?
उत्तर:
उत्तर प्रदेश (-26 लाख) से सबसे अधिक प्रवास होता है।

प्रश्न 14.
भारत के किस नगर में सबसे अधिक प्रवासी आए हैं?
उत्तर:
नगरीय समूहनों में से बृहत् मुंबई में सर्वाधिक संख्या में प्रवासी आए हैं।

प्रश्न 15.
प्रवास के आर्थिक परिणाम क्या हैं?
उत्तर:
प्रवास से हुडिया प्राप्त होती है। लोगों को रोजगार प्राप्त होता है। आर्थिक स्थिति उनकी सुदृढ़ होती है।

प्रश्न 16.
प्रवास के पर्यावरणीय परिणाम क्या हैं?
उत्तर:
नगरीय बस्तियों की अनियोजित वृद्धि होती है और गंदी बस्तियों और क्षुद्र कॉलोनियों का निर्माण होता है।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 17.
प्रवास के सामाजिक परिणाम क्या हैं?
उत्तर:
नवीन प्रौद्योगिकियों, परिवार नियोजन, बालिका शिक्षा इत्यादि से संबंधित नए विचारों का नगरों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर विसरण इन्हीं माध्यम से होता है।

प्रश्न 18.
प्रवास का जनांकिकीय परिणाम क्या हैं?
उत्तर:
प्रवास से देश के भीतर जनसंख्या का पुन वितरण होता है। उत्तरांचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश. और पूर्वी महाराष्ट्र में प्रवास के कारण आयु एवं लिंग संरचना में गंभीर असंतुलन पैदा कर दिया है।

प्रश्न 19.
अपकर्ष कारक से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
जो विभिन्न स्थानों से लोगों को आकर्षित करते हैं।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 20.
प्रतिकर्ष कारक से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
जो लोगों को निवास स्थान अथवा उद्गम को छुड़वाने का कारण बनते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1.
भारत में जनसंख्या के प्रवास के मुख्य कारक कौन से हैं?
उत्तर:
जनसंख्या प्रवास के मुख्य कारक-भारत में 69 प्रतिशत जनसंख्या अप्रवासी है। अधिकतर लोग सीमावर्ती प्रदेशों से ही बाहर जाते हैं। 70 प्रतिशत से अधिक प्रवास एक ग्रामीण क्षेत्र से दूसरे ग्रामीण क्षेत्र में होता है। रोजगार की तलाश में गाँवों से शहरों की ओर प्रवास की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। आन्तरिक प्रवास जनसंख्या का पुनः वितरण करके किसी प्रदेश के आर्थिक प्रवास को प्रभावित करता है। भारत में आन्तरिक प्रवास का सम्बन्ध इस प्रकार है –

  1. बिहार, केरल तथा उत्तर प्रदेश जैसे कम विकसित राज्यों में बाहर जाने की ओर होने वाला प्रवास अधिक है।
  2. असम तथा मध्य प्रदेश में चाय बागानों और औद्योगिक केन्द्रों की ओर दूसरे राज्यों से श्रमिक बड़ी संख्या में चले आते हैं।
  3. आन्ध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा.और तमिलनाडु में बाहर जाने वालों की संख्या अंदर आने वालों से कुछ कम है।
  4. औद्योगिक प्रदेशों में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब तथा गुजरात में अंदर आने वालों के कारण जनसंख्या में बहुत वृद्धि हुई है।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 2.
प्रवास के प्रमुख कारण क्या हैं? अन्तःराज्यीय तथा अन्तर्राज्यीय प्रवास से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
प्रवास के प्रमुख कारण –

  1. रोजगार की तलाश में नगरों को प्रवास।
  2. निवास की बेहतर सुविधाएँ प्राप्त करने के लिए।
  3. स्त्रियों के विवाह के कारण प्रवास।
  4. सामाजिक असुरक्षा।
  5. राजनीतिक गड़बड़ी के कारण प्रवास।

(क) अन्तःराज्यीय प्रवास:
जब जनसंख्या स्थानांतरण राज्यों की सीमा के अंदर हो तो इसे अन्तःराज्यीय प्रवास कहते हैं। उदाहरण के लिए आगरा (उत्तर प्रदेश) से बरेली के बीच प्रवास को अन्त:राज्यीय प्रवास कहा जाएगा। क्योंकि यह प्रवास एक ही राज्य की सीमाओं के अंदर है।

(ख) अन्तर्राज्यीय प्रवास-जब जनसंख्या स्थानांतरण राज्यों की सीमा के बाहर हो तो इसे अन्तर्राज्यीय प्रवास कहते हैं।

प्रश्न 3.
जनसंख्या प्रवास से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
जनसंख्या प्रवास से तात्पर्य-लोगों के एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर बसने को जनसंख्या प्रवास कहते हैं। जनसंख्या प्रवास किसी भी इलाके की कुल जनसंख्या को प्रभावित करता है। जिस क्षेत्र से लोग प्रवास करते हैं वहाँ की जनसंख्या कम हो जाती है और जिस क्षेत्र में लोग जाकर बसते हैं वहाँ की जनसंख्या में वृद्धि हो जाती है।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 4.
प्रवास के विभिन्न प्रकार क्या हैं?
उत्तर:
प्रवास के प्रकार-जनसंख्या प्रवास विभिन्न प्रकार का हो सकता है। दूसरे स्थान पर जाकर बसने के अनुसार हम इसको

  1. स्थाई तथा
  2. अस्थाई में बाँट सकते हैं।

स्थाई प्रवास का अर्थ है कि लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर स्थाई रूप से रहने लगते हैं तथा फिर वे वापस अपने मूल स्थान पर नहीं आते। इस प्रकार के प्रवास का एक उदाहरण ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों का स्थाई तौर पर नगरों में जाकर बसना है। अस्थाई प्रवास में लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर कुछ समय के लिए जाते हैं तथा वापस अपने रहने के मूल स्थान पर आ जाते हैं।

इसका एक उदाहरण लोगों का मौसमी रोजगार के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना है। फसल कटाई के मौसम में बिहार से खेतीहर मजदूरों का पंजाब एवं हरियाणा के लिए प्रवास अस्थाई प्रवास है। जनसंख्या प्रवास दैनिक आधार पर भी हो सकता है। आपने देखा होगा कि प्रतिदिन सुबह अनेक लोग आस-पास के क्षेत्रों से शहरों में कार्य करने के लिए आते हैं। तथा सांयकाल को वापस अपने घर लौट जाते हैं। इसे जनसंख्या का दैनिक प्रवास कहते हैं।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 5.
मूल स्थान तथा निर्दिष्ट स्थान के आधार पर प्रवास को कितने भागों में बाँटा गया है?
उत्तर:
प्रवास करने वाले लोगों के मूल स्थान तथा निर्दिष्ट स्थान के आधार पर प्रवास को चार भागों में बाँटा जा सकता है –
(क) ग्रामीण क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र को
(ख) ग्रामीण क्षेत्र से नगरीय क्षेत्र को
(ग) नगरीय क्षेत्र से नगरीय क्षेत्र को
(घ) नगरीय क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र को

प्रश्न 6.
अंतर स्पष्ट कीजिए:

  1. अन्तःराज्यीय और अंतर्राज्यीय प्रवास।
  2. मानव प्रवास को प्रभावित करने वाले अपकर्ष और प्रतिकर्ष कारक।

उत्तर:

1. अन्तःराज्यीय और अंतर्राज्यीय प्रवास।
Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 part - 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम img 2

2. मानव प्रवास को प्रभावित करने वाले अपकर्ष और प्रतिकर्ष कारक।Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 part - 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम img 3

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 7.
ऋतु प्रवास से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्यतः यह भी देखने में आता है कि कुछ लोग ग्रीष्मकाल में अपने पशुओं के साथ घाटियों से ऊँचे भागों की ओर चले जाते हैं तथा शीत ऋतु में ये लोग वापस घाटियों में लौट आते हैं। इन लोगों के स्थाई घर घाटियों में होते हैं तथा ग्रीष्म काल में वे अपने पशुओं को चराने के लिए ऊँचे क्षेत्रों में चले जाते हैं। जब ऊँचे पर्वतीय भागों में ठंड बढ़ने लगती है तो वे वापस नीचे अपेक्षाकृत गर्म घाटियों में लौट आते हैं। इन लोगों के आने जाने के मार्ग तथा पशु चराने के लिए क्षेत्र भी सामान्यत: निश्चित होते हैं। इस प्रकार के ऊँचाई के अनुसार प्रवास को ऋतु प्रवास कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश की गद्दी जनजाति इस प्रकार का ऋतु प्रवास करती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1.
प्रवास के सामाजिक और राजनैतिक कारणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
सामाजिक कारक:
मानव एक सामाजिक प्राणी है तथा वह अपने निकट सम्बन्धियों के साथ रहना चाहता है। साधारणतः एक ही धर्म, भाषा तथा समान सामाजिक रीतियों को मानने वाले लोग एक साथ रहना पसंद करते हैं। इसके विपरीत यदि कोई व्यक्ति दूसरे धर्म अथवा सामाजिक रीति रिवाजों को मानने वाले लोगों के साथ रह रहा हो तो वह वहाँ से दूसरे स्थान पर चले जाना चाहेगा। अनेक लोग धार्मिक महत्त्व वाले स्थानों पर भी जाकर रहने लगते हैं।

बद्रीनाथ, तिरुपति तथा वाराणसी जैसे स्थानों की ओर लोगों का प्रवास धार्मिक कारकों के कारण होता है। यद्यपि इस प्रकार का प्रवास साधारणतया अस्थाई होता है। सामाजिक कारकों का प्रभाव नगरीय क्षेत्रों में अथवा किसी एक ऐसे शहर में और भी दृष्टिगोचर होता है, जहाँ एक ही सम्प्रदाय या समुदाय के लोग नगर के एक ही भाग में इकट्ठे रहते हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का बहुसंख्यक समुदाय के हाथों धार्मिक और सामाजिक दबाव एक महत्त्वपूर्ण प्रतिकर्ष कारक सिद्ध हो सकता है अगर बहुसंख्यक समुदाय दूसरे समुदाय के साथ सहष्णुता का व्यवहार नहीं करता।

राजनैतिक कारक:
प्रवास को प्रभावित करने वाले राजनैतिक कारक सरकार की नीति से सम्बन्धित होते हैं। आधुनिक युग में यह कारक अधिकाधिक महत्त्वपूर्ण होता जा रहा है। सरकार अपनी नीतियों द्वारा प्रवास के स्तर तथा दिशा को काफी हद तक प्रभावित कर सकती है। कई बार सरकार की नीतियाँ अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिकूल होती है। जिसके कारण इन लोगों को देश छोड़ना पड़ जाता है। स्वतंत्रता प्राप्ति के समय भारत पाकिस्तान विभाजन बड़े स्तर पर दोनों देशों के बीच जनसंख्या प्रवास का कारण रहा है।

उपरोक्त विवरण से स्पष्ट हो जाता है कि प्रवास को प्रभावित करने वाले अनेक कारक हैं तथा किसी एक विशेष परिस्थिति में उनमें से कोई भी एक अथवा अनेक कारक अधिक महत्त्वपूर्ण हो सकते हैं। साधारणतया प्रवास के इन सभी कारकों के संदर्भ में किया जा सकता है। प्रवास को प्रारम्भ करने के लिए कोई न कोई ऐसा कारण अवश्य होना चाहिए जो लोगों को किसी स्थान से जाने के लिए बाध्य करता है। इनको प्रतिकर्ष कारक कहते हैं। इसके साथ ही साथ, स्थान को छोड़ने वाले लोगों को आकर्षित करने वाला कोई सम्भावित स्थान भी अवश्य होना चाहिए। यह अपकर्ष कारक है। इन दोनों कारकों में से किसी एक के न होने से प्रवास संभव नहीं हो सकता। लोग अपने मूल स्थान को तब तक छोड़ना नहीं चाहेंगे, जब तक उन्हें वहाँ कोई कठिनाई न हो तथा साथ ही कोई ऐसा संभावित गन्तव्य स्थान न हो जहाँ जाकर उनकी कठिनाइयों के दूर होने की आशा हो।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 2.
भारत में जनसंख्या प्रवास की प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
भारत में जनसंख्या प्रवास की प्रवृत्तियाँ-भारत में प्रवास के प्रारूपों का अध्ययन करने के लिए प्रवासी जनसंख्या को दो समूहों में बाँटना होगा। ये हैं –
(क) राज्यांतकि प्रवास तथा
(ख) अन्तर्राज्यीय प्रवास

(क) अंतः
राज्यीय प्रवास-अधिकतर प्रवासी इसी श्रेणी के अन्तर्गत आते हैं। 1981 की जनगणना के अनुसार 17.2 करोड़ व्यक्तियों ने राज्य के अन्तर्गत प्रवास किया था। इन प्रवासियों में बहुत बड़ी संख्या अर्थात् 70.23 प्रतिशत लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर प्रवास किया जबकि केवल 8.6 प्रतिशत प्रवासी नगरीय क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों की ओर प्रवास करने वालों की श्रेणी में आते हैं। बाकी में से 15 प्रतिशत प्रवासी ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों की ओर की श्रेणी में आते हैं ताकि 5.83 प्रतिशत प्रवासियों ने नगरीय क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर प्रवास किया। राज्य के भीतर प्रवास करने वालों में 73 प्रतिशत महिलाएँ थीं।

महिलाओं के उच्च प्रतिशत का प्रमुख कारण शादी है। महिला प्रवासियों में तीन चौथाई प्रवासियों ने ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर प्रवास किया। लगभग 7 प्रतिशत महिला प्रवासियों ने नगरीय क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों की ओर प्रवास किया। 11 प्रतिशत प्रवासियों ने ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों की ओर प्रवास किया तथा केवल 5.35 प्रतिशत प्रवासियों ने नगरीय क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर प्रवास किया।

पुरुष प्रवासियों में 52.32 प्रतिशत ने ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर प्रवास किया, 13.88 प्रतिशत ने नगरीय क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों की ओर, 26.46 प्रतिशत ने ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों की ओर तथा 7.15 प्रतिशत ने नगरीय क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर प्रवास किया। प्रवासी जनसंख्या के एक बहुत बड़े भाग ने रोजगार की तलाश ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर प्रवास किया। इस प्रकार के प्रदेशों जैसे-उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उड़ीसा तथा राजस्थान के थे।

(ख) अन्तर्राज्यीय प्रवास:
भारत में राज्यांतरिक प्रवास की तुलना में अन्तर्राज्यीय प्रवास सीमित हैं। 1981 की जनसंख्या के अनुसार 2.4 करोड़ व्यक्ति अन्तर्राज्यीय प्रवासी थे। इन 2.4 करोड़ व्यक्तियों में 30 प्रतिशत प्रवासी ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर प्रवास की श्रेणी में थे, 29.24 प्रतिशत नगरीय क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों की ओर की श्रेणी में थे, 33.61 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों की ओर तथा 6.96 प्रतिशत लोग नगरीय क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर प्रवास करने वालों में थे।

अन्तर्राज्यीय प्रवासियों में से लगभग आधे पुरुष थे। इनमें से 42 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों की ओर गए, लगभग 31 प्रतिशत नगरीय क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों की ओर, लगभग 21 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर तथा 6 प्रतिशत लोग नगरीय क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर प्रस्थान कर गए। 1.25 करोड़ महिलाएँ अन्तर्राज्यीय प्रवासी थीं। इनमें से 37.57 प्रतिशत महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर, 28 प्रतिशत से कुछ अधिक ने नगरीय क्षेत्रों के अंदर प्रवास किया।

लगभग 26 प्रतिशत महिलाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों की ओर तथा 7.82 प्रतिशत ने नगरीय क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर प्रवास किया। यह पाया गया कि उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, आन्ध्र प्रदेश तथा केरल ऐसे राज्य हैं, जहाँ से उत्प्रवासन अधिक होता है। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र तथा अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह, चण्डीगढ़ तथा दिल्ली के संघ शासित क्षेत्रों में अधिकतर आप्रवासन होता है।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 3.
प्रवास के प्रमुख कारण क्या है? किसी एक कारण का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
प्रवास के कारण:
प्रवास बहुत से कारकों की पारस्परिक क्रिया का परिणाम होता है। प्रवास को प्रभावित करने वाले कारकों को सामान्यतः अपकर्ष तथा प्रतिवर्ष कारकों को दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है। प्रतिवर्ष कारक लोगों को उनके रहने के स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए बाध्य करने वाले कारक होते हैं। इसके विपरीत अपकर्ष कारक लोगों को किसी विशेष स्थान पर आकर्षित करने वाले होते हैं। जब तक ये दोनों ही कारक एक साथ क्रियाशील न हों जनसंख्या प्रवास संभव नहीं हो सकता। अपकर्ष तथा प्रतिकर्ष कारक आर्थिक, सामाजिक तथा राजनैतिक हो सकते हैं। इन विभिन्न कारकों में से एक कारण का संक्षिप्त विवरण नीचे प्रस्तुत है।

(क) आर्थिक कारक:
सामान्यतः लोग उन क्षेत्रों में रहना पसंद करते हैं जहाँ आजीविका प्राप्त करना अपेक्षाकृत आसान है। अतः अनुपजाऊ भूमि, कम विकसित यातायात के साधन, निम्न औद्योगिक विकास तथा जहाँ से रोजगार के अवसर कम होते हैं, उन क्षेत्रों से लोग अधिक उपजाऊ भूमि वाले तथा रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने वाले क्षेत्रों की ओर प्रस्थान करते हैं। जिन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर कम होते हैं वहाँ आजीविका कमाना अपेक्षाकृत कठिन होता है। यह स्थिति प्रतिकर्ष कारक की होती है। दूसरी ओर अच्छा रोजगार प्रदान करने वाले तथा अच्छे रहन सहन के स्तर वाले क्षेत्र बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

ये अपकर्ष कारक होते हैं। अतः सभी ऐसे क्षेत्र जहाँ की मिट्टी उपजाऊ हो, अधिक मात्रा में खनिज पदार्थ प्राप्त हों, यातायात तथा संचार के साधन उन्नत हों तथा औद्योगिक विकास का स्तर ऊँचा हो तथा नगरीय क्षेत्र हों, ये सभी रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करते हैं। आपने देखा होगा कि अनेक लोग रोजगार की खोज में निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से तथा देश के अनेक भागों बिहार तथा उड़ीसा से दिल्ली, मुम्बई, कलकत्ता तथा चेन्नई जैसे महानगरों की ओर चले जाते हैं।

इस प्रवास के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण उत्तरदायी कारक इन स्थानों पर पहुँचकर अपने आर्थिक स्तर को ऊपर उठाने की संभावना होती है। कुछ लोग शहरों में उपलब्ध आधुनिक सुख-सुविधाओं जैसे सिनेमा आदि की चकाचौंध से प्रभावित होते हैं। परंतु ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अकुशल लोगों के बड़े शहरों तथा नगरों में प्रवास से बहुत सारी समस्याएँ पैदा हो जाती है जैसे गंदी झोंपड़पट्टियों का बन जाना जहाँ न साफ पीने का पानी उपलब्ध हैं और न ही मल विसर्जन की व्यवस्था। अधिकतर नगरों में मकानों, पीने के पानी, बिजली, स्कूलों, डिस्पेंसरी तथा यातायात एवं संचार के साधनों की बहुत अधिक कमी हो गई है।

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 4.
जनसंख्या प्रवास के परिणामों की चर्चा कीजिए।
उत्तर:
जनसंख्या प्रवास के परिणाम-जनसंख्या प्रवास के कारकों की भाँति इसके परिणाम भी विभिन्न प्रकार के होते हैं। ये परिणाम दोनों ही क्षेत्रों प्रवासियों के उद्गम क्षेत्र में तथा गन्तव्य क्षेत्रों में दृष्टिगोचर होते हैं। मोटे तौर पर जनसंख्या प्रवास के परिणामों को दो भागों में बाँटा जाता हैं-जनांकिकीय तथा सामाजिक-आर्थिक।

(क) जनांकिकीय परिणाम-प्रवास के परिणामस्वरूप प्रवास में अन्तर्गस्त दोनों ही क्षेत्रों में जनसंख्या की विशेषताओं में परिवर्तन आ जाता है। इससे न केवल जनसंख्या की आयु संरचना तथा स्त्री-पुरुष अनुपात में बल्कि वृद्धि दर में भी परिवर्तन आ जाता है। साधारणतया उद्गम क्षेत्रों की जनसंख्या में बच्चों, महिलाओं तथा वृद्धों का अनुपात बढ़ जाता है। इसके विपरीत प्रवास के गन्तव्य क्षेत्रों में इन लोगों का अनुपात कम हो जाता है।

इस प्रकार से उद्गम क्षेत्रों में स्त्री-पुरुष अनुपात बढ़ जाने तथा गन्तव्य क्षेत्रों में इसके कम हो जाने का यह प्रमुख कारण है। इस परिवर्तन का प्रमुख कारण यह है कि साधारणतया प्रवास करने वालों में युवा पुरुषों की संख्या अधिक होती है इस प्रकार जनसंख्या का ढांचा भी परिवर्तित हो जाता है। इससे जनसंख्या में जन्म दर, मृत्यु दर तथा इनके परिणामस्वरूप वृद्धि दर में भी परिवर्तन आ जाता है। उद्गम के क्षेत्रों में युवा पुरुषों की संख्या कम होने से वहाँ जन्म दर में कमी आ जाती है तथा अपेक्षाकृत वृद्धि दर भी कम हो जाती है। प्रवास के गन्तव्य क्षेत्रों में स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत होती है।

(ख) सामाजिक परिणाम:
प्रवास के कारण विभिन्न संस्कृतियाँ एक-दूसरे के सम्पर्क में आती हैं। अप्रवासन क्षेत्रों में भिन्न संस्कृतियों वाले व्यक्तियों के आने से इन क्षेत्रों की संस्कृति अधिक समृद्ध हो जाती है। भारत की आधुनिक संस्कृति अनेक संस्कृतियों के मेल का परिणाम है तथा ये संस्कृतियाँ भारत में आने वाले विभिन्न लोगों के साथ विश्व के दूसरे भागों से आयी थीं। परंतु कई बार भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक समुदायों के एक ही स्थान पर प्रवास करने के कारण सांस्कृतिक तनाव भी उत्पन्न हो जाता है।

(ग) आर्थिक परिणाम:
प्रवास के आर्थिक परिणाम में, जनसंख्या-संसाधन अनुपात पर पड़ने वाला प्रभाव सबसे महत्त्वपूर्ण है। प्रवास के उद्गम तथा गन्तव्य वाले दोनों ही क्षेत्रों में इस अनुपात पर प्रभाव पड़ता है। जनसंख्या-संसाधन अनुपात के आधार पर हम किसी क्षेत्र को अति न्यून जनसंख्या वाला अथवा अत्यधिक जनसंख्या वाला अथवा आदर्श जनसंख्या वाला क्षेत्र कह सकते हैं। अति कम जनसंख्या की परिस्थिति में किसी क्षेत्र की जनसंख्या इतनी कम होती है कि इसके कारण वहाँ के संसाधनों के विकास में बाधा पड़ सकती है। इसके विपरीत अत्यधिक जनसंख्या की स्थिति में किसी क्षेत्र के संसाधनों का जनसंख्या का दवाब इतना अधिक हो जाता है कि लोगों का जीवन स्तर गिरने लगता है।

यदि किसी देश की जनसंख्या वहाँ के संसाधनों के विकास में बाधक न हो तथा जीवन स्तर को भी कम न करती हो तो ऐसे देश की उस जनसंख्या को आदर्श जनसंख्या कहा जाएगा। यदि प्रवास के अन्तर्गत लोग एक अत्यधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र में अति न्यून जनसंख्या वाले क्षेत्र में जा रहे हों तो इससे दोनों ही क्षेत्रों से जनसंख्या तथा संसाधनों का संतुलन सुधरेगा। इसके विपरीत अति न्यून जनसंख्या वाले क्षेत्रों से अत्यधिक अथवा आदर्श जनसंख्या वाले क्षेत्रों में प्रवास के परिणाम दोनों ही क्षेत्रों के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1.
एक स्थान से दूसरे स्थान पर लोगों का स्थानांतरण क्या कहलाता है?
(A) वितरण
(B) घनत्व
(C) प्रवास
(D) अपकर्ष
उत्तर:
(C) प्रवास

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 2.
यदि प्रवास राज्य की सीमा के बाहर हो तो उसे क्या कहते हैं?
(A) उत्प्रवास
(B) प्रवास
(C) अन्तर्राज्यीय प्रवास
(D) अन्तः राज्यीय प्रवास
उत्तर:
(C) अन्तर्राज्यीय प्रवास

प्रश्न 3.
भारत में अप्रवासी लोगों की संख्या कितनी है?
(A) 70 प्रतिशत
(B) 69 प्रतिशत
(C) 65 प्रतिशत
(D) 60 प्रतिशत
उत्तर:
(B) 69 प्रतिशत

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 4.
प्रवास को कौन-सी ई. से भारत की प्रथम संचालित जनगणना से दर्ज करना आरंभ किया गया था?
(A) 1961 ई.
(B) 1881 ई.
(C) 1951ई
(D) 2001 ई.
उत्तर:
(B) 1881 ई.

प्रश्न 5.
भारत की जनगणना में प्रवास की गणना किस आधार पर की जाती है?
(A) जन्म का स्थान
(B) निवास का स्थान
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(C) (A) और (B) दोनों

प्रश्न 6.
2001 की जनगणना के अनुसार भारतीय प्रवासियों की संख्या कितनी है जो अपने निवास स्थान से अलग रह रहे हैं?
(A) 30.7 करोड़
(B) 50.3 करोड़
(C) 20.2 करोड़
(D) 80.3 करोड़
उत्तर:
(A) 30.7 करोड़

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 7.
भारत की कुल जनसंख्या 2001 की जनगणना के अनुसार कितनी है?
(A) 102.9 करोड़
(B) 110 करोड़
(C) 90 करोड़
(D) 100 करोड़
उत्तर:
(A) 102.9 करोड़

प्रश्न 8.
आंतरिक प्रवास की धार निम्न में से कौन-सी है?
(A) ग्रामीण से ग्रामीण
(B) ग्रामीण से नगरीय
(C) नगरीय से नगरीय
(D) नगरीय से ग्रामीण
(E) सभी
उत्तर:
(E) सभी

प्रश्न 9.
2001 की जनगणना के अनुसार भारत में कितने लाख लोगों का प्रवास हुआ है?
(A) एक करोड़
(B) 50 लाख
(C) 20 लाख
(D) दो करोड़
उत्तर:
(B) 50 लाख

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 10.
भारत में कौन-से पड़ोसी देश से सबसे अधिक प्रवासी आए हैं?
(A) पाकिस्तान
(B) श्रीलंका
(C) बांग्लादेश
(D) अफगानिस्तान
उत्तर:
(C) बांग्लादेश

प्रश्न 11.
भारत के कितने लोग 110 देशों में फैले हुए हैं?
(A) एक करोड़
(B) दो करोड़
(C) तीन करोड़
(D) चार करोड़
उत्तर:
(B) दो करोड़

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 12.
भारत में कौन-से राज्य प्रवासियों को सबसे अधिक आकर्षित करते हैं?
(A) महाराष्ट्र
(B) दिल्ली
(C) गुजरात
(D) हरियाणा
(E) सभी
उत्तर:
(E) सभी

प्रश्न 13.
कौन-से राज्य से उत्प्रवासियों की संख्या सर्वाधिक है?
(A) गुजरात
(B) केरल
(C) उत्तर प्रदेश
(D) बिहार
उत्तर:
(C) उत्तर प्रदेश

Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 14.
सन् 2002 में भारत ने अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों से इंडियों के रूप में कितने अमेरिकी डॉलर प्राप्त किए?
(A) 50 अरब
(B) 100 अरब
(C) 110 अरब
(D) 120 अरब
उत्तर:
(C) 110 अरब

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 15 प्रौद्योगिकी का चयन

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Questions and Answers

BSEB Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 15 प्रौद्योगिकी का चयन

प्रश्न 1.
श्रम-गहन प्रौद्योगिकी उपयोगी है :
(A) विकासशील देशों हेतु
(B) विकसित देशों हेतु
(C) पिछड़ी अर्थव्यवस्थाओं हेतु
(D) उपर्युक्त में से किसी के लिए नहीं
उत्तर-
(A) विकासशील देशों हेतु

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 15 प्रौद्योगिकी का चयन

प्रश्न 2.
पूँजी-गहन प्रौद्योगिकी की वकालत की जाती है क्योंकि :
(A) शीघ्र आर्थिक विकास
(B) सामाजिक प्रभाव
(C) रोजगार अवसरों में वृद्धि
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर-
(D) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 3.
श्रम-गहन प्रौद्योगिकी उपयुक्त है क्योंकि इसका सम्बन्ध है :
(A) प्रकृति में अविचल
(B) प्रकृति में गतिशील
(C) प्रकृति में रुकी हुई
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर-
(A) प्रकृति में अविचल

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 15 प्रौद्योगिकी का चयन

प्रश्न 4.
चलों का प्रयोग प्रायः तकनीकी योग्यता के लिए किया जाता है :
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5
उत्तर-
(C) 4

प्रश्न 5.
पूँजी-गहन प्रौद्योगिकी इतनी उपयोगी नहीं है क्योंकि यह :
(A) श्रम शक्ति की सहायता करती है
(B) उपभोक्ताओं का शोषण करती है
(C) सन्तुलित क्षेत्रीय विकास को सुधारती है
(D) पूँजीगत साधनों को नियंत्रित करती है
उत्तर-
(B) उपभोक्ताओं का शोषण करती है

प्रश्न 6.
पूँजी-गहन तकनीक किसका एक प्रकार है ?
(A) विकास का
(B) तकनीक का
(C) स्थिर
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-
(B) तकनीक का

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 15 प्रौद्योगिकी का चयन

प्रश्न 7.
निम्न में से कौन-सा पूँजी गहन तकनीक का लाभ है ?
(A) उत्पादन के उच्चतर स्तर
(B) रोजगार अवसरों में वृद्धि
(C) उपरोक्त दोनों
(D) उपरोक्त न अ और न ब
उत्तर-
(C) उपरोक्त दोनों

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 14 उद्यमी पूँजी : कोषों के स्रोत एवं साधन

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Questions and Answers

BSEB Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 14 उद्यमी पूँजी : कोषों के स्रोत एवं साधन

प्रश्न 1.
जोखिम पूँजी शिलाधार स्थापित किया गया :
(A) 1970
(B) 1975
(C) 1986
(D) 1988
उत्तर-
(B) 1975

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 14 उद्यमी पूँजी : कोषों के स्रोत एवं साधन

प्रश्न 2.
उद्यमी पूँजी विचार सर्वप्रथम उत्पन्न हुआ :
(A) भारत
(B) इंग्लैण्ड
(C) अमेरिका
(D) जापान
उत्तर-
(C) अमेरिका

प्रश्न 3.
जोखिम पूँजी शिलाधर निम्न द्वारा स्थापित किया गया :
(A) आई एफ सी आई
(B) यू टी आई
(C) आई डी बी आई
(D) आई सी आई सी आई
उत्तर-
(A) आई एफ सी आई

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 14 उद्यमी पूँजी : कोषों के स्रोत एवं साधन

प्रश्न 4.
उद्यमी पूँजी में रहता है :
(A) उच्च जोखिम
(B) साहसिक जोखिम
(C) कोई जोखिम नहीं
(D) इनमें से कुछ नहीं
उत्तर-
(A) उच्च जोखिम

प्रश्न 5.
भारतीय प्रौद्योगिकी विकास एवं आधारभूत निगम स्थापित किया गया, वर्ष
(A) 1975
(B) 1986
(C) 1988
(D) 1990
उत्तर-
(C) 1988

प्रश्न 6.
भारत निवेश कोष द्वारा स्थापित किया गया :
(A) आई एफ सी आई
(B) ग्रिण्डले बैंक
(C) स्टेट बैंक
(D) कैन बैंक
उत्तर-
(B) ग्रिण्डले बैंक

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 14 उद्यमी पूँजी : कोषों के स्रोत एवं साधन

प्रश्न 7.
उद्यमी पूँजी उपलब्ध है :
(A) अत्यन्त जोखिमी इकाइयों हेतु
(B) तकनीकी इकाइयों हेतु।
(C) संस्थागत इकाइयों हेतु
(D) इन सभी के लिए
उत्तर-
(D) इन सभी के लिए

प्रश्न 8.
भारत सरकार द्वारा निर्गमित दिशा-निर्देशों के अनुसार साहसिक पूँजी कोष के लिए ऋण-समता अनुपात निम्न है :
(A) 1.5
(B) 2.0
(C) 0.5
(D) 2.5
उत्तर-
(A) 1.5

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 13 सम-विच्छेद विश्लेषण

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Questions and Answers

BSEB Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 13 सम-विच्छेद विश्लेषण

प्रश्न 1.
सम-विच्छेद बिन्दु :
Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 13 सम-विच्छेद विश्लेषण - 1
उत्तर-
(A)

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 13 सम-विच्छेद विश्लेषण

प्रश्न 2.
अंशदान :
(A) बिक्री घटाव कुल लागत
(B) बिक्री घटाव परिवर्तनशील लागत
(C) बिक्री घटाव स्थिर लागत
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(B) बिक्री घटाव परिवर्तनशील लागत

प्रश्न 3.
सुरक्षा सीमा :
(A) बिक्री घटाव अंशदान
(B) वास्तविक बिक्री घटाव
(C) B.E.P. पर बिक्री घटाव वास्तविक बिक्री
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(B) वास्तविक बिक्री घटाव

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 13 सम-विच्छेद विश्लेषण

प्रश्न 4.
लाभ-मात्रा अनुपात-
Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 13 सम-विच्छेद विश्लेषण - 2
उत्तर-
(A)

प्रश्न 5.
वास्तविक विक्रय तथा सम-विच्छेद विक्रय का अंतर क्या कहलाता है ?
(A) सीमा सुरक्षा
(B) कुल लागत
(C) सम-विच्छेद बिन्दु
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-
(A) सीमा सुरक्षा

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 13 सम-विच्छेद विश्लेषण

प्रश्न 6.
सम-विच्छेद बिन्दु क्या प्रकट करता है ?
(A) लाभ
(B) हानि
(C) न लाभ न हानि
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-
(C) न लाभ न हानि

प्रश्न 7.
लाभ-मात्रा अनुपात किस के मध्य सम्बन्धी प्रदर्शित करता है ?
(A) अंशदान एवं लाभ
(B) अंशदान एवं हानि
(C) अंशदान एवं बिक्री
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-
(C) अंशदान एवं बिक्री

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 12 लेखांकन अनुपात

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Questions and Answers

BSEB Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 12 लेखांकन अनुपात

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 12 लेखांकन अनुपात

प्रश्न 1.
शुद्ध कार्यशील पूँजी का अर्थ है :
(A) चालू सम्पत्तियाँ – चालू दायित्व
(B) चालू सम्पत्तियाँ + चालू दायित्व
(C) चालू दायित्व – चालू सम्पत्तियाँ
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-
(A) चालू सम्पत्तियाँ – चालू दायित्व

प्रश्न 2.
आदर्श चालू अनुपात होता है :
(A) 2 : 1
(B) 1 : 2
(C) 3 : 2
(D) 4 : 1
उत्तर-
(A) 2 : 1

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 12 लेखांकन अनुपात

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन-सा संचालन व्यय नहीं है ?
(A) विज्ञान व्यय
(B) प्रारम्भिक व्यय (अपलिखित)
(C) मजदूरी
(D) किराया
उत्तर-
(B) प्रारम्भिक व्यय (अपलिखित)

प्रश्न 4.
स्कन्ध आवर्त अनुपात आता है :
(A) तरलता अनुपात
(B) लाभदायकता अनुपात
(C) क्रियाशीलता अनुपात
(D) वित्तीय स्थिति अनुपात
उत्तर-
(C) क्रियाशीलता अनुपात

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 12 लेखांकन अनुपात

प्रश्न 5.
चालू अनुपात होता है :
(A) आर्थिक चिट्ठा अनुपात
(B) लाभ-हानि अनुपात
(C) मिश्रित अनुपात
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(A) आर्थिक चिट्ठा अनुपात

प्रश्न 6.
अनुपात एक कंपनी के कृत्यों का………….माप है :
(A) गुणात्मक
(B) संबंधित
(C) अवश्यमेव
(D) सकल
उत्तर-
(B) संबंधित

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 12 लेखांकन अनुपात

प्रश्न 7.
लेनदार जब एक फर्म की सुदृढ़ता को मापते हैं तो उनका मुख्यतः सम्बन्ध होता है :
(A) तरलता
(B) अंश मूल्य
(C) शोधन क्षमता
(D) लाभदायकता
उत्तर-
(D) लाभदायकता

प्रश्न 8.
तरलता के मापने के दो मुख्य माप हैं :
(A) स्कन्ध, देनदार आवर्त अनुपात
(B) चालू अनुपात तथा परिचालन अनुपात
(C) चालू तरल अनुपात
(D) सकल, शुद्ध लाभ अनुपात
उत्तर-
(C) चालू तरल अनुपात

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 12 लेखांकन अनुपात

प्रश्न 9.
विश्लेषण चालू तथा कार्यकलाप तथा प्रगतिशील प्रवृत्ति की तुलना करता है:
(A) समय श्रेणी विश्लेषण
(B) सीमान्त
(C) मात्रात्मक
(D) क्रॉस-वर्गीय
उत्तर-
(A) समय श्रेणी विश्लेषण

प्रश्न 10.
अनुपात बताता है कि विभिन्न खाते किस गति से बिक्री तथा रोकड़ में परिवर्तित होते हैं :
(A) क्रियाशीलता
(B) ऋण
(C) शोधन क्षमता
(D) तरलता
उत्तर-
(A) क्रियाशीलता

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 12 लेखांकन अनुपात

प्रश्न 11.
…………….उधार तथा संग्रह नीति का मूल्यांकन करता है :
(A) तरल अनुपात
(B) चालू अनुपात
(C) औसत देय अवधि
(D) औसत संग्रह अवधि
उत्तर-
(D) औसत संग्रह अवधि

प्रश्न 12.
………….अनुपात प्रतिफल को मापने की मुख्य अनुपात है :
(A) ऋण
(B) लाभदायकता
(C) क्रियाशीलता
(D) तरलता
उत्तर-
(C) क्रियाशीलता

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 12 लेखांकन अनुपात

प्रश्न 13.
अनुपातों का निम्न समूह मुख्यतः जोखिम को मापना है :
(A) क्रियाशीलता, तरलता तथा लाभदायकता
(B) क्रियाशीलता, ऋण तथा लाभदायकता
(C) तरलता, क्रियाशीलता तथा अंश पूँजी
(D) तरलता, क्रियाशीलता तथा ऋण
उत्तर-
(B) क्रियाशीलता, ऋण तथा लाभदायकता

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 11 कोष प्रवाह विवरण

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Questions and Answers

BSEB Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 11 कोष प्रवाह विवरण

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 11 कोष प्रवाह विवरण

प्रश्न 1.
कोष-प्रवाह विश्लेषण में प्रयुक्त ‘कोष’ शब्द का आशय है :
(A) केवल रोकड़
(B) चालू सम्पत्तियाँ
(C) चालू दायित्व
(D) चालू सम्पत्तियों का चालू दायित्व पर आधिक्य
उत्तर-
(D) चालू सम्पत्तियों का चालू दायित्व पर आधिक्य

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 11 कोष प्रवाह विवरण

प्रश्न 2.
ऋणपत्र के निर्गमन द्वारा ख्याति का क्रय है :
(A) कोष का प्रयोग
(B) कोष के स्रोत
(C) कोष का प्रवाह नहीं
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(C) कोष का प्रवाह नहीं

प्रश्न 3.
प्रारम्भिक रहतिया है :
(A) कोष के स्रोत
(B) कोष का प्रयोग
(C) कोष का प्रवाह नहीं |
(D) इनमें से कोई नहीं !
उत्तर-
(B) कोष का प्रयोग

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 11 कोष प्रवाह विवरण

प्रश्न 4.
अंतिम रहतिया है :
(A) कोष के स्रोत
(B) कोष का प्रयोग
(C) कोष का प्रवाह नहीं
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(A) कोष के स्रोत

प्रश्न 5.
अंश अधिमूल्य में वृद्धि है :
(A) कोष के स्रोत
(B) कोष का प्रयोग
(C) कोष का प्रवाह नहीं
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(A) कोष के स्रोत

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 11 कोष प्रवाह विवरण

प्रश्न 6.
नकद क्रय के कारण स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि है :
(A) कोष के स्रोत
(B) कोष का प्रयोग
(C) कोष का अन्तः प्रवाह
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(B) कोष का प्रयोग

प्रश्न 7.
प्लाण्ट का क्रय कार्यशील पूँजी में क्या करेगा ?
(A) कमी
(B) वृद्धि
(C) कोई प्रभाव नहीं
(D) उपरोक्त अ व ब में से नहीं
उत्तर-
(A) कमी

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 10 स्थायी एवं कार्यशील पूँजी की आवश्यकताएँ

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Questions and Answers

BSEB Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 10 स्थायी एवं कार्यशील पूँजी की आवश्यकताएँ

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 10 स्थायी एवं कार्यशील पूँजी की आवश्यकताएँ

प्रश्न 1.
विभिन्न सार्वजनिक उपयोगिता की संस्थाओं को बड़ी मात्रा में विनियोग करना होता है :
(A) चालू सम्पत्तियाँ
(B) स्थायी सम्पत्तियाँ
(C) काल्पनिक सम्पत्तियाँ
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(B) स्थायी सम्पत्तियाँ

प्रश्न 2.
दीर्घकालीन ऋण पर होता है :
(A) स्थिर ब्याज दर
(B) परिवर्तनशील ब्याज दर
(C) शून्य ब्याज दर
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-
(A) स्थिर ब्याज दर

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 10 स्थायी एवं कार्यशील पूँजी की आवश्यकताएँ

प्रश्न 3.
कार्यशील पूँजी वर्गीकृत हो सकती है :
(A) स्थायी कार्यशील पूँजी
(B) परिवर्तनशील कार्यशील पूँजी
(C) नियमित एवं मौसमी कार्यशील पूँजी
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर-
(D) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 4.
शुद्ध कार्यशील पूँजी का अर्थ है :
(A) चालू सम्पत्तियाँ – चालू दायित्व
(B) चालू सम्पत्तियाँ + चालू दायित्व
(C) चालू दायित्व – चालू सम्पत्तियाँ
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-
(A) चालू सम्पत्तियाँ – चालू दायित्व

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 10 स्थायी एवं कार्यशील पूँजी की आवश्यकताएँ

प्रश्न 5.
नियमित कार्यशील पूँजी का अंश होती है :
(A) स्थायी कार्यशील पूँजी
(B) परिवर्तनशील कार्यशील पूँजी
(C) शुद्ध कार्यशील पूँजी
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-
(A) स्थायी कार्यशील पूँजी

प्रश्न 6.
स्थिर लागत में शामिल रहता है :
(A) कच्चे माल की लागत
(B) श्रम की लागत
(C) शक्ति की लागत
(D) कारखाना लागत
उत्तर-
(D) कारखाना लागत

प्रश्न 7.
स्थायी पूँजी होती है :
(A) दीर्घकालीन
(B) अल्पकालीन
(C) स्थायी
(D) उपरोक्त में से नहीं
उत्तर-
(A) दीर्घकालीन

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 10 स्थायी एवं कार्यशील पूँजी की आवश्यकताएँ

प्रश्न 8.
कार्यशील पूँजी की प्रकृति किस तरह की होती है ?
(A) स्थिर
(B) अस्थिर
(C) चल
(D) उपरोक्त न अ और न ब
उत्तर-
(B) अस्थिर

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 9 संसाधन निर्धारण : वित्तीय एवं गौर-वित्तीय

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Questions and Answers

BSEB Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 9 संसाधन निर्धारण : वित्तीय एवं गौर-वित्तीय

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 9 संसाधन निर्धारण : वित्तीय एवं गौर-वित्तीय

प्रश्न 1.
परियोजना आकलन है :
(A) निर्यात विश्लेषण
(B) विशेषज्ञ विश्लेषण
(C) लाभदायकता विश्लेषण
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-
(C) लाभदायकता विश्लेषण

प्रश्न 2.
गर्भावधि सम्बन्धित होती है :
(A) विचार सृजन अवधि से
(B) उद्भवन अवधि से
(C) क्रियान्वयन अवधि से
(D) वाणिज्यीकरण
उत्तर-
(C) क्रियान्वयन अवधि से

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 9 संसाधन निर्धारण : वित्तीय एवं गौर-वित्तीय

प्रश्न 3.
शुद्ध वर्तमान मूल्य विधि सम्बन्धित है :
(A) मुद्रा का समय मूल्य से
(B) मुद्रा का बढ़े हुए मूल्य से
(C) सभी भावी वर्तमान मूल्यों से
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-
(C) सभी भावी वर्तमान मूल्यों से

प्रश्न 4.
निम्न में से कौन भौतिक संसाधन का एक प्रकार है ?
(A) विपणन
(B) वित्त
(C) संसाधनों
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-
(C) संसाधनों

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 9 संसाधन निर्धारण : वित्तीय एवं गौर-वित्तीय

प्रश्न 5.
किसी भी उपक्रम की स्थायी पूँजी तथा कार्यशील पूँजी के लिए क्या आवश्यक है ?
(A) वित्त
(B) विपणन
(C) नियोजन
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-
(A) वित्त

प्रश्न 6.
निम्न में से कौन तकनीकी संसाधन में शामिल है ?
(A) उत्पादन
(B) विपणन
(C) उत्पादन की प्रक्रिया
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-
(C) उत्पादन की प्रक्रिया

Bihar Board 12th Entrepreneurship Objective Answers Chapter 9 संसाधन निर्धारण : वित्तीय एवं गौर-वित्तीय

प्रश्न 7.
संसाधन का अर्थ उस माध्यम से है जो व्यक्ति के कार्य सम्पादन के लिए………..है।
(A) आवश्यक
(B) अनावश्यक
(C) उपरोक्त न अ और न ब
(D) उपरोक्त अ व ब दोनों
उत्तर-
(A) आवश्यक

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 7 टॉलस्टाय के घर में

Bihar Board 9th Hindi Objective Questions and Answers

BSEB Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 7 टॉलस्टाय के घर में

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 7 टॉलस्टाय के घर में

प्रश्न 1.
रामकुमार जी का जन्म कहाँ हुआ था ?
(a) शिमला
(b) दिल्ली
(c) राजस्थान
(d) पटना
उत्तर-
(c) राजस्थान

प्रश्न 2.
उनकी प्रारंभिक शिक्षा कहाँ हुई थी?
(a) शिमला
(b) पंजाब
(c) आगरा
(d) गोवा
उत्तर-
(a) शिमला

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 7 टॉलस्टाय के घर में

प्रश्न 3.
टॉल्सटाय के घर में पाठ के लेखक कौन हैं ?
(a) विष्णु प्रभाकर
(b) अनुपम मिश्र
(c) शरद जोशी
(d) रामकुमार
उत्तर-
(c) शरद जोशी

प्रश्न 4.
प्रख्यात चित्रकार और लेखक रामकुमार का जन्म कब हुआ था?
(a) 1922 ई. में
(b) 1923 ई. में
(c) 1924 ई. में
(d) 1925 ई. में
उत्तर-
(c) 1924 ई. में

प्रश्न 5.
उन्होंने अर्थशास्त्र में एम. ए. कहाँ से किया था ?
(a) पंजाब
(b) शिमला
(c) दिल्ली
(d) पटना
उत्तर-
(c) दिल्ली

प्रश्न 6.
उनको पद्मश्री सम्मान किस वर्षि प्राप्त हुई थी?
(a) 1973 ई. में
(b) 1972 ई. में
(c) 1948 ई. में
(d) 1925 ई. में
उत्तर-
(b) 1972 ई. में

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 7 टॉलस्टाय के घर में

प्रश्न 7.
1985 ई. में प्रतिष्ठित कौन-सा सम्मन प्राप्त हुआ था ?
(a) कालिदास
(b) मोहनदास
(c) तुलसीदास
(d) रामदास |
उत्तर-
(a) कालिदास

प्रश्न 8.
चित्रकला की शिक्षा का विस्तार के लिए वे कहाँ गये थे ?
(a) लंदन
(b) अमेरिका
(c) पेरिस
(d) फ्रांस
उत्तर-
(c) पेरिस

प्रश्न 9.
वे चित्रकला की शिक्षा के लिए पेरिस कब से कब रहे ?
(a) 1949-50 ई. में
(b) 1949-51 ई. में
(c) 1949-52 ई. में
(d) 1947-48 ई. में
उत्तर-
(b) 1949-51 ई. में

प्रश्न 10.
रामकुमार सी के उपन्यास कौन-सी है ?
(a) घन बने घर टूटे
(b) ढेर सेबेरे
(c)A, B दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(c)A, B दोनों

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 7 टॉलस्टाय के घर में

प्रश्न 11.
रामकुमार. का कथाकार किस कारण समृद्ध हुई ?
(a) लालावारी और चित्रकला
(b) अनुभव
(c) ज्ञान
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(a) लालावारी और चित्रकला

प्रश्न 12.
‘टॉल्सटाय के घर में उनके प्रसिद्ध पुस्तक कहाँ से संकलित
(a) यूरोप में स्केच
(b) अमेरिका
(c) चीन
(d) ब्रिटेन
उत्तर-
(a) यूरोप में स्केच

प्रश्न 13.
प्राग में उनकी चित्रों की प्रदर्शनी कब आयोजित हुई थी?
(a) 1945 ई. में
(b) 1955 ई. में
(c) 1956 ई. में
(d) 1942 ई. में
उत्तर-
(a) 1945 ई. में

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 7 टॉलस्टाय के घर में

प्रश्न 14.
उन्होंने दूसरी बार यूरोप की यात्रा कब की थी?
(a) 1955 ई. में
(b) 1947 ई. में
(c) 1948 ई. में
(d) 1956 ई. में
उत्तर-
(a) 1955 ई. में

प्रश्न 15.
टॉल्सटाय के जीवन में कभी न भूल पाने वाली यादें कौन-सी है?
(a) झाँकी
(b) कहानी
(c) कथाकार
(d) अनुभव
उत्तर-
(c) कथाकार

प्रश्न 16.
लेखक को टॉल्सटाय की घर की यात्रा किसे तरह की है ?
(a) धार्मिक
(b) तीर्थयात्रा
(c) अशुभ यात्रा
(d) शुभ यात्रा
उत्तर-
(b) तीर्थयात्रा

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 7 टॉलस्टाय के घर में

प्रश्न 17.
टॉल्सटाय के पाण्डुलिपियों की नकल कौन किया करता था ?
(a) पति
(b) पत्नी
(c) भाई
(d) लेखक
उत्तर-
(b) पत्नी

प्रश्न 18.
टॉल्सटय को किस चीज का बहुत शौक था ?
(a) संगीत
(b) गाना
(c) गीत
(d) वाद्ययंत्र
उत्तर-
(a) संगीत

प्रश्न 19.
टॉल्सटाय के पुस्तक में कितने किताब हैं ?
(a) 22000
(b) 23000
(c) 21000
(d) 2300
उत्तर-
(b) 23000

प्रश्न 20.
टॉल्सटाय के कौन-सी प्रसिद्ध उपन्यास है ?
(a) आना करीबिना
(b) युद्ध और शांति
(c) (a), (b) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(c) (a), (b) दोनों

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 7 टॉलस्टाय के घर में

प्रश्न 21.
टॉल्सटाय का घर कहाँ था ?
(a) जापान
(b) रूस
(c) बिहार
(d) आरा
उत्तर-
(b) रूस

प्रश्न 22.
रेपिन कौन था टॉल्सटाय का?
(a) मित्र
(b) चित्रकार
(c) मित्र-चित्रकार
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(d) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 23.
टॉल्सटाय कौन-सी पद लेते थे?
(a) रूसी
(b) जर्मन
(c) फ्रेंच
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर-
(d) उपरोक्त सभी

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 7 टॉलस्टाय के घर में

प्रश्न 24.
‘यूरा’ का लेखक कौन था?
(a) जर्मन मित्र
(b) रूसी मित्र
(c) भाई
(d) पिता
उत्तर-
(b) रूसी मित्र

प्रश्न 25.
टाल्सटाय के परिवार में चित्रकारी का शौक किन्हें था?
(a) पत्नी-पुत्री
(b) भाई
(c) लेखक
(d) पुत्र
उत्तर-
(a) पत्नी-पुत्री

प्रश्न 26.
टाल्सटाय ने जब घर छोड़ा तो उनके साथ कौन गया था ?
(a) पिता
(b) भाई
(c) डॉक्टर
(d) नर्स
उत्तर-
(a) पिता

प्रश्न 27.
रोमा-रेला का घर कहाँ है ?
(a) चीन
(b) फ्रांस
(c) जर्मनी
(d) भारत
उत्तर-
(b) फ्रांस

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 7 टॉलस्टाय के घर में

प्रश्न 28.
टॉल्सटाय के घर को वहाँ की सरकार ने उसे क्या बना दिया ?
(a) मंदिर
(b) म्यूजियम
(c) चर्च
(d) मस्जिद
उत्तर-
(b) म्यूजियम

प्रश्न 29.
टॉल्सटाय के घर दिखाने में कौन रह चुका?
(a) सचिव
(b) मेम्बर
(c) प्रधान सचिव
(d) कोई नहीं
उत्तर-
(a) सचिव

प्रश्न 30.
किसके द्वारा लगाए गए पेड़ों की रक्षा टॉल्सटाय ने सावधानी से की?
(a) पिता
(b) माँ
(c) लेखक
(d) शिक्षक
उत्तर-
(b) माँ

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 7 टॉलस्टाय के घर में

प्रश्न 31.
कौन-सी विश्वयुद्ध के कारण मार्मिक छवियाँ दर्ज है-
(a) प्रथम
(b) द्वितीय
(c) तृतीय
(d) कोई नहीं
उत्तर-
(b) द्वितीय

प्रश्न 32.
रामकुमार साहित्यकार के साथ-साथ और क्या है ?
(a) अभिनेता
(b) संगीतकार
(c) चित्रकार
(d) पत्रकार
उत्तर-
(b) संगीतकार

प्रश्न 33.
टॉल्सटाय की ख्याति किस रूप से थी?
(a) राजनेता के रूप में
(b) धार्मिक सुधारक के रूप में
(c) वक्ता के रूप में
(d) विचारक साहित्यकार के रूप में
उत्तर-
(d) विचारक साहित्यकार के रूप में

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 7 टॉलस्टाय के घर में

प्रश्न 34.
टॉल्सटाय के घर को कौन-सा स्थान दिया गया है ?
(a) मंदिर
(b) म्यूजियम
(c) चर्च
(d) शिक्षण संस्थान
उत्तर-
(b) म्यूजियम

प्रश्न 35.
‘युद्ध और शांति’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
(a) गाँधीजी
(b) मार्क्स
(c) टॉल्सटाय
(d) पं. जवाहरलाल नेहरू
उत्तर-
(c) टॉल्सटाय

प्रश्न 36.
टॉल्सटाय के पढ़ने-लिखने के कमरे में आपकी दृष्टि में कौन-सी सबसे महत्त्वपूर्ण वस्तु रखी थी? ।
(a) एक कलम और दावात.
(b) एक पियानो ।
(c) बिना सिरहाने की तिपाई
(d) ढेर सारे पत्र
उत्तर-
(a) एक कलम और दावात.

प्रश्न 37.
लेखक ने कहाँ पहुँचकर टॉल्सटाय को श्रद्धांजलि अर्पित की ?
(a) उनके शयनकक्ष में
(b) उनके अध्ययन कक्ष में
(c) उनकी समाधि के पास
(d) उनके चित्र के पास
उत्तर-
(c) उनकी समाधि के पास

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 7 टॉलस्टाय के घर में

प्रश्न 38.
रामकुमार लेखक के अतिरिक्त और क्या है ?
(a) कवि
(b) चित्रकार
(c) नाटककार
(d) अभिनेता
उत्तर-
(b) चित्रकार

प्रश्न 39.
टॉल्सटाय कौन थे?
(a) रूसी साहित्यकार
(b) चीनी कवि
(c) जापानी यात्री
(d) अमेरिकी लेखक
उत्तर-
(b) चीनी कवि

प्रश्न 40.
टॉल्सटाय ने अपनी अमर कृतियों की रचना कहाँ की थी?
(a) तिपाई पर
(b) मेज पर
(c) बरामदे पर
(d) बिछावन पर
उत्तर-
(a) तिपाई पर

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 7 टॉलस्टाय के घर में

प्रश्न 41.
टॉल्सटाय के परिवार में चित्रकारी का शौक किन्हें था?
(a) पत्नी और पुत्री
(b) माँ ।
(c) पिता
(d) दादी
उत्तर-
(a) पत्नी और पुत्री

प्रश्न 42.
टॉल्सटाय ने अंतिम बार घर छोड़ा तो उनके साथ कौन गया था?
(a) पत्नी
(b) पुत्री
(c) सेकेट्री
(d) डॉक्टर
उत्तर-
(d) डॉक्टर

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 6 अष्टावक्र

Bihar Board 9th Hindi Objective Questions and Answers

BSEB Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 6 अष्टावक्र

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 6 अष्टावक्र

प्रश्न 1.
विष्णु प्रभाकर का जन्म कब हुआ था?
(a) 21 जून 1912
(b) 12 जून 1921
(c) 1 जून 1912
(d) 5 जून 1913
उत्तर-
(a) 21 जून 1912

प्रश्न 2.
उनका जन्म किस जिला में हुआ था ?
(a) मुजफ्फरनगर
(b) पटना
(c) गया
(d) दरभंगा
उत्तर-
(a) मुजफ्फरनगर

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 6 अष्टावक्र

प्रश्न 3.
उनकी प्रारंभिक शिक्षा कहाँ हुई थी ?
(a) गाँव
(b) शहरों
(c) विदेश
(d) घर में
उत्तर-
(a) गाँव

प्रश्न 4.
प्रभाकरजी के रचनाओं में प्रारंभ से क्या रहा?
(a) स्वदेश प्रेम
(b) राष्ट्रीय चेतना
(c) समाज सुधार
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर-
(d) उपरोक्त सभी

प्रश्न 5.
अष्टावक्र पाठ के लेखक कौन हैं ?
(a) अनुपम मिश्रा
(b) विष्णु प्रभाकर
(c) रामकुमार
(d) राजेन्द्र प्रसाद
उत्तर-
(b) विष्णु प्रभाकर

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 6 अष्टावक्र

प्रश्न 6.
पारिवारिक कारणों से उनकी शिक्षा के लिए कहा जाना पड़ा?
(a) हरियाणा
(b) दिल्ली
(c) लंदन
(d) पटना
उत्तर-
(a) हरियाणा

प्रश्न 7.
विष्णु प्रभाकर के जीवन पर किसके जीवन दर्शन का गहरा प्रभाव पड़ा?
(a) आर्य समाज
(b) महात्मा गाँधी
(c) आर्यसमाज तथा महात्मा गाथा
(d) सामाजिक
उत्तर-
(c) आर्यसमाज तथा महात्मा गाथा

प्रश्न 8.
प्रभाकर जी के सर्वाधिक चर्चित कृति कौन-सी है?
(a) अवारा मसीहा
(b) बारह एकाकी
(c) प्रकाश और परछाई
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(a) अवारा मसीहा

प्रश्न 9.
अष्टावक्र शारीरिक रूप से कैसे थे ?
(a) कमजोर
(b) मजबूत
(c) दूबले
(d) मोटे
उत्तर-
(a) कमजोर

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 6 अष्टावक्र

प्रश्न 10.
अष्टावक रोज शाम को खेमचा लगाकर क्या बेचा करता था ?
(a) चाट
(b) पान
(c) गोलगप्पा
(d) नमकीन
उत्तर-
(a) चाट

प्रश्न 11.
अष्टावक का मुख कैसा था ?
(a) ताँबा
(b) वक्र
(c) लंब और वक्र
(d) गोल
उत्तर-
(c) लंब और वक्र

प्रश्न 12.
अष्टावक्र का नाम किस भाषा शब्द का नाम था ?
(a) संस्कृत
(b) हिन्दी
(c) अरबी
(d) फारसी
उत्तर-
(a) संस्कृत

प्रश्न 13.
अष्टावक्र के मृत्यु के समय किसने डॉक्टर को बुलाया ?
(a) कुलफी वाला
(b) चाट वाला
(c) पकौड़ीवाला
(d) नमकीनवाला
उत्तर-
(a) कुलफी वाला

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 6 अष्टावक्र

प्रश्न 14.
अष्टावक्र ने मृत्यु के समय तेज आवाज में किसको पुकारा?
(a) माँ
(b) पिता
(c) भगवान
(d) भाई
उत्तर-
(a) माँ

प्रश्न 15.
अष्टावक्र की माँ क्या थी?
(a) विद्वान
(b) पंडित
(c) विधवा
(d) चालाक
उत्तर-
(a) विद्वान

प्रश्न 16.
अष्टावक्र क्या लगाता था ?
(a) खेमचा
(b) दुकान
(c) ठेला
(d) गुमटी
उत्तर-
(a) खेमचा

प्रश्न 17.
किसे ब्रिटिश सरकार का कोपभाजन बनना पड़ा?
(a) विष्णु प्रभाकर
(b) दादा साहेब
(c) महात्मा गाँधी
(d) विवेकानंद
उत्तर-
(a) विष्णु प्रभाकर

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 6 अष्टावक्र

प्रश्न 18.
स्वतंत्रता प्राप्ती के बाद प्रभाकर जी कहाँ पर आकाशवाणी रेडियो रूपक लिखने का कार्य करने लगे?
(a) दिल्ली
(b) कलकत्ता
(c) पंजाब
(d) हरियाणा
उत्तर-
(a) दिल्ली

प्रश्न 19.
सभ्य समाज में इन जैसों के लिए क्या नहीं है ?
(a) दिल
(b) जगह
(c) घर
(d) व्यक्ति
उत्तर-
(b) जगह

प्रश्न 20.
नर्स जानती थी, यह किसकी चेतावनी है?
(a) मृत्यु
(b) बचने
(c)चिड़चिड़ापन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(a) मृत्यु

प्रश्न 21.
‘अष्टावक्र’ पाठ साहित्य की कौन-सी विधा है ?
(a) कहानी
(b) काव्य
(c) निबंध
(d) रेखा-चित्र
उत्तर-
(d) रेखा-चित्र

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 6 अष्टावक्र

प्रश्न 22.
‘अष्टावक्र’ के पिता कब चल बसे थे ?
(a) तीस वर्ष पहले
(b) एक वर्ष पहले
(c) पचास वर्ष पहले
(d) एक सप्ताह पहले
उत्तर-
(a) तीस वर्ष पहले

प्रश्न 23.
‘अष्टावक्र’ पाठ गद्य की कौन-सी विधा है ?
(a) संस्मरण
(b) जीवनी
(c) कहानी
(d) रेखाचित्र
उत्तर-
(d) रेखाचित्र

प्रश्न 24.
विष्णु प्रभाकर-रचित कौन-सी पुस्तक है ?
(a) गोदान
(b) आँसू
(c) आवारा मसीहा
(d) अमृत और विष
उत्तर-
(c) आवारा मसीहा

प्रश्न 25.
अष्टावक्र कहाँ रहता था ?
(a) गाँव की एक झोपड़ी में
(b) शहर की एक बदबूदार कोठरी में
(c) प्लेटफॉर्म के कोने में
(d) मंदिर की सीढ़ियों पर
उत्तर-
(b) शहर की एक बदबूदार कोठरी में

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 6 अष्टावक्र

प्रश्न 26.
अष्टावक्र के पिता कब चल बसे थे?
(a) अष्टावक्र के जन्म के पहले
(b) जब अष्टावक्र जवान हुआ था
(c) अष्टावक्र के होश में आने के समय
(d) अष्टावक्र की माँ की मृत्यु के समय
उत्तर-
(c) अष्टावक्र के होश में आने के समय

प्रश्न 27.
अष्टावक्र क्या-क्या बेचा करता था ?
(a) सेंब, केला, अनार
(b) चाट का सामान
(c) पूरी जलेबी
(d) मछली भात
उत्तर-
(b) चाट का सामान

प्रश्न 28.
अष्टावक्र की माँ माथा क्यों ठोका करती थी?
(a) अष्टावक्र को रोते देख
(b) अष्टावक्र को सोते देख
(c) अष्टावक्र को लड़ते देख
(d) अष्टावक्र की पागलपन की. सरलता देख
उत्तर-
(d) अष्टावक्र की पागलपन की. सरलता देख

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 6 अष्टावक्र

प्रश्न 29.
गरमी के दिनों में अष्टावक्र माँ-बेटे कहाँ सोया करते थे?
(a) मंदिर की सीढ़ियों पर
(b) दुकान के भीतरी हिस्से में
(c) कुएँ की जगत पर
(d) घर के आँगन के बाहर
उत्तर-
(b) दुकान के भीतरी हिस्से में

प्रश्न 30.
मृत्यु के समय अष्टावक्र ने किसको धीमे स्वर से पुकारा?
(a) कुल्फीवाले को
(b) माँ को
(c) डॉक्टर साहब को
(d) भगवान को
उत्तर-
(b) माँ को

प्रश्न 31.
अष्टावक्र कैसे बुद्धि का बालक था ?
(a) चालक
(b) मंदबुद्धी
(c) घृणा
(d) अतितेज
उत्तर-
(b) मंदबुद्धी

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 6 अष्टावक्र

प्रश्न 32.
अष्टावक्र कहाँ रहता था ?
(a) कोठरी
(b) महल
(c) राजदरबार
(d) झोपड़ी
उत्तर-
(a) कोठरी

प्रश्न 33.
अष्टावक्र की मृत्यु कैसे हुई ?
(a) तेल से जलकर
(b) आग से
(c) अपने आप
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(a) तेल से जलकर

प्रश्न 34.
अष्टावक्र के स्मृति-पटल पर की संख्या कितनी है ?
(a) दो
(b) तीन
(c) चार
(d) पाँच
उत्तर-
(c) चार

Bihar Board 9th Hindi Objective Answers Godhuli Gadya Chapter 6 अष्टावक्र

प्रश्न 35.
बोलने में अष्टावक्र साधारण आदमी से कितना समय लेता था ?
(a) दोगुना
(b) तिगुना
(c) चार गुना
(d) एक गुना
उत्तर-
(a) दोगुना