Bihar Board Class 9 Geography Solutions Chapter 4 जलवायु

Bihar Board Class 9 Social Science Solutions Geography भूगोल : भारत : भूमि एवं लोग Chapter 2 भौतिक स्वरूप : संरचना एवं उच्चावच Text Book Questions and Answers, Additional Important Questions, Notes.

BSEB Bihar Board Class 9 Social Science Geography Solutions Chapter 2 भौतिक स्वरूप : संरचना एवं उच्चावच

Bihar Board Class 9 Geography भौतिक स्वरूप : संरचना एवं उच्चावच Text Book Questions and Answers

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न :

हिंदी में कक्षा 9 भूगोल अध्याय 4 जलवायु Question Answer Bihar Board प्रश्न 1.
जाड़े में तमिलनाडु के तटीय भागों में वर्षा का क्या कारण है ?
(क) दक्षिण-पश्चिमी मौनसून
(ख) उत्तर-पूर्वी मौनसून
(ग) शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात
(घ) स्थानीय वायु परिसंचरण ।
उत्तर-
(क) दक्षिण-पश्चिमी मौनसून

Bihar Board Class 9 Geography Solutions  प्रश्न 2.
दक्षिण भारत के संदर्भ में कौन-सा तध्य गलत है ?
(क) दैनिक तापांतर कम होता है ।
(ख) वार्षिक तापांतर कम होता है ।
(ग) तापांतर वर्ष भर अधिक रहता है ।
(घ) विषम जलवायु पायी जाती है।
उत्तर-
(क) दैनिक तापांतर कम होता है ।

जलवायु के प्रश्न उत्तर Bihar Board Class 9 Geography प्रश्न 3.
जब सूर्य कर्क रेखा पर सीधा चमकता है, तो उसका क्या प्रभाव होता है ?
(क) उत्तरी पश्चिमी भारत में उच्च वायुदाब रहता है ।
(ख) उत्तरी पश्चिमी भारत में निम्न वायुदाब रहता है ।
(ग) उत्तरी पश्चिमी भारत में तापमान एवं वायुदाब में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
(घ) उत्तरी-पश्चिमी भारत से मौनसून लौटने लगता है।
उत्तर-
(ख) उत्तरी पश्चिमी भारत में निम्न वायुदाब रहता है ।

पाठ 4 जलवायु के प्रश्न उत्तर Bihar Board Class 9 Geography प्रश्न 4.
विश्व में सबसे अधिक वर्षा किस स्थान पर होती है ?
(क) सिलचर
(ख) चेरापुंजी
(ग) मौसिमराम
(घ) गुवाहाटी
उत्तर-
(ग) मौसिमराम

Bihar Board Class 9 Geography Book Solution प्रश्न 5.
मई महिने में पश्चिम बंगाल में चलने वाली धूल भरी आँधी को क्या कहते हैं ?
(क) लू
(ख) व्यापारिक पवन
(ग) काल वैशाखी
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(ग) काल वैशाखी

Bihar Board Solution Class 9 Social Science प्रश्न 6.
भारत में दक्षिणी-पश्चिम मौनसून का आगमन कब से होता है ?
(क) 1 मई से
(ख) 2 जून से
(ग) 1 जुलाई से
(घ) 1 अगस्त से
उत्तर-
(ख) 2 जून से

जलवायु पाठ प्रश्न उत्तर Bihar Board Class 9 Geography प्रश्न 7.
जाड़े में सबसे ज्यादा ठंढ कहाँ पड़ती है ?
(क) गुलमर्ग
(ख) पहलगाँव
(ग) खिलनमर्ग
(घ) जम्मू
उत्तर-
(ग)

Jalvayu Ke Question Answer Bihar Board Class 9 Geography प्रश्न 8.
उत्तर पश्चिमी भारत में शीतकालीन वर्षा का क्या कारण है ?
(क) उत्तर-पूर्वी मौनसून
(ख) दक्षिण-पश्चिमी मौनसून
(ग) पश्चिमी विक्षोभ
(घ) उष्णकटिबंधीय चक्रवात
उत्तर-
(ख)

Bihar Board Class 9 Social Science Solution In Hindi प्रश्न 9.
ग्रीष्म ऋतु का कौन स्थानीय तूफान है जो कहवा की खेती के लिए उपयोगी होता है ?
(क) आम्र वर्षा
(ख) फूलों वाली बौछार
(ग) काल वैशाली
(घ) लू
उत्तर-
(क)

रिक्त स्थान की पूर्ति करें :

1. जनवरी में चेन्नई का तापमान कोलकाला से … से रहता
(कम/अधिक)

2. उत्तर भारत में वर्षा पूरब की अपेक्षा पश्चिम की ओर ….. .. …..” होती है।
(कम/अधिक)

3. मौनसून शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम . .. नाविकों ने किया था ।
(अरब/भारत)

4. पश्चिम घाट पहाड़ के पश्चिमी भाग में ……………….. वर्षा होती
(कम/अधिक)

5. पर्वत का ……………….. भाग वृद्धि छाया का प्रदेश होता है।
(पवन विमुख/पवन अभिमुख)

उत्तर-

  1. अधिक,
  2. कम,
  3. अरब,
  4. अधिक,
  5. पवन विमुख ।

भौगोलिक कारण बताएँ

जलवायु पाठ के प्रश्न उत्तर Bihar Board Class 9 Geography प्रश्न 1.
पश्चिमी राजस्थान एक मरुस्थल है ?
उत्तर-
राजस्थान का पश्चिमी भाग मरुस्थल है.जो थार की मरुभूमि कहलाता है । मरुस्थल होने के कई कारण हैं
(i) बंगाल की खाड़ी मौनसून शाखा की हवाएँ उत्तर पश्चिम के निम्नतम दाब वाले क्षेत्र में पहुँचने के पहले ही सूख जाती है । अत: वर्षा नहीं कर पाती हैं।
(ii) अरब सागरीय मौनसून शाखा के मार्ग में अरावली पहाड़ियाँ कोई अवरोध उत्पन्न नहीं करती क्योंकि ये मौनसून पवनों के समानांतर स्थित है । अतः वहाँ हवाएँ ऊपर चढ़कर आगे बढ़ जाती हैं।
(iii) बलुई क्षेत्र का ग्रीष्म ऋतु में तापमान इतना अधिक रहता है जिससे कि मौनसून पवनों की आर्द्रता वाष्पीकृत हो जाती है । इस क्षेत्र में सालाना वर्षा , 25 से०मी० होती है। इन कारणों से राजस्थान का पश्चिमी भाग मरुस्थल है।

जलवायु पाठ के प्रश्न उत्तर कक्षा 9 Bihar Board प्रश्न 2.
तमिलनाडु में जाड़े में वर्षा होती है।
उत्तर-
सितम्बर के अंत में सूर्य के दक्षिणायन होने के कारण उत्तरी-पश्चिमी भाग का निम्नदाब समाप्त होकर दक्षिण में खिसक जाता है । फलतः मौनसून वापस लौटने लगता है। हवाएँ स्थल की ओर से चलने लगती है, अतः शुष्क होती हैं । ये हवाएँ बंगाल की खाड़ी को पार करके लौटते आर्द्रता ग्रहण कर दक्षिण-पूर्वी का कारोमंडल तट पर भारी वर्षा करती है। यह तमिलनाडु का क्षेत्र है जहाँ वर्षा की अधिकतम मात्रा 44% से 60% इसी शीत ऋतु में होती है। इसी शीतऋतु में बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवातों से भी यहाँ भारी वर्षा होती है।

Jalvayu Class 9 Bihar Board प्रश्न 3.
भारतीय कृषि मौनसून के साथ जुआ है ?
उत्तर-
भारत एक कृषि प्रधान देश है जहाँ की कृषि मुख्यतः वर्षा पर ही आधारित है। भारत में वर्षा मौनसून पवनों द्वारा ही होती है, पर भारत की कृषि मौनसून के साथ जुआ हैं। इनके निम्नलिखित कारण हैं
(i) अनिश्चितता-भारत में होने वाली मौनसूनी वर्षा की मात्रा पूरी तरह निश्चित नहीं है। कभी तो मौनसन पवन समय से पहले पहँच भारी वर्षा करती है । कई स्थानों में बाढ़ आ जाती है । कभी यह वर्षा इतनी कम होती है या निश्चित समय से पहले ही खत्म हो जाती है कि सूखे की स्थिति पैदा हो जाती है।
(ii) असमान वितरण-देश में वर्षा का वितरण समान नहीं है । पश्चिमी घाट की पश्चिमी ढलानों ओर मेघालय तथा असम की पहाड़ियों में 250mm से भी अधिक.वर्ण होती है । दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी गुजरात, उत्तरी कश्मीर आदि जगहों पर 25mm से भी कम वर्षा होती है।
(iii) अस्थिरता-भारत में मौनसून पवनों से वर्षा भरोसे योग्य नहीं है। यहाँ के किसान खेतों में बीज बो देते हैं पर मौनसून के अनिश्चित होने के कारण फसल मारी जाती है, तो कभी अच्छी फसल भी हो जाती है अतः कहा जाता है कि भारतीय कृषि मौनसून के साथ जुआ है।

Jalvayu Question Answer Bihar Board प्रश्न 4.
मौसिमराम में विश्व की सर्वाधिक वर्षा होती है।
उत्तर-
दक्षिण-पश्चिम मौनसून बंगाल की खाड़ी से जलवाष्प लेकर उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ता है । यह मेघालय तक पहुँच जाता है । उसके

पहले यह मौनसून हवा मेघालय पठार के दक्षिण स्थित गारो, खासी, जैन्तिया पहाड़ियों से टकराती है । वह खासी पहाड़ी पर स्थित मौसिमराम नामक स्थान में संसार की सबसे अधिक वर्षा 1187 से०मी० करती है, हवा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ती जाती है, उन पहाड़ियों का फैलाव कीचनुआ है जिससे हवाएँ तीन ओर से घिरकर ऊपर उठने लगती है और वर्षा करने लगती है और अधिक वर्षा करने में समर्थ हो जाती है। 5. ऊटी में सालोंभर तापमान काफी नीचे रहता है।
उत्तर-सौर किरणों के सीधा या तिरछा होने पर सौर्य ऊर्जा की मात्रा में अन्तर हो जाता है । सूर्य की किरणें निम्न अक्षांशों पर सीधी तथा.उच्च अक्षांशों पर तिरछी पडती है। जैसे-जैसे समद्रतल से धरातल की ऊँचाई बढती जाती है, वायमण्डल विरल होता जाता है तथा तापमान घटता जाता
है। यही कारण है कि निम्न आक्षांश में स्थित ऊँटी (तमिलनाडु) जो अधिक ऊँचाई पर स्थित है सालोभर तापमान कम रहता है ।

लघु उत्तरीय प्रश्न

जलवायु Class 9 Notes In Hindi Bihar Board प्रश्न 1.
जाड़े के दिनों में भारत में कहाँ-कहाँ वर्षा होती है ?
उत्तर-
जाड़े के दिनों में भारत के पूर्वी तटीय भाग तमिलनाडु तथा केरल में वर्षा होती है।

Bihar Board Class 9 History Book Solution प्रश्न 2.
फैरेल का क्या नियम है ?
उत्तर-
पृथ्वी पर स्थायी वायु दाब पेटियों के बीच चलनेवाली प्रचलित हवाएँ (Precalling wind) की दिशा पर पृथ्वी के घूर्णन का प्रभाव पड़ता है । पृथ्वी के.घूर्णन के कारण ही कोरियोलिस बल (Coriolis Force) उत्पन्न होता है जिसके कारण उत्तरी गोलार्द्ध में हवाएँ दाहिनी ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में बायीं ओर मुड़ जाती है । अर्थात् विषुवत् रेखा को पार करने के बाद दक्षिणी गोलार्द्ध की हवाएँ दाहिनी ओर मुड़ जाती हैं तथा दक्षिण-पश्चिम से चलने लगती है। इसे सबसे फेरल महोदय ने पता लगाया इसीलिए इसे फैरल का नियम कहते हैं।

Bihar Board Solution Class 9 History प्रश्न 3.
जेट स्ट्रीम क्या है ?
उत्तर-
ऊपरी वायुसंचरण भारत में पश्चिमी प्रवाह से प्रभावित रहता है। जेट धाराएँ इसी प्रवाह का मुख्य अंग हैं। जेट धाराएँ ऊपरी वायुमंडल (1200 मीटर से भी अधिक ऊँचाई पर) में लगभग 27° से 30° ऊत्तरी अक्षांशों के बीच चलती हैं। अतः इन्हें उपोष्ण कटिबंधीय पश्चिमी जेट धाराएँ कहा जाता है। ये सितम्बर से मार्च तक हिमालय के दक्षिण छोर पर चला करती हैं तथा देश के उत्तर एवं पश्चिम भाग में पश्चिमी चक्रवातीय विक्षोभ के रूप में आकर कभी-कभी वर्षा की झड़ी लगा देती हैं। गर्मियों में इसकी गति लगभग 110 कि०मी० और सर्दियों में 184 किमी० प्रतिघंटा होती है।

Bihar Board 9th Class Social Science Book Pdf प्रश्न 4.
भारतीय मौनसून की तीन प्रमुख विशेषताएँ बताइए?
उत्तर-
भारतीय मौनसून की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं(i) मौनसून वर्षा भूआकृति द्वारा नियमित होती है ।
(ii) मौनसूनी वर्षा का भारत में वितरण भी असमान होता है जो औसत 12 से०मी० से 1180 से०मी० के नीचे पाया जाता है ।
(iii) मौनसून कभी पहले और कभी देर से आती है, कभी अतिवृष्टि एवं कभी अनावृष्टि लाती है । फलतः फसलें प्रभावित होती हैं तथा बाढ़ एवं सूखा जैसी आपदाएँ लाती हैं।

Bihar Board Class 9 Geography Chapter 1 प्रश्न 5.   
लू से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
ग्रीष्म ऋतु में मई के महीने में उत्तर भारत में चलने वाली हवा अत्यन्त गर्म और शुष्क होती है, तापक्रम लगभग 40°C तक चला जाता है । इस शुष्क चलने वाली हवा को ‘लू’ कहते हैं। . 6. मौनसून का विस्फोट क्या है ?
उत्तर-उत्तर भारत में आधे जून से मौसम में अचानक बदलाव आने लगता है। तेजी से हवा दक्षिण पश्चिम से आने लगती है। आकाश बादलों

से आच्छदित हो जाता है तथा गर्जन-तर्जन के साथ भारी वर्षा होने लगती है। इसे ही मौनसून का फटना (Monsoon Burst) कहा ता है। लोगों को गर्मी से राहत मिलती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत की मौनसूनी जलवायु की क्षेत्रीय विभिन्नताओं को सोदाहरण समझाइए?
उत्तर-
निम्नलिखित उदाहरणों से स्पष्ट है कि भारत के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में विविध प्रकार की जलवायु दशाएँ पायी जाती हैं
तापमान-भारत में विभिन्न भागों के तापमान में काफी अन्तर मिलता है। राजस्थान के बाड़मेर में जून में दिन का तापमान 482-55 सेंटिग्रेड होता है तो उसी दिन कश्मीर के गुलमर्ग का तापमान 20° से भी कम रहता है। यहाँ तक कि गुलमर्ग के उत्तर में खिलनमर्ग का तापमान 0° से भी कम रहता है । उसी तरह दिसंबर में कश्मीर के किसान ठंढ से काँपते हैं, उसी समय केरल तट पर मोपला जाति के लोग लुंगी पहने खुले बदन धान की खेती करते मिलते हैं। दिसम्बर की रात में कारगिल जैसे स्थानों में न्यूनतम तापमान – 402 सेंटीग्रेट तक होता है। राजस्थान के थार मरुस्थल में गर्मी का दिन बेहद गर्म होता है तो रात बेहद ठंढी । ताप गिरते हुए 0°C तक चला जाता है। भारत के किसी अन्य भागों में इतना अधिक तापान्तर नहीं मिलता है।

वर्षा-जून में उत्तर भारत शुष्क और गर्म होता है जबकि असम में इतनी वर्षा होती है कि ब्रह्मपुत्र नदी में भयंकर बाढ़ आने लगती है।
भारत के समुद्र तटीय क्षेत्र में तापमान सम एवं स्थल के मध्य में विषम पाया जाता है। ये सभी दैनिक विभिन्नताएँ हैं।
वर्षा की दृष्टि से मासिमराम में औसत वर्षा 1180 सेंटीमीटर है जबकि जैसलमेर में 12 से०मी० से अधिक नहीं होती।
उत्तर भारत में वर्षा की मात्रा पूर्व से पश्चिम में घटती जाती है जिससे लोगों के भोजन, वस्त्र एवं आवास में विभिन्नताएँ पाई जाती हैं।

प्रश्न 2.
भारत में कितनी ऋतुएँ पायी जाती हैं ? किसी एक का भौगोलिक विवरण दीजिए।
उत्तर-
भारत में कुल छः ऋतुएँ पायी जाती हैं- वसंत, ग्रीष्म, वर्षा, .शरद एवं शिशिर । पर भौगोलिक दृष्टि से तथा मौसम विभाग के अनुसार भारत में मुख्यतः चार ऋतुएँ हैं-
(i) शीतऋतु-मध्य नवम्बर से मध्य मार्च तक ।
(ii) ग्रीष्म ऋतु-मध्य मार्च से मध्य जून तक ।
(iii) वर्षा ऋतु-मध्य जून से मध्य सितम्बर तक ।
(iv) लौटती मौनसून ऋतु-मध्य सितम्बर से मध्य नवम्बर तक ।
शीतऋतु-यह ऋतु मध्य नवम्बर से मध्य मार्च तक रहती है। इस ऋतु में सूर्य दक्षिणी गोलार्द्ध में होता है। इस ऋतु में सूर्य दक्षिणी गोलार्द्ध में होता है मध्य भारत में औसत तापक्रम 212 से 27° सेंटीग्रेट के बीच रहता है। गंगा के मैदान में 12 से 180° सेंटीग्रेड होता है।

दक्षिण भारत में चेन्नई का तापक्रम औसत 25° से० कोलकाता का 20° से०, पटना का 17° से० तथा दिल्ली का 14 से० रहता है । सबसे अधिक ठंढक उत्तर-पश्चिमी भाग में रहती है। इसलिए वहाँ एक उच्च दाब क्षेत्र बन जाता है, इस समय हवाएँ स्थल से समुद्र की ओर बहती हैं जो शुष्क होती हैं और वर्षा नहीं करती हैं। आकाश स्वच्छ रहता है। बादल रहित आकाश के कारण रात में ताप बहुत कम हो जाता है। हिमालय क्षेत्र के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इन दिनों हिमपात होता है।

इस समय भारत के दो क्षेत्रों में वर्षा होती है। एक उत्तर पश्चिमी भाग तथा दूसरा दक्षिणी पूर्वी भाग, उत्तर-पश्चिमी भारत में भूमध्यसागरीय चक्रवातों से वर्षा होती है यह वर्षा दिसम्बर से मार्च तक होती है। वर्ष मात्र 3 से 6 सेंटीमीटर ही होती है।

दूसरे स्थान पर जनवरी-फरवरी में उत्तरी-पूर्वी शुष्क हवायें बंगाल की खाड़ी से गुजरती है जलवाष्प ग्रहण कर लेती हैं और भारत के दक्षिणी पूर्वी भाग में तमिलनाडु में वर्षा करती है।

प्रश्न 3.
भारत की जलवायु के मुख्य कारकों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
भारतीय जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित
(i) अक्षांश-कर्क रेखा 23.5° उत्तर भारत के मध्य से गुजरती है जिसमें भारत को लगभग उत्तर उपोष्ण तथा दक्षिण उष्ण कटिबंधीय जलवायु पायी जाती है । उत्तर उपोष्ण में जाड़े में तापमान घट जाता है काफी ठंडा हो जाता है दक्षिणी भाग उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र है यह क्षेत्र बराबर गर्म रहता है।

(ii) ऊँचाई-ऊँचाई बढ़ने के साथ-साथ तापमान घटता जाता है । कहा जाता है ‘Higher we go cooler we find’ साधारणतः 165 मीटर की ऊचाई पर 1° सेंटीग्रेट घट जाता है। भारत के उत्तर में हिमालय पर्वतमाला स्थित है जिसकी औसत ऊँचाई लगभग 6000 मीटर है और भारत की तटीय मैदान की ऊँचाई 30 से 150 मीटर है अतः पर्वतीय क्षेत्र ठंढा तथा मैदानी या तटीय क्षेत्र अपेक्षाकृत गर्म रहता है।

(iii) तट रेखा-लम्बी तट रेखा होने से भारत का तटीय क्षेत्र भी विस्तृत है। समुद्र तटीय क्षेत्र में जाड़ा तथा गर्मी के तापमान में ज्यादा अन्तर नहीं पड़ता क्योंकि जल देर से गर्म होता है और देर से ठंढा होता है। अतः समुद्र जल का प्रभाव स्थल भाग पर पड़ता है। जलवायु सम बनी रहती है। दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्र इसके प्रभाव में रहते हैं पर उत्तर भारत के समुद्र से दूर होने के कारण समुद्र का प्रभाव नहीं पड़ता है। अतः वहाँ जाड़े में खूब ठंढक और गर्मी में खूब गर्मी पड़ती है। वार्षिक तापान्तर बहुत ज्यादा होता है तथा जलवायु विषम होती है।

(iv) पवन की दिशा या वायुदाब-वायुदाब तथा पवन की दिशा ने भारत की जलवायु को विशिष्ट बना दिया है। सूर्य के (मई-जून) उत्तरी गोलार्द्ध में होने के कारण राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्र में निम्नदाब का केद्र बन जाता है तथा मकर रेखा क्षेत्र में उच्च दाब बन जाता है अतः गर्मी में दक्षिणी गोलार्द्ध के मकर रेखा क्षेत्र की हवाएँ तेजी से हिन्द महासागर को पार कर भारत में पहुँचने लगती हैं और भारत मौनसून के प्रभाव में आ जाता है।

प्रश्न 5.
जेट धाराएँ क्या हैं तथा भारतीय जलवायु पर उसका क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर-
जेट धाराएँ ऊपरी वायुमंडल (1200 मीटर से भी अधिक ऊँचाई पर) में तेज गति से चलनेवाली पवनें हैं, जेट धाराएँ लगभग 272 से 30° उत्तरी अक्षांशों के बीच वायुमंडल के ऊपरी भाग में चलती हैं। अतः इन्हें उपोष्ण कटिबंधीय पश्चिमी जेट धाराएँ कहा जाता है। ये सितम्बर से मार्च तक हिमालय के दक्षिणी छोर पर चला करती हैं तथा देश के उत्तर एवं उत्तर-पश्चिम भाग में पश्चिमी चक्रवातीय विक्षोभ के रूप में आकर कभी-कभी वर्षा की झड़ी लगा देती हैं।

भारत की जलवायु पर प्रभाव-भारत पर जेट हवाओं का गहरा प्रभाव है। शीत ऋतु में हिमालय के दक्षिणी भाग के ऊपर समताप मंडल में पश्चिमी जेट धारा की स्थिति रहती है। जून के महीने में यह उत्तर की ओर खिसक जाती है। इससे 15° उत्तर आक्षांश के ऊपर एक पूर्वी जेट धारा कके विकास में सहायता मिलती है। यही उत्तरी भारत में मौनसून- विस्फोट के लिए उत्तरदायी है । यह बंगाल, उड़ीसा, आन्ध्र प्रदेश आदि के तटीय भाग में कभी-कभी तूफानी हवा के साथ वर्षा करती हैं।

प्रश्न 6.
भारत में होने वाली मौनसूनी वर्षा एवं उसकी विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
भारत में होने वाली मौनसूनी वर्षा दो प्रकार की हैं(i) शीतकालीन वर्षा (ii) ग्रीष्म कालीन वर्षा
(i) शीतकालीन वर्षा-भारत में शीतकालीन वर्षा के सीमित क्षेत्र . हैं । लौटती मौनसून तथा उत्तरी पूर्वी मौनसून से भारत के पूर्वी तटीय भाग, तमिलनाडु तथा केरल में वर्षा होती है। स्थल से चलने वाली यह हवा जब बंगाल की खाड़ी से होकर गुजरती है तो नमी धारण कर लेती है जिससे वह वर्षा करती है। दक्षिण-पश्चिम से चलने वाली हवा भारत में प्रवेश कर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा बिहार में वर्षा करती है । यह पश्चिमी विक्षोभ के कारण होता है। वर्षा पश्चिम से पूरब की ओर घटती जाती है।

(ii) ग्रीष्मकालीन वर्षा-भारत में ग्रीष्मकालीन वर्पा दक्षिण पश्चिम मौनसून हवा से होती है । दक्षिण-पश्चिम मौनसून हवा दो शाखाओं में बँटकर आगे बढ़ती है। एक शाखा अरब शाखा है जिससे भारत के पश्चिम तटीय भाग तथा पश्चिमी घाट पर्वत के पश्चिमी ढाल पर भारी वर्षा होती है।
दूसरी शाखा बंगाल की खाड़ी शाखा है। इस शाखा से अंडमान निकोबार द्वीपों में भारी वर्षा होती है। आगे बढ़ने पर मॉनसूनी वर्पा पूर्वांचल एवं मेघालय के बीच पहुँचकर पश्चिम की ओर मुड़ जाती है तथा पूर्वोत्तर भारत एवं गंगा ब्रह्मपुत्र के मैदान में भारी वर्षा करती है। ज्यों-ज्यों यह पश्चिम की ओर बढ़ती है, वर्षा कम होती जाती है। जून से सितम्बर के बीच कोलकाता में 118 सें०मी०, पटना में 100 सें०मी०, इलाहाबाद में 90 सें०मी० तथा दिल्ली में 55 सें०मी० तथा वार्षिक वर्षा 1187 सें०मी० होती है.। लेकिन राजस्थान पहुँचते-पहुँचते वार्षिक वर्षा मात्र 25 सें०मी० तक ही रह जाती है।

मौनसूनी वर्षा की विशेषताएँ –

(i) वर्षा का समय तथा मात्रा-भारत में मौनसूनी पवनों से प्राप्त वर्षा 87% मौनसूनी पवनों द्वारा जून से सितम्बर तक होती है । 3% वर्षा सर्दियों में तथा 10% वर्षा मौनसून आने के पहले तक हो जाती है । बाकी वर्षा जून से सितम्बर तक में होती है।
(ii) अस्थिरता-भारत में मौनसूनी पवनों से प्राप्त वर्षा भरोसे योग्य नहीं है। देश में असमान वर्षा होती है।
(iii) अनिश्चितता-वर्षा की मात्रा पूरी तरह निश्चित नहीं है। कभी मौनसून समय से पहले पहुँचकर भारी वर्षा करता है। कभी वर्षा इतनी कम होती है कि निश्चित समय से पहले ही समाप्त हो जाती है जिससे सूखे की स्थिति कायम हो जाती है।
(iv) शुष्क अंतराल-कई बार गर्मियों में मौनसूनी वर्षा लगातार न होकर कुछ दिन या सप्ताह अंतराल से होती है । इसके चलते वर्षा का चक्र टूट जाता है और वर्षा ऋतु में एक लंबा व शुष्क काल जमा हो जाता निष्कर्षत: यह कहा जा सकता है कि मौनसूनी वर्षा अनिश्चित तथा असमान होती है। फिर भी भारत के लिए मौनसून वरदान है।

प्रश्न 7.
एल-निनों एवं ला-निना में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
एल-निनो एवं ला-निना’ के अन्तर इस प्रकार हैं –
Bihar Board Class 9 Geography Solutions Chapter 4 जलवायु - 1
Bihar Board Class 9 Geography Solutions Chapter 4 जलवायु - 2

मानचित्र कार्य

1. पूरे पृष्ठ पर भारत का मानचित्र बनाकर निम्नलिखित . को दर्शाइए।
(क) 400 सेंमी० से अधिक वर्षा का क्षेत्र,
(ख) 20 सेंमी० से कम वर्षा का क्षेत्र,
(ग) भारत में दक्षिण-पश्चिमी मौनसून की दिशा,
(घ) शीतकालीन वर्षा वाले क्षेत्र ,
(ङ) (i) चेरापूँजी, (ii) मौसिमराम, (ii) जोधपुर, (iv) मंगलोर, (v) ऊटी, (vi) नैनीताल।
Bihar Board Class 9 Geography Solutions Chapter 4 जलवायु - 3

Bihar Board Class 8 Science Solutions Chapter 2 तड़ित ओर भूकम्प : प्रकुति के दो भयानक रूप

Bihar Board Class 8 Science Solutions Chapter 1 दहन और ज्वाला : चीजों का जलना Text Book Questions and Answers.

BSEB Bihar Board Class 8 Science Solutions Chapter 2 तड़ित ओर भूकम्प : प्रकुति के दो भयानक रूप

Bihar Board Class 8 Science तड़ित ओर भूकम्प : प्रकुति के दो भयानक रूप Text Book Questions and Answers

अभ्यास

Bihar Board Class 8 Science Chapter 2 प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

  1. सजातीय आवेश एक-दूसरे को ……….. करते हैं।
  2. विजातीय आवेश एक-दूसरे को ………. करते हैं।
  3. तड़ित चालक तड़ित से भवन को ………… करते हैं।
  4. भूकम्प की तीव्रता का मापन ………… स्केल से किया जाता

उत्तर-

  1. विकर्षित
  2. आकर्षित
  3. सुरक्षा
  4. भूकम्पमापी।

 

Bihar Board Class 8 Science Solution प्रश्न 2.
सर्दियों में स्वेटर उतारते समय चिट्-चिट् की आवाज होती है। क्यों?
उत्तर-
स्वेटर तथा शरीर के रगड से आवेश उत्पन्न होता है। आवेश के प्रवाह के कारण विद्युत उत्पन्न होती है । इस प्रवाह को विद्युत उत्सर्जन कहा जाता है। जिस कारण तीव्र प्रकाश चिनगारी के रूप में उत्पन्न होती है जो हमें चिट्-चिट् की आवाज तथा चिनगारी के रूप में मालूम पड़ता है।

Bihar Board Class 8 Science Solution In Hindi प्रश्न 3.
जब हम विद्युतदर्शी के ऊपरी भाग को छूते हैं तो वह अपना आवेश
खो देती है। व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
जब हम विद्यतदर्शी के ऊपरी भाग को छते हैं तो उसके पत्ती में मौजुद आवेश हमारे शरीर में प्रवाहित होकर चली आती है और पनः हमारे शरीर से आवेश प्रवाहित होकर पृथ्वी में चली जाती है। क्योंकि शरीर विद्यत का सुचालक होता है। परिणामस्वरूप विद्युतदर्शी अपना आवेश खो देती है।

Bharti Bhawan Class 8 Science Book Solutions In Hindi प्रश्न 4.
भूकम्पमापी का चित्र बनाकर उसके मापन विधि को लिखिए।
उत्तर-
छात्र शिक्षक की मदद से भूकम्पमापी की विधि को लिखें।

Bihar Board Solution Class 8 Science

Class 8 Science Bihar Board प्रश्न 5.
तड़ित तथा भूकम्प से अपनी सुरक्षा के उपायों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
तड़ित से सुरक्षा के उपाय

  1. तड़ित झंझा अथवा तूफान के समय खुले स्थान में नहीं रहना चाहिए।
  2. बिजली तथा टेलीफोन के तारों या खम्भों स दूरी बनाए रखना चाहिए। क्योंकि तड़ित एक विद्युत विसर्जन है।
  3. किसी भी बिजली से चलने वाले उपकरणों के प्रयोग से बचना चाहिए।
  4. तड़ित अथवा तूफान के समय नदी, तालाब आदि में स्नान नहीं करना चाहिए।
  5. वातावरण शांत होने पर ही सुरक्षित स्थान से बाहर आना चाहिए।

भूकम्प से सुरक्षा के उपाय – भूकम्प से बचने के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतनी चाहिए जो इस प्रकार हैं

  1. गड्ढे वाली जगहों को भरकर, तालाबों एवं पोखरों के समीप घर बनाने से बचना चाहिए।
  2. घर की बनावट भूकम्परोधी होना चाहिए।
  3. घर-घर के बीच दूरी होनी चाहिए।
  4. भूकम्प के समय मजबूत चौकी या पलंग या टेबुल के नीचे झटकों के रूकने तक छिपे रहना चाहिए।
  5. संभव हो तो सर के ऊपर तकिया आदि गद्देदार चीज रख लेना चाहिए।
  6. भारी वस्तुओं से दूर हटकर रहने का प्रयास करना चाहिए।
  7. भवनों, बिजली के तारों तथा वृक्षों से दूर खुले स्थान में लेट जाना चाहिए।

Bihar Board Class 7 Social Science Civics Solutions Chapter 1 लोकतंत्र में समानता

Bihar Board Class 7 Social Science Solutions Civics Samajik Aarthik Evam Rajnitik Jeevan Bhag 2 Chapter 1 लोकतंत्र में समानता Text Book Questions and Answers, Notes.

BSEB Bihar Board Class 7 Social Science Civics Solutions Chapter 1 लोकतंत्र में समानता

Bihar Board Class 7 Social Science लोकतंत्र में समानता Text Book Questions and Answers

पाठगत प्रश्नोत्तर

प्रश्नों के उत्तर दें-

Bihar Board Class 7 Civics Solution प्रश्न 1.
वोट देने का अधिकार किसे कहते है ?
उत्तर-
देश का हर वह नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो वोट देने का अधिकारी होता है। वोट देने वाले के माता-पिता भारत के नागरिक तथा यहाँ के निवासी होने चाहिए। वेट देने के लिए जात-पात कोई मायने नहीं रखता है। वोट देने वाला व्यक्ति किस जाति का है, वह अमीर है या गरीब है, शिक्षित है या अशिक्षित इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वोट देने वालों के बीच समानता का भाव होता है।

Bihar Board Class 7 Social Science Solution प्रश्न 2.
कतार में खड़ा होकर क्या कहीं पनम को समानता का अनुभव हो रहा है, कैसे?
उत्तर-
पूनम ज्योति के यहाँ चौका-बर्तन का काम करती है। फिर भी वोट देने के लिए लाईन में वह ज्योति से आगे खड़ी थी। वहाँ उसे किसी ने यह नहीं कहा कि तुम नौकरानी का काम करती हो, इसलिए तुम पीछे जाकर

खड़ी हो । वहाँ उसे यह भी सुनने को नहीं मिला कि नौकरानी होकर तुम आगे खड़ी हो और तुम्हारी मालकिन तुम्हारे पीछे खड़ी है। जबकि रोजमर्रा के जीवन में अगर कोई नौकरानी अपनी मालकिन के आगे चलें तो ऐसे वाक्य सुनने को मिलते हैं। उससे यहाँ यह भी नहीं कहा गया कि तुम अशिक्षित हो और गरीब हो तो आगे क्यों खड़ी हो। इस वजह से कतार में खड़े होकर पूनम को समानता का अहसास हो रहा है।

Bihar Board Class 7 Civics Book Solution प्रश्न 3.
वोट देने के अधिकार में क्या आपका काम, शिक्षा, पैसे या धर्म व जाति से कोई फर्क पड़ता है ? चर्चा करें।
उत्तर-
वोट देने के अधिकार में हमारे काम, शिक्षा, पैसे या धर्म व जाति से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वोट देने में लोगों के बीच समानता का भाव होता है। किसी भी जाति-धर्म, अमीर-गरीब, शिक्षित-अशिक्षित कोई भी व्यक्ति वोट देने का अधिकारी हो सकता है।

Bihar Board Class 7 Social Science Solution In Hindi प्रश्न 4.
फोटो पहचान-पत्र की जरूरत और कहाँ-कहाँ हो सकती है ?
उत्तर-
फोटो पहचान पत्र में हमारे फोटो के साथ ही हमारा पता, हमारी उम्र भी लिखी हुई होती है। फोटो पहचान पत्र दिखाने पर ही हमें वोट देने की अनुमति मिलती है, अगर यह हमसे खो जाए तो हमें वोट नहीं देने दिया जाए।

इसके अलावा फोटो-पहचान पत्र की जरूरत हमें राशन कार्ड बनवाते समय, बैंक में खाता खुलवाने समय, पासपोर्ट बनवाते समय, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय, किसी भी कानूनी पंजीकरण के समय हमें इसकी आवश्यकता होती हैं।

Bihar Board 7th Class Social Science Solution प्रश्न 5.
अब तक रमा स्कूल क्यों नहीं गई?
उत्तर-
रमा एक गरीब घर की लड़की है। उसकी माँ नौकरानी का काम करती है, इसलिए उसकी आमदनी भी कम है। अपनी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण रमा की माँ उसे प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ा सकती और सरकारी स्कूल उसके घर से बहुत दूर है। इसी वजह से रमा अब तक स्कूल नहीं गई।

Bihar Board Solution Class 7 Social Science प्रश्न 6.
पूनम को असमानता का अहसास क्यों होता है?
उत्तर-
पूनम को असमानता का अहसास इसलिए होता है, क्योंकि चाहकर भी अपनी बेटी को स्कूल नहीं भेज सकती, इसकी वजह है सरकारी स्कूल का उसके घर से दूर होना । सरकारी स्कूल घर से दूर होने के कारण, प्राइवेट स्कूल में बच्चे को पढ़ाना उसकी मजबूरी है, लेकिन प्राइवेट स्कूल में बच्चे को पढ़ाने के लिए उसके पास पैसे नहीं है।

Bihar Board Class 7 Geography Book Solution प्रश्न 7.
आपके आसपास किस-किस प्रकार के स्कूल हैं?
उत्तर-
मेरे आसपास में सरकारी और प्राइवेट दोनों प्रकार के स्कूल हैं। जिनमें कुछ प्राइवेट स्कूल छोटे तो कुछ बहुत बड़े हैं।

Bihar Board Class 7 History Book Solution प्रश्न 8.
अच्छा स्कूल आप किसे मानेंगे? आपस में चर्चा करें।
उत्तर-
अच्छा स्कूल वही होता है, जहाँ बच्चों को अच्छे से पढ़ाया जाता है उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उनके शारीरिक विकास के लिए स्कूलों में खेल-कूद की भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए। बच्चों को एक अच्छा इंसान बनाने में स्कूलों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।

Class 7 Social Science Bihar Board प्रश्न 9.
बाल संसद के लिए चुनाव करवाना क्यों जरूरी है?
उत्तर-
बाल संसद में चुनाव करवाने से बच्चों को अपने मत का प्रयोग करने का मौका मिलता है। उनमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूकता आएगी। उनमें निर्णय करने की क्षमता का विकास होगा और उन्हें अपनी इच्छा से अपना प्रतिनिधि चुनने का मौका मिलेगा।

Bihar Board Class 7 History Solution In Hindi प्रश्न 10.
यदि शिक्षक द्वारा प्रतिनिधि मनोनीत कर दिया जाता, तो क्या फर्क पड़ता?
उत्तर-यदि शिक्षक द्वारा प्रतिनिधि मनोनीत कर दिया जाता, तो बच्चा को अपने मतों को प्रयोग करने का मौका नहीं मिलता। वे अपने पसंद से अपने

प्रतिनिधि का चुनाव नहीं कर पाते, उनमें अपने अधिकारों और अपने कर्तव्यों को जानने की जिज्ञासा नहीं होती और निर्णय करने की क्षमता का विकास नहीं होता।

Bihar Board Class 7 Hamari Duniya Solution प्रश्न 11.
क्या चुनाव प्रक्रिया में एक व्यक्ति एक मत’ के सिद्धान्त का प्रयोग हुआ है ? समझाएँ।
उत्तर-
हाँ, चुनाव प्रक्रिया में एक व्यक्ति एक मत के सिद्धान्त का प्रयोग हुआ है। किसी एक व्यक्ति को एक बार ही मतदान करने का अधिकार दिया गया है। कोई भी व्यक्ति एक ही बार एक ही जगह पर मतदान कर सकता है। कोई व्यक्ति बार-बार अलग-अलग जगहों पर जाकर मतदान करेगा, तो इससे सही प्रतिनिधि का चुनाव नहीं हो पाएगा।

Bihar Board Class 7 Hamari Duniya प्रश्न 12.
एक व्यक्ति एक मत’ के नियम से क्या लाभ है? ।
उत्तर
एक व्यक्ति एक मत’ के नियम से सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे उसकी सार्थकता साबित होती है। जनता जिसे सबसे अधिक मत देती है, वही जनता का प्रतिनिधि बनता है और जनता की तरफ से उनकी मांगों को सरकार के सामने रखता है।

प्रश्न 13.
आपके विद्यालय में बाल संसद ने क्या काम किया और क्या कर सकती है? अपनी राय लिखें।
उत्तर-
बाल संसद ने हमें आचरण में रहना सीखाया। बाल संसद और – हमलोगों ने मिलकर स्कूल में फुलवारी लगाई। उनलोगों के द्वारा बच्चों के – खेलने के लिए झूले लगवाए गए। उनलोगों ने हमें हमारा हक बताया। उनलोगों ने हमें हमारे मत के महत्त्व के बारे में बताया।

प्रश्न 14.
दक्षिण अफ्रीका में रेल यात्रा के दौरान गाँधीजी के गरिमा को किस प्रकार ठेस पहुँची?
उत्तर-
गाँधीजी जब दक्षिण अफ्रीका गए हुए थे तब वहाँ पर रंग भेद चरम पर था। एक बार गाँधीजी ट्रेन के द्वारा डरबन से प्रिटोरिया जा रहे थे उनके पास प्रथम श्रेणी का टिकट था और वे प्रथम श्रेणी में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के मारीटजवर्ग पहुँचने पर कुछ रेल कर्मचारी उस डब्बे में आए जिसमें गाँधीजी यात्रा कर रहे थे।

इन लोगों ने गाँधीजी से तृतीय श्रेणी के डब्बे में जाने को कहा, पर गाँधीजी ने उनलोगों को प्रथम श्रेणी का टिकट दिखाते हुए तृतीय श्रेणी के डिब्बे में जाने से इनकार किया। लेकिन रेल कर्मचारियों को एक अश्वेत व्यक्ति को रेल के प्रथम श्रेणी के डिब्बे में यात्रा करना पसंद नहीं आया और उनलोगों ने पुलिस को बुलवाकर गाँधीजी के सामान को बाहर फेंकवा दिया और गाँधीजी भी ट्रेन से जबरदस्ती नीचे उतार दिये गये। अपने साथ हुए इस व्यवहार से गाँधीजी की गरिमा को बहुत ठेस पहुँची।

प्रश्न 15.
आपबीती के लेखक को अपने संबंधी के यहाँ किन बातों से ठेस पहुँची होगी, चर्चा करें।
उत्तर-
आपबीती के लेखक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक बार उन्हें अपने निकट के संबंधी के यहाँ एक विवाह समारोह में शामिल होने जाना था। उनके रिश्तेदार आर्थिक रूप से काफी संपन्न थे।

उनके यहाँ विवाह समारोह में शामिल होने जितने भी लोग आए थे, वे सभी समाज के धनी लोग थे। उन सबों ने काफी महंगे सूट-बूट पहन रखे थे और काफी बड़ी-बड़ी गाड़ियों से आ रहे थे। पर एक साधारण परिवार से होने की वजह से लेखक ने न तो महंगे सूट पहने थे और न ही उनके पास गाड़ी थी। इसलिए वहाँ लेखक ने खुद को अपेक्षित महसूस किया, उन्हें वहाँ न तो बैठने के लिए पूछा गया न खाने के लिए पूछा गया और रात भर वे ठीक से सो भी नहीं पाए, “क्योंकि वहाँ उन्हें मच्छर काट रहे थे। अपने रिश्तेदारों द्वारा ऐसा व्यवहार किए जाने पर लेखक को बहुत ठेस लगी।

प्रश्न 16.
क्या आपके साथ ऐसी कोई घटना हई है जिसमें आपकी गरिमा को ठेस पहुंची हों?
उत्तर-
हाँ, मेरे साथ ऐसी घटना हुई है जब मेरी गरिमा को भी ठेस पहुंची थी। एक बार मैं अपने एक रिश्तेदार के घर जन्मदिन के समारोह में शामिल होने गयी थी। मेरे रिश्तेदार भी आर्थिक रूप संपन्न हैं और मैं एक साधारण परिवार से हूँ।

उनके घर जाने पर मुझे भी यह महसूस हुआ की वे लोग अपने बराबरी वालों लोगों के साथ जैसा व्यवहार कर रहे थे हमारे साथ उनका ऐसा व्यवहार नहीं था। वे लोग अपने बराबरी वाले लोगों के साथ अच्छे पेश आ रहे थे, उन्हें बहुत प्यार से बैठने और खाने के लिए कहा जा रहा था पर मेरे साथ उनका व्यवहार औपचारिकतापूर्ण था। मेरे साथ किए गए व्यवहार में वह प्यार और अपनापन नहीं था जिससे मेरे गरिमा को भी ठेस पहुंची और – मुझे बहुत बुरा भी लगा।

प्रश्न 17.
इन विज्ञापनों में जाति एवं अन्य सामाजिक असमानता के सूचक शब्दों को रेखांकित करें।।
उत्तर-
दिए गए विज्ञापनों में जाति एवं अन्य सामाजिक असमानता के सूचक शब्द हैं, जैसे हमें विवाह के लिए निम्न जाति की ही वर-वधू चाहिए। क्योंकि यहाँ दिया गया विज्ञापन वैवाहिक विज्ञापन हैं।

प्रश्न 18.
मध्याह्न भोजन योजना का उद्देश्य क्या है?
उत्तर-
मध्याह्न भोजन योजना के शुरू होने से स्कूलों में बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है। कई ऐसे बच्चे होते हैं जो खाली पेट ही स्कूल चले आते हैं, जिस वजह से पढ़ाई में उनका मन नहीं लगता। कितने बच्चे तो स्कूल की आधी छुट्टी में भोजन करने जाते हैं और फिर वापस स्कूल नहीं आते

कितने बच्चों की माताओं को अपने बच्चों के लिए भोजन बनाने के लिए अपने काम को छोड़कर वापस आना पड़ता था। उन्हें अब इस योजना के शुरू होने के बाद ऐसा नहीं करना पड़ता है। मध्याह्न भोजन योजना के अन्तर्गत बच्चों को भोजन के साथ-साथ उनके बीच की सामाजिक दूरियों को मिटाने का प्रयास भी किया जाता है। सभी बच्चों को एक साथ बैठाकर एक ही प्रकार का भोजन कराया जाता है, चाहे उनकी जाति कोई भी हो। भोजन बनाने के लिए किसी भी जाति के लोगों को नियुक्त किया जा सकता है चाहे वे दलित हो या महादलित ।

प्रश्न 19.
मध्याह्न भोजन और विद्यालय से संबंधित अंशों से समानता दशनि वाले वाक्य चुनो और लिखो?
उत्तर-
मध्याह्न भोजन और विद्यालय से संबंधित अंशों से समानता दर्शाने वाले वाक्य इस प्रकार हैं

  1. सभी बच्चों को एक जगह बैठाकर एक प्रकार का भोजन करवाना चाहे उनकी जाति कोई भी हो।
  2. भोजन बनाने के लिए किसी भी जाति के लोग को नियुक्त करना, . चाहे वे दलित हो या महादलित।

प्रश्न 20.
क्या आपने कभी मध्याह्न भोजन के दौरान असमानता का अनुभव किया है, अगर हाँ तो कैसे?
उत्तर-
नहीं, मैंने कभी मध्याह्न भोजन के दौरान असमानता का अनुभव नहीं किया है।

प्रश्न 21.
बाल संसद समानता के लिए क्या कर सकती है? चर्चा कीजिए।
उत्तर-
बाल संसद समानता के लिए काफी कुछ कर सकती हैं। वे सभी बच्चों को एक जैसा मौका देकर उनके बीच के भेद-भाव को दूर करते हैं। सभी बच्चों के साथ एक जैसा बर्ताव कर वे बच्चों के भेद-भाव को दूर कर सकते हैं। सभी बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए और उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। सभी को एक जगह बैठाकर एक जैसा भोजन करवाने से बच्चों के बीच की असमानता भी दूर होती है।

अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
अपने आस पड़ोस से समानता और असमानता दर्शाने वाले किन्हीं । तीन व्यवहारों का उल्लेख करें। समानता के व्यवहार

1. ………….. 2. ……………. 3. ………….
असमानता के व्यवहार
1. …………….. 2. …………… 3. ………..
उत्तर-
समानता के व्यवहार-

  1. मतदान।
  2. एक ही स्कूल में विभिन्न संप्रदाय से आए बच्चों का एक साथ पढ़ना।
  3. किसी जगह सभी जातियों के लोगों का एक साथ काम करना ।

असमानता के व्यवहार-

  1. घर में नौकरों के साथ किया गया दुर्व्यवहार ।
  2. नौकरी के आवेदनों में किसी खास वर्ग के लोगों को प्रधानता दना ।
  3. दलितों के साथ छुआ-छूत का व्यवहार ।

प्रश्न 2.
क्या आपने कभी किसी के साथ असमान व्यवहार किया है? यदि हाँ तो कब और क्यों?
उत्तर-
नहीं, मैंने कभी किसी के साथ असमान व्यवहार नहीं किया है। हम सभी बच्चे स्कूल में बैठकर एक साथ अपना लंच करते हैं, एक साथ

खेलते हैं, एक साथ एक ही छत के नीचे बैठकर पढ़ाई करते हैं। पर उस वक्त
हम यही नहीं सोचते कि हमारी जातियाँ अलग है। क्योंकि जात-पात भगवान द्वारा नहीं, हम इंसानों के द्वारा बनाया गया है और कोई भी इंसान अपने जाति ” से नहीं अपने कर्मों से बड़ा बनता है।

प्रश्न 3.
क्या आपको किसी के व्यवहार से ठेस पहुंची है?
उत्तर-
हाँ, मैं एक बार अपने एक रिश्तेदार के घर किसी समारोह में शामिल होने गयी थीं। वे लोग आर्थिक रूप से काफी संपन्न थे, पर हमारा परिवार एक साधारण परिवार है। उनके घर जाने पर मुझे ऐसा महसूस हुआ कि उनका व्यवहार हमारे लिए वैसा नहीं था, जैसा अन्य लोगों के साथ था। वे लोग हमारे साथ एक औपचारिकतापूर्ण व्यवहार निभा रहे थे। हमारे लिए उनके व्यवहार में अपनापन नहीं था। उनके इस व्यवहार से मुझे बहुत ठेस पहुंची।

प्रश्न 4.
यदि आप रोजा पार्क्स की जगह दक्षिण अफ्रिका में रहते तो क्या करते?
उत्तर-
अगर मैं रोजा पार्क्स की जगह होती तो वही करती जो पार्क्स ने किया था। क्योंकि श्वेत और अश्वेत लोगों में फर्क करना गलत है। कोई इन्सान काला और गोरा खुद से नहीं बनता, यह भगवान का दिया हुआ रंग-रूप होता है।

फिर इस रंग-रूप को लेकर इंसानों के बीच भेद-भाव क्यों होता है। मैं भी रोजा पार्क्स की तरह अपनी जगह उस श्वेत व्यक्ति को नहीं देती क्योंकि जिस तरह से वह व्यक्ति काम करके थका था उसी तरह रोजा पास भी काम करके थकी हुई थी और फिर वह बस में चढी भी पहले थी।

प्रश्न 5.
क्या कभी आपने पंक्ति में खड़े लोगों से बाद में आने के बावजूद आगे होने का प्रयास किया है ? यदि हाँ तो क्यों ?
उत्तर-
नहीं, मैंने बाद में आने के बावजूद पंक्ति में आगे खड़े होने की कोशिश नहीं की है। क्योंकि यह गलत होता है, जो लोग हमसे पहले से पक्ति में खड़े हैं, उनका काम पहले होना चाहिए। हो सकता किसी व्यक्ति के लिए कोई काम कराना बहुत जरूरी हो पर हमारे बीच में आ जाने से उनका काम देर से हो और उन्हें कुछ नुकसान हो जाए।

प्रश्न 6.
असमानता के कई रूप हैं। यह कैसे कह सकते हैं?
उत्तर-
असमानता के कई रूप होते हैं, समाज में हम इन्हें विभिन्न रूपों में देखते हैं जैसे

  1. विवाह के संदर्भ में दिए गए विज्ञापनों में जाति प्रधानता का प्रमुख होना।
  2. किसी नौकरी के आवेदन में किसी खास वर्ग को प्रधानता देना।
  3. अमीर घर के बच्चों के द्वारा गरीब बच्चों के साथ किया गया व्यवहार ।
  4. दलितों के साथ किया गया छुआ-छूत का भेदभाव ।
  5. उच्च जाति वाले का निम्न जाति वालों के साथ किया गया व्यवहार।
  6. निम्न जाति वालों के लिए किया गया आरक्षण की माँग।

Bihar Board Class 7 Social Science लोकतंत्र में समानता Notes

पाठ का सार संक्षेप

पहचान-पत्र हमारे लिए महत्त्वपूर्ण होता है। बहुत सारे कामों में हमें इसकी आवश्यकता होती है। फोटो पहचान-पत्र से सरकार द्वारा हमें यह ‘अधिकार दिया जाता है कि हम अपना मतदान कर सकते हैं। जहाँ पर फोटो-पहचान पत्र बनाने का काम होता है, वहाँ पर लोगों की लम्बी कतार लगी रहती है और सभी अपनी बारी का इंतजार करते हैं। यहाँ कतार में खड़े लोगों में किसी बात की असमानता नहीं होती है, सभी बिल्कुल समान रूप में खड़े होते हैं। यहाँ यह नहीं देखा जाता कि कतार में खड़े लोगों में कौन अमीर हैं और कौन गरीब हैं, कौन शिक्षित हैं और कौन अशिक्षित हैं।

यहाँ कतार में खड़े होकर सभी लोगों को समानता का अहसास होता है, जबकि रोजाना के जीवन में कुछ अलग-सा महसूस होता है । गरीबी की वजह से कुछ लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने के लिए पैसे नहीं जुटा पाते । पर सरकारी स्कूल दूर होने की वजह से प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को · पढ़ाना उनकी मजबूरी बन जाती है। हमारे लोकतंत्र के लिए एक समस्या यह

है कि यहाँ वोट देने के अधिकार में समानता है, पर रोजमर्रा के जीवन में कई प्रकार की असमानताएँ हैं। …

बाल संसद और समानता–इसमें कक्षाओं को पहले पाँच समूहों में बाँट दिया जाता है। प्रत्येक समूह में सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाता है। फिर इसमें पाँच समूह तैयार कर लिए जाते हैं, जिसमें सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राएं शामिल हों। फिर इन पाँचों समूहों में से दो-दो प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाता है।

मध्याह्न भोजन और विद्यालय मध्याह्न भोजन के शुरू होने से स्कूलों में बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है। कई बच्चे खाली पेट ही स्कूल आते थे जिस वजह से पढ़ाई में उनका मन नहीं लगता था । पर मध्याह्न भोजन योजना से उन्हें भोजन भी मिलता है और उनके बीच की सामाजिक दरियों को कम करने का प्रयास भी किया जाता है। यहाँ सभी बच्चे एक साथ बैठकर एक ही प्रकार का भोजन करते हैं,

चाहे उनकी जाति कोई भी हो । पेट भरा होने की वजह से बच्चों को पढाई में भी मन लगता है। है गरीबी एवं बेरोजगारी-गरीबी और बेरोजगारी में हमें असमानता का सबसे भयानक स्वरूप नजर आता है। बिहार में आज भी ऐसे बहुत सारे परिवार है जिन्हें रोजाना भरपेट भोजन नहीं मिल पाता है। यहाँ सबसे ज्यादा गरीब खेतिहर मजदूर है।

ज्यादातर ये लोग भूमिहीन होते हैं या फिर उनके पास बहुत थोड़ी-सी जमीन होती है जिनसे इनका गुजारा नहीं हो पाता है। ये लोग दूसरों की खेती में मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पेट पालते हैं। पर इन्हें वर्ष भर काम भी नहीं मिलता । ये ज्यादातर मजदूर दलित परिवार के होते हैं, इस वजह से इन्हें दोहरी असमानता का सामना करना पड़ता है एक. तो बेरोजगारी और दूसरी सामाजिक भेदभाव ।

Bihar Board 12th Hindi 100 Marks Objective Answers गद्य Chapter 3 संपूर्ण क्रांति

Bihar Board 12th Hindi Objective Questions and Answers

Bihar Board 12th Hindi 100 Marks Objective Answers गद्य Chapter 3 संपूर्ण क्रांति

Sampurn Kranti Ka Question Answer Bihar Board प्रश्न 1.
किसे ‘लोकनायक’ के नाम से जाना जाता है?
(A) महात्मा गाँधी को
(B) जयप्रकाश नारायण को
(C) महाकवि जायसी को
(D) बाल गंगाधर तिलक को
उत्तर:
(B) जयप्रकाश नारायण को

Sampoorna Kranti Question Answer Bihar Board प्रश्न 2.
जयप्रकाश नारायण का जन्म कब हुआ था?
(A) 11 अक्टूबर, 1902 को
(B) 8 अक्टूबर, 1904 को
(C) 8 सितम्बर, 1903 को
(D) 18 अक्टूबर, 1902 को
उत्तर:
(A) 11 अक्टूबर, 1902 को

Sampoorna Kranti Ka Nara Kisne Diya Tha Bihar Board प्रश्न 3.
जयप्रकाश नारायण की पत्नी का नाम था
(A) लीलावती देवी
(B) अमरावती प्रभा
(C) प्रभावती देवी
(D) प्रभव
उत्तर:
(C) प्रभावती देवी

Sampurn Kranti Ka Nara Kiska Tha Bihar Board प्रश्न 4.
सिन्हा जयप्रकाश जी को किसका भाषण सुनकर अमेरिका जाने की प्रेरणा मिली?
(A) स्वामी रामतीर्थं
(B) स्वामी सत्यदेव
(C) स्वामी विवेकानंद
(D) स्वामी सहजानंद
उत्तर:
(B) स्वामी सत्यदेव

Sampoorna Kranti Ka Nara Kisne Diya Bihar Board प्रश्न 5.
फ्री प्रेस के मालिक कौन थे?
(A) आत्मानंदजी
(B) शिवानंद गोस्वामी
(C) सदानंदजी
(D) शारदानंद गुप्त
उत्तर:
(C) सदानंदजी

संपूर्ण क्रांति का नेतृत्व किसने किया Bihar Board  प्रश्न 6.
‘ब्रेन ऑफ बांबे’ कहा जाता था?
(A) जयशंकर दीक्षित को
(B) शीला दीक्षित को
(C) सुरेन्द्र दीक्षित को
(D) हृदयनारायण दीक्षित को
उत्तर:
(B) शीला दीक्षित को

संपूर्ण क्रांति का नारा किसने दिया Bihar Board प्रश्न 7.
जयप्रकाश नारायण ने आई. एस. सी. की परीक्षा कहाँ से पास की?
(A) पटना कॉलेज
(B) पटना साइंस कॉलेज
(C) हिन्दू विश्वविद्यालय
(D) बिहार विद्यापीठ
उत्तर:
(C) हिन्दू विश्वविद्यालय

प्रश्न 8.
लेनिन की मृत्यु कब हुई थी?
(A) 1925 में
(B) 1932 में
(C) 1938 में
(D) 1924 में
उत्तर:
(A) 1925 में

प्रश्न 9.
जयप्रकाश जी मार्क्सवादी कब बने ?
(A) 1928 में
(B) 1927 में
(C) 1941 में
(D) 1924 में
उत्तर:
(D) 1924 में

प्रश्न 10.
फणीश्वरनाथ ‘रेणु’ की पुस्तक है
(A) सत्यकाम
(B) कुरुक्षेत्र
(C) उस जनपद का कवि हूँ
(D) मैला आँचल
उत्तर:
(C) उस जनपद का कवि हूँ

प्रश्न 11.
1974 में बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन थे ?
(A) कृष्णवल्लभ सहाय
(B) अब्दुल गफूर
(C) अनुग्रहनारायण सिंह
(D) महामाया प्रसाद
उत्तर:
(A) कृष्णवल्लभ सहाय

प्रश्न 12.
जयप्रकाश नारायण का बचपन का क्या नाम था ?
(A) बिटू
(B) किटू
(C) बाउल
(D) मोनू
उत्तर:
(D) मोनू

प्रश्न 13.
जयप्रकाश नारायण ने किस साल छात्र-आंदोलन का नेतृत्व किया था?
(A) 1973 में
(B) 1976 में
(C) 1974 में
(D) 1977 में
उत्तर:
(D) 1977 में

प्रश्न 14.
जयप्रकाश नारायण के पिताजी का क्या नाम था ?
(A) दीनदयाल
(B) हरसूदयाल
(C) रामदयाल
(D) सर्वेशदयाल
उत्तर:
(B) हरसूदयाल

प्रश्न 15.
लेनिन की मृत्यु कब हुई थी?
(A) 1924 में
(B) 1920 में
(C) 1930 में
(D) 1936 में
उत्तर:
(D) 1936 में

प्रश्न 16.
दिनकर जी किसलिए प्रसिद्ध हैं ?
(A) साहित्यिक रचना के लिए
(B) संगीत के लिए
(C) मूर्ति-निर्माण के लिए
(D) उपन्यास-लेखन के लिए
उत्तर:
(B) संगीत के लिए

प्रश्न 17.
जयप्रकाश नारायण को भारत की जनता किस नाम से याद करती है?
(A) समाजनायक’ के
(B) ‘देशनायक’ के
(C) लोकनायक’ के
(D) जननायक’ के
उत्तर:
(A) समाजनायक’ के

प्रश्न 18.
जयप्रकाश नारायण ने ‘सम्पूर्ण क्रांति’ वाला ऐतिहासिक भाषण कहाँ और कब दिया था ?
(A) इलाहाबाद में 5 जून 1977 को
(B) राँची में 5 जून 1975 को
(C) जमशेदपुर में 5 जून, 1973 को
(D) पटना में 5 जून 1974 को
उत्तर:
(D) पटना में 5 जून 1974 को

प्रश्न 19.
‘रिकंस्ट्रक्शन ऑफ इंडियन पॉलिटी’ किसकी रचना है?
(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) राममोहर लोहिया
(C) मदनमोहन मालवीय
(D) जयप्रकाश नारायण
उत्तर:
(D) जयप्रकाश नारायण

प्रश्न 20.
प्रजा सोशलिस्ट पार्टी का गठन कब हुआ?
(A) 1952 में
(B) 1949 में
(C) 1947 में
(D) 1962 में
उत्तर:
(A) 1952 में

प्रश्न 21.
जयप्रकाश नारायण को ‘भारत रत्न’ की उपाधि दी गई
(A) 1990 में
(B) 1998 में
(C) 1978 में
(D) 1974 में
उत्तर:
(B) 1998 में

प्रश्न 22.
‘उर्वशी’ किसकी रचना है?
(A) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
(B) मोहनलाल महतो ‘वियोगी’
(C) सुमित्रानंदन ‘पंत’
(D) जयशंकर प्रसाद
उत्तर:
(A) रामधारी सिंह ‘दिनकर’

प्रश्न 23.
‘माटी की मूरतें’ रचना किसकी है ?
(A) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
(B) रामवृक्ष बेनीपुरी
(C) गजानन माधव मुक्तिबोध
(D) आरसी प्रसाद सिंह
उत्तर:
(B) रामवृक्ष बेनीपुरी

प्रश्न 24.
किसने कहा था-“अभी न जाने कितने मीलों इस देश की जनता को जाना है?”
(A) महात्मा गाँधी
(B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(C) जवाहरलाल नेहरू
(D) लालबहादुर शास्त्री
उत्तर:
(C) जवाहरलाल नेहरू

प्रश्न 25.
किस अस्पताल में ‘दिनकर’ का निधन हुआ था?
(A) अपोलो अस्पताल
(B) श्रीराम नर्सिंग होम
(C) पी. एम. सी. एच., पटना
(D) विलिंगडन नर्सिंग होम
उत्तर:
(D) विलिंगडन नर्सिंग होम

प्रश्न 26.
जयप्रकाश नारायण को किसका दलाल कहा गया ?
(A) रूस
(B) ब्रिटेन
(C) जापान
(D) अमेरिका
उत्तर:
(D) अमेरिका

प्रश्न 27.
जयप्रकाश नारायण के स्वास्थ्य पर निगरानी रखनेवाले डॉक्टर का नाम था
(A) डॉ. रहमान
(B) डॉ. इरफान
(C) डॉ. मकबूल
(D) डॉ. एजाज
उत्तर:
(A) डॉ. रहमान

प्रश्न 28.
किसने कहा था-“अभी न जाने कितने मीलों इस देश की जनता को जाना है”?
(A) महात्मा गाँधी
(B) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(C) जवाहरलाल नेहरू
(D) लालबहादुर शास्त्री
उत्तर:
(C) जवाहरलाल नेहरू

प्रश्न 29.
किस अस्पताल में ‘दिनकर’ का निधन हुआ था?
(A) अपोलो अस्पताल
(B) श्रीराम नर्सिंग होम
(C) पी०एम०सी०एच०, पटना
(D) विलिंगडन नर्सिंग होम
उत्तर:
(D) विलिंगडन नर्सिंग होम

प्रश्न 30.
जयप्रकाश नारायण को किसका दलाल कहा गया? ‘
(A) रूस
(B) ब्रिटेन
(C) जापान
(D) अमेरिका
उत्तर:
(D) अमेरिका

प्रश्न 31.
जयप्रकाश नारायण के स्वास्थ्य पर निगरानी रखनेवाले डॉक्टर का नाम था
(A) डॉ. रहमान
(B) डॉ० इरफान
(C) डॉ० मकबूल
(D) डॉ० एजाज
उत्तर:
(A) डॉ. रहमान

प्रश्न 32.
जयप्रकाश जी को किसका भाषण सनकर अमेरिका जाने की प्रेरणा मिली? .
(A) स्वामी रामतीर्थ
(B) स्वामी सत्यदेव
(C) स्वामी विवेकानंद
(D) स्वामी सहजानंद
उत्तर:
(B) स्वामी सत्यदेव

प्रश्न 33.
फ्री प्रेस के मालिक कौन थे?
(A) आत्मानंदजी
(B) शिवानंद गोस्वामी
(C) सदानंद जी
(D) शारदानंद गुप्त
उत्तर:
(C) सदानंद जी

प्रश्न 34.
‘ब्रेन ऑफ बांबे’ किसे कहा जाता था?
(A) उमाशंकर दीक्षित को
(B) शीला दीक्षित को
(C) सुरेन्द्र दीक्षित को
(D) हृदयनारायण दीक्षित को
उत्तर:
(A) उमाशंकर दीक्षित को

प्रश्न 35.
जयप्रकाश नारायण ने आई०एस-सी० की परीक्षा कहाँ से पास की?
(A) पटना कॉलेज
(B) पटना साइंस कॉलेज
(C) हिन्दू विश्वविद्यालय
(D) बिहार विद्यापीठ
उत्तर:
(D) बिहार विद्यापीठ

प्रश्न 36.
लेनिन की मृत्यु कब हुई थी?
(A) 1925 में
(B) 1932 में
(C) 1938 में
(D) 1924 में
उत्तर:
(D) 1924 में

प्रश्न 37.
जयप्रकाशजी मार्क्सवादी कब बने?
(A) 1928 में
(B) 1927 में
(C) 1938 में
(D) 1924 में
उत्तर:
(D) 1924 में

प्रश्न 38.
फणीश्वरनाथ रेणु’ की पुस्तक है-
(A) सत्यकाम
(B) कुरुक्षेत्र
(C) उस जनपद का कवि हूँ
(D) मैला आँचल
उत्तर:
(D) मैला आँचल

प्रश्न 39.
1974 में बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन थे?
(A) कृष्णवल्लभ सहाय
(B) अब्दुल गफूर
(C) अनुग्रहनारायण सिंह
(D) महामाया प्रसाद
उत्तर:
(B) अब्दुल गफूर

प्रश्न 40.
किसे ‘लोकनायक’ के नाम से जाना जाता है?
(A) महात्मा गाँधी को
(B) जयप्रकाश नारायण को
(C) महाकवि जायसी को
(D) बाल गंगाधर तिलक को
उत्तर:
(B) जयप्रकाश नारायण को

प्रश्न 41.
जयप्रकाश नारायण का जन्म कब हुआ था?
(A) 11 अक्टूबर, 1902 को
(B) 8 अक्टूबर, 1904 को
(C) 8 सितंबर, 1903 को
(D) 18 अक्टूबर, 1902 को
उत्तर:
(A) 11 अक्टूबर, 1902 को

प्रश्न 42.
जयप्रकाश नारायण की पत्नी का नाम था..
(A) लीलावती देवी
(B) अमरावती प्रभा
(C) प्रभावती देवी
(D) प्रभा सिन्हा
उत्तर:
(C) प्रभावती देवी

प्रश्न 43.
“रिकंस्ट्रक्शन ऑफ इंडियन पॉलिटी’ किसकी रचना है?
(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) राममनोहर लोहिया
(C) मदनमोहन मालवीय
(D) जयप्रकाश नारायण
उत्तर:
(D) जयप्रकाश नारायण

प्रश्न 44.
प्रजा सोशलिस्ट पार्टी का गठन कब हुआ?
(A) 1952 में
(B) 1949 में
(C) 1947 में
(D) 1962 में
उत्तर:
(A) 1952 में

प्रश्न 45.
जयप्रकाश नारायण को ‘भारत रल’ की उपाधि दी गई
(A) 1990 में
(B) 1998 में
(C) 1978 में
(D) 1974 में
उत्तर:
(B) 1998 में

प्रश्न 46.
‘उर्वशी’ किसकी रचना है?
(A) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
(B) मोहनलाल महतो ‘वियोगी’ ।
(C) सुमित्रानंदन ‘पंत’
(D) जयशंकर प्रसाद
उत्तर:
(A) रामधारी सिंह ‘दिनकर’

प्रश्न 47.
‘माटी की मूरतें’ रचना किसकी है?
(A) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
(B) रामवृक्ष बेनीपुरी
(C) गजानन माधव मुक्तिबोध
(D) आरसी प्रसाद सिंह
उत्तर:
(B) रामवृक्ष बेनीपुरी

प्रश्न 48.
दिनकरजी किसलिए प्रसिद्ध है?
(A) साहित्यिक रचना के लिए
(B) संगीत के लिए
(C) मूर्ति-निर्माण के लिए
(D) उपन्यास-लेखन के लिए
उत्तर:
(A) साहित्यिक रचना के लिए

प्रश्न 49.
जयप्रकाश नारायण को भारत की जनता किस नाम से याद करती
(A) ‘समाजनायक’
(B) ‘देशनायक’
(C) लोकनायक’
(D) ‘जननायक’
उत्तर:
(C) लोकनायक’

प्रश्न 50.
जयप्रकाश नारायण ने ‘संपूर्ण क्रांति’ वाला ऐतिहासिक भाषण कहाँ और कब दिया था?
(A) इलाहाबाद में 5 जून 1977 को
(B) राँची में 5 जन 1975 को
(C) जमशेदपुर में 5 जून 1973 को
(D) पटना में 5 जन 1974 को
उत्तर:
(D) पटना में 5 जन 1974 को

प्रश्न 51.
जयप्रकाश नारायण के बचपन का क्या नाम था?
(A) बिटु
(B) किटू
(C) बाउल
(D) मोनू
उत्तर:
(C) बाउल

प्रश्न 52.
जयप्रकाश नारायण ने किस साल छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया था?
(A) 1973 ई. में
(B) 1976 ई. में
(C) 1974 ई. में
(D) 1977 ई. में
उत्तर:
(C) 1974 ई. में

प्रश्न 53.
जयप्रकाश नारायण के पिताजी का क्या नाम था?
(A) दीनदयाल
(B) हरसूदयाल
(C) रामदयाल
(D) सर्वेशदयाल
उत्तर:
(B) हरसूदयाल

प्रश्न 54.
जयप्रकाश नारायण रचित पाठ का नाम क्या है?
(A) उसने कहा था।
(B) जूठन
(C) सम्पूर्ण क्रांति
(D) शिक्षा
उत्तर:
(C) सम्पूर्ण क्रांति

प्रश्न 55.
‘सम्पूर्ण क्रांति’ क्या है?
(A) निबन्ध
(B) नेताओं
(C) कहानी
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(B) नेताओं

प्रश्न 56.
‘सम्पूर्ण क्रांति’ किसकी देन है?
(A) राम मनोहर लोहिया
(B) डॉ० अम्बेडकर
(C) कर्पूरी ठाकुर
(D) जयप्रकाश नारायण
उत्तर:
(D) जयप्रकाश नारायण

प्रश्न 57.
‘सम्पूर्ण क्रांति’ पाठ में दिया गया भाषण किसका है?
(A) जयप्रकाश नारायण का
(B) रामधारी सिंह दिनकर का
(C) भगत सिंह का
(D) इनमें किसी का नहीं
उत्तर:
(A) जयप्रकाश नारायण का

प्रश्न 58.
जयप्रकाश नारायण का जन्म कहाँ हुआ था?
(A) राघोपुर दियारा
(B) सिताब दियारा
(C) बलिया
(D) छपरा
उत्तर:
(B) सिताब दियारा

प्रश्न 59.
1974 में छात्र आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया?
(A) जॉर्ज फर्नान्डीस
(B) देवीलाल
(C) कर्पूरी ठाकुर .
(D) जयप्रकाश नारायण
उत्तर:
(D) जयप्रकाश नारायण

प्रश्न 60.
‘सम्पूर्ण क्रांति’ की शुरूआत कब हुई थी?
(A) 1974 में
(B) 1975 में
(C) 1976 में
(D) 1977 में
उत्तर:
(A) 1974 में

प्रश्न 61.
जयप्रकाश नारायण को समाज सेवा के लिए किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(A) अर्जुन पुरस्कार
(B) नोबल पुरस्कार
(C) मैग्सेसे सम्मान
(D) गाँधी सम्मान
उत्तर:
(C) मैग्सेसे सम्मान

प्रश्न 62.
जयप्रकाश नारायण मद्रास में अपने किस मित्र के साथ रूके थे?
(A) गंगा बाबू
(B) दिनकर जी
(C) ईश्वर अय्यर
(D) भगवान अय्यर
उत्तर:
(C) ईश्वर अय्यर

प्रश्न 63.
जयप्रकाश नारायण के अनुसार देश का भविष्य किसके हाथों में है?
(A) नेताओं के
(B) नई पीढ़ी के
(C) पुरानी पीढ़ी के
(D) पूंजीपतियों के
उत्तर:
(B) नई पीढ़ी के

प्रश्न 64.
दिनकर जी को किसके घर पर दिल का दौरा पड़ा था?
(A) रामनाथ जी गोयनका के
(B) गंगा बाबू के
(C) जयप्रकाश नारायण के
(D) ईश्वर अय्यर के
उत्तर:
(A) रामनाथ जी गोयनका के

प्रश्न 65.
संपूण क्रांति का नारा किसने दिया था?
(A) दिनकर
(B) जयप्रकाश नारायण
(C) मोरारजी देसाई
(D) ईश्वर अय्यर
उत्तर:
(B) जयप्रकाश नारायण

प्रश्न 66.
जयप्रकाश नारायण ने बिहार विद्यापीठ में कौन-सी परीक्षा दी?
(A) मैट्रिक की
(B) आई०एस०सी० की
(C) बी०ए०की
(D) इनमें कोई नहीं
उत्तर:
(B) आई०एस०सी० की

प्रश्न 67.
पुलिस के बड़े उच्चाधिकारी ने किसके मुंह से सुना था कि ‘जय प्रकाश नारायण नहीं होते तो बिहार जल गया होता?”
(A) दिनकर जी के
(B) बेनीपुरी जी के
(c) गोयना जी के
(D) दीक्षित जी के
उत्तर:
(D) दीक्षित जी के

प्रश्न 68.
जय प्रकाश नारायण किस मित्रता को ठोस मानते थे?
(A) पुराने जमाने की
(B) नये जमाने की
(C) अंडरग्राउंड जमाने की
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(C) अंडरग्राउंड जमाने की

प्रश्न 69.
जयप्रकाश नारायण किसको भाई कहते थे?
(A) दिनकर जी को
(B) जवाहरलाल जी को
(C) रामनाथ गोयनका को
(D) गंगाबाबू को
उत्तर:
(B) जवाहरलाल जी को

Bihar Board 12th English 100 Marks Objective Answers Poem 4 Ode to Autumn

Bihar Board 12th English Objective Questions and Answers 

Bihar Board 12th English 100 Marks Objective Answers Poem 4 Ode to Autumn

Ode To Autumn Objective Questions Bihar Board 12th English Question 1.
‘Ode to Autumn’ is written by-
(A) John Donne
(B) John Keats
(C) Kamala Das
(D) T.S. Eliot
Answer:
(B) John Keats

Ode To Autumn Quiz Bihar Board 12th English Question 2.
‘Ode To Autumn’ is a-
(A) Drama
(B) Story
(C) Poetry
(D) Essay
Answer:
(C) Poetry

Ode To Autumn Pdf Bihar Board 12th English Question 3.
‘Ode to Autumn’ is a poem of-
(A) Love
(B) War
(C) Nature
(D) Struggle
Answer:
(C) Nature

To Autumn Multiple Choice Answers Bihar Board 12th English Question 4.
John Keats died in the year-
(A) 1820
(B) 1821
(C) 1815
(D) 1825
Answer:
(B) 1821

Autumn Starts After The Departure Of Bihar Board 12th English Question 5.
John Keats was born in-
(A) 1785
(B) 1765
(C) 1795
(D) 1805
Answer:
(C) 1795

Ode To Autumn Poem Pdf Bihar Board 12th English Question 6.
Autumn starts after the departure of-
(A) Rains
(B) Summer
(C) Winter
(D) Cold
Answer:
(C) Winter

Ode To Autumn Questions And Answers Class 8 Bihar Board 12th English Question 7.
New leaves and fruits grow on trees in-
(A) Summer
(B) Autumn
(C) Winter
(D) Rainy Season
Answer:
(C) Winter

Autumn Questions And Answers Bihar Board 12th English Question 8.
……….. twitter in the sky ?
(A) Eagles
(B) Flowers
(C) Swallows
(D) Kites
Answer:
(C) Swallows

Autumn Starts With The Departure Of Which Season Bihar Board 12th English Question 9.
Autumn is the close friend of the maturing-
(A) Moon
(B) Flowers
(C) Sun
(D) People
Answer:
(C) Sun

Autumn Poem Class Ix Question And Answers Bihar Board 12th English Question 10.
Who has composed the poem, ‘Ode To Autumn’?
(A) Keats
(B) Wordsworth
(C) Coleridge
(D) Shelley
Answer:
(A) Keats

Question 11.
‘Ode To Autumn’ is written in—
(A) October 1819
(B) September 1819
(C) November 1819
(D)December 1819 Ans. (B)

Question 12.
‘Ode To Autumn’ is—
(A) an epic
(B) an elegy
(C) an ode
(D) a ballad
Answer:
(C) an ode

Question 13.
In ‘Ode to Autumn’ Keats deals with in detail.
(A) Spring
(B) Winter
(C) Summer
(D) Autumn
Answer:
(D) Autumn

Question 14.
‘Ode To Autumn’ consists of —
(A) four stanzas
(B) three stanzas
(C) five stanzas
(D) six stanzas
Answer:
(B) three stanzas

Question 15.
The theme of Autumn is –
(A) scarcity
(B) abundance
(C) fulfilment/maturity
(D) None of these
Answer:
(C) fulfilment/maturity

Question 16.
Keats was………. poet.
(A) a romantic
(B) a victorian
(C) modern
(D) None of these
Answer:
(A) a romantic

Question 17.
Who called ‘Ode To Autumn’Keats’ most satisfying of all the odes?
(A) Dryden
(B) Coleridge
(C) Wordsworth
(D) Arthur Compton-Rickett.
Answer:
(D) Arthur Compton-Rickett.

Question 18.
Each stanza of ‘Ode To Autumn’ consists
(A) 11 lines
(B) 12 lines
(C) 13 lines
(D) 14 lines
Answer:
(A) 11 lines

Question 19.
Who has been personified in ‘Ode To Autumn’?
(A) Spring
(B) Autumn
(C) Winter
(D) Summer
Answer:
(B) Autumn

Question 20.
John Keats has written the poem
(A) An Epitaph
(B) Ode To Autumn
(C) The Soldier
(D) Fire-Hymn
Answer:
(B) Ode To Autumn

Question 21.
Autumn is a season of mellow
(A) no wind
(B) fruitlessness
(C) fruitfulness
(D) None of these
Answer:
(C) fruitfulness

Question 22.
Autumn starts with the departure of the …………… season.
(A) winter
(B) spring
(C) rainy
(D) summer
Answer:
(D)

Question 23.
……….. was a great lover of nature.
(A) John Keats
(B) John Donne
(C) W.H. Auden
(D) Walt Whitman
Answer:
(A) John Keats

Question 24.
In ……….. new leaves and fruits come out on trees.
(A) spring
(B) autumn
(C) summer
(D) winter
Answer:
(B) autumn

Question 25.
And gathering swallows twitter in the skies’ is taken from [2018 A, I.A.]
(A) snake
(B) The soldier
(C) ode to Autumn
(D) An Epitaph
Answer:
(C) ode to Autumn

Question 26.
Season of mists and mellow fruitfulness’ is written by
(A) John Donne
(B) Walt Whitman
(C) W.H. Auden
(D) John Keats
Answer:
(D) John Keats

Question 27.
‘Ode To Autumn’ is written by-
(A) John Donne
(B) John Keats
(C) Walt Whitman
(D) T.S. Eliot
Answer:
(B) John Keats

Question 28.
John keats died to the year-
(A) 1821
(B) 1822
(C) 1815
(D) 1825
Answer:
(A) 1821

Question 29.
‘Ode to Autumn’ is a-
(A) Drama
(B) Poetry
(C) Story
(D) Essay
Answer:
(B) Poetry

Question 30.
John Keats was born in-
(A) 1795
(B) 1765
(C) 1785
(D) 1805
Answer:
(A) 1795

Question 31.
‘Ode to Autumn’ is a poem of-
(A) Love
(B) War
(C) Nature
(D) Sadness
Answer:
(C) Nature

Question 32.
Autumn is the close friend of the maturing-
(A) Moon
(B) Flowers
(C) Sun
(D) Fruits
Answer:
(C) Sun

Question 33.
………….. twitter in the sky ?
(A) Eagles
(B) Swallows
(C) Flowers
(D) Kites
Answer:
(B) Swallows

Question 34.
New leaves and fruits grow on trees in-
(A) Summer
(B) Autumn
(C) Winter
(D) Rainy Season
Answer:
(B) Autumn

Question 35.
Autumn starts after the departure of-
(A) Cold
(B) Summer
(C) Winter
(D) Rains
Answer:
(B) Summer

Bihar Board Class 12 History Solutions Chapter 5 यात्रियों के नज़रिए : समाज के बारे में उनकी समझ

Bihar Board Class 12 History Solutions Chapter 5 यात्रियों के नज़रिए : समाज के बारे में उनकी समझ Textbook Questions and Answers, Additional Important Questions, Notes.

BSEB Bihar Board Class 12 History Solutions Chapter 5 यात्रियों के नज़रिए : समाज के बारे में उनकी समझ

Bihar Board Class 12 History यात्रियों के नज़रिए : समाज के बारे में उनकी समझ Textbook Questions and Answers

उत्तर दीजिए (लगभग 100 से 150 शब्दों में)

Class 12 History Notes Bihar Board प्रश्न 1.
किताब-उल-हिन्द पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:
किताब-उल-हिन्द:
इस ग्रंथ की रचना उज्बेकिस्तान के यात्री अल-बिरूनी द्वारा अरबी भाषा में की गई। इसकी भाषा सरल और स्पष्ट है। इसमें कुल 80 अध्याय हैं। इसके मुख्य विषय-धर्म और दर्शन, त्यौहार, खगोल विज्ञान, कीमिया, रीति-रिवाज तथा प्रथायें, सामाजिक जीवन, भार तौल, मापन विधियाँ, मूर्तिकला, कानून, मापतंत्र, विज्ञान आदि हैं।

उसने प्रत्येक अध्याय में एक विशिष्ट शैली का प्रयोग किया है। प्रारम्भ में एक प्रश्न फिर संस्कृतवादी परम्पराओं पर आधारित वर्णन और अंत में अन्य संस्कृतियों की एक तुलना है। अल-बिरूनी गणित का भी प्रेमी था इसलिए गणित का भी जिक्र है। उसने अपने लेखन में अरबी भाषा का प्रयोग किया है। उसकी कृतियाँ उपमहाद्वीप के सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए समर्पित हैं।

Syllabus Of History Class 12 Bihar Board प्रश्न 2.
इन-बतूता और बनियर ने जिन दृष्टिकोणों से भारत में अपनी यात्राओं के वृत्तांत लिखे थे, उनकी तुलना कीजिए तथा अंतर बताइए।
उत्तर:
इब्नबतूता और बर्नियर के यात्रा वृत्तांत में तुलना और अंतर:
मोरक्को यात्री इब्न-बतूता 14वीं शताब्दी में भारत आया था। उसके यात्रा वृत्तांत को रिहला कहा गया है। इसमें भारतीय उपमहाद्वीप के सामाजिक तथा सांस्कृतिक जीवन के विषय में सुन्दर झांकी मिलती है। वह पुस्तकीय ज्ञान की अपेक्षा यात्रा से प्राप्त ज्ञान को महत्त्व देता था। इसलिए उसने विभिन्न देशों की लम्बी यात्रायें की। उसने 1332-33 में भारत की यात्रा की।

वह दिल्ली के सुल्तान मुहम्मद-बिन-तुगलक से प्रभावित था। सुल्तान ने उसकी विद्वता से प्रभावित होकर उसे दिल्ली का काजी बना दिया। इस पद पर उसने कई वर्ष कार्य किया। उसने मालद्वीप में भी न्यायाधीश का कार्य किया। उसने विभिन्न संस्कृतियों, लोगों, आस्थाओं और मान्यताओं आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी है। वह बड़ा साहसी व्यक्ति था।

उसने यात्राओं में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। चोर तथा डाकुओं से भी उसका पाला पड़ा परन्तु उसने कभी थी धैर्य नहीं खोया। 17 वीं शताब्दी में फ्रांस का निवासी वर्नियर भारत आया था और हाँ 1665 से 1668 तक रहा। मुगल की यात्रा की और यात्रा-संस्मरण तैयार किए। उसने भारत के विभिन्न भागों की यात्रा की और यात्रा-संस्मरण तैयार किए।

उसने यूरोपीय समाज की तुलना भारत में तैयार किए गए सामाजिक परिवेश के साथ थी उसने अपना वृत्तांत अपने शासक और उच्च अधिकारियों को दिया इन सभी विवरणों में उसने भारत और यूरोपीय में हुए विकास की तुलना की। उसके यात्रा-संस्मरणे की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और उनका कई भाषाओं में प्रकाशन हुआ।

Bihar Board 12th History Book Pdf प्रश्न 3.
बर्नियर के वृत्तांत से उभरने वाले शहरी केन्द्रों के चित्र पर चर्चा कीजिए।
उत्तर:
बर्नियर के वृत्तांत से उभरने वाले शहरी केन्द्रों के चित्र:
बर्नियर ने मुगलकालीन शहरों को शिविर नगर कहा है। ये नगर अपने अस्तित्व के लिए राजकीय सहायता का शिविर पर निर्भर थे। बर्नियर का यह कथन विश्वसनीय नहीं लगता है। क्योंकि उस काल में भारत में सभी प्रकार के नगर अस्तित्व में थे। ये नगर उत्पादन केन्द्र व्यापारिक नगर, बंदरगाह नगर, धार्मिक केन्द्र और तीर्थ स्थान आदि के रूप में थे।

उसके अनुसार व्यापार समृद्ध था तथा नगर के व्यापारियों में एकता थी और वे समूहों में संगठित थे। पश्चिमी भारत में ऐसे समूहों को महाजन कहा जाता था। इनका मुख्यिा सेठ कहलाता था। इनके अलावा शहरी समूहों में चिकित्सक, अध्यापक, अधिवक्ता, चित्रकार, वास्तुविद्, संगीतकार और सुलेखन कार थे। इस प्रकार भारतीय नगर आकर्षण के केन्द्र थे।

Bihar Board Class 12 History Book प्रश्न 4.
इन-बतूता द्वारा दास प्रथा के संबंध में दिए गए साक्ष्यों का विवेचन कीजिए।
उत्तर:
इन-बतूता एवं दास प्रथा:
इब्नबतूता ने दास प्रथा के विषय में विस्तृत विवरण दिया है। दास खुले बाजार में आम वस्तुओं की तरह बेचे और उपहार स्वरूप दिये जाते थे। उदाहरण के लिए इब्नबतूता सिंध पहुँचा तो उसने सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक को भेंट के रूप में घोड़े और ऊँट के साथ दास भी दिए थे। उसने मुल्तान के गवर्नर को भी एक दास भेंट किया था। इब्नबतूता के अनुसार मुहम्मद बिन तुगलक ने नसीरूद्दीन नामक धर्मोपदेशक से प्रसन्न होकर उसे एक लाख टके (मुद्रा) तथा दो दास उपहारस्वरूप दिये।

इब्नबतूता के विवरण से पता चलता है कि सुल्तान के दरबार में ऐसी दासिया होती थी जो संगीत और गायन के कार्यक्रम में भाग लेती थी। उसने अपने अमीरों पर नजर रखने के लिए भी दासियों की नियुक्ति की थी। इस प्रकार दास और दासियां कई प्रकार के थे। दासों को श्रमशील कार्य में लगाया जाता था। वे पालकी ढोते थे। श्रमशील कार्य करने वाले दास-दासियों की कीमत बहुत कम होती थी। उन्हें सामान्य लोग भी रख सकते थे।

Bihar Board Class 12 History Syllabus प्रश्न 5.
सती प्रथा के कौन-से तत्त्वों ने बर्नियर का ध्यान अपनी ओर खींचा?
उत्तर:
बर्नियर का ध्यान आकृष्ट करने वाले सती प्रथा के तत्त्व:

  1. सभी समकालीन यूरोपीय यात्रियों तथा लेखकों की तरह बर्नियर ने भी महिलाओं के साथ किये जाने वाले दुर्व्यवहार का वर्णन किया है।
  2. उसके अनुसार कुछ महिलायें प्रसन्नता से मृत्यु को गले लगा लेती थी जबकि अन्य को मरने के लिए विवश किया जाता था।
  3. वस्तुतः इस प्रथा के अन्तर्गत यदि किसी महिला का पति युद्ध में मारा जाता था या किसी अन्य कारण से मर जाता था तो उसे अपने शरीर को अग्नि के हवाले करना पड़ता था।
  4. बर्नियर ने एक 12 वर्षीय बच्ची को चिता की आग में जलते हुए देखा। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। बर्नियर को इससे काफी धक्का लगा और क्रोधित हुआ परन्तु कुछ न कर सका।

निम्नलिखित पर एक लघु निबन्ध लिखिए। (लगभग 250 से 300 शब्दों में)

Bihar Board History प्रश्न 6.
जाति प्रथा के संबंध में अल-बिरूनी की व्याख्या पर चर्चा कीजिए।
उत्तर:
जाति प्रथा के संबंध में अल-बिरूनी की व्याख्या:

  1. अल-बिरूनी ने भारतीय प्रथाओं को समझने के लिए विभिन्न स्थानों की यात्रा करने के साथ वेदो, पुराणे, भागवद्गीता, पतंजलि की कृतियों तथा मनुस्मृति आदि का भी अध्ययन किया।
  2. उसने विभिन्न समुदायों के प्रतिकथ्यों के माध्यम से जाति प्रथा को समझने का प्रयास किया। उसने बताया कि फारस में चार सामाजिक वर्गों की मान्यता थी। ये वर्ग निम्नलिखित है –
    • (अ) घुड़सवार और शासक वर्ग
    • (आ) भिक्षु, आनुष्ठानिक पुरोहित तथा चिकित्सक
    • (इ) खगोल शास्त्री तथा वैज्ञानिक
    • (ई) कृषक तथा शिल्पकार। इसके माध्यम से वह यह बताना चाहता था कि ये सामाजिक वर्ग, केवल भारत ही सीमित नहीं थे।
  3. उसने यह भी दर्शाया कि इस्लाम में सभी लोगों को समान माना जाता था और उनमें भिन्नतायें केवल धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न करने की थी।
  4. जाति प्रथा के सन्दर्भ में वह ब्राह्मणवादी व्याख्या मानता था परन्तु अपवित्रता की मान्यता को उसने स्वीकार नहीं किया। उसका मानना था कि प्रत्येक वस्तु जो अपवित्र हो जाती है, पवित्र होने का प्रयास करती है और ऐसा होता भी है।
  5. पवित्रता के सम्बन्ध में वह उदाहरण देता है। उसके अनुसार सूर्य हवा को स्वच्छ करता है और समुद्र में नमक पानी को गंदा होने बचाता है। उसका कहना है कि यदि ऐसा नहीं होता तो पृथ्वी पर जीवन असंभव हो जाता।
  6. उसके अनुसार जाति व्यवस्था से जुड़ी अपवित्रता की धारणा प्रकृति के नियमों के प्रतिकूल है।

12th History Book Bihar Board प्रश्न 7.
क्या आपको लगाता है कि समकालीन शहरी केन्द्रों में जीवन शैली की सही जानकारी प्राप्त करने में इन-बतूता का वृत्तांत सहायता है? अपने उत्तर के कारण दीजिए।
उत्तर:
शहरी केन्द्रों में जीवन शैली की सही जानकारी प्राप्त करने में इन-बतूता का वृत्तान्त निश्चित रूप से सहायक है। इसके निम्नलिखित कारण है –

  1. इनबतूता 14 वीं शताब्दी में भारत आया था। उस समय तक पूरा उपमहाद्वीप एक ऐसी वैश्विक संचार तंत्र का हिस्सा बन चुका था जो पूर्व में यौन से लेकर पश्चिम में उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका तथा यूरोपीय देश तक फैला हुआ था।
  2. इब्न-बतूता ने स्वयं इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर यात्रायें की, पवित्र पूजा स्थलों को देखा, विद्वानों तथा शासको के साथ समय बिताया और कई बार काजी के पद पर कार्य किया।
  3. उसने शहरी केन्द्रों की उस विश्ववादी संस्कृति का गहन अध्ययन किया जहाँ अरबी,फारसी, तुर्की तथा अन्य भाषायें बोलने वाले लोग विचारों, सूचनाओं तथा उपाख्यानों का आदान-प्रदान करते थे।
  4. उसने धार्मिक लोगों, निर्दयी तथा दयावान् शासकों के साथ विचार-विमर्श किया।
  5. इब्न-बतूता ने यह भी देखा कि भारतीय उपमहाद्वीप के शहर उन लोगों के लिए लाभदायक है, जिनके पास आवश्यक इच्छा साधन तथा कौशल है। उसके पर्याप्त विकास की संभावनाएँ इस उप-महाद्वीप में थी।
  6. भारतीय शहरों में घनी आबादी थी और वे समृद्ध थे। कभी-कभी युद्ध अभियानों से इन्हें हानि होती थी। इन शहरों में अनेक सड़कें थीं और भीड़-भाड़ वाले बाजार थे। इनमें सभी सामान उपलब्ध था।
  7. वह बाजारों की आर्थिक विनिमय के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक गतिविधयों के केन्द्र भी बताता है। अधिकांश बाजारों में एक मस्जिद तथा एक मंदिर होता था। शहरों में मनोरंजन के लिए नर्तक भवन, संगीतकार भवनों का निर्माण किया गया था।
  8. इब्न-बतूता के अनुसार शहरी केन्द्रों का व्यापार विकसित था। भारतीय उपमहाद्वीप का व्यापार अंतर-एशियाई तंत्रों से सुव्यवस्थित रूप से जुड़ा था। भारतीय माल की मध्य तथा दक्षिण-पूर्व एशिया के बाजारों में बहुत मांग थी। शिल्पकारों तथा व्यापारियों को माल की बिक्री से भारी मुनाफा होता था।

Bihar Board Solution Class 12th History प्रश्न 8.
चर्चा कीजिए कि बर्नियर का वृत्तांत किस सीमा तक इतिहासकारों को समकालीन ग्रामीण समाज को पुननिर्मित करने में सक्षम करता है?
उत्तर:
समकालीन ग्रामीण समाज को पुनर्निर्मित करने में बर्नियर के वृत्तांत का योगदान –
1. बनियर ने समकालीन ग्रामीण समाज पर भी प्रकाश डाला है। वह भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के विषय में लिखता है कि यहाँ की भूमि रेतीली और बंजर है और यहाँ की खेती अच्छी नहीं है। इन इलाकों की आबादी भी कम है।

2. कृषि योग्य सभी क्षेत्रों में खेती नहीं होती है क्योंकि श्रमिकों का अभाव है। गवर्नरों द्वारा किये गये बुरे व्यवहार के कारण कई श्रमिक मर जाते है।

3. लोभी स्वामियों की मांगों को पूरा कर पाने में असमर्थ निर्धन ग्रामिणों को ने केवल जीवन निर्वाह के साधनों से वंचित कर दिया जात है बल्कि उन्हें अपने बच्चों से भी हाथ धोना पड़ता है। उसके बच्चों को दास बना लिया जाता है। कभी-कभी तंग आकर किसान गाँव भी छोड़ देते है।

4. बर्नियर एक अन्य स्थान पर विपरीत विवरण देता है। उसके अनुसार बंगाल का विशाल राज्य मिस्र से कई दृष्टियों से आगे है। वह चावल मक्का तथा जीवन की आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन में आगे है। वह ऐसी अनेक वाणिज्यिक वस्तुओं का उत्पादन करता है जिनका उत्पादन मिस्र में नहीं होता है। वह रेशम कपास और नील के उत्पादन में आगे है।

5. भारत के कई ऐसे भाग भी है जहाँ जनसंख्या पर्याप्त है. और भूमि पर खेती अच्छी होती है।

6. बर्नियर का कहना है कि मुगल साम्राज्य में सम्राट सम्पूर्ण भूमि का स्वामी था और इसको अपने अमीरों के बीच बाँटता था। उसके अनुसार भूमि पर निजी स्वामित्व न रहने के कारण किसान अपने बच्चों को भूमि नहीं दे सकते थे। उन्होंने उत्पादन में रुचि लेना बंद कर दिया। उसका यह विवरण विश्वसनीय नहीं हैं क्योंकि राज्य केवल राजस्व या लगान वसूल करता था। भूमि पर उसका अधिकार नहीं था।

Bihar Board Class 12 History Book Solution प्रश्न 9.
यह बर्नियर से लिया गया एक उद्धरण है: ऐसे लोगों द्वारा तैयार सुंदर शिल्पकारीगरी के बहुत उदाहरण है जिनके पास औजारों का अभाव है और जिनके विषय में यह भी नहीं कहा जा सकता कि उन्होंने किसी निपुण कारीगर से कार्य सीखा है। कभी-कभी वे यूरोप में तैयार वस्तुओं की इतनी निपुणता से नकल करते हैं कि असली और नकली के बीच अंतर कर पाना मुश्किल हो जाता है।

अन्य वस्तुओं में, भारतीय लोग बेहतरीन बंदूकें और ऐसे सुंदर स्वर्णाभूषण बनाते हैं कि संदेह होता है कि कोई यूरोपीय स्वर्णकार कारीगरी के उत्कृष्ट नमूनों से बेहतर बना सकता है। अक्सर इनके चित्रों की सुन्दरता, मृदुलता तथा सक्षमता से आकर्षित हुआ है। उसके द्वारा उल्लिखित शिल्पकार्यों को सूचीबद्ध कीजिए तथा इसकी तुलना अध्याय में वर्णित शिल्प गतिविधियों से कीजिए।

उत्तर:

  1. गलीचा बनाना
  2. जरी का कार्य
  3. कसीदाकारी
  4. कढ़ाई
  5. सोने और चाँदी के वस्त्र
  6. विभिन्न प्रकार के रेशम तथा सूती वस्त्र
  7. सोने और चांदी की वस्तुएँ

इब्नबतूता ने भी भारतीय कपड़ों की प्रशंसा की है। इसके अनुसार विशेष रूप से सूती कपड़ा नहीन मलमल, रेशम जरी तथा साटन को विदेशों में मांग बहुत अधिक थी। उसके अनुसार महीन मलमल की कई किस्में इतनी अधिक महंगी थी कि उन्हें अमीर वर्ग तथा बहुत धनाढ्य लोग ही पहन सकते थे। उसने उस कालीन का वर्णन किया है जो दौलतमंद के बाजारों में विशाल गुंबदों में बिछायी जाती थी।

मानचित्र कार्य

प्रश्न 10.
विश्व के सीमारेखा मानचित्र पर उन देशों को चिह्नित कीजिए जिनकी यात्रा इब्नबतूता ने की थी। कौन-कौन के समुदों को उसने पार किया होगा?
Bihar Board Class 12 History Book Solution
उत्तर:
इनबतूता के यात्रा के देश –

  1. मोरक्को
  2. मक्का
  3. सीरिया
  4. इराक
  5. फारस
  6. यमन
  7. ओमान
  8. पूर्वी अफ्रीका
  9. मध्य एशिया
  10. सिंध
  11. मुल्तान
  12. कच्छ
  13. भारत
  14. श्रीलंका
  15. सुमात्रा
  16. चीन। उसने लाल सागर, अरब सागर और हिन्दमहासागर आदि समुद्रों को पार किया होगा।

परियोजना कार्य (कोई एक)

प्रश्न 11.
अपने ऐसे किसी बड़े संबंध (माता / पिता / दादा-दादी तथा नाना-नानी / चाचा-चाची) का साक्षात्कार कीजिए जिन्होंने आपके नगर अथवा गाँव के बाहर की यात्राएँ की हो? पता कीजिए।

  1. (क) ये कहाँ गये थे?
  2. (ख) उन्होंने कैसी यात्रा की?
  3. (ग) उन्हें कितना समय लगा?
  4. (घ) उन्होंने यात्रा क्यों की?
  5. (ङ) क्या उन्होंने किसी कठिनाई का सामना किया?

ऐसी समानताओं और भिन्नताओं को सूचीबद्ध कीजिए जो उन्होंने अपने रहने के स्थान और यात्रा किए गए स्थानों के बीच देखी, विशेष रूप से भाषा, पहनावा, खानपान, रीति-रिवाज, इमारतों सड़कों तथा पुरुषों और महिलाओं की जीवन शैली के संदर्भ में। अपने द्वारा हासिल जानकारियों पर एक रिपोर्ट तैयार कीजिए।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 12.
इस अध्याय में उल्लिखित यात्रियों में से एक के जीवन तथा कृतियों के विषय में और अधिक जानकारी हासिल कीजिए। उसकी यात्राओं पर एक रिपोर्ट तैयार कीजिए। विशेष रूप से इस बात पर जोर देते हुए कि उन्होंने समाज का कैसा विवरण किया है तथा इनकी तुलना अध्याय में दिए गए उद्धरणों से कीजिए।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

Bihar Board Class 12 History यात्रियों के नज़रिए : समाज के बारे में उनकी समझ Additional Important Questions and Answers

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1.
अब्दुर रज्जाक समरकंदी कौन था?
उत्तर:

  1. यह हैरात से आया यात्री था। यह एक राजनयिक था और 15 वीं शताब्दी में भारत आया था।
  2. इसने अपने विवरण में विजयनगर शहर का विस्तृत विवरण दिया है।

प्रश्न 2.
अल-बिरूनी की भाषा और साहित्य के क्षेत्र में क्या देन है?
उत्तर:

  1. कई भाषाओं में दक्षता हासिल करने के कारण अल-बिरूनी भाषाओं की तुलना तथा ग्रंथो का अनुवाद करने में सक्षम रहा।
  2. उसने पंतजलि के व्याकरण सहित कई संस्कृत ग्रंथों का अरबी में अनुवाद किया। अपने ब्राह्मण मित्रों के लिए उसने यूक्लिड (यूनानी गणिगज्ञ) की पुस्तकों का संस्कृत में अनुवाद किया।

प्रश्न 3.
अल-बिरूनी की यात्रा का क्या उद्देश्य था?
उत्तर:

  1. अल-बिरूनी ने स्वयं कहा है कि वह लोगों से धार्मिक चर्चा करना चाहता था।
  2. वह ऐसे लोगों को जानकारी देना चाहता था जो उसके साथ जुड़ना चाहते थे।

प्रश्न 4.
इन-बतूता को यात्रा में कौन-सी प्रमुख कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?
उत्तर:

  1. इब्नबतूता के कारवों को कई बार डाकुओं के आक्रमण का सामना करना पड़ा।
  2. रह-रह कर घर से निकलना उसे अच्छा नहीं लग रहा था। उसे एकाकीकरण महसूस हो रहा था और कई बार बीमार भी पड़ा।

प्रश्न 5.
फारसी और अरबी में ‘हिन्दु’ शब्द का प्रयोग किस प्रकार किया गया?
उत्तर:

  1. ई.पू. छठवीं-पाँचवी शताब्दी में फारसी में ‘इन्दू’ शब्द का प्रयोग सिंधु नदी (Indus) के पूर्व के क्षेत्र के लिए होता था।
  2. अरबी लोगों में फारसी शब्द को जारी रखा और इस क्षेत्र को ‘अल-हिंद’ तथा यहाँ के निवासियों को ‘हिन्दू’ कहा।

प्रश्न 6.
इन जुजाई कौन था?
उत्तर:

  1. इन जुजाई को इनबतूता के श्रुतलेखों को लिखने के लिए नियुक्त किया गया था।
  2. राजा ने उसको इब्नबतूता द्वारा एकत्रित की गई सूचनाओं को लिखने का निर्देश दिया। उसका लिखा गया कथानक अत्यन्त मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद था।

प्रश्न 7.
बनियर के कार्यों का महत्त्व बताइए।
उत्तर:

  1. बनियर की सूचनायें अत्यन्त महत्त्वपूर्ण हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसकी पुस्तकें फ्रांस में (1670-71) में प्रकाशित होने के बाद अगले पाँच वर्ष के भीतर ही अंग्रेजी, डच, जर्मन तथा इटालवी भाषाओं में अनूदित हो गई थी।
  2. यहीं नहीं 1670 और 1725 के बीच उसका वृत्तांत फ्रेंच भाषा में आठ बार पुनर्मुद्रित हो चुका था और 1684 तक यह तीन बार अंग्रेजी में पुनर्मुद्रित हुआ था।

प्रश्न 8.
दूरते बरवोसा कौन था?
उत्तर:

  1. यह यूरोप का एक प्रसिद्ध लेखक था।
  2. इसने दक्षिण भारत के व्यापार की दशा और समाज का विस्तृत विवरण लिखा है।

प्रश्न 9.
ज्यौं बैप्टिस्ट तैवर्नियर के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:

  1. यह एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी जौहरी था जिसने कम से कम छ: बार भारत की यात्रा की।
  2. वह भारत की व्यापारिक स्थितियों से प्रभावित था और उसने भारत की तुलना ईरान और आटोमन साम्राज्य से की।

प्रश्न 10.
फ्रांस्वा बीयर का आरम्भिक परिचय दीजिए।
उत्तर:

  1. फ्रोस्वा बर्नियर फ्रांस का निवासी और भारत की यात्रा करने वाला प्रसिद्ध यात्री थी। वह चिकित्सक, राजनीतिक, दार्शनिक तथा एक इतिहासकार था।
  2. वह मुगल साम्राज्य के विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए भारत आया था। वह 1656 से 1668 ई० तक भारत में रहा और मुगल वंश के साथ निकट से जुड़ा रहा। वह दारा शिरोह का चिकित्सक बना और बाद में उसने मुगल दरबार के आर्मीनियाई अमीर दानिशमंद खान के साथ एक बुद्धिजीवी तथा वैज्ञानिक के रूप में कार्य किया।

प्रश्न 11.
इब्नबतूता भारतीय शहरों की क्या विशेषता बताता है?
उत्तर:

  1. इब्नबतूता के अनुसार भारतीय शहरों में घनी जनसंख्या थी और सड़कें तथा रंगीन बाजार भीड़ से भरे होते थे।
  2. वह दिल्ली को भारत का सबसे बड़ा शहर तथा विशाल आबादी वाला बताता है।

प्रश्न 12.
इनबतूता ने नारियल का वर्णन किस प्रकार किया है?
उत्तर:

  1. ये पेड़ स्वरूप से सबसे अनोखे तथा प्रकृति में सबसे आश्चर्यजनक वृक्षों में से एक हैं। ये सर्वथा खजूर के वृक्ष जैसे दिखते हैं।
  2. नारियल के वृक्ष का फल मानव सिर से मेल खाता है क्योंकि इसमें भी दो आँखें तथा एक मुख है और अंदर का भाग हरा होने पर मस्तिष्क जैसा दिखता है। इसका रेशा बालों जैसा दिखाई देता है।

प्रश्न 13.
अल-बिरूनी ने कौन से तीन अवरोधों की चर्चा की है?
उत्तर:

  1. उसकी समझ से पहला अवरोध भाषा थी। उसके अनुसार अरबी और फारसी की तुलना में संस्कृत इतनी भिन्न थी कि उसमें वर्णित विचारों और सिद्धांतों को अन्य भाषाओं में अनुवादित करना आसान नहीं था।
  2. दूसरा अवरोध धार्मिक अवस्था और प्रथा में भिन्नता का था।
  3. तीसरा अवरोध लोगों में अभिमान की भावना का रहना था। वे दूसरों के साथ ज्ञान बाँटने में बिल्कुल भी रुचि नहीं लेते थे।

प्रश्न 14.
अल-बिरूनी ने जातिप्रथा के सम्बन्ध में अपवित्रता की मान्यता को क्यों नहीं स्वीकार किया?
उत्तर:

  1. उसके अनुसार प्रत्येक वह वस्तु जो अपवित्र हो जाती है, अपनी पवित्रता की मूल स्थिति को पुनः प्राप्त करने का प्रयास करती है और सफल होती है।
  2. सूर्य हवा को स्वच्छ करता है और समुद्र में नमक पानी को गंदा होने से बचाता है। अल-बिरूनी यह देखकर कहता है कि यदि ऐसा नहीं होता तो पृथ्वी पर जीवन असंभव होता।

प्रश्न 15.
इन-बतूता भारत की सम्पन्नता के क्या कारण बताता है?
उत्तर:

  1. भारतीय कृषि अच्छी थी क्योंकि यहाँ की मिट्टी उर्वर थी। उससे वर्ष में दो बार फसलें उगाई जाती थी।
  2. भारतीय उपमहाद्वीपीय व्यापार तथा वाणिज्य के मामले में एशिया के सभी देशों के साथ जुड़ा हुआ था।

प्रश्न 16.
बर्नियर का भारत का चित्रण द्वि-विपरीतता के नमूने पर आधारित है? पुष्टि कीजिए।
उत्तर:

  1. उसने भारत को यूरोप के प्रतिलोम या यूरोप को भारत के प्रतिलोम रूप में दर्शाया है। अर्थात् उसने यूरोप एवं वहाँ के निवासियों को श्रेष्ठ तथा भारत और भारतवासियों को तुच्छ, संस्कारहीन दर्शाने के लिए तुलनात्मक विश्लेषण का आधार लिया है।
  2. उसने जो भिन्नतायें महसूस की उन्हें भी पदानुक्रम के अनुसार क्रमबद्ध किया और यूरोप में यह दर्शाने की कोशिश की कि भारत एक निम्नकोटि का देश है।

प्रश्न 17.
लोगों की यात्राओं के क्या उद्देश्य थे?
उत्तर:

  1. काम की तलाश में
  2. साहस की भावना से प्रेरित होकर
  3. व्यापार, युद्ध, कर्मकाण्ड तथा तीर्थ भ्रमण के लिए
  4. प्राकृतिक आपदा में सुरक्षा के लिए

प्रश्न 18.
इब्नबतूता के अनुसार दासियाँ क्या कार्य करती थीं?
उत्तर:

  1. इनबतूता के अनुसार दासियों को सफाई कर्मचारी के रूप में रखा जाता था और वे बिना हिचक घरों में घुस जाती थीं:
  2. दासियाँ राजाओं को गुप्त सूचनाएँ देती थी तथा उसने अन्य कई कार्य भी कराए जाते थे।

प्रश्न 19.
मध्यकाल में भारत में यात्रा करने वाले चार विदेशी यात्रियों के नाम बताइए।
उत्तर:

  1. हेरात से अब्दुर रज्जाक समरकंदी।
  2. उज्बेकिस्तान से अल-बिरूनी।
  3. मोरक्को से इब्न-बतूता।
  4. फ्रांस से फ्रांस्वा बर्नियर।

प्रश्न 20.
बर्नियर भारत में किन आर्थिक वर्गों का उल्लेख करता है?
उत्तर:

  1. भारतीय समाज दरिद्र लोगों के समूह से बना है। यह अल्पसंख्यक अति अमीर तथा शक्तिशाली शासक वर्ग के अधीन है।
  2. गरीबों में सबसे गरीब तथा अमीरों में सबसे अधिक अमीर व्यक्ति के बीच नाममात्र को भी कोई सामाजिक समूह या वर्ग नहीं था अर्थात् मध्यम वर्ग नहीं था। बर्नियर बहुत विश्वास से कहता है, “भारत में मध्यम वर्ग के लोग नहीं हैं।”

प्रश्न 21.
मांटेस्क्यू का प्राच्य निरकुशवाद क्या है?
उत्तर:

  1. बर्नियर ने बताया कि भारत में निजी स्वामित्व का अभाव है। इसका प्रयोग मांटेस्क्यू ने अपने प्राच्य निरंकुशवाद में किया।
  2. इसके अनुसार एशिया (प्राच्य या पूर्व) में राजा अपनी प्रजा के ऊपर स्वतंत्र प्रभुत्व का उपभोग करते थे। इसका आधार यह था कि सम्पूर्ण भूमि पर राजा का स्वामित्व था तथा निजी संपत्ति अस्तित्त्व में नहीं थी।

प्रश्न 22.
बर्नियर के ‘शिविर नगर’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:

  1. ये नगर अपने अस्तित्त्व में बने रहने के लिए राजकीय सत्ता पर निर्भर थे।
  2. ये राजकीय दरबार के आगमन के साथ अस्तित्व में आते थे और इसके कहीं और चले जाने के बाद शीघ्र समाप्त हो जाते थे।

प्रश्न 23.
17 वीं शताब्दी में स्त्रियों का कार्य क्षेत्र विस्तृत था। दो तर्क दीजिए।
उत्तर:

  1. 17 वीं शताब्दी में महिलाएँ कृषि कार्यों तथा अन्य उत्पादक कार्यों में भाग लेती थीं।
  2. व्यापारियों की महिलायें व्यापारिक कार्यों को करती थीं। कभी-कभी वे वाणिज्यिक विवादों को अदालत में भी ले जाती थीं।

प्रश्न 24.
अल-बिरूनी के लेखन की दो विशेषतायें कौन-सी थीं?
उत्तर:

  1. उसने लेखन कार्य में प्रारंभ में प्रश्न, संस्कृतवादी परंपरा पर आधारित वर्णन और अंत में अन्य संस्कृतियों के साथ तुलना वाली विशिष्ट शैली अपनाई थी।
  2. अल-बिरूनी ने अपने लेखन कार्य में अरबी भाषा का प्रयोग किया।

प्रश्न 25.
इल-बतूता की यात्रा के क्या उद्देश्य थे?
उत्तर:

  1. वह नये-नये देशों और वहाँ के निवासियों के विषय में जानना चाहता था।
  2. वह पुस्तकीय ज्ञान से संतुष्ट नहीं था और यात्रा के द्वारा ज्ञान अर्जित करना चाहता था।

लघु उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1.
यात्रियों के वृत्तान्तों की सामान्य विशेषतायें बताइए।
उत्तर:
यात्रियों के वृत्तान्तों की सामान्य विशेषतायें –

  1. वे विभिन्न स्थानों या देशों के भू-दृश्य या भौतिक परिवेश और लोगों के प्रयासों, भाषाओं, आस्था तथा व्यवहार का वर्णन करते हैं। ये सभी जो भिन्नताओं से भरे होते हैं।
  2. इनमें कुछ भाषाएँ एवं व्यवहार आदि इन भिन्नताओं के अनुरूप ढल जाते हैं और अन्य जो कुछ विशिष्ट किस्म के शेष रहते हैं, उन्हें ध्यानपूर्वक अपने वृत्तान्तों में लिखा गया है।
  3. वृत्तान्तों में असामान्य तथा उल्लेखनीय बातों को ही अधिक महत्त्व दिया गया है।
  4. यद्यपि महिलाओं ने भी यात्रा की थी परंतु उनके द्वारा छोड़े गये वृत्तान्त उपलब्ध नहीं हैं।
  5. सुरक्षित वृत्तान्त अपनी विषय वस्तु के सन्दर्भ में अलग-अलग प्रकार के हैं। कुछ दरवार की झलकियों का वर्णन करते हैं, जबकि अन्य धार्मिक विषयों या स्थापत्य के तत्त्वों और स्मारकों पर केन्द्रित होते हैं।

प्रश्न 2.
अल-बिरूनी भारत की यात्रा करना क्यों चाहता था?
उत्तर:
अल-बिरूनी की भारत की यात्रा के कारण –

  1. गजनी में ही अल-बिरूनी ने भारत के बारे में कई रोचक बातें चुनी धी अत: वह भारत का भ्रमण करना चाहता था।
  2. 8 वीं शताब्दी से संस्कृत में रचित खगोल विज्ञान, गणित और चिकित्सा जैसे विषयों पर लिखे गए पथों का अरबी भाषा में अनुवाद होने लगा था। अल-बिरूनी के लिए अब भारत के बारे में जानकारी प्राप्त करने में सुविधा हो गयी थी।
  3. पंजाब को महमूद द्वारा अपने अधिकार में लिए जाने के बाद स्थानीय लोगों के साथ संपर्क बनने लगे थे अतः उनसे जानकारी एकत्रित करना आसान हो गया था।

प्रश्न 3.
अल-बिरूनी के आरंभिक जीवन का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
अल-बिरूनी का आरंभिक जीवन –

  1. अल-बिरूनी का जन्म आधुनिक उज्बेकिस्तान में स्थित ख्वारिज्म नामक स्थान में 973 ई० में हुआ था।
  2. उसकी शिक्षा-दीक्षा ख्वारिज्म में दुई। वस्तुतः ख्वारिज्म शिक्षा का महत्वपूर्ण केन्द्र था।
  3. उसने कई भाषायें सीरियाई, फारसी, हिब्रू तथा संस्कृत आदि सीख ली। यूनानी भाषा का ज्ञान न होते हुए भी वह प्लेटो तथा अन्य यूनानी दार्शनिकों के कार्यों से परिचित था।
  4. 1017 ई० में ख्वारिज्म पर आक्रमण के पश्चात् सुल्तान महमूद अल-बिरूनी सहित यहाँ के कई विद्वानों तथा कवियों को बंधक बनाकर अपने साथ अपनी राजधानी ले गया।
  5. वह बंधक के रूप में गजनी आया परंतु धीरे-धीरे उसे इस शहर में अच्छा लगने लगा। वह अपनी मृत्यु तक (70 वर्ष की आयु) यहीं बना रहा।

प्रश्न 4.
अल-बिरूनी जाति व्यवस्था की कई मान्यताओं से सहमत नहीं था। विवेचना कीजिए।
उत्तर:

  1. ब्राह्मणवाद की जाति व्यवस्था की व्याख्या से सहमत होने पर भी इब्न-बतूता ने अपवित्रता की मान्यता को अस्वीकार कर दिया। उसने कहा कि प्रत्येक वस्तु जो अपवित्र हो जाती है, अपनी खोई हुई पवित्रता को पुनः प्राप्त करने का प्रयास करती है और इस प्रयास में अन्ततः सफल होती है।
  2. उसके अनुसार पवित्र और अपवित्र होने की प्रक्रिया प्रकृति में चलती रहती है। पेड़ पौधे गंदी हवा (कार्बन डाईआक्साइड) ग्रहण करके शुद्ध हवा (ऑक्सीजन) छोड़ते हैं। समुद्र में नमक पानी को गंदा होने से बचाता है।
  3. अल-बिरूनी के अनुसार जाति व्यवस्था में शामिल अपवित्रता की अवधारणा प्रकृति के नियमों के विरुद्ध है।

प्रश्न 5.
हिंदू, अल-हिंद और हिंदी किसके लिए प्रयोग किया गया। बाद में इसका रूपान्तर किस प्रकार हुआ?
उत्तर:

  1. “हिंदू” शब्द लगभग 6-5वीं शताब्दी ई० पू० में प्रयुक्त होने वाले एक प्राचीन फारसी शब्द से निकला है। इस शब्द का प्रयोग सिंधु नदी (Indus) के पूर्व के क्षेत्र के लिए होता था।
  2. अरबी लोगों ने फारसी शब्द को जारी रखा और इस क्षेत्र को ‘अल-हिंद’ तथा यहाँ के निवासियों को ‘हिंदी’ कहा।
  3. बाद में तुर्कों ने सिंधु से पूर्व में रहने वाले लोगों को ‘हिंदु, उनके निवास क्षेत्र को ‘हिंदुस्तान’ तथा उसकी भाषा को ‘हिंदवी’ का नाम दिया।
  4. इनमें से कोई भी शब्द लोगों की धार्मिक पहचान का द्योतक नहीं था। बाद में इसका धार्मिक संदर्भ में प्रयोग किया जाने लगा।

प्रश्न 6.
इन-बतूता को भारत की यात्रा के समय किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उसे हठी यात्री क्यों कहा गया है?
उत्तर:

  1. इन-बतूता ने ऐसे समय (14वीं सदी) यात्रा की, जब आज की तुलना में यात्रा करना अधिक कठिन तथा जोखिम भरा कार्य था।
  2. उसे मुल्तान से दिल्ली की यात्रा में 40 और सिंध से दिल्ली की यात्रा में लगभग 50 दिन का समय लगा था।
  3. यात्रा करना सुरक्षित भी नहीं था अतः इब्नबतूता को कई बार डाकुओं के आक्रमण झेलने पड़े। वह अपने साथियों के साथ कारवाँ में चलता था परंतु राजमार्ग के लुटेरे फिर भी लूट ले जाते थे।
  4. मुल्तान से दिल्ली की यात्रा के दौरान उसके कारवां पर आक्रमण हुआ था और उसके कई साथी यात्रियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। इब्नबतूता सहित अन्य कई यात्री घायल हुए थे।
  5. उसने उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका में अपने निवास स्थान मोरक्को वापस जाने से पूर्व कई वर्ष उत्तरी अफ्रीका, पश्चिम एशिया, मध्य एशिया के कई भू-भागों भारतीय उपमहाद्वीपीय तथा चीन की यात्रा की थी। विषम परिस्थितियों में भी यात्रा करने का उसका साहस उसकी “जिद” या “हठ” कहा जा सकता है।

प्रश्न 7.
किताब-उल-हिन्द की साहित्यिक परम्परा का वर्णन कीजिए।
उत्तर:

  1. इसकी भाषा सरल और स्पष्ट है। यह 80 अध्यायों का एक विस्तृत ग्रंथ है जिसमें विविध विषयों पर चर्चा की गयी है।
  2. सामान्य रूप से अल-बिरूनी ने प्रत्येक अध्याय में एक विशिष्ट शैली का प्रयोग किया है जिसमें आरम्भ एक प्रश्न होता था फिर संस्कृतवादी परम्पराओं पर आधारित वर्णन और अंत में इसकी अन्य संस्कृतियों के साथ तुलना की जाती थी।
  3. इस पुस्तक का लेखन ज्यामितीय संरचना का है जो अपने तथ्यपरक पूर्वानुमान पर आधारित है। अल-बिरूनी का गणित की ओर रूझान रहने को यह बाद सिद्ध करती है।
  4. उसने अरबी भाषा का प्रयोग किया है। वह संस्कृत, पाली तथा प्राकृत के ग्रंथों का अरबी भाषा में अनुवाद करने में दक्ष था।

प्रश्न 8.
“18वीं शताब्दी के बनियर के यात्रा-संस्मरण ने यूरोपीय लेखकों को प्रभावित किया।” इस कथन के समर्थन में तर्क दीजिए।
उत्तर:
यूरोपीय लेखकों पर बर्नियर के विवरण का प्रभाव –
1. मुगल काल में भूमि सुधार के प्रति किसान लापरवाह थे क्योंकि सम्पूर्ण भूमि पर सम्राट का स्वामित्व था। कृषक वर्ग इस अधिकार से वंचित था। इस तथ्य ने फ्रांसीसी दार्शनिक मान्टेस्क्यू को प्रभावित किया। उसने इस तथ्य के आधार पर अपने प्राच्य (पूर्व) निरंकुशवाद के सिद्धांत को विकसित किया। उसके अनुसार यह प्राच्य देशों का निरंकुशवाद ही था जिसने लोगों को गरीबी और दासता की स्थितियों में रखा था।

2. बर्नियर के विचार ने कार्ल मार्क्स को भी प्रभावित किया। उसने इस विचार को एशियाई उत्पादन का सिद्धांत नाम दिया। उसने यह तर्क दिया कि भारत तथा अन्य एशियाई देशों में उपनिवेशवाद से पूर्व उपज अधिशेष का ग्रहण राज्य द्वारा होता था। इससे एक ऐसे समाज का उदय हुआ जो बड़ी संख्या में स्वायत्त तथा समतावादी ग्रामीण समुदायों से बना था। इन समुदायों पर राजदरबार का नियंत्रण था। जब तक अधिशेष की आपूर्ति बिना किसी बाधा होती रही तब तक स्वायत्तता सम्मानित रही। कार्ल मार्क्स के अनुसार यह निष्क्रिय प्रणाली थी।

प्रश्न 9.
इन-बतूता के बाद भारत यात्रा करने वाले यात्रियों का नामोल्लेख कीजिए।
उत्तर:
इब्नबतूता के बाद भारत यात्रा करने वाले यात्री –

  1. इनमें सबसे प्रसिद्ध यात्री अब्दुर रज्जाक समरकंदी था। उसने 1440 के दशक में दक्षिण भारत की यात्रा की।
  2. 1620 के दशक में महमूद वली बल्खी ने भी भारत की यात्रा की।
  3. शेख अली हाजिन 1740 के दशक में उत्तर भारत आया था।
  4. भारत आने वाले अन्य यात्री थे-अफानासी निकितिच निकितिन, दूरते बारबोसा, समदी अली रेहल, अंतोनियो मानसेरेते, पीटर मुंडी, ज्यौं बैप्टिस्ट तैवर्नियर तथा फ्रांस्वा बर्नियर।

प्रश्न 10.
इन-बतूता की यात्रा का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
इन-बतूता की यात्रा का संक्षिप्त विवरण –

  1. इब्न-बतूता यात्रा को विशेष महत्त्व देता था क्योंकि वह इसको ज्ञान का साधन मानता था।
  2. 1332-33 में उसने भारत के लिए प्रस्थान किया लेकिन इससे पहले वह मक्का की सीरिया, इराक, फ्रांस, यमन, ओमान तथा पूर्वी अफ्रीका के कई तटीय व्यापारिक बन्दरगाहों की यात्रा कर चुका था।
  3. वह भारत के मुहम्मद बिन तुगलक से मिलने को आतुर था। इसलिए 1333 ई० में मध्य एशिया के रास्ते स्थलमार्ग से सिंध पहुँचा। यहाँ से मुल्तान और कच्छ के रास्ते अन्ततः दिल्ली पहुंच गया।
  4. इब्न-बतूता मध्य भारत के रास्ते मालाबार से मालद्वीप गया। वहाँ 18 माह रहकर उसने बंगाल और असम की यात्रा भी की।
  5. असम से वह सुमात्रा गया और वहाँ से एक अन्य जहाज से चीन पहुँचा । 1347 ई० में उसने घर जाने का निश्चय किया।

प्रश्न 11.
अल-बिरूनी ने भारत की वर्ण-व्यवस्था की विषय में क्या जानकारी दी है?
उत्तर:
अल-बिरूनी द्वारा भारत की वर्णव्यवस्था की जानकारी –

  1. हिंदू ग्रंथों के आधार से उसका कहना है कि सबसे ऊँची जाति ब्राह्मणों की है जो ब्रह्मा के सिर से उत्पन्न हुए थे। क्योंकि ब्रह्म प्रकृति नामक शक्ति का ही दूसरा नाम है और सिर शरीर का ऊपरी भाग है। इसलिए ब्राह्मण पूरी प्रजाति का सबसे महत्त्वपूर्ण भाग है। यही कारण है कि उन्हें मानव जाति में सर्वश्रेष्ठ समझा जाता है।
  2. ब्राह्मण के बाद क्षत्रिय आते हैं जिनका जन्म शास्त्रों के अनुसार ब्रह्मा के कंधों और हाथों से हुआ है। वह लगभग ब्राह्मणों के समकक्ष हैं।
  3. क्षत्रिय के बाद वैश्य आते हैं जिनका उद्भव ब्रह्मा की जंघाओं से हुआ था।
  4. शूद्र का सृजन ब्रह्मा के पैरों से हुआ था।

प्रश्न 12.
बर्नियर को मुगल सेना के साथ कौन-कौन सी सुविधायें दी गई?
उत्तर:
बर्नियर को मुगल सेना के साथ दी जाने वाली सुविधायें –

  1. भारतीय प्रथा के अनुसार दो अच्छे तुर्की घोड़े चुनने का मौका दिया गया। उसे एक शक्तिशाली फारसी ऊँट तथा चालक अपने घोड़ों के लिए साईस, एक खानसामा तथा जलपात्र ढोने वाला सेवक दिया गया।
  2. आराम करने के लिए एक औसत आकार का तंबू, एक दरी, एक छोटा बिस्तर, एक तकिया तथा एक बिछौना दिया गया।
  3. भोजन के समय प्रयोग में आने वाला गोलाकार चमड़े का मेजपोश, रंगीन कपड़े के कुछ अंगोछे या नैपकिन, खाना बनाने के सामान से भरे तीन छोटे झोले तथा एक बड़ा झोला तथा दुहरी सुतली या चमड़े के पट्टों से बना जाल दिया गया।
  4. बढ़िया चावल, सौंफ की सुगन्ध वाली मीठी रोटी, नींबू तथा चीनी का भण्डार भी साथ में दिया गया।
  5. उसे दही और नींबू का शरबत भी दिया गया।
  6. लोहे के अंकुश वाला झोला भी दिया गया। यह अंकुश पानी निकालने और दही टाँगने में प्रयोग होता था।

प्रश्न 13.
संस्कृत भाषा के विषय में अल-बिरूनी ने क्या लिखा है?
उत्तर:

  1. वह संस्कृत को कठिन भाषा मानता है। उसके अनुसार इसे सीखना आसान नहीं है।
  2. अल-बिरूनी के अनुसार अरबी भाषा की तरह इसके शब्द और विभक्तियाँ अनेक हैं।
  3. संस्कृत में एक ही वस्तु के लिए कई मूल तथा व्युत्पन्न दोनों तरह के शब्द प्रयोग होते हैं और एक ही शब्द का प्रयोग कई वस्तुओं के लिए होता है।
  4. इसको समझने के लिए विभिन्न विशेषक संकेतपदों के माध्यम से पदों एवं शब्दों को एक-दूसरे से अलग किया जाना आवश्यक है।

प्रश्न 14.
बर्नियर ने भूमि स्वामित्व के कौन-कौन से दुष्परिणाम बताये हैं?
उत्तर:
भूमि स्वामित्व के दुष्परिणाम –

  1. बनियर के अनुसार भारत में निजी भू-स्वामित्व का अभाव था। वह भूमि पर राजकीय स्वामित्व को राज्य तथा उसके निवासियों दोनों के लिए हानिकारक मानता था।
  2. बनियर लिखता है कि भूमि पर सम्पूर्ण अधिकार सम्राट का था जिसे वह अपने अमीरों में बाँटता था। अमीरों द्वारा किसानों और कृषि कामों से खेती कराई जाती थी। इस पद्धति के अर्थव्यवस्था और समाज दोनों पर हानिकारक प्रभाव पड़ते थे।
  3. चूंकि भूमिस्वामी अपने बच्चों को विरासत में भूमि नहीं दे सकते थे। इसलिए वे उत्पादन का स्तर बनाये रखने और उत्पादन बढ़ाने के लिए निवेश करने से कतराते थे।
  4. निजी स्वामित्व के अभाव ने भूमि के रख-रखाव व बेहतरी के प्रति सजग रहने वाले भू-स्वामियों को प्रोत्साहित नहीं किया।
  5. राज्य का भूमि पर स्वामित्व रहने के कारण कृषि का विनाश और कृषकों का उत्पीड़न हुआ तथा समाज के सभी वर्गों के जीवन-स्तर में गिरावट आई।

प्रश्न 15.
ताराबबाद का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:

  1. इब्नबतूता के अनुसार दौलताबाद में पुरुष और महिला गायकों के लिए एक बाजार है जिसे ताराबबाद कहते हैं। यह सबसे विशाल और सुन्दर बाजारों में से एक था।
  2. यहाँ अनेक दुकानें हैं और प्रत्येक दुकान में एक ऐसा दरवाजा है जो मालिक के आवास में खुलता है। अर्थात मकान में दुकान और घर दोनों थे।
  3. दुकानों को कालीनों से सजाया गया है और दुकान के मध्य में एक झूला है जिस पर गायिका बैठती है। वह पूरी सजी होती है और सेविकायें उसे झूला झुलाती हैं।
  4. बाजार के मध्य में एक गुंबद खड़ा है जिसमें कालीन बिछाए गए हैं और सजाया गया है। इसमें प्रत्येक गुरुवार सुबह की इबादत के बाद संगीतकारों के प्रमुख अपने सेवकों और दासों के बीच में स्थान ग्रहण करते हैं।

प्रश्न 16.
बर्नियर द्वारा भारत के कृषि और शिल्प उत्पादन के बारे में दिये गये विवरण क्या हैं?
उत्तर:
बर्नियर द्वारा भारत के कृषि और शिल्प उत्पादन के विषय में दिया गया विवरण –

  1. भारत की अधिकाँश भूमि अत्यधिक उपजाऊ है।
  2. बंगाल के विशाल राज्य में चावल, मकई तथा अन्य खाद्य वस्तुएँ और रूई, पटसन आदि मिस्र से भी अधिक उगाई जाती है।
  3. यहाँ रेशम, कपास तथा नील मिस्र से भी अधिक पैदा होता है।
  4. भारत में गलीचा, जरी, कसीदाकारी, कढ़ाई, सोने, चाँदी के तारों के कढ़ाईदार वस्त्रों, रेशम तथा सूती वस्त्रों का उत्पादन अधिक होता है और इनका विदेशों में निर्यात होता है।
  5. यहाँ के शिल्पकार कार्य-कुशल हैं और वाणिज्यिक पैमाने पर वस्तुओं का विनिर्माण करते हैं।

प्रश्न 17.
यूरोपीय शासकों को मुगल ढाँचे के अनुसरण के प्रति बनियर क्या चेतावनी देता है? यूरोपीय शासकों को मुगल ढाँचे के अनुसरण के प्रति बनियर क्या चेतावनी देता है?
उत्तर:
बर्नियर द्वारा यूरोपीय शासकों को मुगल ढांचे के अनुसरण के प्रति दी जाने वाली चेतावनी –

  1. उसका कहना है कि यूरोपीय शासकों को मुगल ढाँचे का अनुसरण नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उनके व्यवस्थित, निर्मित, समृद्ध, सुशिष्ट और विकसित राज्य नष्ट हो सकते हैं।
  2. यूरोप के शासक अमीर और शक्तिशाली हैं लेकिन मुगल ढाँचे का अनुकरण करने को दशा में वे रेगिस्तान तथा निर्जन स्थानों के भिखारियों तथा निर्दयी लोगों के राजा मात्र रह जायेंगे।
  3. यूरोप के महान् शहर और नगर प्रदूषित और नष्ट हो सकते हैं।
  4. शहरों और नगरों का जीर्णोद्धार असंभव हो जाएगा और वे शीघ्र ही नष्ट हो जाएँगे।

प्रश्न 18.
भारत में अनेक व्यावसायिक वर्ग थे। बनियर के विवरण से इसकी पुष्टि कीजिए।
उत्तर:

  1. व्यापारी प्राय: मजबूत सामुदायिक अथवा बंधुत्व के संबंधों से जुड़े हुए थे और अपनी जाति तथा व्यावसायिक संस्थाओं के माध्यम से संगठित रहते थे।
  2. पश्चिमी भारत में ऐसे समूह को महाजन और उनके मुखिया को सेठ कहा जाता है।
  3. अहमदाबाद जैसे शहरी केन्द्रों में सभी महाजनों का सामूहिक प्रतिनिधित्व व्यापारिक समुदाय को मुखिया करते थे। इनको नगर सेठ कहा जाता था।
  4. अन्य व्यावसायिक वर्ग जैसे चिकित्सक (हकीम), अध्यापक (पंडित या मुल्ला), अधिवक्ता (वकील), चित्रकार, वास्तुविद्, संगीतकार, सुलेखक आदि शामिल थे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1.
इब्नबतूता कौन था? उसने भारत के बारे में क्या लिखा है? अथवा, इब्नबतूता के यात्रा विवरण का संक्षिप्त उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
इब्नबतूता का आरम्भिक जीवन-इब्नबतूता अफ्रीका के एक देश मोरक्को का रहने वाला था। वह मिन, फिलस्तीन, अरब तथा ईरान से होता हुआ 1333 ई० में दिल्ली पहुँचा। वह भिन्न-भिन्न धर्मों का ज्ञाता तथा न्याय शास्त्री था। जब वह भारत में पहुँचा तो मुहम्मद तुगलक ने उसको राज्य का मुख्य काजी नियुक्त कर दिया।

इससे इब्नबतूता को सम्राट के दरबार तथा इसके दैनिक काम-काज को निकट से देखने का सुंदर अवसर मिला। उसने सभी बातों का अपनी पुस्तक में वर्णन किया है। उसने भारत की सामाजिक स्थिति का भी आँखों-देखा वर्णन किया है। इब्नबतूता द्वारा दिया गया वृत्तांत बहुत रोचक तथा मूल्यवान है।

1. सामाजिक स्थिति:
उसने अनुभव किया कि हिंदू.जाति प्रधा का बहुत कठोरता से पालन करते थे लेकिन अतिथियों का सत्कार करने में हमेशा आगे रहते थे। लोगों में धन एकत्रित करने की लालसा थी। इब्नबतूता ने भी मार्कोपोलो की भाँति ऋण वापिस लेने के अनोखे कानून का वर्णन किया है। यदि कोई उच्च वर्ग का व्यक्ति, ऋण वापिस न करता तो उसके ऋणदाता उसका रास्ता रोक कर उसे अपने महल में नहीं जाने देते थे।

वे अपनी फरियाद ऊँचे स्वर में सुल्तान सं किया करते थे। ऋणी व्यक्ति अपनी बदनामी के डर से ऋण बापस कर देता था या फिर धन वापस करने का नया वचन देता था। सुल्तान इस झगड़े में हस्तक्षेप करके ऋणदाता को उसका धन बापस दिलवा देता था। इब्नबतूता ने मालावार में प्रचलित मारमाकट्टवम (Marmakatavam) या उत्तराधिकार नियम के बारे में भी वर्णन किया है।

इस कानून के अनुसार संपत्तिधारक पुत्र के स्थान पर अपने भाँजे को भी कानूनी रूप में संपत्ति का उत्तराधिकारी बना सकता था । इब्नबतूता यह देखकर चकित रह गया कि पश्चिमी तट के निकट रहने वाले लोग अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के बहुत इच्छुक थे। उदाहरण के लिए-होनाबर (Honavar) में इब्नबतूता ने लड़कियों के तेरह तथा लड़कों के तेइस स्कूल देखें। उसने यह भी देखा कि विश्व के सभी भागों से व्यापारी कालीकट बंदरगाह पर उतरते थे।

2. आर्थिक स्थिति:
इनबतूता लिखता है कि बंगाल, भारत का सबसे समृद्ध तथा उपजाऊ राज्य था। भारत के अन्य भागों की भाँति बंगाल में आवश्यक वस्तुओं के मूल्य बहुत कम थे तथा कम आय वाले व्यक्ति भी सुखदायी जीवन व्यतीत कर सकते थे। वह लिखता है कि बंगाल की भूमि इतनी उपजाऊ थी कि यहाँ वर्ष में दो फसलें उगाई जा सकती थी तथा चावल की फसल वर्ष में तीन बार उगाई जाती थी। तिल, गन्ना तथा कपास की फसलें भी उगाई जाती थी। तेल निकालने, कपड़ा बुनने तथा चीनी और गुड़ बनाने के गृह-उद्योग इन्हीं फसलों पर आधारित थे।

3. दिल्ली की स्थिति:
इनबतूता दिल्ली को पूर्वी इस्लामिक देशों का सबसे बड़ा नगर बताता है। वह मुहम्मद तुगलक के महल के बारे में लिखता है कि सुल्तान से मिलने के लिए उत्सुक प्रत्येक व्यक्ति को तीन बड़े ऊँचे द्वारों में से होकर गुजरना पड़ता था। यहाँ पर बहुत से सुरक्षा सैनिक पहरा देते थे। इनबतूता ने ‘हजार स्तंभों के दरबार’ (Court of thousand pillars) में प्रवेश किया। यह बड़े-बड़े लकड़ी के स्तंभों पर बना एक बहुत विशाल कक्ष था। इन लकड़ी के स्तंभों को बढ़िया पालिश करके सुंदर रंगों से सजाया गया था। इसी विशाल कक्ष में सुल्तान का दरबार लगता था।

4. डाक व्यवस्था:
इब्नबतूता कहता है कि मुहम्मद तुगलक ने डाक को देश के एक भाग से दूसरे भाग तक शीघ्र पहुँचाने के व्यापक प्रबंध किए थे। इस कार्य के लिए एक-एक मील की दूरी पर बुर्ज बने हुए थे। यहाँ पर घोड़े और डाक ले जाने वाले संदेशवाहक खड़े होते थे। इनका काम डाक को अगले पड़ावों तक पहुँचाना होता था। संदेशवाहक दौड़ते हुए लगातार घंटी बजाते जाते थे ताकि अगले पड़ाव पर खड़े संदेशवाहक को उनके आने की सूचना मिल सके और वे आगे जाने के लिए तैयार हो जाएँ।

5. दास व्यवस्था:
समकालीन सामाजिक रीतियों तथा शिष्टाचार के बारे में वह लिखता है कि उस समय दास प्रथा बहुत प्रचलित थी तथा लड़कों और लड़कियों को दास रखने का रिवाज था। सती होने का एक भयानक दृश्य का वर्णन करते हुए वह लिखता है कि एक स्त्री को विवश करके चिता पर बैठाया गया। उस समय बड़ी ऊँची आवाज में ढोल बजाए जा रहे थे ताकि उसकी चीजों की आवाज न सुनाई दे। इनबतूता लिखता है कि स्त्री को सती करवाने से पहले सुल्तान की आज्ञा लेनी पड़ती थी।

6. ऋण व्यवस्था:
इब्नबतूता लिखता है कि ऋणदाता अपना ऋण की राशि वसूल करने के लिए सुल्तान की शरण लेता था। किसी बड़े अमीर या सरदार से ऋण राशि की वसूली के लिए ऋणदाता उस अमीर का राजमहल जाने का रास्ता रोक लेता था और ऊँची आवाज में सुल्तान से धन राशि वापस दिलवाने की गुहार लगाता था। ऋणी व्यक्ति उस समय बहुत कठिन स्थिति में फंस जाता था। ऐसी दशा में ऋण की राशि तुरंत लौटानी पड़ती थी या भविष्य में किसी समय लौटाने का वचन देना पड़ता था। कई बार सुल्तान स्वयं हस्तक्षेप करके ऋणी को ऋणदाता को राशि वापिस करने के लिए विवश कर देता था। इब्नबतूता सुल्तान तथा उस समय के आम-लोगों के जीवन के ढंग की जानकारी भी देता है। इससे हमें सुल्तान और उसकी प्रजा के बीच संबंधों का ज्ञान प्राप्त होता है।

7. सुल्तान का स्वभाव:
इब्नबतूता लिखता है कि सुल्तान की उपहार और दण्डनीति थी। उसके द्वारा लूटे गए और भिखारी के स्तर पर पहुँचाए गए लोग ही दरबार के मुख्य द्वार पर भीख माँगने के लिए खड़े रहते थे। यहाँ उसके द्वार पर मरवाए गए किसी व्यक्ति की लाश लटकी होती थी। उसकी दयालुता और वीरता के साथ ही उसकी निर्दयता और क्रूर दण्ड व्यवस्था के समाचार सर्वत्र फैले थे। इन अनोखी प्रवृत्तियों के बावजूद वह एक नम्र व्यक्ति था। वह स्वयं को सत्य का पालन तथा निष्पक्ष न्याय करने वाला सिद्ध करने की चेष्टा करता था। वह अपने धर्म के सभी रीति-रिवाजों का पूर्ण पालन करता था। वह निश्चित समय पर नमाज पढ़ता था और नमाज न पढ़ने वालों को दण्ड देता था। अकाल पड़ने पर वह सरकारी अनाज भंडार से दिल्ली के लोगों को निःशुल्क अनाज बांटता था।

प्रश्न 2.
“भारत में संचार की एक अनूठी प्रणाली थी” इब्नबतूता के वृत्तान्त से इसकी पुष्टि कीजिए।
उत्तर:
इब्नबतूता द्वारा वर्णित भारत की अनूठी संचार प्रणाली:
लगभग सभी व्यापारिक मार्गों पर सराय तथा विश्रामगृह स्थापित किये गये थे। इब्नबतूता भारत की अद्भुत डाक व्यवस्था देखकर चकित रह गया था। इसके कारण व्यापारियों को सुदूर स्थानों पर सूचना भेजने की सुविधा ही नहीं बल्कि उधार भेजना भी संभव हो गया। व्यापारी आसानी से अपना माल ठीक समय पर भेज देते थे। डाक प्रणाली इतनी कुशल थी कि जहाँ सिंध से दिल्ली की यात्रा में 50 दिन लगते थे वहीं गुप्तचरों की खबरें सुल्तान तक सिर्फ 5 दिन में पहुँच जाती थी।

इनबतूता के अनुसार भारत में डाक व्यवस्था दो प्रकार की थी:

  1. अश्व डाक व्यवस्था (उलुक)
  2. पैदल डाक व्यवस्था (दावा)।

अश्व डाक व्यवस्था या उलुक प्रत्येक चार मील की दूरी पर रखे गए राजकीय घोड़ों द्वारा संचालित होती थी। पैदल डाक व्यवस्था या दावा में प्रत्येक तीन मील पर विश्राम और अन्य डाकिए को आगे रवाना करने की व्यवस्था थी। पैदल डाक व्यवस्था अश्व डाक व्यवस्था से अधिक तीव्र थी। इसकी प्रक्रिया अद्भुत थी। इसमें प्रत्येक तीन मील पर एक गाँव होता था। इस गाँव के बाहर तीन मंडप होते थे जिनमें लोग कार्य आरंभ के लिए तैयार बैठे रहते थे। उनमें प्रत्येक के पास दो साथ (40 इंच) लंबी एक छड़ होती थी जिसके ऊपर तांबे की घंटियाँ लगी होती थी।

डाक प्रणाली में सन्देशवाहक शहर से यात्रा आरंभ करता था। वह एक हाथ में पत्र तथा दूसरे हाथ में घंटियों वाली छड़ लेकर अपनी क्षमतानुसार तेज भागता था। अगले मंडप में बैठे लोग घंटियों की आवाज सुनकर उसके हाथ का पत्र लेने के लिए तैयार हो जाते थे। जैसे ही संदेशवाहक उनके पास पहुँचता था, उनमें एक उससे पत्र लेता था और वह छड़ हिलाते हुए उस समय तक पूरी सामर्थ्य से दौड़ता था जब तक वह अगले दावा तक नहीं पहुँच जाता था। पत्र के गंतव्य स्थान तक पहुँचने तक यही प्रक्रिया लगातार चलता रहती थी।

प्रश्न 3.
बर्नियर ने भारत के बारे में क्या विवरण दिया है?
उत्तर:
भारत के बारे में बर्नियर के विवरण – बर्नियर ने शाहजहाँ तथा औरंगजेब के शासन काल में भारत में जो कुछ भी देखा, उसका रोचक वर्णन किया है। उसके यात्रा-वृत्तांत का उल्लेख निम्नलिखित शीर्षकों में किया जा सकता है:
1. मुगल दरबार:
बर्नियर ने मुगल दरबार और लोगों के जीवन के बारे में जानकारी कई स्रोतों से प्राप्त की। यह जानकारी उसके अनुभवों तक सीमित न थी। उसने मुगल शासकों को अत्याचारी बताया है। वे प्रजा पर मनमानी कर लगाते थे और बेगार कराते थे। उसका इरादा यूरोप के देशों की तुलना में भारत की शासन-व्यवस्था को घटिया दर्जे की साबित करने का था।

2. उत्तराधिकार युद्ध:
उत्तराधिकार के लिए शाहजहाँ के पुत्रों में युद्ध के बारे में जानकारी उसने स्वयं दी है क्योंकि जब राजकुमार दारा को कैदी बनाकर नगर के बाजारों में घुमाया गया तो यह दृश्य उसने स्वयं देखा। वह लिखता है कि वहाँ पर लोगों के झुंड, दारा के पक्ष में थे तथा उसे दु:खी देखकर चिल्ला रहे थे परंतु किसी में भी इतनी हिम्मत नहीं थी कि आगे बढ़कर उसे बचाने के लिए तलवार चला सके। यद्यपि बर्नियर विदेशी था फिर भी वह दारा की दुर्दशा देखकर बहुत दुःखी हुआ।

3. शाहजहाँ का प्रशासन:
बर्नियर का वृत्तांत शाहजहाँ के प्रशासन पर प्रकाश डालता है। वह लिखता है कि “मुगल सम्राट भारत में एक विदेशी है। वह अपने-आपको एक विरोधी देश का शासक समझता है। वह कहता है कि प्रांतीय सूबेदार, निरंकुश और अत्याचारी हैं। उसने प्रांतीय सूबेदारों द्वारा किए गए अत्याचारों का वर्णन किया है। वह लिखता है कि किसानों और शिल्पकारों पर इतने अत्याचार होते थे कि वे अपनी आजीवका कमाने के योग्य भी नहीं रह पाते थे।

4. उद्योग एवं व्यापार:
बर्नियर लिखता है कि मुगलकाल में बहुत से कारखाने होने के कारण देश में कारीगरों की संख्या बहुत अधिक थी। बड़े-बड़े दरबारी और अमीर उन पर दबाव डालकर अपना काम करवाते थे। बर्नियर लिखता है कि, कारीगर यह अपना सौभाग्य समझते थे कि कम से कम काम करवाने के बाद उनकी पिटाई तो नहीं की गई। बंगाल बहुत समृद्ध प्रांत था और यहाँ पर व्यापार काफी प्रोन्नत दशा में था। रूई, रेशम, कपड़ा तथा शोरा जैसी वस्तुएँ भारत से निर्यात की जाती थी। बर्नियर कहता है कि दिल्ली में कोई मध्य वर्ग नहीं है जबकि ऐसा कदापि नहीं था। वहाँ पर लोग बहुत अमीर हैं या बहुत निर्धन। बर्नियर आगे लिखता है कि लोग सुंदर चेहरे की स्त्रियों को पसंद करते थे। बड़े-बड़े अधिकारी कश्मीरी स्त्रियों से विवाह करना पसंद करते थे।

5. अन्य विवरण:
बर्नियर आगे लिखता है कि पुर्तगाली लोग बहुत निडर थे। वे कई बार गाँव में रहने वाले सभी लोगों को उठाकर ले जाते थे और कई बार बूढ़े लोगों को बेच भी देते थे। वे कई लोगों को बलपूर्वक ईसाई बना लेते थे। बर्नियर शाहजहाँ के समय की राजनीतिक घटनाओं का उल्लेख भी करता है। वह शाहजहाँ हुगली पर आक्रमण तथा छोटे तिब्बत पर विजय का वर्णन करता है। वह शाहजहाँ मंदिरों को नष्ट करने के आदेशों का भी वर्णन करता है। उसने मुगलों की अकुशल सैन्य-व्यवस्था के बारे में भी ठीक लिखा है परंतु सैनिकों की संख्या के बारे में दिए गए उसके विवरण पर विश्वास नहीं किया जा सकता । उसने दिल्ली, आगरा और कश्मीर का बड़ा रोचक वर्णन किया है और ताजमहल की भी बहुत प्रशंसा की है।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1.
विजयनगर का वर्णन किसने किया है?
(अ) अल-बिरूनी
(ब) इब्नबतूता
(स) फ्रांस्वा बर्नियर
(द) अब्दुर रज्जाक समरकंदी
उत्तर:
(द) अब्दुर रज्जाक समरकंदी

प्रश्न 2.
किताब-उल-हिन्द का लेखक कौन था?
(अ) अल-बिरूनी
(ब) इब्न-बतूता
(स) फ्रांस्वा बार्नेयर
(द) अब्दुर रज्जाक समरकंदी
उत्तर:
(अ) अल-बिरूनी

प्रश्न 3.
यूक्लिड के कार्यों का अनुवाद संस्कृत में किसने किया?
(अ) इब्नबतूता
(ब) अल-बिरूनी
(स) फ्रांस्वा बनियर
(द) अब्दुर रज्जाक समरकंदी
उत्तर:
(ब) अल-बिरूनी

प्रश्न 4.
“हिंदुस्तान’ नाम किसने दिया?
(अ) अंग्रेजों ने
(ब) फ्रांसीसियों ने
(स) तुकों ने
(द) अरबी लोगों ने
उत्तर:
(स) तुकों ने

प्रश्न 5.
अपने को घोंसले से निकला पक्षी किसने कहा है?
(अ) अल-बिरूनी
(ब) इन-बतूता
(स) फ्रांस्वा बर्नियर
(द) अन्दुर रज्जाक
उत्तर:
(ब) इन-बतूता

प्रश्न 6.
इब्नबतूता को सिंध से दिल्ली पहुँचने में कितने दिन लगे?
(अ) 40
(ब) 30
(स) 50
(द) 60
उत्तर:
(स) 50

प्रश्न 7.
इब्नबतूता किस महाद्वीप में नहीं गया?
(अ) एशिया
(ब) अफ्रीका
(स) यूरोप
(द) उत्तरी अमेरिका
उत्तर:
(द) उत्तरी अमेरिका

प्रश्न 8.
अल-बिरूनी और इनबतूता के पद चिह्नों का अनुसरण किसने नहीं किया?
(अ) अब्दुर रज्जाक समरकंदी
(ब) महमूद वली बल्खी
(स) शेख अलीहाजिन
(द) बर्नियर
उत्तर:
(द) बर्नियर

प्रश्न 9.
निम्नलिखित में कौन-सा स्थान इब्नबतूता के यात्रा मार्ग में नहीं आता है?
(अ) सिंध
(ब) मुल्तान
(स) दिल्ली
(द) बगदाद
उत्तर:
(द) बगदाद

प्रश्न 10.
फ्रांस्वा बर्नियर में कौन-सा गुण नहीं था?
(अ) राजनीतिक
(ब) धार्मिक
(स) दार्शनिक
(द) इतिहासकार
उत्तर:
(ब) धार्मिक

प्रश्न 11.
निम्नलिखित में किस भारतीय ने यूरोप की यात्रा की?
(अ) गोस्वामी तुलसीदास
(ब) सूरदास
(स) मिर्जा अबु तालिब
(द) गुरु गोविन्द सिंह
उत्तर:
(स) मिर्जा अबु तालिब

प्रश्न 12.
अल-बिरूनी किस भाषा को विशाल पहुँच वाली भाषा कहता है?
(अ) हिन्दी
(ब) संस्कृत
(स) अंग्रेजी
(द) उर्दू
उत्तर:
(ब) संस्कृत

प्रश्न 13.
भारत के सामाजिक वर्गों में भिन्नता होते हुए भी वे एक साथ शहरों और गाँवों में रहते हैं। यह किसका कथन है?
(अ) अल-बिरूनी
(ब) इब्नबतूता
(स) बनियर
(द) बरनी
उत्तर:
(अ) अल-बिरूनी

प्रश्न 14.
इल-बतूता किन दो शाकाहारी उपजों के बारे में लिखता है?
(अ) आम और केला
(ब) पान और नारियल
(स) सेब और अंगूर
(द) चावल और गेहूँ
उत्तर:
(अ) आम और केला

प्रश्न 15.
इन-बतूता के अनुसार भारत का सबसे प्रसिद्ध कपड़ा कौन-सा था?
(अ) ऊनी
(ब) रेशमी
(स) साटन
(द) मलमल
उत्तर:
(ब) रेशमी

प्रश्न 16.
पेलसर्ट कहाँ का यात्री था?
(अ) डच
(ब) पुर्तगाल
(स) इंग्लैंड
(द) फ्रांस
उत्तर:
(द) फ्रांस

Bihar Board 12th Hindi 100 Marks Objective Answers गद्य Chapter 1 बातचीत

Bihar Board 12th Hindi Objective Questions and Answers

Bihar Board 12th Hindi 100 Marks Objective Answers गद्य Chapter 1 बातचीत

बातचीत कहानी का Objective Bihar Board प्रश्न 1.
बालकृष्ण भट्ट का जन्म हुआ था
(A) 23 जून, 1884 को
(B) 23 जून, 1844 को
(C) 20 जुलाई, 1902 को
(D) 18 सितम्बर, 1834 को
उत्तर:
(A) 23 जून, 1884 को

बातचीत बालकृष्ण भट्ट Bihar Board प्रश्न 2.
बालकृष्ण भट्ट किस युग के निबंधकार थे?
(A) प्रसाद युग
(B) भारतेन्दु युग
(C) द्विवेदी युग
(D) स्वातंत्र्योत्तर युग
उत्तर:
(B) भारतेन्दु युग

Batchit Ka Objective Bihar Board प्रश्न 3.
मनुष्य की बातचीत का उत्तम तरीका क्या है?
(A) विद्वतापूर्ण बात करना
(B) तर्कपूर्ण बात करना
(C) भीड़ से बात करना
(D) अवाक् होकर अपने से बातचीत करना
उत्तर:
(D) अवाक् होकर अपने से बातचीत करना

Batchit Ka Objective Question Answer Bihar Board प्रश्न 4.
‘संवाद’ में सबसे महत्वपूर्ण क्या है?
(A) तर्क
(B) जिज्ञासा
(C) आत्मीयता
(D) प्रवाहपूर्ण भाषा
उत्तर:
(C) आत्मीयता

बालकृष्ण भट्ट Bihar Board प्रश्न 5.
बालकृष्ण भट्ट ने कौन-सा मासिक पत्र निकाला था ?
(A) प्रताप नामक
(B) कर्मवीर नामक
(C) हिन्दी प्रदीप नामक
(D) ज्योत्स्ना नामक
उत्तर:
(C) हिन्दी प्रदीप नामक

Batchit Balkrishna Bhatt Bihar Board प्रश्न 6.
‘संयोगिता स्वयंवर’ किसकी रचना है ?
(A) श्रीनिवास दास की
(B) श्यामसुंदर दास की
(C) रामचन्द्र शुक्ल की
(D) लाला भगवान दीन की
उत्तर:
(A) श्रीनिवास दास की

बातचीत निबंध Bihar Board प्रश्न 7.
कौन-सी कृति बालकृष्ण भट्ट की लिखी हुई नहीं है ?
(A) ‘सौ अजान एक सुजान’
(B) ‘नूतन ब्रह्मचारी’
(C) ‘शिशुपाल वध’
(D) प्रभावती’
उत्तर:
(D) प्रभावती’

बालकृष्ण भट्ट की रचना बातचीत Bihar Board प्रश्न 8.
कौन-सी कृति बालकृष्ण भट्ट की लिखी हुई है ?
(A) रेणुका’
(B) ‘रेल का विकट खेल’
(C) वैशाली का नगरवधू’
(D) आर्यावर्त’
उत्तर:
(B) ‘रेल का विकट खेल’

Balkrishna Bhatt Kis Yug Ke The Bihar Board प्रश्न 9.
बालकृष्ण भट्ट किस युग के साहित्यकार हैं ?
(A) द्विवेदी युग के
(B) भारतेंदु युग के
(C) प्रेमचंद युग के
(D) छायावाद युग के
उत्तर:
(C) प्रेमचंद युग के

Balkrishna Bhatt Ki Rachna Bihar Board प्रश्न 10.
‘बातचीत’ किस विधा की रचना है ?
(A) आलोचना
(B) गीत
(C) शोध
(D) निबंध
उत्तर:
(D) निबंध

बालकृष्ण भट्ट का जन्म कब हुआ था Bihar Board प्रश्न 11.
रॉबिसन क्रूसो ने 16 वर्ष के उपरांत किसके मुख से एक बात सूनी ?
(A) फ्राइडे के
(B) सन्डे के
(C) एडीसन के
(D) स्टील के
उत्तर:
(A) फ्राइडे के

बालकृष्ण भट्ट का जन्म Bihar Board  प्रश्न 12.
‘बातचीत’ शीर्षक निबंध के निबंधकार हैं
(A) जयप्रकाश नारायण
(B) मोहन राकेश
(C) नामवर सिंह
(D) बालकृष्ण भट्ट
उत्तर:
(D) बालकृष्ण भट्ट

बालकृष्ण भट्ट का जन्म कब हुआ Bihar Board प्रश्न 13.
बातचीत के माध्यम से बालकृष्ण भट्ट क्या बतलाना चाहते हैं ?
(A) बातचीत की शैली
(B) भाषण की शैली
(C) संवाद की शैली
(D) इनमें कोई नहीं
उत्तर:
(A) बातचीत की शैली

बालकृष्ण भट्ट का निधन कब हुआ था Bihar Board प्रश्न 14.
‘संयोगिता स्वयंवर’ रचना है
(A) बालकृष्ण भट्ट की
(B) प्रताप नारायण मिश्र की
(C) श्रीनिवास दास की
(D) मैथिलीशरण गुप्त की
उत्तर:
(C) श्रीनिवास दास की

प्रश्न 15.
कौन-सी रचना बालकृष्ण भट्ट की नहीं है ?
(A) नूतन ब्रह्मचारी
(B) सौ अजान एक सुजान
(C) सद्भाव का अभाव
(D) परीक्षा गुरु
उत्तर:
(D) परीक्षा गुरु

प्रश्न 16.
कौन-सी रचना बालकृष्ण भट्ट की है?
(A) रेल का विकट खेल
(B) कछुआ भरम
(C) रेणुका
(D) प्राच्यविद्या
उत्तर:
(A) रेल का विकट खेल

प्रश्न 17.
भट्टजी को किसने अंग्रेजी साहित्य के एडीसन और स्टील की श्रेणी में रखा है ?
(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(B) डॉ. नागेन्द्र
(C) रामचंद्र शुक्ल
(D) रामविलास शर्मा
उत्तर:
(C) रामचंद्र शुक्ल

प्रश्न 18.
बालकृष्ण भट्ट की रचना बातचीत क्या है?
(A) एकांकी
(B) कहानी
(C) यात्रा संस्मरण
(D) ललित निबंध
उत्तर:
(D) ललित निबंध

प्रश्न 19.
बालकृष्ण भट्ट किस युग के निबंधकार थे?
(A) प्रसाद युग
(B) भारतेंदु युग
(C) द्विवेदी युग
(D) स्वातंत्र्योत्तर युग
उत्तर:
(B) भारतेंदु युग

प्रश्न 20.
मनुष्य की बातचीत का उत्तम तरीका क्या है?
(A) विद्वतापूर्ण बात करना
(B) तर्कपूर्ण बात करना
(C) भीड़ से बात करना
(D) अवाक् होकर अपने से बातचीत करना
उत्तर:
(D) अवाक् होकर अपने से बातचीत करना

प्रश्न 21.
‘संवाद’ में सबसे महत्त्वपूर्ण क्या है?
(A) तर्क
(B) जिज्ञासा
(C) आत्मीयता
(D) प्रवाहपूर्ण भाषा
उत्तर:
(C) आत्मीयता

प्रश्न 22.
बालकृष्ण भट्ट का जन्म हुआ था
(A) 23 जून, 1884 को
(B) 23 जून, 1844 को
(C) 20 जुलाई, 1902 को
(D) 18 दिसम्बर, 1834 को
उत्तर:
(B) 23 जून, 1844 को

प्रश्न 23.
‘संयोगिता स्वयंबर’ रचना है
(A) बालकृष्ण भट्ट की
(B) प्रतापनारायण मिश्र की
(C) श्रीनिवास दास की
(D) मैथिलीशरण गुप्त की
उत्तर:
(C) श्रीनिवास दास की

प्रश्न 24.
कौन-सी रचना बालकृष्ण भट्ट की नहीं है?
(A) नूतन ब्रह्मचारी
(B) सौ अजान एक सुजान
(C) सद्भाव का अभाव
(D) परीक्षा गुरु
उत्तर:
(D) परीक्षा गुरु

प्रश्न 25.
कौन-सी रचना बालकृष्ण भट्ट की है?
(A) रेल का विकट खेल
(B) कछुआ धरम
(C) रेणुका
(D) प्राच्यविद्या
उत्तर:
(A) रेल का विकट खेल

प्रश्न 25.
बालकृष्ण भट्ट ने कौन-सा मासिक पत्र निकाला था?
(A) प्रताप
(B) कर्मवीर
(C) हिन्दी प्रदीप
(D) ज्योत्सना
उत्तर:
(C) हिन्दी प्रदीप

प्रश्न 26.
‘बातचीत’ किस विद्या की रचना है?
(A) आलोचना
(B) गीत
(C) शोध
(D) निबंध
उत्तर:
(D) निबंध

प्रश्न 27.
रोबिंसन क्रूसो ने 16 वर्ष के उपरांत किसके मुख से एक बात सुनी?
(A) फ्राइडे के
(B) सन्डे के
(C) एडीसन के
(D) स्टील के
उत्तर:
(A) फ्राइडे के

प्रश्न 28.
‘बातचीत’ शीर्षक निबंध के निबंधकार है
(A) जयप्रकाश नारायण
(B) मोहन राकेश
(C) नामवर सिंह
(D) बालकृष्ण भट्ट
उत्तर:
(D) बालकृष्ण भट्ट

प्रश्न 29.
बातचीत के माध्यम से बालकृष्ण भट्ट क्या बतलाना चाहते है?
(A) बातचीत की शैली
(B) भाषण की शैली
(C) संवाद की शैली
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(C) संवाद की शैली

प्रश्न 30.
भट्टजी को किसने अँगरेजी साहित्य के एडीसन और स्टील की श्रेणी में रखा है?
(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(B) डॉ० नगेंद्र
(C) रामचंद्र शुक्ल
(D) रामविलास शर्मा
उत्तर:
(C) रामचंद्र शुक्ल

प्रश्न 31.
बालकृष्ण भट्ट का निवास स्थान कौन-सा है?
(A) लखनऊ, उत्तरप्रदेश
(B) इलाहाबाद, उत्तरप्रदेश
(C) मथुरा, उत्तरप्रदेश
(D) वाराणसी, उत्तरप्रदेश
उत्तर:
(B) इलाहाबाद, उत्तरप्रदेश

प्रश्न 32.
बालकृष्ण भट्ट ने किस पत्रिका का सम्पादन किया?
(A) आर्यावर्त
(B) हुँकार
(C) हिन्दी प्रदीप
(D) पंजाब केसरी
उत्तर:
(C) हिन्दी प्रदीप

प्रश्न 33.
बालकृष्ण ने ‘हिन्दी प्रदीप’ नामक मासिक पत्रिका निकालना कब प्रारम्भ किया?
(A) 1877
(B) 1888
(C) 1890
(D) 1894
उत्तर:
(A) 1877

प्रश्न 34.
कौन-सी रचना बालकृष्ण भट्ट द्वारा रचित नहीं है?
(A) पद्मावती
(B) वेणी संहार
(C) मेघदूतम् ।
(D) मेघनाथ वध
उत्तर:
(C) मेघदूतम् ।

प्रश्न 35.
कौन-सा उपन्यास बालकृष्ण भट्ट द्वारा रचित है?
(A) मैला आँचल
(B) गोदान
(C) सौ अजान एक सुजान
(D) अंतराल
उत्तर:
(C) सौ अजान एक सुजान

प्रश्न 36.
नाटक के प्रारम्भ में होनेवाले मंगल पाठ को क्या कहा जाता है?
(A) भजन
(B) नांदी पाठ
(C) मंगलाचरण
(D) आरती
उत्तर:
(B) नांदी पाठ

प्रश्न 37.
रॉबिंसन क्रूसो को कब तक मनुष्य का मुख देखने को नहीं मिला?
(A) 10 वर्ष तक
(B) 12 वर्ष तक
(C) 16 वर्ष तक
(D) 18 वर्ष तक
उत्तर:
(C) 16 वर्ष तक

प्रश्न 38.
‘बोलने से ही मनुष्य के रूप का साक्षात्कार होता है। यह किसने कहा?
(A) एडीसन
(B) बेन जानसन
(C) स्पेंसर
(D) मिल्टन
उत्तर:
(B) बेन जानसन

प्रश्न 39.
‘असल बातचीत सिर्फ दो व्यक्तियों में ही हो सकती है।’ यह किसका मत है?
(A) एडीसन
(B) बेन जानसन
(C) मिल्टन
(D) स्पेंसर
उत्तर:
(A) एडीसन

प्रश्न 40.
‘असल बातचीत सिर्फ दो व्यक्तियों में ही हो सकती है।’ यह किसका मत है?
(A) एडीसन
(B) बेन जानसन
(C) मिल्टन
(D) स्पेंसर
उत्तर:
(A) एडीसन

प्रश्न 41.
एडीसन के अनुसार असल बातचीत कितने लोगों के बीच हो सकती
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
उत्तर:
(A) दो

प्रश्न 42.
बातचीत से मन किस प्रकार का हो जाता है?
(A) क्रोधपूर्ण
(B) भारी और बोझिल
(A) दो
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(A) दो

प्रश्न 43.
किसके न होने से सृष्टि गूंगी प्रतीत होती है?
(A) श्रवणशक्ति
(B) वाशक्ति
(C) दिव्यशक्ति
(D) स्मरणशक्ति
उत्तर:
(B) वाशक्ति

प्रश्न 44.
‘आर्ट ऑफ कनवरसेशन’ कहाँ के लोगों में सर्वाधिक प्रचलित है?
(A) अफ्रीका के
(B) भारत के
(C) यूरोप के .
(D) कनाडा के
उत्तर:
(C) यूरोप के

प्रश्न 45.
बालकृष्ण किस काल के रचनाकार है?
(A) आदिकाल
(B) भक्तिकाल
(C) रीतिकाल
(D) आधुनिक काल
उत्तर:
(D) आधुनिक काल

Bihar Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 17 सोना

Bihar Board Class 7 Hindi Book Solutions Kislay Bhag 2 Chapter 17 सोना Text Book Questions and Answers and Summary.

BSEB Bihar Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 17 सोना

Bihar Board Class 7 Hindi सोना Text Book Questions and Answers

पाठ से –

सोना महादेवी वर्मा प्रश्न उत्तर Bihar Board Class 7 प्रश्न 1.
महादेवी वर्मा को अपना निश्चय क्यों बदलना पड़ा?
उत्तर:
सोना की दु:खद मृत्यु से आहत हो लेखिका महादेवी वर्मा ने हिरण नहीं पालने का निश्चय कर ली थी। लेकिन सुष्मिता वसु ने एक पत्र के माध्यम से लेखिका को एक हिरण स्वीकार करने के लिए विवश कर दी क्योंकि वह जानती थी महादेवी वर्मा ही इस हिरण को सुरक्षित रख सकती है। महादेवी वर्मा ने अपना निश्चय बदल दिया और हिरण को स्वीकार करने की आग्रह को मान लिया।

सोना पाठ के प्रश्न उत्तर Bihar Board Class 7 प्रश्न 2.
सोना के दिनभर के कार्यकलाप को अपनी भाषा में लिखिए।
उत्तर:
रात में लेखिका का साहचर्य के बाद प्रातः होते ही सोना घर से निकलकर बाहर आती। मैदान में खड़ी होकर चौकड़ी भरती। छात्रावास के बच्चों के साथ दौड़ती-खेलती थी। छात्रावास के हरेक रूम में जाकर भीतर की वस्तुओं को निहारती। बच्चों के हाथ से दिया हुआ खाद्य पदार्थों को खाती । वर्ग समय में वर्ग जाकर देखती। कुछ समय अन्य पशुओं के साथ ‘ बिताती । मैदान में घास खाती तथा दूध, चना प्रेम से खाती थी। कुछ समय अपने अन्य पशु जीवों के साहचर्य में बिताती।

Mahadevi Verma Sona Summary In Hindi प्रश्न 3.
सोना को छोटे बच्चे क्यों अच्छे लगते थे?
उत्तर:
छोटे बच्चे उनके साथ खेलते थे। दौड़ते थे। उससे प्यार करते थे। अतः सोना को छोटे बच्चे अच्छे लगते थे।

Sona Chapter Question Answer Bihar Board Class 7 प्रश्न 4.
भाव स्पष्ट कीजिए
(क) जब मृत्यु इतनी अपवित्र और असुंदर है तब उसे बाँटते घूमना क्यों अपवित्र और असुंदर कार्य नहीं है।
उत्तर:
जब मनुष्य मर जाता है तो पवित्र और सुन्दर शरीर अपवित्र और असुंदर हो जाता है। लोग मृत्यु प्राप्त व्यक्ति को छुना नहीं चाहता उसे असुंदर मानकर अपनी आसक्ति का परित्याग कर देते हैं। यानी मृत्यु से मनुष्य अपवित्र और असुन्दर हा जाता है। अर्थात् मृत्यु ही अपवित्र और असुंदर है। तब भी मनुष्य उसे बाँटता है। मनुष्य पशु-पक्षी के साथ-साथ मनुष्य की भी हत्या कर रहा है। क्या यह मृत्यु का बाँटना (हत्या करना) अपवित्र और असुंदर कार्य नहीं है। अर्थात् हत्या करना भी अपवित्र और असुन्दर कार्य ही है?

(ख) पशु, मनुष्य के निश्छल स्नेह से परिचित रहते हैं। उसकी ऊँची-नीची सामाजिक स्थितियों से नहीं।
उत्तर:
पशु, मनुष्य के निश्छल स्नेह से परिचित होता है जो मनुष्य उसके प्रति स्नेह प्रदान करता है उस मनुष्य के प्रति पशु भी अपना स्नेह प्रगट करते हैं। चाहे मनुष्य गरीब हो या अमीर, ऊँच जाति का हो या निम्न जाति का वह तो ‘केवल स्वामी के निश्छल स्नेह से परिचित होता है।

पाठ से आगे –

सोना कहानी का सारांश Bihar Board Class 7 प्रश्न 1.
सोना के सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर:
“सोना” महादेवी वर्मा जी के यहाँ पलने वाली हिरण थी जो हिरण-शावक के रूप में वर्मा जी के घर लाई गई थी।

सोना का रंग सुनहला था अत्यन्त कोमल मखमल जैसे मुलायम, उसकी रोएँ थे। लम्बा-पतला मुँख, सुडौल शरीर बड़ी-बड़ी सुन्दर शीशे जैसी चमकती पनयाई आँखें, ऐसी लगती है जैसे तुरन्त वह ढलकर गिर जाय । आँखों के चारों ओर काला कोर बना था मानो चारों ओर से काजल लगा हो तथा ‘ लम्बे-लम्बे कान के कारण वह अत्यन्त सुन्दर दिखती थी।

सोना महादेवी वर्मा सारांश Bihar Board Class 7 प्रश्न 2.
पशु-पक्षियों की सुरक्षा के लिए आप क्या-क्या उपाय करेंगे?
उत्तर:
पशु-पक्षियों की सुरक्षा के लिए समुचित वन संसाधन को सुरक्षित रखने का उपाय करेंगे। पशु-पक्षियों के शिकार पर रोक लगे, इस प्रकार के उपाय करेंगे। पालित पशु-पक्षी के खान-पान, रहन-सहन तथा उसको रोग के निदान के प्रति जागरूक रहेंये, इत्यादि।

Sona By Mahadevi Verma Summary In Hindi Bihar Board Class 7 प्रश्न 3.
क्या होता यदि –
(क) हिरन के तीन-चार दिन के बच्चे को लेखिका के पास न लाया जाता।
उत्तर:
हिरण के तीन-चार दिन के बच्चे को निष्ठुर मनुष्य ने उसकी माँ को मारकर हिरण शावक उठाकर ले आये थे। यदि वह वन में ही रह जाता तो माँ के अभाव में मर जाता अथवा यदि उसे अन्यत्र भी कुछ दिनों के लिए रखा जाता तो वह मर सकता था क्योंकि महादेवी वर्मा जी के यहाँ पशु-पक्षियों को बड़े ही स्नेह एवं यत्न से पाले जाते थे।

(ख) हेमंत-वसंत और फ्लोरा सोना से दोस्ती न करते।
उत्तर:
हेमंत, वसंत और फ्लोरा सोना से दोस्ती नहीं करते तो हेमंत वसंत और फ्लोरा की चर्चा इस कहानी में क्रूर-हिंसक जानवर के रूप में ही हो पाता । पशु दूसरे पशु पर विश्वास करते हैं। यह दृश्य भी इस कहानी में नहीं बन पाता । ..

(ग) लेखिका बद्रीनाथ की यात्रा पर न जाती।
उत्तर:
लेखिका बद्रीनाथ की यात्रा पर न जाती तो सोना की जान नहीं जाती। क्योंकि लेखिका के अभाव को पाकर वह गेट से बाहर निकलने लगी थी। जिसके कारण उसके रक्षकों ने उसकी सुरक्षा की दृष्टि से उसे रस्सी में बाँधकर रखता था। इसके बाद भी उसकी जान चली ही गई।

व्याकरण –

Sona Kahani Mahadevi Verma Bihar Board Class 7 प्रश्न 1.
व्यञ्जनों के प्रत्येक वर्ग के नासिक्य व्यञ्जन को अनुसार (‘) प्रकट करता है जबकि अनुनासिक (“) स्वर का गुण है.। पाठ में आये पाँच अनुनासिक और पाँच अनुस्वार शब्दों की सूची बनाइए –
उत्तर:
Sona Kahani Mahadevi Verma Bihar Board Class 7

Sona Mahadevi Verma Bihar Board Class 7 प्रश्न 2.
इन वाक्यों में रेखांकित शब्दों के कारक चिह्न की पहचान कीजिए।

(क) मैंने निश्चय किया कि अब हिरण नहीं पालूँगी।
उत्तर:
कर्ता (ने)।

(ख) जिसमें उसके लिए स्नेह छलकता था।
उत्तर:
सम्प्रदान (के लिए)।

(ग) गोधूली कूदकर मेरे कंधे पर आ बैठी।
उत्तर:
अधिकरण (पर)।

(घ) हिरण शेर से डरता है।
उत्तर:
आपादान (से)।

(ङ) अरे ! यह तो बहुत सुंदर है !
उत्तर:
सम्बोधन (अरे)।

(च) मेरी दृष्टि सोना को खोजने लगी।
उत्तर:
कर्म (को)।

Sona By Mahadevi Verma Question And Answers Bihar Board Class 7 प्रश्न 3.
कई बार दो शब्द मिलकर भी एक शब्द बनते हैं। जैसेछात्रा+ आवास-छात्रावास ।
उत्तर:
सूर्य + उदय = सूर्योदय ।
पूर्व + उत्तर = पूर्वोत्तर ।
विद्या + अर्थी = विद्यार्थी ।
धन + उपार्जन = धनोपार्जन ।
प्रति + एक = प्रत्येक इत्यादि ।

कुछ करने को –

Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution प्रश्न 1.
महादेवी वर्मा द्वारा रचित पुस्तक “मेरा परिवार” से उनके पालतू पशु-पक्षी के शब्द चित्र की जानकारी प्राप्त कीजिए।
उत्तर:
“मेरा परिवार” नामक पुस्तक महादेवी वर्मा जी के पशु-पक्षी पालन प्रेम को दर्शाने वाली पुस्तक है। जिसमें उन्होंने कुछ कुते, कुछ बिल्लियों के साथ साथ अन्य पशुओं एवं पक्षियों का नामोल्लेख किया है।
जैसे – कुना बिल्ली हिरण . फ्लोरा गोधूली सोना हेमंत वसंत

Sona Hirni Summary In Hindi Bihar Board Class 7 प्रश्न 2.
अधिक से अधिक लोग पशु-पक्षियों से प्रेम करें इस पर कोई छोटी-सी कविता या निबंध लिखिये।
उत्तर:
नौकर हो तो कुत्ता जैसा,
मालिक सोता, सेवक जगता।
रात भर पहरेदारी करता,
सरकारी चौकीदार ऐसा ।
शिष्य हो तो बन्दर जैसा,
मदारी के हरेक बात मानता ।
नकल कर के नाच दिखाता,
परिवार चलाता बेट ऐसा ।
बच्चा हो तो तोता जैसा
मालिक के वचन दुहराता
सबके मन को खूब भाता
प्यारी-प्यारी गुड़िया ऐसा ।

सोना Summary in Hindi

सारांश – लेखिका को पशु-पक्षियों से बड़ा लगाव है उनके यहाँ कुत्ते-बिल्ली, पक्षियाँ आदि आनन्दपूर्वक पलते थे। एक दिन लेखिका को सुष्मिता वसु ने एक पत्र के माध्यम से हिरण स्वीकार करने का आग्रह किया। उस आग्रह भरे पत्र को पढ़कर लेखिका को “सोना” नामक हिरणं का ख्याल आया था। जो कुछ वर्ष पूर्व हिरण-शावक के रूप में लेखिका के घर लाया गया था। उस समय सोना ठीक से दूध भी नहीं. पी सकती थी। उसे दूध-पानी पिला-पिलाकर बचा लिया गया। उसके सुनहले रंग के कारण उसका नाम “सोना” रखा गया। उसकी पानीदार. आँखें ऐसी लगती थी मानो छलक पड़ेंगी।

यू ता जगत के सारे मानवेत्तर प्राणी विशेषकर पशु-पक्षी अपने क्रियाकलापों से मानव का मनोरंजन करते हैं। लेकिन निष्ठुर मनुष्य अपने स्वार्थसिद्धि के लिए अथवा उनके मांस-चर्म के लोलुप लोग उनका शिकार निर्ममतापूर्वक कर उसके कौतुक लीला को समाप्त कर देते हैं। सोना भी किसी मनुष्य के निष्ठुर मनोरंजन प्रियता का शिकार हो वन प्रदेश से उस समय लाया गया था जब उसकी माँ ने उसे बचाने के लिए सीना से लगाये शिकारी से शिकार हो अपना प्राण त्याग दी थी।

इस प्रकार अनाथ हिरण शावक को मुमूर्ष अवस्था में देख लेखिका मानवेत्तर प्राणी प्रेम ने उस शावक को बचा लिया । लेखिका की ममतामयी हृदय में अपने मनोरंजक क्रियाकलापों से सोना स्थान पा लिया। सोना सबों के लिए प्रिय एवं मनोरंजक बन गया। सोना लेखिका के पलंग के पास सोती सुबह में उठकर ही बाहर निकलती थी। वह छात्रावास के मैदान में पहले चौकड़ी भरती पुनः छात्रावास के हरेक रूम में जाकर निरीक्षण करती। बच्चे कुछ-कुछ खिलाने के लिए उत्सुक रहते लेकिन उसे मात्र बिस्कुट प्रिय था। – लेखिका के भोजन के समय आकर लेखिका के शरीर में तब तक सटकर खड़ी रहती जब तक भोजन समाप्त नहीं हो जाता । कुछ चावल रोटी उसे भी मिलता था लेकिन कच्ची सब्जी उसको ज्यादा प्रिय था।

बच्चे की पुकार सुन उसके साथ अपनी क्रीड़ा प्रारम्भ कर देती।

लेखिका जब कभी मैदान में खड़ी होती थी तो उनके प्रति अपना प्रेम-प्रदर्शन करने के लिए लेखिका के सिर पर से छलांग इस प्रकार लगाती कि देखने वाले को चोट लगने का भ्रम हो जाय । लेकिन लेखिका को उसने कभी चोट नहीं पहुँचाई । जब लेखिका अपने कक्ष में आती तो सबसे पहले उनके पैरों में अपना शरीर रगड़ती थी। जब लेखिका बैठ जाती तो उनकी साड़ी चबाती फिर चोटी चबाने लगती । जब सोना को लेखिका डाँटती तो अपने स्नेहिल आँखों से उन्हें देखती जिससे लेखिका का क्रोध शांत हो जाता और मुँख में हँसी आ जाती थी।

एक वर्ष बीत गया। सोना शावक से हिरण का रूप ले लिया। ग्रीष्मावकाश में लेखिका बद्रीनाथ यात्रा पर जाती हैं। जबकि पशु-पक्षियों के देख-रेख, पालन-पोषण के लिए समुचित व्यवस्था थी लेकिन “सोना” यदा-कदा लेखिका की खोज में फाटक से बाहर होने लगी। सेवकों ने उसकी सुरक्षा के दृष्टिकोण से रस्सी में बाँधकर रखने लगे। लेकिन एक दिन रस्सी में बँधी सोना ने ऊँची छलांग लगा दी। अत्यधिक चोट लगने के कारण उसके प्राण पखेरू उड़ गये। बाद में उसे गंगा में प्रवाहित कर दिया गया।

इस प्रकार सोना का मार्मिक वृत्तांत लेखिका को बद्रीनाथ यात्रा से लौटने पर मालूम हुआ। जिसे सुनकर लेखिका हिरण नहीं पालने का प्रण कर ली थी। लेकिन फिर भी लेखिका को हिरण पालना पड़ रहा है।

Bihar Board 12th English 100 Marks Objective Answers Poem 1 Sweetest Love I do not Goe

Bihar Board 12th English Objective Questions and Answers 

Bihar Board 12th English 100 Marks Objective Answers Poem 1 Sweetest Love I do not Goe

Sweetest Love I Do Not Goe Objective Question Bihar Board 12th Question 1.
John Done was born in-
(A) 1562
(B) 1672
(C) 1572
(D) 1570
Answer:
(D) 1570

Sweetest Love I Do Not Goe Objective Question Answer Bihar Board 12th Question 2.
John died in-
(A) 1641
(B) 1631
(C) 1702
(D) 1615
Answer:
(B) 1631

Sweetest Love I Do Not Goe Objective Question Pdf Download Bihar Board 12th Question 3.
John Donne was the pioneer of new kind of lyrical and satirical verse called-
(A) Metaphorical
(B) Free verse
(C) New school verse
(D) Metaphysical
Answer:
(D) Metaphysical

Sweetest Love I Don’t Go Objective Bihar Board 12th Question 4.
The poet intends to go on a longer Journey than-
(A) Earth
(B) Moon
(C) Sun
(D)Athelete
Answer:
(C) Sun

Sweetest Love I Do Not Goe Ka Objective Question Bihar Board 12th Question 5.
Man’s power is-
(A) Strong
(B) Weak
(C) Unknown
(D) Very strong
Answer:
(B) Weak

Sweetest Love I Do Not Goe Objective Bihar Board 12th Question 6.
Whom the poet loves so intensely that he wants to come back soon-
(A) His son
(B) His daughter
(C) Beloved
(D) Earth
Answer:
(C) Beloved

Sweetest Love I Do Not Goe Question Answer Bihar Board 12th Question 7.
Who is the poet of ‘Sweetest Love, I Do Not Goe’-
(A) Joan of Arc
(B) John Donne
(C) John Keats
(D) T.S.Eliot
Answer:
(B) John Donne

Sweetest Love I Do Not Goe Ka Objective Bihar Board 12th Question 8.
Doune present himself in ‘Sweetest Love, I Do Not Goe’ in—
(A) the first person singular number
(B) the first person plural number
(C) the third person singular number
(D) None of these
Answer:
(A) the first person singular number

12th English Objective Questions And Answers Pdf 2021 Bihar Board Question 9.
‘Sweetest Love, ‘I Do Not Goe’ is—
(A) a didactic poem
(B) an allegorical poem
(C) a love poem
(D) None of these
Answer:
(C) a love poem

Sweetest Love I Don’t Go Bihar Board 12th Question 10.
Donne is well-known for his—
(A) songs and sonnets
(B) satires
(C) sermons
(D) All of these
Answer:
(D) All of these

Sweetest Love I Do Not Goe Bihar Board 12th Question 11.
ln the poem, ‘Sweetest Love, I Do Not Goe’ ‘dye’ stands for—
(A) to die
(B) to paint
(C) both (A) and (B)
(D) None of these
Answer:
(A) to die

Bihar Board 12th English Objective Question Bihar Board 12th Question 12.
‘Sweetest Love, I Do Not Goe’ may be compared with Shakespeare’s—
(A) ‘All the World’s Stage’
(B) ‘The Marriage of True Minds’
(C) ‘Blow Blow Thou Winter Wind’
(D) None of these
Answer:
(B) ‘The Marriage of True Minds’

12th English Objective Question Answer Bihar Board 12th Question 13.
Who has composed the poem, ‘Sweetest Love, I Do Not Goe’?
(A) John Donne
(B) Andrew Marvell
(C) George Herbert
(D) None of these
Answer:
(A) John Donne

12th English Objective Questions And Answers Pdf Bihar Board 12th Question 14.
John Donne was the pioneer of—
(A) Elizabethan poetry
(B) Metaphysical poetry
(C) Restoration poetry
(D) Neo-classical poetry
Answer:
(B) Metaphysical poetry

Class 12 English Objective Question Bihar Board 12th Question 15.
‘Sweetest Love, I Do Not Goe’ is—
(A) a sonnet
(B) an ode
(C) a lyric
(D) a ballad
Answer:
(C) a lyric

English Class 12 Objective Questions Bihar Board 12th Question 16.
‘Sweetest Love, I Do Not Goe’ has been addressed to—
(A) Donne’s sistet
(B) Donne’s mother
(C) Donne’s friend
(D) Donne’s wife
Answer:
(D) Donne’s wife

Question Answer Of Sweetest Love I Do Not Goe Bihar Board 12th Question 17.
The occasion of the poem, ‘Sweetest Love, I Do Not Goe’ is Donne’s—
(A) continental trip
(B) space tour
(C) voyage
(D) None of these
Answer:
(A) continental trip

Sweetest Love I Do Not Goe By John Donne Bihar Board 12th Question 18.
John Donne has written the poem—
(A) Song of Myself
(B) An Epitaph
(C) Sweetest Love I Do Not Goe
(D) The Soilder
Answer:
(C) Sweetest Love I Do Not Goe

Class 12th English Objective Question Bihar Board 12th Question 19.
The poet in Sweetest Love I Do Not Goe is his beloved.
(A) tired of
(B) angry with
(C) sad for
(D) happy for
Answer:
(C) sad for

Question 20.
John Donne is going to ……….. leaving his wife behind.
(A) France
(B) Germany
(C) Italy
(D) England
Answer:
(B) Germany

Question 21.
John Donne thinks that is certain.
(A) death
(B) work
(C) life
(D) None of these
Answer:
(A) death

Question 22.
John Donne wants to go away because he is not tired of his
(A) mother
(B) father
(C) beloved
(D) sister
Answer:
(C) beloved

Question 23.
The poet (John Donne) is better than the —
(A) moon
(B) sun
(C) earth
(D) sky
Answer:
(B) sun

Question 24.
John Donne feels that a ………….. is very hopeless.
(A) animal
(B) goat
(C) bird
(D) man
Answer:
(D) man

Question 25.
………… has been described as a metaphysical poet.
(A) John Keats
(B) T.S. Eliot
(C) John Donne
(D) Walt Whitman
Answer:
(B) T.S. Eliot

Question 26.
wants to gladly accept death.
(A) Walt Whitman
(B) John Keats
(C) John Donne
(D) T.S. Eliot
Answer:
(C) John Donne

Question 27.
John Donne had seen the sun setting night.
(A) today
(B) yesterday
(C) tomorrow
(D) None of these
Answer:
(B) yesterday

Question 28.
The poet of ‘Sweetest Love, I Do Not Goe’
(A) Walt Whitman
(B) John Donne
(C) John Keats
(D) T.S. Eliot
Answer:
(B) John Donne

Question 29.
Whom the poet loves so intensely that he wants to come back soon ?
(A) son
(B) daughter
(C) beloved
(D) mother
Answer:
(C) beloved

Question 30.
John Donne was born in
(A) 1527
(B) 1672
(C) 1572
(D) 1570
Answer:
(C) 1572

Question 31.
Man’s power is
(A) strong
(B) weak
(C) known
(D) strong
Answer:
(B) weak

Question 32.
John Donne was the pioneer of a new kind of lyrical and satirical verse called
(A) Metaphorical
(B) New School verse
(C) Free verse
(D) Metaphysical
Answer:
(D) Metaphysical

Question 33.
The poet intends to go on a longer journey than
(A) sun
(B) moon
(C) earth
(D) sea
Answer:
(A) sun

Question 34.
John Donne died in
(A) 1621
(B) 1631
(C) 1602
(D) 1615
Answer:
(B) 1631

Bihar Board Class 7 English Book Solutions Chapter 5 I had a Dove

BSEB Bihar Board Class 7 English Book Solutions prevailing here are designed by the academic subject expertise in accordance with the state board prescribed syllabus and books. Aspirants who require help in preparing the Class 7 English Book Solutions exercise questions can rely on the Bihar Board solutions pdf for Chapter 5 I had a Dove given in this article. Bihar Board Class 7 English Book Solutions Chapter 5 I had a Dove Questions and Answers are free to download and easy to access online or offline so that you can prepare well for the exams at any time.

BSEB Bihar Board Class 7 English Book Solutions Chapter 5 I had a Dove

Students who are excited for Bihar Board Solutions for Class 7 English can find detailed and stepwise solutions for all questions of Chapter 5 I had a Dove Questions and Answers from here. Simply tap on the links available over here for which you have to view/download the Bihar Board Class 7 Solutions for English.

Bihar Board Class 7 English I had a Dove Text Book Questions and Answers

A Warmer

I Had A Dove Poem Questions And Answers Bihar Board Question 1.
Discuss the following questions in small groups before you read the lesson.
Have you seen a bird in a cage ? What does it do when it is in the cage ? Would you like it if you were told to stay always at home and never go out ?
Answer:
Yes, I have seen a bird in a cage. When it is in a cage it looks very sad. It seems like struggling for its freedom. It tries to break the cage. If I were told to stay always at home and never go out I would become sick.

B. Let’s Comprehend.

B. 1. Think and Tell.

Answer these questions orally

I Had A Dove Poem In Hindi Bihar Board Question 1.
How did the dove die ?
Answer:
The dove died for grieving.

I Had A Dove Meaning In Hindi Bihar Board Question 2.
Why didn’t the bird live in the cage as happily as in the forest ?
Answer:
The bird had been caged and lost its freedom.

I Had A Dove Poem Summary In Hindi Bihar Board Question 3.
How can you say that the poet cared for the bird ?
Answer:
The poet often kissed it and gave white peas to eat. He loved and cared the bird much.

B. 2. Think and Write.

B. 2. 1. Write true or false in the space provided

I Had A Dove And The Sweet Dove Died Bihar Board Question 1.

  1. The dove was given green peas to eat.
  2. The dove lived in the forest tree.
  3. The dove was unhappy.

Answer:

  1.  False
  2. True
  3. True.

B. 2. 2. Tick (✓) the most appropriate answer to each of the following questions:

Bihar Board Class 7 English Book Solution Question 1.
Who had woven the thread in the poem ?
(a) a tailor
(b) a dove
(c) the person who had caged the bird.
Answer:
(c) the person who had caged the bird.

Bihar Board Class 7 English Book Question 2.
The person who had caged the dove felt that the dove had no reason to grieve because :
(a) the dove was being taken care of
(b) the dove was set free from her cage
(c) the dove liked to live in the cage
Answer:
(a) the dove was being taken care of

B. 2. 3. Answer the following questions

Bihar Board 7th Class English Book Solution Question 1.
What happens to the dove in the poem ?
Answer:
The dove die in the poem.

Bihar Board Class 7 English Question 2.
Pick out the line which shows that the poet took care of the dove.
Answer:
I kissed you oft and gave you white peas.

Bihar Board Class 7 English Solutions Question 3.
Did the poet know the cause of the dove’s grieving ?
Answer:
Yes, the poet knew the cause of the dove’s grieving. He knew that the bird lived happily in forest but it was sad in the cage.

Bihar Board Class 7 English Solution In Hindi Question 4.
The poet calls the dove with different names in the poem. One has been written for you. Can you iden-tify the other names ?
Answer:
(a) sweet dove
(b) sweat little feet
(c) sweet bird
(d) pretty thing

C. Word Study

C. 1. Making new words

Write the words that you can think about when you read the words given below (forest, green). One example
Bihar Board Class 7 English Book Pdf

C. 2. Rhyming words

The words ‘died’ and ‘tried’ rhyme with each other.

They are thus called rhyming words. Pick out other such pairs from the poem.

  1. grieving – weaving.
  2. feet – sweet.
  3. died – tied.
  4. Peas – trees

D. Grammar

D. 1. Adjectives

In this poem the poet has described the dove using the word ‘sweet’.

‘Sweet’ is called an adjective because it gives more in-formation about the noun’dove’, dove, sweet dove

Can you find how the following words have been described in the poem ?

  1. trees – green trees
  2. peas – white peas
  3. feet – little feet
  4. thread – silken thread.

Adjectives: green, white, little, silken.

Read this: There were tall trees and lovely flowers in the park.
‘Tali’ and ‘lovely’ are adjectives in the sentence given above.

Rewrite the following sentences by adding appropriate adjectives to the underlined noun. You can take help from the help box.

Bihar Board Class 7 English Solution Question 1.
Grandma bought a shawl
Answer:
Grandma bought a beautiful shawl.

Bihar Board Solution Class 7 English Question 2.
The frog has a tongue.
Answer:
The frog has a sticky tongue.

Class 7 Bihar Board English Solution Question 3.
My mother bought a frock for me from a market.
Answer:
My mother bought a long frock for me from a noisy market.

Bihar Board Class 7th English Solution Question 4.
She threw a ball that broke the glass of the window.
Answer:
She throw a green ball that broke the glass of the window.

Bihar Board Class 7 English Book Pdf Question 5.
The fairy had a wand.
Answer:
The fairy had a magic wand.

Question 6.
The man was walking with his stick.
Answer:
The man was walking with his old stick.

Question 7.
On the tree, there were two birds.
Answer:
On the trees, there were two little birds.

Bihar Board Class 7 English Book Solutions Chapter 5 I had a Dove 2

E. Let’s Talk

Question 1.
Discuss with your classmates:
Do you think animals should be caged ?
Answer:
Discuss yourself.

F. Composition

Question 1.
After discussion, write a paragraph on the topic given above in not more than 100 words.
Answer:
Animals should not be caged. The animals also have the right to live in nature, as free as we-live in our society. As we were born free, they are also born free. We dominate them, by caging them. Thus, we bar their freedom and crush their happiness. They can live freely only in their natural habitat. So, we should not cage the animals.

G. Translation

Translate the first stanza of the poem into Hindi.

Question 1.
I had a dove, and the sweet dove died; And I have thought it died of grieving; O, what it could grieve for ? It’s feet were tied With a silken thread of my own hand’s weaving.
Answer:
मेरे पास एक कबूतर था और वह प्यारा कबूतर मर गया और मैंने सोचा कि वह दुःख से मर गया; ओह, उसे दुःख किस बात का होगा? उसके पैर बंधे थे उन्हें मैंने ही अपने ही हाथों से रेशमी धागे से बुना था।

H. Activity

Question 1.
Look at the picture and write five sentences about it. Work in pairs.
(See the picture on page 43 of your text book.)
Answer:
This is a parrot. It is commonly found in our country. Its colour is green. It eats bread, gram (chana), green chilli and other eatables. It can immitate man’s voice very well. We enjoy listening its voice of immitating.

I had a Dove Summary in English

“I had a Dove” is a sweetly composed poem by the great poet John Keats. The poet had kept a dove in his cage.,He had tied its feet with a silken thread, woven by him. It died and the poet became very sad. He thought over the cause of the dove’s death. He thought that he had kept the dove so nicely then why did it die. The poet wants to say in this nice poem that we should not but the birds in the bars or in a cage but let their fly freely in the sky.

I had a Dove Summary in Hindi

‘आई हैंड अ डव’ महान् कवि जॉन कोट्स लिखित एक प्यारी-सी कविता है। जॉन कीट्स ने एक कबूतर पाला था। उसने उसे एक पिंजड़े में रखा हुआ था। उसके पैरों को कवि ने अपने हाथों से बने रेशमी धागे से बाँधा था। वह कबूतर मर गया और कवि गहरी शोक में डूब गया। उसने कबूतर की मौत के बारे में खूब सोचा कि वह उसकी कितनी देखभाल करता था तो भी वह क्यों मर गया? उसे किस बात का दुःख था ? प्रस्तुत कविता के माध्यम से कवि कहना चाहता है कि हमें पक्षियों को कैद न कर उन्हें खुले आकाश में उड़ने की स्वतंत्रता देनी चाहिए।

I had a Dove Glossary

Grieving (ग्रीविंग) = शोक करना । Weaving [वीविंग] = बुनना | Alone.[अलोन] = अकेला I ON [ऑफ्ट] = अक्सर | While peas [वाइट पीज] = सफेद मटर | Like [लाइक] = पसन्द करना | Always [ऑलवेज] = हमेशा । Died [डाइड] = मर गया I Cage [केज] = पिंजड़ा । Dove [डव] = कबूतर, पेडुकी । Sweet [स्वीट] = प्यारा । Thought [थॉट] = सोचा । Tied [टाइड] = बँधे हुए। Silken [सिल्केन) = रेशम का। Thread [थ्रेड) = धागा । Leave [लीव] = छोड़ना । Pretty thing [प्रिटी थिंग] = प्यारी चीज । Sweetly |स्वीटली] = प्यार से । Peas [पीज] = मटर । Thing [थिंग] = चीज।

We believe the provided Bihar Board Solutions for Class 7 English Guide Pdf Free Download will benefit you. In case, do you have any questions regarding Bihar Class 7 English Book Solutions Chapter 5 I had a Dove Questions and Answers Pdf, leave a comment below and we will get back to you at the earliest.

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions गद्य Chapter 11 सूखी नदी का पुल

Bihar Board Class 9 Hindi Book Solutions Godhuli Bhag 1 गद्य खण्ड Chapter 11 सूखी नदी का पुल Text Book Questions and Answers, Summary, Notes.

BSEB Bihar Board Class 9 Hindi Solutions गद्य Chapter 11 सूखी नदी का पुल

Bihar Board Class 9 Hindi सूखी नदी का पुल Text Book Questions and Answers

Bihar Board Class 9 Hindi Book Solution प्रश्न 1.
स्टेशन के बाहर लगी जीप को देखकर लीलावती के मन को ठेस क्यों लगी?
उत्तर-
लीलावती को यह आशा थी कि मुझे लेने गाँव से बहुत लोग आये होंगे लेकिन गाँव के सभी लोगों की जगह केवल भैया, भतीजे, सुरेश, नरेश और एक अपरिचित को देखकर वह कर्त्तव्य विभूढ़ हो गई। अपनी आगवानी में इन सब को आया देख लीलावती को ऐसा लगा जैसे सूखी-प्यासी धरती पर बादल बरस गए हों। क्योंकि उसे उम्मीद थी कि उसकी आगवानी में वही गाँव की पुरानी टप्परवाली बैलगाड़ी या ओहारवाली बैलगाड़ी आई हो गी।

लेकिन बदलते समाज के बदले वातावरण से वह खिन्न थी, उसे इसी कारण ठेस लगी।

Bihar Board Solution Class 9 Hindi प्रश्न 2.
गाँव शहर से किस प्रकार भिन्न होता है? वर्णन करें।
उत्तर-
गाँव सिर्फ अपने माँ-बाप या भाई-भौजाई का घर नहीं होता, पूरा गाँव होता है। शहर में ये बातें नहीं है किसी को किसी से मतलब नहीं रहता है। यही गाँव और शहर में विभिन्नता है।

Bihar Board 9th Class Hindi Book Solution प्रश्न 3.
‘बुच्ची दाय’ सुनने में लीलावती को आनंदातिरेक की अनुभूति क्यों होती है?
उत्तर-
पिस्तौल जेब में रखते हुए नरेश को जब बुच्चीदाय ने टोका तो नरेश ने बड़े सहज ढंग से इसमें अजरज की क्या बात है; बुच्चीदाय; कहकर टाल देता है। इस । ‘बुच्ची दाय’ के उच्चारण में जो प्रेम, आहाद की भावना है उससे लीलावती को आनंदा तिरेक की अनुभूति होती है।

गोधूलि भाग 1 Class 9 Solution Bihar Board प्रश्न 4.
बुच्ची दाय को सबसे ज्यादा किसकी याद आती है और क्यों?
उत्तर-
बुच्ची दाय को सबसे ज्यादा याद आ रही है, सहेलिया माय। क्योंकि माँ कहती थी कि सहेलिया माय खबासिन नहीं, तुम्हारी दूसरी माँ है। इसी ने तुमको अपना दूध पिलाकर पाला-पोसा।।

Class 9 Hindi Chapter 11 Question Answer Bihar Board प्रश्न 5.
गाँव में लीलावती फोन, फ्रिज, टीवी, वीसीडी की जगह क्या देखना चाहती है?
उत्तर-
लीलावती को आधुनिक विलासिता की सारी चीजें मुंबई में है। वह तो नैहर की पहले वाली असुविधाओं के लिए तरस रही है। सखी-सहेलियाँ, नदी-पोखर, खेत-खलिहान, टोले-पगडंडियाँ, नाथ बाबा का थान्ह, राजा सल्हेश का गहबर, बुढ़िया बाड़ी बरहम बाबा का मंदिर यही सब देखने को लीलावती की इच्छा है।

Class 9 Hindi Book Bihar Board प्रश्न 6.
प्रस्तुत कहानी में प्रयुक्त उन तथ्यों को एकत्र करें, जिससे ग्रामीण जीवन का चित्र उभरता है।
उत्तर-
कहानी में प्रयुक्त टप्परवाली बैलगाड़ी या ओहार वाली बैलगाड़ी, नदी-पोखर, खेत, खलिहान, पगडंडी, नाथ बाबा का थान्ह, काठ का पुल, बरहम बाबा का मंदिर आदि का इतना सुंदर वर्णन है कि ग्रामीण जीवन का चित्र उभरता नजर आता है।

गोधूलि भाग 1 Class 9 Bihar Board प्रश्न 7.
बुच्ची दाय जब सहेलिया माय से मिलने पहुंची तो सबको अचरज क्यों हुआ? वहाँ के दृश्य का वर्णन करें।
उत्तर-
सारे अवरोधों का पारकर जब बुच्ची दाय शादी के अवसर पर सहेलिया माय के आंगन में पहुँची तो सबको घोर आश्चर्य हुआ क्योंकि वातावरण तो गोली-पिस्तौल और मामला-मुकदमा तक का हो चुका था। लेकिन बुच्ची दाय के पहुँचते ही सारा खबासटोली स्तब्ध रह गया। सहेलिया मायके सूखे स्तनों में जैसे दूध – उतर आया। लीलावती सहेलिया माय के सीने में अपना चेहरा छिपाए देर तक सुबक-सुबक कर रोती रही। बाढ़ के पानी-सी यह खबर पूरे सोलकन टोले में फैल गई। समूचे टोले के लोग लीलावती को देखने उमड़ पड़े। जिंदगी की ऐसी सार्थकता लीलावती को कभी महसूस नहीं हुई थी। भीतर जैसे आह्वाद का सागर उमड़ रहा था।

पुल बनी थी माँ का आशय In Hindi Bihar Board प्रश्न 8.
लीलावती खासटोली और बबुआन टोली को तबाह होने से किस प्रकार बचा लेती है?
उत्तर-
विनाशकारी वातावरण में लीलावती ने सोलकन टोली में शादी के अवसर पर पहुंचकर जिस तरह सामाजिक माहौल में परिवर्तन लाया वह प्रशंसनीय ही नहीं अनुकरणीय भी है। उसके व्यवहार से सोनेलाल के बेटे कलेसर ने लीलावती के पैर छूकर कसम खाई की आज के बाद ये हाथ नहीं उठेंगे। भूल-चूक माफ कर दे। इस तरह सामाजिक सौहार्द्र बनाकर लीलावती ने समाज को तबाह होने से बचा लिया।

Class 9 Hindi Chapter 11 Bihar Board प्रश्न 9.
लीलावती अपनी पांच एकड़ जमीन भैया कोन देकर सहेलिया माय के नाम करने का फैसला क्यों करती है?
उत्तर-
लीलावती के विवाह के समय उसके पिता ने पाँच एकड़ जमीन दान में दी थी। वही जमीन गाँव की विरादरी के बीच बैकवार्ड-फारवार्ड की लड़ाई का विषय बन गया था। गाँव में अमन-चैन रहे, शांत वातावरण रहें, सब मिलजुल कर रहें इसी उद्देश्य को लेकर लीलावती ने अपने भाई-भतीजों से वचन लेकर वह पाँच एकड़ जमीन सहेलिया माय के नाम करती है, यह कहकर की दूध का मोल कौन दे सकता है? झगड़ा हमेशा-हमेशा के लिए खत्म करना ही उद्देश्य है।

Class 9 Bihar Board Hindi Solution प्रश्न 10.
गाँव में दंगा भड़कने का मुख्य कारण क्या है?
उत्तर-
शहर के लोग मौज-मस्ती की जिन्दगी बिताते हैं वहीं गाँव में गरीबी, बेराजगारी की भयानकता है, लोग पारिवारिक बोझ से तंग रहते हैं। उस पर सरकारी नीति का अखाड़ा आरक्षण दंगा भड़काने में सहायक होता है।

व्याख्याएँ

बिहार बोर्ड हिंदी बुक Class 9 Bihar Board प्रश्न 11.
(क) “तुम्हारी जो पांच एकड़ जमीन है, वह तो समझो गिद्धों के लिए मांस का लोथड़ा बनी हुई है।”
उत्तर-
प्रस्तुत पंक्तियाँ रामधारी सिंह दिवाकर द्वारा लिखित ‘सूखी नदी का पुल’ शीर्षक पाठ से उद्धृत हैं।इसमें लेखक दिवाकर जी ने सामाजिक वैमनस्यता को बड़े ही सजीव ढंग से चित्रित किया है। इनका मानना है कि सारी बुराईयों की जड़ सम्पत्ति है। इससे असंतोष बढ़ता है, वैमनस्यता आती है। लोग मार-काट करते हैं, आपसी भाईचारा समाप्त होता है।

इस प्रसंग में लीलावती के भाई द्वारा पिस्तौल रखने के सवाल पर उनके भाई का यह कथन-समय ही ऐसा आ गया है बुच्ची दाय। अपनी सुरक्षा के लिए यह सब अब रखना पड़ता है। गाँव अब पहले वाला गाँव नहीं रहा। जब से आरक्षण लागू हुआ है, बैकवार्ड-फारवार्ड की दुर्भावना बुरी तरह फैल गई है। गाँव में जातियों के अलग-अलग संगठन बन गए हैं, निजी सेनाएँ हो गई हैं। जमीन-जायदाद को बचा पाना मुश्किल हो गया है। तुम्हारी वाली पाँच एकड़ जमीन है, वह तो समझो गिद्धों के लिए मांस का लोथड़ा बनी हुई है, इसी संदर्भ को दर्शाता है।

(ख) “समय ही ऐसा आ गया है बुच्ची दाय! अपनी सुरक्षा के लिए यह सब अब रखना पड़ता है। गाँव अब पहले जैसा गाँव नहीं रहा।”
उत्तर-
प्रस्तुत पंक्तियों रामधारी सिंह दिवाकर द्वारा लिखित ‘सुखी नदी का पुल’ शीर्षक से उद्धृत हैं। इसमें लेखन ने लीलावती द्वारा उठाये गये प्रश्नों का बड़ा ही तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत किया है।

लेखक ने लीलावती के द्वारा अपने भाई के जेब में रखे पिस्तौल को देखकर बड़े आश्चर्य की बात बताई है। उसे दुखद आश्चर्य होता है कि पहले जहाँ मेरे भइया खादी का कुरता पहन कर सभ्य बने रहते थे। अब उस खादी के कुरते में पिस्तौल गया है। गाँव समाज देश कहाँ जा रहा है। इसी संदर्भ में भैया ने लीलावती को गाँव की बदहाली के लिए राजनीति दलों द्वारा वैकवार्ड-फौरवार्ड की कड़ी भर्त्सना करते हुए पिस्तौल रखने के कारणों से अवगत कराया है।

(ग) सूखी नदी का पुल! पिछली बार आई थी तब नदी में पानी था और सीमेंट की पुल की जगह काठ का पुल था-कठपुल्ला। नदी सूख गई है अब। रेत ही रेत। रेत की नदी।
उत्तर-
प्रस्तुत पंक्तियाँ रामधारी सिंह दिवाकर लिखित ‘सूखी नदी के पुल’ से उद्धृत हैं। इसमें लेखक ने गाँवों में आये बदलाव का बड़ा ही मार्मिक चित्रण किया है। लेखक ने उदाहरण देते हुए बताया है कि लीलावती तो पहले स्टेशन पर बैलगाड़ी के बदले जीप देखकर हक्का-बक्का हो गई। फिर जीप में बैठकर – लीलावती दोनों तरफ के भूले-बिसरे टोलों-मुहल्लों को पीछे की ओर भागते हुए रूप में देखती रही। तभी नदी पर सीमेंट का पुल आ गया जो उसके समय में काठ का – पुल था। बड़े आश्चर्य में लीलावती ने अपने उदास मन को इस बदलाव से अवगत कराती है कि मैं जब पिछली बार आई थी तो नदी में पानी था और सीमेंट की जगह काठ का पुल था-कठपुल्ला। अब नदी सूखी हुई है और सीमेंट के पुल बने हुए हैं। सारी चीजें बदल गयीं हैं।

(घ) “जीप जब दरवाजे से आगे बढ़ी तब लीलावती को ऐसा महसूस हुआ जैसे दूध की कोई उमगी हुई उजली नदी है और उस नदी में वह ऊब-डूब रही है।”
उत्तर-
प्रस्तुत पंक्तियाँ रामधारी सिंह दिवाकर द्वारा लिखित ‘सूखी नदी का पुल’ शीर्षक से उद्धृत है। इसमें लेखक ने बड़े ही कुशल तरीके से बिगड़े समाज के ताने-बाने को लीलावती के माध्यम से सहज, समरूप, शांतमय बातावरण बनाने में सफलता पाई है।

लेखक ने लीलावती के द्वारा भैया को पाँच एकड़ जमीन जो लीलावती को दान में मिली थी सहेलिया के माय के नाम कर देने की शपथ लेकर मजबूर कर देती है तो सारा वातावरण शांत हो जाता है। झगड़ा-फसाद तमाम मुद्दे सदा के लिए अवसान में चले जाते हैं उस वक्त लीलावती के भैया और भतीजे का हृदय परिवर्तन हो जाता है और फारबिस गंज रजिस्ट्री के लिए जाते समय जीप में ड्राइवर की सीट पर नरेश और लीलावती के भैया के खादी के कुर्ते की जेब में पिस्तौल की जगह जमीन के कागजात का पुलिंदा था। उस समय लीलावती को वही उपर्युक्त कथन – महसूस हो रहा था कि जैसे दूध की कोई उमगी हुई उजली नदी है और उस पर नदी में वह ऊब-डूब नहा रही है।

(ङ) “सिर्फ अपना, अपने माँ-बाप या भाई-भौजाई का घर नहीं होता, पूरा गाँव होता है। यह शहर तो है नहीं। यहाँ तो पूरा गाँव रिश्तों-नातों में बंधा होता है।”
उत्तर-
प्रस्तुत पंक्तियाँ रामधारी सिंह दिवाकर द्वारा लिखित ‘सूखी नदी के पुल’ से उद्धृत है। इसमें लेखक ने एक मायके गई बेटी के नैहर की वापसी पर हर्षोल्लास और अपनत्व का ऐसा वर्णन प्रस्तुत किया है जो अवर्णनीय है। इसमें लेखक ने लीलावती की मनोदशा का बड़ा ही मार्मिक चित्र प्रस्तुत किया है। लीलावती तेरह-चौदह वर्ष के बाद अपने नैहर लौट रही है वातावरण बहुत बदल चुका है। लेकिन उसे पिछली सारी बातें याद आ रहो – सबरज्यादा याद आ रही है उसे सहेलिया की माँ जिसने उसे अपने स्तन पिसोकर पाला था। वह इस बदले वातावरण से विमुख होकर पूरे गाँव का नैहर मान रही है। इसी संदर्भ में उपर्युक्त तथ्य को लीलावती ने अपने भाई को समझाया है।

(च) “विवाह को उल्लास भरे वातावरण में आँसुओं की यह गंगा-यमुनी बाद! इस बाढ़ में किसका कितना कुछ डूबा, बहां-कौन जाने।”
उत्तर-
प्रस्तुत पंक्तियाँ श्री अमधारी सिंह दिवाकर द्वारा लिखित ‘सूखी नदी पर पुल’ शीर्षक से उद्धृत हैं। इसमें लेखक ने सामाजिक वातावरण के बिगड़ने के बाद जो शांति का वातावरण था। वह अब अजनबी बात हो जाती है। उम लेखक ने दशा का बड़ा ही भावनात्मक चित्र प्रस्तुत किया है।। , सामाजिक वातावरण के बिगड़े माहौल में कहीं लोग एक दूसरे के खून के प्यास हैं उस समय लीलावती का सहेलिया माय के पोद्री की शादी में चुपचाप सारी बाधाओं को पार करते हुए पहुँचना बड़े ही आश्चर्य की बात लगता है। सबसे आश्चर्य तो तब होता है जब लीलावती को कोई पहचान भी नहीं पाता है और किसी को इस बात का विश्वास भी नहीं होता है कि इस परिस्थिति में भी ऐसा हो सकता है। सोनेलाल, कलेसर, और सभी पुरुष एवं महिलाएँ लीलावती को अपलक देखती जा रही थी। लीलावती को लग रहा था कि उसके भीतर जैसे आहाद का सागर उमड़ रहा है।
इसी संदर्भ में सभी ने अपने वैर-भाव भुलाकर एक सुन्दर शांत वातावरण बनाने की कसमें खाई सारी हानि-लाभ को भुलाकर।

Bihar Board Class 9 Hindi Solution प्रश्न 12.
शीर्षक की सार्थकता पर विचार करते हुए कहानी का केंद्रीय भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
यों तो दिवाकर की कहानियाँ आजादी के बाद भीतर से बदलते और टूटते हुए गाँव की पीड़ा की ऐसी कहानियाँ हैं जो गाँव पर लिखी जानेवाली कहानियों से थोड़ी भिन्न हैं। पिछली दशाब्दियों में गाँव का जो नौकरी-पेशा वर्ग शहरों का अधिवासी हो गया है, उस वर्ग के संस्कार की जड़ें गाँव में फैली हैं, लेकिन शाखाएँ और फूल-पत्ते शहरी आसमान में लहलहाते हैं। इस वर्ग का अंतर्विरोध गाँव के जीवन का वह अंतर्विरोध है जो शहरी संसर्ग से उत्पन्न हुआ है। इस रूप में दोनों पक्षों का व्यक्ति और समाज जिस जगह टूटा है लेखक की कहानियाँ उसी जगह से आकार ग्रहण करती हैं। इसलिए इस कहानी का सटीक नाम ‘सूखी नदी का पुल’ है और इसकी सार्थकता तथा केंद्रीय भाव ग्रामीण परिवेश में आई गिरावट की ओर इंगित कर इसे सुधारने का अवसर भी प्रदान करता है।

नीचे लिखे गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें।

1. समय ही ऐसा आ गया है बुच्चीदाय! अपनी सुरक्षा के लिए अब यह सब रखना पड़ता है। गाँव अब पहले वाला गाँव नहीं रहा। जब से आरक्षण लागू हुआ है, बैकवर्ड-फॉरवर्ड की दुर्भावना बुरी तरह फैल गई है। गाँव में जातियों के अलग-अलग संगठन हो गए हैं, निजी सेनाएँ हो गई हैं। जमीन-जायदाद को बचा पाना मुश्किल हो गया है। तुम्हारी वाली जो पाँच एकड़ जमीन है वह तो समझो गिद्धों के लिए मांस का लोथड़ा बनी हुई है। भैया बोल ही रहे थे कि बीच में नरेश ने कहा, ‘हमलोगों की भी अपनी सेना है बुआ!’

भैया कहने लगे, “अच्छा हुआ तुम आ गई बुच्चीदाय! अब अपनी जमीन का ‘नौ-छौ’ कुछ करके ही जाना।” चलती जीप की घरघराहट में सामने बैठे भैया बोलते जा रहे थे।

(क) पाठ और लेखक के नाम लिखें।
(ख) गाँव में अब कैसा समय आ गया है? क्यों?
(ग) गाँव में फॉरवर्ड के लिए अब क्या मुश्किल हो गया है, और क्यों ?
(घ) कौन-सी चीज गिद्धों के लिए मांस का लोथड़ा बनी हुई है? क्यों और कैसे?
(ङ) आज आपके गाँव की कैसी हालत है?
उत्तर-
(क) पाठ-सूखी नदी का पुल, लेखक-रामधारी सिंह दिवाकर

(ख) गाँव में अब समय बदला हुआ है। आज का गाँव पहले वाला गाँव नहीं रहा है। अब गाँव में लोग फॉरवर्ड और बैकवर्ड दो जाति के ग्रुपों में बँट गए हैं। गाँव में जाति के आधार पर कई संगठन बन गए हैं जिनमें अपनी-अपनी सेनाएँ संगठित कर ली गई हैं। अगड़ी जाति के भूस्वामियों के लिए अब अपनी जमीन बचाकर रखना मुश्किल हो गया है। अपनी सुरक्षा के लिए लोगों को अब पिस्तौल रखना आवश्यक हो गया है। ऐसी विषम स्थिति और माहौल के कारण के मूल में आरक्षण का लागू होना है।

(ग) आरक्षण लागू हो जाने के कारण गाँव के लोग अब फॉरवर्ड तथा बैकवर्ड-इन दो जाति-ग्रूपों में बँट गए हैं। इनके बीच बड़ा कटुतापूर्ण संबंध कायम हो गया है। वहाँ विभिन्न जाति ग्रुपों में बँटे लोगों ने अपनी-अपनी जातियों में जाति-संगठन बना लिए हैं। इस कटुतापूर्ण अशांत स्थिति के कारण भूस्वामियों के लिए अपनी जायदाद-जमीन को बचा पाना बड़ा कठिन काम हो गया है।

(घ) लीलावती के पिता ने उसकी शादी में उसे पाँच एकड़ जमीन दान के रूप में दी थी। शादी के बाद वह ससुराल में रह रही थी। इधर गाँव में उस जमीन की देखभाल उसके भाई-भतीजे करते थे सोलकन टोला के भूमिहीन परिवार के लोगों खासकर सहेलिया माय के बेटे कलेसरा की गिद्ध-दृष्टि उसपर पड़ी हुई थी और जमीन का वह टुकड़ा भूमिहीन गिद्धों के लिए इस रूप में मांस का लोथड़ा बना हुआ था।

(ङ) आज हमारे गाँव की भी ठीक यही हालत है। हमारे गाँव के लोग भी विभिन्न जाति-ग्रुपों में बँटे हुए हैं और अपनी-अपनी जाति के आधार पर संगठन बनाकर और जाति-सेना का गठन कर जमीन-जायदाद तथा घर-मकान हथियाने के लिए लूट-पाट कर रहे हैं। इस घृणित माहौल में वहाँ कई हत्याएँ भी हुई हैं और समूचे गाँव का वातावरण बिलकुल अशांत हो गया है।

2. तेरह-चौदह वर्षों बाद लीलावती नैहर लौट रही है। पिछले बार माँ के श्राद्ध-कर्म पर आई थी। सब कुछ याद आ रहा है लीलावती को! याद आ रहा है गाँव का नैहर सिर्फ अपने माँ-बाप या भाई-भौजाई का घर नहीं होता, पूरा गाँव होता है। यह शहर तो नहीं है। यहाँ तो पूरा गाँव रिश्ते-नातों से बँधा रहता है और गाँव के वही रिश्ते-नाते इस वक्त बड़ी शिद्दत से याद आ रहे हैं लीलावती को। सबसे ज्यादा याद आ रही है सहेलिया माय! मुंबई में जब-जब नैहर की याद आई, खवासटोली की वह सहेलिया माय सबसे ज्यादा याद आई। माँ कहती थी-सहेलिया माय खवासिन नहीं, तुम्हारी दूसरी माँ है! इसी ने तुमको अपना दूध पिलाकर पाला-पोसा। माँ कहती थी-जब तुम जन्मी थी, अपना दूध नहीं उतरा था। डागडर-वैद्य, ओझा-गुनी सब हार गए। गाय, बकरी, भेड़ी किसी का दूध तुमको नहीं पचता था। एकदम मरने-मरने को हो गई थी तुम। तब सहेलिया माय सामने आई। नई-नई लरकोरी बनी थी। गोद में बेटा था कलेसर। उसी ने अपना दूध पिला-पिलाकर तुमको जिंदा रखा।
(क) पाठ और लेखक के नाम लिखें।
(ख) लीलावती को गाँव आने पर सामान्य रूप से क्या याद आ रही
(ग) लीलावती को गाँव आने पर विशेष रूप से किसकी याद आ रही है और क्यों?
(घ) लीलावती की माँ ने लीलावती से सहेलिया माय के बारे में क्या बताया था?
(ङ) इस गद्यांश का आशय लिखिए।
उत्तर-
(क) पाठ-सूखी नदी का पुल, लेखक-रामधारी सिंह दिवाकर

(ख) गाँव आने पर लीलावती को सामान्य रूप से यह याद आ रहा है कि गाँव के नैहर में पहले सिर्फ माँ-बाप, भाई-भौजाई का परिवार ही शामिल नहीं था, बल्कि उसमें समूचा गाँव समाया हुआ था। अब तो पूरा गाँव रिश्तों, जातियों और नातों में बँट गया है। लीलावती को अभी सामान्य रूप से वही पुराना गाँव अपने पुराने स्वरूप में याद आ रहा है।

(ग) लीलावती को गाँव आने पर विशेष रूप से सहेलिया माय याद आ रही है। इसका कारण यह है कि लीलावती को माँ से यह पता चला था कि सहेलिया माय उसकी खवासिन (नौरी) नहीं, बल्कि उसकी दूसरी माँ है। इसी सहेलिया माय ने शैशवावस्था में लीलावती को अपने स्तन का दूध पिला-पिलाकर उसे जीवित रखा है!

(घ) लीलावती को उसकी माँ ने सहेलिया माय के बारे में बताया है कि सहेलिया माय उसकी दूसरी माँ है। तब जब वह जन्मी थी तो उसकी माँ की छाती में दूध नहीं उतरता था। डॉक्टर-वैद्य की ढेर सारी दवाएँ भी दूध नहीं उतार सकीं। उस समय शिशु लीलावती को गाय, बकरी, भेंड़ी किसी का दूध नहीं पचता था। उस समय सहेलिया माय नई-नई लरकोरी बनी थी और उसकी छाती में दूध भरा हुआ था। उस परिस्थिति में इसी सहेलिया माय ने उसे अपने स्तन का दूध पिला-पिलाकर उस संकट की घड़ी में उसे जीवित रखा।

(ङ) इस गद्यांश में लेखक ने यह बताया है कि पहले के गाँव के लोग आज की तरह जातिगत खेमे में बँटे हुए नहीं थे। वहाँ कहीं जातिगत कटुता नहीं थी। सब जगह सामाजिक सौहार्द का वातावरण था। उस समय गाँव में सहेलिया माय ऐसी स्त्री थी जो दूसरी अगड़ी जाति के बच्चे को जरूरत पड़ने पर अपने स्तन का दूध भी पिलाकर उसे जीवित रखती थी।

3. दिन के तीसरे पहर घर के पिछवाड़े कमलपोखर की तरफ निकल गई लीलावती। एकदम सुनसान था कमलपोखर। ढेर सारी कँटीली झाड़ियाँ उग आई थीं। बगल के किसी पेड़ से पंडुकी पक्षी की आवाज आ रही थी-तू-तूरूम! तू-तूरूम!-तू कहाँ! तू कहाँ! पोखर के ऊँचे मोहार पर खड़ी लीलावती हसरत भरी आँखों से पश्चिम की तरफ देखने लगी-खवासटोली की तरफ। शहनाई और खुरदुक बाजै की मीठी-मीठी ध्वनि सुनाई पड़ रही थी। पुराने नक्शे की स्मृति को उतारते हुए लीलावती सोचने लगी-खवासटोली का पहला घर सहेलिया माय का है। वहीं से शहनाई की आवाज आ रही है। शायद। लगता है सादी-बियाह है खवासटोली में। शहनाई पर यह पुरानी धुन कौन बजा रहा है! “पिया मोर बालक हम तरुनी हे।” शायद रथ्यू काका होंगे।
(क) पाठ और लेखक के नाम लिखें।
(ख) तीसरे पहर घर के पिछवाड़े कमलपोखर की तरफ वहाँ कैसा प्राकृतिक परिवेश था? उसे अपने शब्दों में वर्णन करें।
(ग) लीलावती खड़ी होकर क्या देख रही थी और क्या सुन रही थी?
(घ) पुराने नक्शे की स्मृति को उतारते हुए लीलावती क्या सोचने लगी?
(ङ) ‘पिया मोर बालक हम तरुनी हे’-यह गीत किसका लिखा गीत है? गीत की इस पंक्ति का अर्थ लिखें।
उत्तर-
(क) पाठ-सूखी नदी का पुल, लेखक-रामधारी सिंह दिवाकर

(ख) तीसरे पहर घर के पिछवाड़े कमलपोखर की तरफ का प्राकृतिक परिवेश का यह रूप था। वहाँ एकदम सन्नाटा पसरा हुआ था। वहाँ जमीन पर ढेर सारी जंगली झाड़ियाँ उगी हुई थी। वहीं बगल के पेड़ पर बैठ पंडुकी की ‘तू-तूरूम! तू-तुरूम’ की आवाज आ रही थी।

(ग) लीलावती वहीं पोखर के ऊँचे मोहार पर खड़ी पश्चिम की ओर स्थित खवासटोली की तरफ देख रही थी और उस मोहल्ले से आ रही शहनाई और खुरदुक की मधुर मांगलिक आवाज सुन रही थी। यह आवाज सहेलिया माय के घर से आ रही थी जहाँ आज उसकी पोती की शादी होने वाली थी।

(घ) पुराने नक्शे की याद को उतारते हुए लीलावती यह सोचने लगी कि खवास टोली में सबसे पहला घर सहेलिया माय का है। शहनाई और खुरदुक की मंगल ध्वनि यह बताती है कि खवासटोली में आज किसी के यहाँ शादी है। वहाँ शहनाई की पुरानी धुन पर कौन व्यक्ति यह गीत बजा रहा है ‘पिया मोर बालक हम तरुनी हे? शायद रघू काका ही इसे बजा रहे हैं।

(ङ) यह गीत विद्यापति लिखित एक सुचर्चित गीत है। इस गीत में युवती गोपी के दिल में बालक श्रीकृष्ण के प्रति उमगे पवित्र मधुर प्रेम का वर्णन है। गोपी यहाँ युवती है और श्रीकृष्ण अभी बाल रूप में हैं। उस युवती ने कान्हा को अपने प्रियतम के रूप में मान रखा है। इस प्रेम-संबंध से बँधी गोपी (आत्मास्वरूपा) अपने प्रियतम श्रीकृष्ण (परमात्मास्वरूप) के प्रति अमगे प्रेम का स्वरूप का विश्लेषण करती हुई कहती है कि वह तो तरुणी, अर्थात युवती है और उसका प्रियतम श्रीकृष्णा तो अभी बालक ही है।

4. सुबह हो गई। वैशाख के महीने का सूरज बाँस भर ऊपर चढ़ आया। लीलावती भैया के घर लौटने के लिए तैयार थी। गाँव की अपनी बुच्चीदाय को विदा करने खवासटोली के लोग ही नहीं, पूरे सोलकाटोले के लोग, औरतें, बच्चे सब एकत्रित थे। इन सबसे घिरी लीलावती आम बमान के इस पार तक आ गई। पोखर के मोहार पर भैया, भौजी, बहू, भतीजे और बबुआनटोले के लोग खड़े थे और एकटक इसी तरफ देख रहे थे।
वायल की गाढ़ी लाल साड़ी पहने और भर माँग सिंदूर पोते लीलावती पोखर के मोहार पर आई। सारे लोग स्तब्ध लीलावती को देखते रहे। बंबई में सारी आधुनिक सुविधाओं के बीच रहनेवाली लीलावती इस वक्त पूरी देहातिन लग रही थी। चेहरे पर परम उपलब्धि की अपूर्व आभा! भैया, भाभी, भतीजे सब चुप। न कोई आरोप-प्रत्यारोप, न रोब, न उलाहना! नरेश भौंचक-सा बुआ का सिंदूरी चेहरा देखता रहा।

(क) पाठ और लेखक के नाम लिखें।
(ख) सोलकनटोले के लोग लीलावती के साथ क्यों और किस रूप में एकत्र थे?
(ग) लीलावती कब, कहाँ और किस रूप में देहातिन लग रही थी?
(घ) उस समय लीलावती के नैहर के लोग वहाँ उसे किस मनःस्थिति में देख रहे थे?
(ङ) ‘चेहरे पर परम उपलब्धि की अपूर्व आभा।’ भाव और अर्थ
स्पष्ट करें।
उत्तर-
(क) पाठ-सूखी-नदी का पुल, लेखक-रामधारी सिंह दिवाकर

(ख) रात्रि में लीलावती सोलकनटोली की सहेलिया माय के घर स्वयं गई थी और रातभर वहीं रहकर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुई थी। वहाँ के सभी लोग इस बात को जानते थे कि सहेलिया माय के बेटे और सोलकनटोले के सभी पिछड़ी जाति के लोगों से लीलावती के नैहर-परिवार के संबंध बहुत कटुतापूर्ण थे। इस पृष्ठभूमि में लीलावती के वहाँ जाकर रात भर वहाँ-रहने से सोलकनटोला के सभी लोग कृतज्ञ और हर्षित थे। अपने इसी हर्ष और कृतज्ञता की भावना को प्रकट करने में वे सभी लीलावती के साथ वहाँ एकत्र थे।

(ग) कल होकर सुबह में लीलावती सहेलिया माय के घर से निकलकर अपने नैहर के घर जाने के क्रम में पोखर के मोहार पर, गाढ़ी लाल साड़ी पहने और भर-माँग सिंदूर पोते पूरी देहातिन के रूप में पहुँची। बंबई में रहनेवाली वह स्त्री उस समय पूरी देहातिन लग रही थी।

(घ) उस समय लीलावती के नैहर-परिवार के लोग उसे स्तब्ध होकर इस नए रूप में देख रहे थे। उसके भैया-भाभी, दोनों भतीजे भी, आश्चर्यचकित रहकर चुपचाप खड़े थे। किसी के मुँह से आरोप-प्रत्यारोप, रोष, उलाहना के शब्द नहीं निकल रहे थे। भतीजा नरेश भौंचक रहकर लीलावती बुआ का सिंदूरी चेहरा देखता रहा।

(ङ) लीलावती सहेलिया माय के घर से सुबह निकली तो वह बहुत संतुष्ट और अतिशय प्रसन्न थी। उसके मन को उस समय से बड़ी शांति मिल रही थी। सहेलिया माय के घर जाकर उससे मिलकर उसे बहुत आत्मसंतोष हुआ। उसके चेहरे पर उस परम उपलब्धि से, अर्थात सहेलिया माय से मिलने की खुशी से परम उपलब्धि की अपूर्व आभा छाई और छितराई हुई थी।

5. भैया ने फिर दृढ आवाज में कहा, ‘हाँ बुच्चीदाय, तुम जो फैसला करोगी, हमें मंजूर होगा। आखिर जमीन तो तुम्हारी ठहरी! वह भी दान की जमीन!’ लीलावती भैया की आँखों में झाँकने लगी, मुझे आपलोगों ‘की दुआ से कोई कमी नहीं है भैया। इसलिए दान में मिली जमीन मैं दान में ही देना चाहती हूँ। आप वचन दे चुके हैं। मुकरिएगा नहीं। मैं यह जमीन सहेलिया माय को रजिस्ट्री करना चाहती हूँ। दूध का मोल कौन दे सकता है, फिर भी…। झगड़ा हमेशा-हमेशा के लिए खतम। है न सुरेश, नरेश, भौजी! है न। सब हतप्रभ! और लीलावती का चेहरा ऐसा दिख रहा था जैसे कोई बहुत बड़ी चीज मिल गई हो उसे। हँसती हुई भैया से बोली, “सहेलिया माय और कलेसर कल फारबिसगंज रजिस्ट्री ऑफिस में मिलेंगे। मैंने कह दिया है उनसे। मेरा मान रखिएगा भैया! पता नहीं फिर कब लौटकर आना हो नैहर! आपको और सुरेश-नरेश को भी साथ चलना होगा, सिनाखत (शिनाख्त) के लिए।
(क) पाठ और लेखक के नाम लिखें।
(ख) भैया की आवाज में दृढ़ता क्यों थी? उसने अपनी बहन को क्या विश्वास दिलाया?
(ग) दूध का मोल कौन दे सकता है, फिर भी प्रसंग के साथ इस कथन को स्पष्ट करें।
(घ) लीलावती को कौन-सी बड़ी चीज मिल गई थी? स्पष्ट करें।
(ङ) मेरा मान रखिएगा-यह किसका और कौन-सा मान है? प्रसंग के साथ स्पष्ट करें।
उत्तर-
(क) पाठ-सूखी नदी का पुल, लेखक-रामधारी सिंह दिवाकर

(ख) लीलावती के भैया की आवाज में दृढता थी, क्योंकि भैया विश्वास-भरी बात का कथन कह रहे थे। इस कथन के माध्यम से वे अपनी बहन लीलावती को यह विश्वास दिला रहे थे कि वे जो कह रहे हैं वे सही रूप से कह रहे हैं। वे अब किसी भी रूप में अपने कथन की सत्यता से नहीं मुकरेंगे और अपनी बहन के जमीन-संबंधी फैसले को हर हालत में ‘मानने के लिए बाध्य होंगे।

(ग) यह लीलावती का कथन है। उसने यह तय किया है कि वह अपने नाम की पाँच एकड़ जमीन सहेलिया माय के बेटे के नाम मुफ्त या दान के रूप में रजिस्ट्री कर देगी। वह जानती है कि अपनी शैशवास्था में वह सहेलिया माय के स्तन का दूध पीकर जीवित रह पाई थी। अतः, उसको पाँच एकड़ जमीन दान के रूप में देकर वह कुछ हद तक तो दूध का मोल चुकाने की दिशा में कुछ कर पाएगी। हालाँकि उसका यह विश्वास-भरा कथन है कि सहेलिया माय के दूध का मोल कौन और कैसे चुका सकता है?

(घ) लीलावती ने जब यह निश्चय किया कि वह अपने नाम की पैतृक पाँच एकड़ की जमीन सहेलिया माय के नाम से रजिस्ट्री कर उसे उसको दान के रूप में दे देगी तब इस निश्चय के बाद परिवार वालों की भी उसे इस कार्य के लिए पूरी सहमति मिल गई। उसे अब आत्मसंतोष के रूप में बहुत बड़ी चीज मिल गई थी। इसका कारण यह था कि शैशवास्था में सहेलिया माय ने उसे अपने स्तन का दूध पिलाकर उसे जीवित रखा था। यह सहेलिया माय का उसपर बहुत बड़ा ऋण था।

(ङ) यह कथन लीलावती के मान से संबद्ध कथन है जिसकी रक्षा के लिए वह अपने नैहर-परिवार के सदस्यों से निवेदन के रूप मे रख रही है। उसने कल रात्रि में सहेलिया माय के घर जाकर उसके चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिए थे। उसके भाई-भतीजों ने लीलावती को यह विश्वास दिलाया था कि वह पिता से दान में मिली पाँच एकड़ जमीन के संबंध में जो भी फैसला करेगी उस पर परिवार के सभी लोगों की सहमति होगी। लीलावती उनसे अपनी बात पर अडिग रहकर अपने मान की रक्षा के लिए निवेदन कर रही है।