Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण वाच्य

Bihar Board Class 9 Hindi Book Solutions Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण वाच्य Questions and Answers, Notes.

BSEB Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण वाच्य

Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण वाच्य Questions and Answers

क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाए कि वाक्य में क्रिया द्वारा किए गए। विधान का प्रधान विषय कर्ता है, कर्म है अथवा भाव है, उसे ‘वाच्य’ कहते हैं। वाच्य के भेद
वाच्य के तीन भेद हैं.
(1) कर्तृवाच्य, (2) कर्मवाच्य, (3) भाववाच्य।

Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण वाच्य

1. कर्तृवाच्य-वाक्य में जहाँ कर्ता प्रधान हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार हो, उसे ‘कर्तृवाच्य’ कहते हैं। जैसे
लड़का दौड़ता है। लड़के दौड़ते हैं।

इन वाक्यों में कर्ता के बारे में कुछ बताया गया है। अत: ये वाम्य कर्तृवाच्य के हैं। कर्तृवाच्य की क्रिया सकर्मक और अकर्मक दोनों हो सकती हैं। जैसे-
अशोक पत्र लिखता है। (सकर्मक कर्तृवाच्य)
अशोक हँसता है। (अकर्मक कर्तृवाच्य)

2. कर्मवाच्य-जिस वाक्य में क्रिया कर्ता के अनुसार न होकर कर्म के लिंग . और वचन के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। जैसे
हम से सुन्दर चित्र देखे गए। मोहन से गीत गाया नहीं जाता है।
कर्मवाच्य के वाक्यों में वाक्य का कर्ता कर्म ही होता है। वाक्य में या तो कर्त्ता का कथन होता ही नहीं,यदि होता भी है तो महत्व नहीं दिया जाता है।
कर्मवाच्य का प्रयोग अनेक रूपों में किया जाता है-

Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण वाच्य

1. जब क्रिया का कर्ता अज्ञात हो। जैसे-
काम किया गया होगा।
गाना गाया गया होगा।
2. जब कर्ता को प्रकट करने की कोई आवश्यकता न हो। जैसे
कवि-सम्मेलन में कविता पढ़ी जाएगी।
दीपावली की छुट्टी की जाएगी।
3. जब वाक्य की भाषा कानूनी हो। जैसे
ग्रीष्मावकाश घोषित किया जाएगा।
4. जब अधिकार या गर्व या दर्प प्रकट करना हो। जैसे
इस गम्भीर मामले की पूरी छानबीन की जाए।

3. भाववाच्य-जिस वाक्य में क्रिया न तो कर्ता के अनुसार हो और न कर्म के अनुसार, उसे ‘भाववाच्य’ कहते हैं। इसमें क्रिया सदा एकवचन, पुल्लिंग और अन्य पुरुष में रहती है। जैसे-
तुमसे आगे बढ़ा क्यों नहीं जाता ? मुझसे बैठा नहीं जाता।

कुछ अन्य उदाहरण-

(क) अब मुझसे चला नहीं जाता।
(ख) सीता से वन में चला नहीं जाता।
(ग) लड़कियों से खेला नहीं जाता।

Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण वाच्य

उपर्युक्त उदाहरणों से स्पष्ट होता है कि

  1. भाववाच्य में प्राय: अशक्तता प्रकट करने के लिए ही क्रिया प्रयुक्त होती है।
  2. क्रिया में एक से अधिक पद होते हैं।
  3. मुख्य क्रिया अकर्मक होती है। इस प्रकार का प्रयोग ‘भावे प्रयोग’ कहलाता है।

Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण वचन

Bihar Board Class 9 Hindi Book Solutions Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण वचन Questions and Answers, Notes.

BSEB Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण वचन

Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण वचन Questions and Answers

परिभाषा : संज्ञा के जिस कथन से यह मालूम होता है कि वह एक व्यक्ति या वस्तु के विषय में या एक से अधिक के विषय में कहता है, उसे वचन कहते हैं।
जैसे-
(क) घोड़ा हिनहिनाता है ।
(ख) घोड़े हिनहिनाते हैं।

पहले वाक्य से मालूम होता है कि ‘केवल’ एक घोड़ा है। दूसरे वाक्य से मालूम होता है कि घोड़े एक से अधिक हैं। . इसलिए संज्ञा के वचन दो प्रकार हैं–(i) एकवचन और (i) बहुवचन ।

Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण वचन

1. एकवचन : जो एक व्यक्ति या वस्तु के विषय में कहता है, उसे एकवचन कहते हैं।
2. बहुवचन : जो एक से अधिक अर्थात्, बहुत व्यक्तियों या वस्तुओं के विषय में कहता है, उसे बहुवचन कहते हैं । जैसे-
Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण वचन - 1
ईकारांत और ऊकारांत संज्ञाओं के बहुवचन रूप में दीर्घ मात्रा हस्व हो जाती है।
Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण वचन - 2

वचन द्वारा संज्ञाओं का रूपान्तर पुंलिंग संज्ञाएँ

1. अकारांत संज्ञा-बालक, घर, फल आदि ।
Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण वचन - 3

2. संस्कृत की आकारांत संज्ञा-भ्राता, पिता, राजा आदि ।
Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण वचन - 4

Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण वचन

3. हिन्दी में आकारांत संज्ञा-लड़का, घोड़ा, कपड़ा आदि ।
एक लड़का पढ़ता है ।चार लड़के पढ़ते हैं।
एक लड़के ने कहा। दो लड़कों ने कहा ।

स्त्रीलिंग संज्ञाएँ

1. अकारान्त संज्ञा-गाय, पुस्तक, बात, सड़क आदि ।
पुस्तक पढ़ी जाती है। – यहाँ पुस्तकें मिलती हैं ।

2. आकारान्त संज्ञा-माता, लता, बालिका आदि ।
एक माता आयी। – दो माताएँ आयीं ।
एक बालिक ने कहा। – दो बालिकाओं ने कहा ।

अभ्यास-प्रश्न

1. नीचे के रिक्त स्थानों में कोष्ठक में दिये गये शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर लिखो।
(क) दो ………………… आती हैं। (लड़की, लड़कियाँ)
(ख) बैलगाड़ी है। (आयी, आयी)
(ग) …………………. घोड़े तेज होते हैं। (काला, काले)
(घ) राम …………… दो भाई आये हैं। . (का, के)

2. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करें
(क) इस वर्ग में तीन लड़की है।
(ख) दो दासी तीसरे दासी से लड़ती हैं।
(ग) दो डाकू ने तीन धोड़ा लूटे।

Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण वचन

3. उद्देश्य शब्दों के वचन बदलकर वाक्य बनाओ
(क) एक घोड़ा दौड़ता है।
(ख) राम के पास किताब नहीं है ।
(ख) माता बच्चों को प्यार करती है।
(घ) एक काला कुत्ता दौड़ता है।
(ग) डाकुओं ने दो घोड़े लूट।
(च) दासियाँ सो रही हैं।

Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण लिंग

Bihar Board Class 9 Hindi Book Solutions Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण लिंग Questions and Answers, Notes.

BSEB Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण लिंग

Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण लिंग Questions and Answers

प्रश्न 1.
लिंग किसे कहते हैं ?
उत्तर-
उस चिह्न को लिंग कहते हैं जो पुरुष जाति और स्त्री जाति का भेद । प्रकट करता है, जैसे –
Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण लिंग - 1
(क) समूह में जितनी संज्ञाएँ हैं उनसे पुरुष जाति का बोध होता है, इसलिए उन्हें पुंलिंग कहते हैं।
(ख) समूह में जितनी संज्ञाएँ हैं उनसे स्त्री जाति का बोध होता है, इसलिए उन्हें स्त्रीलिंग कहते हैं।

Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण लिंग

प्रश्न 2.
सोदाहरण लिंग-भेद बताएँ।
उत्तर-
हिन्दी में केवल दो लिंग हैं-(1) पुलिंग और (2) स्त्रीलिंग।
(1) पुलिंग (Masculine)-पुरुषजाति की संज्ञाओं की पुलिंग कहते हैं; जैसे-राजा, धोबी, गदहा, पहाड़, नदी, बालक ।
(2) स्त्रीलिंग (Feminine)-स्त्री जाति की संज्ञाओं को स्त्रीलिंग कहते हैं; जैसे-रानी, धोबिन, गदही, पहाड़ी, नदी, बालिका ।

प्रश्न 3.
पुंलिंग से स्त्रीलिंग बनाने की रीति :
Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण लिंग - 2
Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण लिंग - 3
उत्तर-
(घ)

प्रश्न 4.
‘जेठ’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या है ?
(क) जेठिन
(ख) जेठराइन
(ग) जेठरानी
(घ) जेठानी’
उत्तर-
(ख) जेठराइन

Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण लिंग

प्रश्न 5.
‘कवि’ शब्द का स्त्रीलिंग शब्द क्या है ?
(क) कवियत्री
(ख) कवयित्री
(ग) कवियानी
(घ) कवायाइन
उत्तर-
(ग) कवियानी

प्रश्न 6.
‘नायक’ शब्द का स्त्रीलिंग शब्द क्या है ?
(क) नायका
(ख) नायीका
(ग) नायिका
(घ) नायिकी
उत्तर-
(क) नायका

प्रश्न 7.
‘चौधरी’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या है ?
(क) चौधरानी
(ख) चौधराइन
(ग) चौधरिन
(घ) चौधरीन
उत्तर-
(ख) चौधराइन

Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण लिंग

प्रश्न 8.
‘ठाकुर’ शब्द का स्त्रीलिंग में कैसा रूप होगा?
(क) ठकुराइन
(ख) ठाकुराइन
(ग) ठाकुरिन
(घ) ठाकुरीन
उत्तर-
(ग) ठाकुरिन

प्रश्न 9.
‘श्रीमान’ शब्द का स्त्रीलिंग में कैसा रूप होगा?
(क) श्रीमानी
(ख) श्रीमानां
(ग) श्रीमती
(घ) श्रीमति
उत्तर-
(घ) श्रीमति

प्रश्न 10.
‘देवर’ शब्द का स्त्रीलिंग क्या है?
(क) देवराइन्
(ख) देवरिन
(ग) देवरीन
(घ) रेवरानी
उत्तर-
(घ) रेवरानी

प्रश्न 11.
‘अभिनेता’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या है ? .
(क) अभिनेता
(ख) अभिनेत्री
(ग) अभिनेतृ
(घ) अभिनेताइन
उत्तर-
(ख) अभिनेत्री

Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण लिंग

प्रश्न 12.
‘सम्राट’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप लिखें।
उत्तर-
सम्राज्ञी।

प्रश्न 13.
गत बीस वर्षों के लिंग सम्बन्धी प्रश्नोत्तर-
उत्तर-
1. अग्नि-(पुं०) : अग्नि प्रज्वलित हो उठा।
2. अनाज-(पुं०) : आजकल अनाज महँगा है।
3. बुढ़ापा-(पुं०) : बुढ़ापा धीरे-धीरे आता है।
4. घी-(पुं०) : मक्खन से घी तैयार होता है।
5. चना-(पुं०) : चना पुष्टिकारक होता है।
6. गेहूँ-(पुं०) : गेहूँ खेत में पैदा होता है।
7. जी-(पुं०) : जी मचलता है।
8. मोती-(पुं०) : वहाँ मोती मिलता है।
9. सोना-(पुं०) : कर्नाटक में सोना मिलता है ।
10. गूं-(स्त्री०) : जूं रेंग रही है।
11. दाल-(स्त्री०) : दाल गल गयी है।
12. जेब-(स्त्री०) : उसकी जब फटी है।
13. चमक-(स्त्री०) : बिजली की चमक तेज है।
14. चाल-(स्त्री०) : उसकी चाल अच्छी है।
15. खटमल-(पुं०) : खटमल काटता है। ..
16. संसद-(स्त्री०) : ग्रीष्मकालीन संसद् फिर बैठ रही है।
17. शरबत-(पुं०) : शरबत काफी मीठा बना है।
18. बूंद-(स्त्री०) : अमृत की एक बूंद भी पर्याप्त है।
19. जहाज-(पुं०) : जहाज चला जा रहा था ।
20. चुनाव-(पुं०) : पाँचवाँ चुनाव होनेवाला है।
21. गीत-(पुं०) : उसका गीत पसन्द आया।
22. गन्ध-(स्त्री०) : गुलाब की गन्ध अच्छी है।
23. किताब-(स्त्री०) : उसकी किताब पुरानी है।
24. तकिया-(स्त्री०) : यह तकिया बड़ी अच्छी मुलायम है।
25. ताला-(पुं०) : उसकी जबान पर ताला लगा था।
26. दाँत-(पुं०) : उसके दाँत में दर्द है।
27. तोप-(स्त्री०) : किले को लक्ष्य कर तोप दागी गयी।
28. आत्मा-(स्त्री०) : उसकी आत्मा प्रसन्न थी।
29. कपूर-(पुं०) : कपूर हवा में उड़ गया।
30. कमीज-(स्त्री०), : उसकी कमीज फट गयी ।
31. कबूतर-(पुं०) : कबूतर छटपटा रहा है।
32. मशाल-(स्त्री०) : क्रान्ति में मशाल जलती रहेगी।
33. कलम-(स्त्री०) : मेरी कलम काली है।।
34. कमर-(स्त्री०) : उसकी कमर टूट गयी।
35. कमल-(पुं०) : तालाब में कमल खिला है।
36. केसर-(पुं०) : कश्मीर का केसर नामी है ।।
37. करुणा-(स्त्री०) : गरीबों को देखकर करुणा आ जाती है।
38. कोयल-(पुं०) : डालों पर कोयल कूक रही थी।
39. कुशल-(पुं०) : आपका कुशल तो है ?
40. कीमत-(स्त्री०) : इस कलम की कीमत क्या है ?
41. कोशिश-(स्त्री०) : सफलता पाने की कोशिश करनी चाहिए।
कायापलट-(स्त्री०) : देखते-देखते शहर की कायापलट हो गयी।
43. कीचड़-(पुं०) : रास्ते पर कीचड़ फैला है।
44. आह-(स्त्री०) : गरीबों की आह व्यर्थ नहीं जाती।
45. आँसू-(पुं०) : आँसू टपक पड़े।
46. आमद-(स्त्री०) : उनकी आमद से खुशी हुई।
47. अरहर-(स्त्री०) : बाजार में अरहर महँगी है।
48. खेत-(पुं०) : धान के खेत लहरा रहे हैं।
49. खीर-(स्त्री०) : खीर मीठी है।
50. खोज-(स्त्री०) : चोर की खोज जारी है।
51. ईख-(स्त्री०) : इस बार ईख अच्छी हुई।
ईंट-(स्त्री०) : नींव की ईंटों का बड़ा महत्व होता है।
53. उड़ान-(स्त्री०) : वायुयान ने उड़ान भरी।
54. घास-(स्त्री०) : घास हरी है।
55. चील-(स्त्री०) : आसमान में चील उड़ रही है।
56. चिराग-(पुं०) : चिराग जल रहा है।
57. चूल्हा-(पुं०) : उसने चूल्हा जलाया।
58. चीलर-(पुं०) : कपड़ों में चीलर पड़ गया है।
59. चोंच-(स्त्री०) : कौए की चोंच लम्बी है।
60. चुंगी-(स्त्री०) : हर विदेशी माल पर चुंगी लगती है।
61. माँग-(स्त्री०) : श्रमिकों की माँग पूरी नहीं होनी चहिए।
62. मुहर-(स्त्री०) : उसकी आँखों में सच्चाई की मुहर है।
63. दर्द-(पुं०) : इस गीत में कवि के दिल का दर्द उतर आया ।
64. देह-(स्त्री०) : बीमारी के कारण उसकी देह कमजोर है।
65. दीमक-(स्त्री०) : किताब में दीमक लग गयी।
66. चश्मा-(पुं०) : उसका चश्मा खो गया।
67. परदा-(पुं०) : आँखों पर पड़ा अज्ञान का परदा हट गया ।
68. पहिया-(पुं०) : गाड़ी का पहिया टूट गया।
69. पिंजड़ा-(पुं०) : तोते का पिंजड़ा खाली है।
70. पुकार-(स्त्री०) : न्याय की पुकार आज कोई नहीं सुनता ।
71. पुल-(पुं०) : पटना में गंगा नदी पर पुल बन रहा है।
72. प्रशंसा-(स्त्री०) : अच्छे लड़के की प्रशंसा सभी करते हैं।
73. खाट-(स्त्री०) : खाट टूट गयी ।
74. खड़ाऊँ-(स्त्री०) : मेरी खड़ाऊँ कहाँ है ?
75. खबर-(स्त्री०) : आज की नयी खबर क्या है ?
76. खरीद-(स्त्री०) : जरूरी सामानों की खरीद हो गयी।
77. ओस-((स्त्री०) : रात भर ओस गिरती रही ।
78. आँचल-(पुं०) : माँ ने आँचल पसारा ।
79. ऋतु-((स्त्री०) : सुहावनी ऋतु आ गयी ।
80. चाँदी-((स्त्री०) : चाँदी भी महँगी हो गयी।
81. वेतन-(पुं०) : कर्मचारियों का वेतन बढ़ना चाहिए।
82. हथेली-(स्त्री०) : उसकी हथेली में मेंहदी लगी है।
83. चुटकुला-(पुं०) : श्याम ने एक प्यारा चुटकुला सुनाया।
84. छत-((स्त्री०) : मकान की छत टूट गयी ।
85. झंझट-((स्त्री०) : झंझट बढ़ती ही जाती है।
86. झील-((स्त्री०) : झील सुन्दर लगती है।
87. टीस-((स्त्री०) : उसके कलेजे में टीस उठने लगी।
88. जीभ-((स्त्री०) : उसकी जीभ कट गयी।
89. जोश-(पुं०) : भारतीय जवानों के जोश का क्या कहना ।
90. जाँच-((स्त्री०) : इस मामले की जाँच हो रही है।
91. जोंक-((स्त्री०) : उस बच्चे के पेट से जोंक निकली ।
92. जलन-((स्त्री०) : इस ज्वाला में बड़ी जलन है।
93. जमघट-((स्त्री०), : लोगों की जमघट लगी हुई है ।
94. डाक-((स्त्री०) : आज की डाक में तीन चिट्ठियाँ आयीं।
95. ढेर-(पुं०) : यह अनाज का ढेर है।
96. ढोल-(पुं०) : दूर का ढोल सुहावन होता है।
97. होश-(पुं०) : तिजोरी टूटी देख सेठजी के हाश उड़ गये।
98. हाल-(पुं०) : अपना हाल तो कहें ! ठीक तो हैं ?
99. हीरा-(पुं०) : मुकुट में हीरा जड़ा था।
100. हार-(स्त्री०) : इस बार उसकी हार निश्चित है।
101. हाट-(०) : यहाँ हाट काफी जमकर लगता है।
102. हठ-(पुं०) : तुम्हारा हठ बेकार है।
103. हवा-(स्त्री०) : मन्द हवा बह रही है।
104. हाहाकार-(पुं०) : चारों ओर पानी के लिए हाहाकार मचा है।
105. हालत-(स्त्री०) : उनकी हालत गम्भीर है ।
106. हड़ताल-(स्त्री०) : महाविद्यालय में हड़ताल चल रही है।
107. तारा-(पुं०) : आसमान में तारे चमक रहे हैं।
108. तलवार-(स्त्री०) : राणा की तलवार अचूक वार करती थी।
109. तलाक-(पुं०) : उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।
110. थकान-(स्त्री०) : उनकी धकान दूर नहीं हुई थी।
111. दूकान-(स्त्री०) : एक नयी दूकान खुली है।
112. देर-(स्त्री०) : कथा-साहित्य को प्रेमचन्द की देन अमर रहेगी।
113. देर-(स्त्री०) : थोड़ी देर में वह आ रहा है ।
114. दूब-(स्त्री०) : हरी दूब बड़ी प्यारी लगती है।
115. दीपक-(पुं०) : दीपक जल रहा है।
116. दोपहर-(स्त्री०) : दोपहर हो चली, नहाओ ।
117. दर्शन-(पुं०) : बहुत दिनों बाद उनके दर्शन हुए ।
118. दराद-(स्त्री०) : नये बने पुल में दरार पड़ गयी ।
119. दम्पति-(पुं०) : दम्पति सानन्द बिहर कर रहे हैं ।
120. नीयत-(स्त्री०) : उसकी नीयत साफ है ।
121. नीम-(स्त्री०) : नीम कड़वी होती है ।
122. नस-(स्त्री०) : उसकी नस कट गयी ।
123. नींद-(स्त्री०) : उसे नींद आ गयी है।
124. नाच-(पुं०) : वहाँ नाच हो रहा है।
125. नाक-(स्त्री०) : उसकी नाक कट गयी।
126. निकास-(पुं०) : इस मकान का निकास किधर है।
127. धन-(पुं०) : गरीव का धन ईमान ही है।
128. धूल-(स्त्री०) : पथ की धूल उड़ रही है।
129. धूप-(स्त्री०) : धूप कड़ी है।
130. धातु-(स्त्री०) : धातु चिकनी है।
131. धनिया-(पं०) : धानिया महँगा है।
132. पीठ-(स्त्री०) : उसकी पीठ दुख रही है ।
133. पलंग-(पुं०) : मेरा पलंग टूट गया।
134. परिवार-(पुं०) : उनका परिवार छोटा है।
135. पराजय-(स्त्री०) : युद्ध में उसकी पराजय हो गयी।
136. पतझड़-(स्त्री०) : हेमन्त में पतझड़ आरम्भ हो जाती है।
137. फूट-(स्त्री०) : जनता पार्टी में फूट पड़ गयी है ।
138. पाठशाला-(स्त्री०) : पाठशाला खुल गयी।
139. पहचान-(स्त्री०) : आज असली और नकली की पहचान कठिन है।
140. पुलिस-(स्त्री०) : वहाँ पुलिस तैयार कर दी गयी है।
141. पुकार-(स्त्री०) : गरीबों की पुकार कौन. सुननेवाला है ?
142. पूछ-(स्त्री०) : सभी जगह धनियों की पूछ होती है। .
143. पलक-(स्त्री०) : मेरी पलक खुली थी।
144. प्यास-(स्त्री०) : मुझे प्यास लगी है।
145. पंछी-(पुं०) : पंछी आसमान में उड़ रहे हैं।
146. प्राण-(पुं०) : अपने बच्चों के लिए माँ के प्राण निकले थे।
147. पीतल-(पुं०) : पीतल चमकता है।
148. बोझ-(पुं०) : बुढ़ापे का बोझ ढोना कठिन है।
149. बचपन-(पुं०) : अपना बचपन बीत चुका है।
150. बाँह-(स्त्री०) : उनकी बाँह दुख रही है।
151. बात-(स्त्री०) : बात बढ़ती ही गयी ।
152. बर्फ-(स्त्री०) : जाड़ें में पर्वत पर बर्फ जम जाती है।
153. बाढ़-(स्त्री०) : नदी के इलाकों में बाढ़ आ गयी है।
154. भात-(पुं०) : इस चावल का भत अच्छा होता है ।
155. भूख-(स्त्री०) : हमलोगो की भूख बढ़ती जा रही है !
156. भेंट-(स्त्री०) : उन्होंने मेरी भेंट स्वीकार कर ली।
157. भीड़-(स्त्री०) : वहाँ लोगों को भीड़ लगी थी।
158. भूत-(पुं०) : मार के डर से भूत भी लागता है।
159. भरमार-(स्त्री०) : समाज में बेकारों की भरमार है।
160. यश-(पुं०) : उन्हें अपने अच्छे कार्यों का यश मिला।
161. राह-(स्त्री०) : किसीकी राह में टाँग अड़ाना बुरा है।
162. रात-(स्त्री०) : रात किसी तरह कट गयी।
163. राख-(स्त्री०) : चिता की राख उड़ रही थी।
164. रहन-सहन-(पुं०) : उनका रहन-सहन बड़ा सुन्दर है।
165. रास्ता-(पुं०) : वे अपना रास्ता भूल गये थे।
166. मोह-(पुं०) : धन का मोह सभी को होता है ।
167. [गा-(पुं०) : मूँगा समुद्र से निकाला जाता है।
168. मूंछ-(स्त्री०) : उन्होंने अपनी मूंछ मुड़वा ली थी।
169. माया-(स्त्री०) : ईश्वर की माया अपरम्पार है।
170. मटर-(पुं०) : इ बार मटर अच्छा हुआ है।
171. महल-(पुं०) : राजा का आलीशान महल खड़ा था।
172. मेड़-(स्त्री०) : यह मेड़ मेरे खेत की है।
173. माला-(स्त्री०) : वे फूलों की गाला लेकर आये थे।
174. मिठास-(स्त्री०) : इस गन्ने की मिठास का क्या कहना ।
175. मिलावट-(स्त्री०) : आजकल हर चीज में मिलावट होती है।
176. लाज-(स्त्री०) : राजू को बोलने में लाज लग रही है।
177. लाश-(स्त्री०) : लावारिश लाश पड़ी थी।
178. लात-(स्त्री०) : उसने उसे एक लात लगायी।
179. लू-(स्त्री०) : तेज लू चल रही है।
180. लगान-(पुं०) : इस खेत का लगान अधिक है।
181. लूट-(स्त्री०) : उनकी फसल की लूट हो गयी।
182. लीक-(स्त्री०) : गाड़ी के पहिये की लीक साफ नजर आती हैं।
183. विजय-(स्त्री०) : अन्धकार पर प्रकाश की विजय हुई।
184. विनय-(स्त्री०) : मेरी विनय सुनी आपने !
185. वायु-(स्त्री०) : वायु मंद-मंद वह रही है ।
186. बिल-(पुं०) : चूहे ने दीवाल में तीन बिल बनाए हैं।
187. बुलबुल-(स्त्री०) : डाल पर बैठ बुलबुल गा रही थी।
188. वेदना-(स्त्री०) : उसकी वेदना अधिक थी।
189. सौगात-(स्त्री०) : वे प्रेम की सौगात लेकर आये हैं।
190. शरीर-(पुं०) : उसका शरीर स्वस्थ है ।
191. शराब-(स्त्री०) : शराब नहीं पीनी चाहिये ।
192. शरण-(स्त्री०) : मैं परमात्मा की शरण चाहता हूँ।
193. शंका-(स्त्री०) : तुम्हें तो हर बात की शंका ही होती है।
194. सोन-(पुं०) : सोन गंगा में मिलता है ।
195. सामर्थ्य-(स्त्री०) : यह काम मेरी सामर्थ्य से बाहर है ।
196. सूत-(पुं०) : सूत टूट गया ।
197. सन्तान-(स्त्री०) : हम सभी एक ईश्वर की सन्तान है।
198. समाज-(पुं०) : महान् रचनाओं से समाज अवश्य प्रभावित होता है ।
199. सड़क-(स्त्री०) : सड़क चौड़ी है।
200. सफर-(पुं०) : रेल का सफर सुहाना होता है ।
201. साख-(स्त्री०) : बाजार में उनकी साख जम चुकी है।
202. सुझाव-(स्त्री०) : आपका सुझाव अच्छा है !
203. समझ-(स्त्री०) : आपकी समझ की दाद देता हूँ।
204. साँस-(स्त्री०) : वे गहरी साँस ले रहे थे।
205. सबूत-(पुं०) : तुम्हारे जबाव का सबूत क्या है।
206. सुलह-(स्त्री०) : दोनों गुटों में सुलह हो गयी।
207. सरकार-(स्त्री०) : हमारी सरकार निकम्मी है।
208. सिन्धु-(पुं०) : सामने अगाध सिन्धु लहरा रहा था ।
209. सूझ-(स्त्री०) : आपकी सूझ बड़ी अच्छी है।
210. सुबह-(स्त्री०) : सुबह हो चली थी।
211. मौसम-(पुं०) : आज का मौसम अच्छा है।
212. अनल-(पुं०) : यज्ञ कुण्ड में अनल धधक रहा।
213. आचरण-(पुं०) : आपका आचरण अच्छा है।
214. उपेक्षा-(स्त्री०) : काम की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए ।
215. आग-(पुं०) : एक घर में आग लग गयी ।
216. दही-(पुं०) : स्त्रलिंग. अपने दही को खटा नहीं कहती ।
217. विछावन-(पुं०) : वह विछावन गंदा है।
218. झाडू-(पुं०) : झाडू टूट गया ।
219. शाम-(स्त्री०) : शाम हो गयी।
220. मैल-(स्त्री०) : तुम्हारे हाथ में मैल लग गयी है।
221. रास-(स्त्री०, पु०) : घोड़े की रास ढीली हो गयी। राधा कृष्ण के रास पसद करती थी।
222. शशि-(पुं०) : पूर्णिमा का शशि उदय हुआ।
223. गन्ना-(पुं०) : खेत में गन्ने लगे हुए थे।
224. छाप-(स्त्री०) : ललाट पर रामानन्दी छाप थी।
225. नस-(स्त्री०) : मैं उसकी नस-नस पहचानता हूँ।
226. वयार-(स्त्री०) : चैती वयार बह रही थी।

Bihar Board Class 9 Hindi व्याकरण लिंग

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 Text Book Questions and Answers.

BSEB Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5

प्रश्न 1.
आकृति में, केन्द्र O वाले एक वृत्त पर तीन बिन्दु A, B और C इस प्रकार है कि ∠BOC = 30° तथा ∠AOB = 60 है। यदि चाप ABC के अतिरिक्त वृत्त पर D एक बिन्दु है, तो ∠ADC ज्ञात कीजिए।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 Q 1
उत्तर:
चित्रानुसार, ∠AOC = ∠AOB + ∠BOC
= 60° + 30° = 90°
हम जानते हैं कि केन्द्र पर बना कोण शेष परिधि पर भने कोण का दो गुना होता है।
∠ADC = \(\frac{1}{2}\) ∠AOC = \(\frac{1}{2}\) × 90° = 45°.

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5

प्रश्न 2.
किसी वृत्त को एक जीवा वृत्त की त्रिज्या के बराबर है। जीवा द्वारा लघु चाप के किसी बिन्दु पर अंतरित कोण ज्ञात कीजिए तथा दीर्घचाप के किसी बिन्दु पर भी अंतरित कोण ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
∆OAB में,
AB = OA = OB त्रिज्या (दिया है)
∴ ∆AOB एक समबाहु त्रिभुज है।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 Q 2
अत: इस त्रिभुज का प्रत्येक अन्त:कोण -600
∴ ∠AOB = 60°
∠ACB = \(\frac{1}{2}\) ∠AOR = \(\frac{1}{2}\) + (60°) = 30°
अत: चक्रीव चतुर्भुज ACHD में,
∠ACB + ∠ADB = 180°
⇒ ∠ADB = 180° – 30° = 150°
अत: दौर्ष चाप द्वारा अंतरित कोण = 30°
तथा लघु चाप द्वारा अंतरित कोण = 150°.

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5

प्रश्न 3.
पाट्य-पुस्तक में दी गई आकृति में ∠PQR = 100° है, जहाँ P, Q तथा R, केन्द्र O वाले एक वृत्त पर स्थित बिन्दु हैं। ∠OPR ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
दोपचाप पर कोई बिन्दुमानकर चक्रीय चतुर्भुज PQRS की रचना की।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 Q 3
∠POR + ∠PSR = 180°
⇒ ∠PSR = 180° – 100° = 80°
हम जानते हैं कि केन्द्र पर बना कोन शेष परिधि पर बने कोण का दो गुना झेता है।
∴ ∠POR = 2∠PSR = 2(80°) = 160°
∆POR में, OP = OR
∠OPR + ∠ORP + ∠POR = 180°
2∠ORP + 160° = 180°
∠OPR = 10°.

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5

प्रश्न 4.
आकृति में, ∠ABC = 69° और ∠ACB = 31° हो, तो ∠BDC ज्ञात कीजिए।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 Q 4
उत्तर:
∆ABC में,
∠BAC + ∠ABC + ∠ACB = 180°
⇒ ∠BAC + 69° + 31° = 180°
∠BAC = 180° – 100° = 80°
∠BDC = ∠BDC = 80°
(एक ही जूतखंड के कोष)

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5

प्रश्न 5.
आकृति में, एक वृत्त पर A, B, C और D चार बिन्द AC और BD एक बिन्द E पर इस प्रकार प्रतिच्छेद करते हैं कि ∠BEC = 130° तथा ∠ECD = 20° है। ∠BAC ज्ञात कीजिए।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 Q 5
उत्तर:
∆CDE में,
∠CDE + ∠ECD = ∠CED
⇒ ∠CDE + 20° = 130°
⇒ ∠CDE = 110°
अतः ∠BAC = ∠CDE = 110°.
(एक ही वृत्तखंड के कोण)

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5

प्रश्न 6.
ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है जिसके विकर्ण एक बिन्दु E पर प्रतिच्छेद करते हैं। बदि ∠DBC = 70° और ∠BAC = 30° हो, तो ∠BCD ज्ञात कीजिए।
पुनः यदि AB = BC हो, तो ∠ECD ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
बोवा CD के लिए,
∠CBD = ∠CAD (समान वृत्तखंट के कोण)
∠CAD = 70°
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 Q 6
∠BAD = ∠BAC + ∠CAD
30° + 70° = 100°
तथा ∠BCD + ∠BAD = 180°
∠BCD + 100° = 180°
∠BCD = 80°.
त्रिभुज ABC में,
AB = BC
∴ ∠BCA = ∠CAB
⇒ ∠BCA = 30°
तथा ∠BCD = 80°
⇒ ∠BCA + ∠ACD = 80°
30° + ∠ACD = 80°
⇒ ∠ACD = 50°
⇒ ∠ECD = 50°.

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5

प्रश्न 7.
यदि एक चक्रीय चतुर्भुज के विकर्ण उसके शीषों से जाने वाले वृत्त के व्यास हों, तो सिद्ध कीजिए कि वह एक आयत है।
उत्तर:
माना ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है जिसके विकर्ण BD तथा AC है जो परस्पर O पर प्रतिचोद करते हैं।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 Q 7
∠BAD = \(\frac{1}{2}\) ∠BOD = \(\frac{180°}{2}\) = 90°
∠BCD + ∠BAD = 180°
∠BCD = 90°
∠ADC = \(\frac{1}{2}\) ∠AOC = (180°) = 90°
∠ADC + ∠ABC = 180°
90° + ∠ABC = 180°
⇒ ∠ABC = 90°
∵ चक्रीय चतुर्भुज का प्रत्येक अन्त:कोण 90° है।
अतः यह एक आयत है।

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5

प्रश्न 8.
यदि एक समलंब को असमांतर भुजाएँ बराबर हों, तो सिद्ध कीजिए कि वह चक्रीय है।
उत्तर:
माना ARCD एक समलंब है नहीं
AB || CD तथा BC = AD
AM ⊥ CD तथा BN ⊥ CD लाँचा।
∆AMD तथा ∆BNC में,
AD = BC
∠AMD = ∠ENC (रचना, प्रत्येक 90° से)
AM = BN
∴ ∆AMO ≅ ∆BNC (SAS सर्वागसमता से)
∴ ∠ADC = ∠BCD ……. (1)
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 Q 8
∠BAD तथा ∠ADC, AD से परावान भुजाएं हैं।
∠BAD + ∠ADC = 180°
∠BAD + ∠BCD = 180° ……. (2) समी (1) से समी]
सिद्ध करता है कि विपरीत कोण सपूरक हैं।
अत: ABCD एक चक्रीव चतुर्भुज है।

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5

प्रश्न 9.
दो वृत्त दो बिन्दुओं B और C पर प्रतिच्छेद करते है। B से जाने वाले दो रेखाखण्ड ABD और PBQ वृत्तों को A, D और P, Q पर क्रमश: AL प्रतिच्छेद करते हुए खींचे गए है (देखिए आकति) सिद्ध कीजिए कि ∠ACP = ∠QCD
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 Q 9
उत्तर:
हम जानते हैं कि एक ही वृत्तण्ड पर बने कोण बराबर होते हैं।
∴ ∠ACP = ∠ABP ……. (1)
ब ∠QCD = ∠QBD ……. (2)
नषा ∠ABP = ∠QBD ……. (3)
अब, समी. (1), (2) तथा (3) से,
∠ACP = ∠QCD.

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5

प्रश्न 10.
यदि किसी त्रिभुज की दो भुजाओं को व्यास मानकर वृत्त खींचे जाएं, तो सिद्ध कीजिए कि इन वृत्तों का प्रतिच्छेद बिन्दु तीसरी भुजा पर स्थित है।
उत्तर:
∆ABC, AB तथा AC को न्यास मानकर वृत्त खींचा सपा दोनों वृत्त परस्पर A तथा D पर प्रतिकोद करते हैं। AD को मिलाया।
माना दोनों वृत्त D पर प्रतिको करते हैं तथा D, BC पर स्थित नहीं है।
∠ADB = 90°
∠ADC = 90°
∠BDC = ∠ADB + ∠ADC.
= 90°+ 90° = 180°
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 Q 10
अत: BDC एक सीधी रेखा है तथा हमारी अभिधारणा | गलत है।
अत: D तीसरी भुजा BC पर स्थित है।

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5

प्रश्न 11.
उभयनिष्ठ कर्ण AC वाले दो समकोण त्रिभुज ABC और ADC है। सिद्ध कीजिए कि
∠CAD = ∠CED है।
उत्तर:
दिया है : उभयनिष्ठ कर्ण AC को व्यास मानकर बनाये गये मृत में दो ∆ABC तथा ∆ADC है।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 Q 11
∴ ∠ADC = ∠ABC = 90°
स्पष्ट रूप से,
∠CAD = ∠CBD.(एक ही खण्ड में स्थित कोण समान होते हैं।)

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5

प्रश्न 12.
सिद्ध कीजिए कि चक्रीय समांतर चतुर्भुज आग्रत होता है।
उत्तर:
माना ABCD एक चक्रीय समांतर गार्भुज है।
∠A + ∠C = 180° ……. (1)
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 Q 12
हम जानते हैं कि समान्तर चतुर्भुज के विपरीत कोग समान होते हैं।
∴ ∠A = ∠C तथा ∠B = ∠D
समी. (1) से, ∠A = ∠C = 180°
⇒ ∠A + ∠A = 180°
⇒ 2∠A = 180°
⇒ ∠A = 90°
इसी प्रकार ABCD का प्रत्येक कोष = 90°
अत: ABCD एक आयत है।

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4 Text Book Questions and Answers.

BSEB Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4

प्रश्न 1.
5 cm तथा 3 cm त्रिज्या वाले दो वृत्त दो विन्दुओं पर प्रतिच्छेद करते हैं तथा मके केन्द्रों के बीच की दूरी 4 cm है। उभयनिष्ठ जीवा की लम्बाई ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
माना 5 cm तथा 3 cm की त्रिज्याओं वाले वृत्त के केन्द्र O तथा O’ है जिनकी उभयनिष्ठ जीला PQ है।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4
∴ OP = 5cm. O’P = 3cm तथा OO’ = 4 cm.
∆OO’P एक समकोण त्रिभुव है।[∵ OP² = PO’² – OO’²]
हम जानते है कि किसी चूत के केन्द्र से डाला गया लम्ब उसकी जीवा को समद्विभाजित करता है।
नकि उभयनिष्ठ जीवा PQ छोटे वृत्त के केन्द्र O से होकर जाती है, इसलिए PQ खेटे वृत्त का व्यास है।
अत: जीवा PQ को सम्याई = खेटे वृत्त का व्यास D
⇒ PQ = 2 × O’P
∴ PQ = 2 × 3 = 6 cm.

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4

प्रश्न 2.
यदि एक वृत्त की दो समान जीयाएँ वृत्त के अन्दर प्रतिच्छेद करें, तो सिद्ध कीजिए कि एक जीवा के खण्ड दूसरी जीवा के संगत खण्डों के बराबर है।
उत्तर:
दिया गया है : PQ तथा RS वृत्त की दो समान जीवाएँ जो एक-दूसरे को T पर प्रतिच्छेद करती है।
सिद्ध करना है:
(i) PT = RT
(ii) TQ = TS
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4
रचना : OV ⊥ PT तथा OU ⊥ RT खाँची
उपपत्ति: ∆OVT तथा ∆OUT में,
OV = OU
(बराबर जीवाएँ जो केन्द्र से समान दूरी पर होंगी)
राया ∠OVT = ∠OUT
∴ OT = OT (उभयनिष्ठ)
∆OVT ≅ ∆OUT (SAS सांगसम गुणधर्म से)
∴ VT = UT …….. (1)
हम जानते हैं. PQ = RS …….. (2)
\(\frac{1}{2}\) PQ = \(\frac{1}{2}\) RS
⇒ PV = RU ……. (3)
समी- (1) व (3) को जोड़ने पर,
PV + VT = RU + UT
⇒ PT = RT
सगी. (2) में से (4) को घटाने पर,
PQ – PT = RS – RT
⇒ QT – ST …….. (5)
अत: समी. (4) तथा (5) से सिद्ध है कि संगत खण्ड बराबर होंगे।

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4

प्रश्न 3.
बदि एक वृत्त की दो समान जीवाएं वृत्त के अन्दर प्रतिच्छेद करें, तो सिद्ध कीजिए कि प्रतिच्छेद विन्दु को केन्द्र से मिलाने वाली रेखा जीवाओं से बराबर कोण बनाती हैं।
उत्तर:
दिया गया है : PQ तथा RS दो समान जीवाजे एक दूसरे को T पर प्रतिच्छेद करती है।
सिद्ध करना है! ∠OTV = ∠OTU
रचना : OV ⊥ PQ तथा OU ⊥ RS खाँची।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4
उपपत्ति: ∆OVT तथा ∆OUT में,
OV = OU
(समान जीवा केन्द्र से समान दूरी पर होंगी)
∠OVT = ∠OUT
OT = OT (उभयनिष्ठ)
∴ ∆OVT ≅ ∆OUT (SAS सर्वांगसमता से)
∴ ∠OTV = ∠OTU
(सवांगसम त्रिभुज के संगत भाग)

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4

प्रश्न 4.
यदि एक रेखा दो संकेन्द्री वृत्तों (एक ही केन्द्र वाले वृत्त) को, जिनका केन्द्र O है. A, B, C और D पर प्रतिच्छेद करे, तो सिद्ध कीजिए AB = CD(पाठ्य-पुस्तक में आकृति देखिए।)
उत्तर:
रचना : OM ⊥ AD खींची।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4
हम देख सकते हैं कि BC छेटे वृत्त तथा AD बड़े वृत की जीजा है। केन्द्र से डाला गया लम्ब जीया को समद्विभाजित करती है।
∴ BM = MC …… (1)
तथा AM = MD …….. (2)
समी. (2) में से (1) को घटाने पर,
AM – BM = MD – MC
⇒ AB = CD

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4

प्रश्न 5.
एक पार्क में बने 5 m त्रिज्या वाले बन पर खड़ी तीन लड़कियाँ रेशमा, सलमा एवं मनदीप खेल रही है। रेशमा एक गेंद को सलमा के पास, सलमा मनदीप के पास तथा मनदीप रेशमा के पास फेंकती है। यदि रेशमा तथा सलमा के बीच और सलमा तथा मनदीप के बीच की प्रत्येक दूरी 6 m झे, तो रेशमा और मनदीप के बीच की दूरी क्या है?
उत्तर:
O तथा OB लन्ध क्रमश: RS तथा SM पर खींचे।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4
AR = AS = \(\frac{6}{2}\) = 3m
OR = OS = OM = 5 m
(वृत्त की त्रिज्याएँ)
समकोण ∆OAR में,
OA² + AR² = OR²
OA² + (3)² = (5)²
OA = 4 m
ORSM एक पतंग की तरह होगी।
(OR = OM तथा RS = MS)
हम जानते हैं कि पतंग के विकर्ण लम्ब तथा उभयनिष्ठ विकर्ण अन्य विकर्ण से दोनों समबाहु त्रिभुज का समद्विभाजित होता है।
∴ ∠RCS = 90° तपा RC = CM
∆ORS का क्षेत्रफल = \(\frac{6}{2}\) × OA × RS
\(\frac{6}{2}\) × RC × OS = \(\frac{6}{2}\) × 4 × 6
= RC × 5 = 24
RC = 4.8
RM = 2RC = 2(4.8) = 9.6
अत: रेशमा तथा मनदीप के बीच की दूरी = 9.6 m.

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4

प्रश्न 6.
20 m त्रिज्या का एक गोल पार्क (वृत्ताकार) एक कालोनी में स्थित है। तीन लड़के अंकुर, सैय्यद तथा डेविड इसकी परिसीमा पर बराबर दूरी पर बैठेहैं और प्रत्येक के हाथ में एक खिलौना टेलीफोन आपस में बात करने के लिए है। प्रत्येक फोन की डोरी की लम्बाई ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4
दिया है : AS = SD = DA
∴ ∆ASD एक समबाहु त्रिभुज है।
OA = 20 m
AB, ∆ASD की माध्यिका AK है तथा केन्द्र O, AB को 2 : 1 में विभाजित करता है।
उत्तर:
⇒ \(\frac{OA}{OB}\) = \(\frac{2}{1}\)
⇒ \(\frac{20}{OB}\) = \(\frac{2}{1}\)
⇒ OB = 10 m
∴ AB = OA + OB
= (20 + 10) = 30 m
समकोण ∆ABD में, AD² = AB² + BD²
⇒ AD² = (30)² + (\(\frac{AD}{2}\))²
⇒ AD² = 900 + \(\frac{1}{4}\) AD²
⇒ AD² – \(\frac{1}{4}\) AD² = 900
⇒ \(\frac{3}{4}\) AD² = 900
⇒ AD² = 1200
⇒ AD = 20√3 m
अत: प्रत्येक फोन की डोरी की लम्बाई = 20√3 m.

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 12 कुछ सवाल

Bihar Board Class 9 Hindi Book Solutions Godhuli Bhag 1 पद्य खण्ड Chapter 12 कुछ सवाल Text Book Questions and Answers, Summary, Notes.

BSEB Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 12 कुछ सवाल

Bihar Board Class 9 Hindi कुछ सवाल Text Book Questions and Answers

प्रश्न 1.
समुद्र के खारेपन तथा नदियों के मीठेपन की इंगित कर कवि ने प्रकृति के किस सत्य से परिचित कराना चाहता है?
उत्तर-
उपरोक्त पंक्तियों में समुद्र के खारेपन और नदियों के मीठेपन की ओर इशारा करते हुए कवि ने प्रकृति की विशेषताओं एवं उसके विविध रूप-गुणों की ओर ध्यान आकृष्ट किया है। नदियों का उद्गम स्थल भी प्रकृति ही है और समुद्र का भी रूप प्रकृति द्वारा ही प्रदत्त है। मीठापन और खारापन के माध्यम से प्रकृति के दोनों रूपों का दर्शन हमें कवि की कविता में होता है। सृजन और संहार के बीच ही प्रकृति का संतुलन कायम है। यही प्रकृति का सत्य है। एक तरफ सृजन रूप दृष्टिगत होता है तो दूसरी तरफ विनाश रूप भी। प्रकृति का यह निजी गुण है। उसकी अपनी खास विशेषता है। यह प्रकृति का सत्य स्वरूप है।

प्रकृति के माध्यम से मनुष्य के जीवन के यथार्थ सत्य को भी उद्घाटित किया गया है। मानव जीवन भी सुख-दुख के बीच पलता-बढ़ता और शून्य में विलीन हो जाता है। मानव जीवन प्रकृति की तरह ही है। दोनों में साम्यता है। दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 12 कुछ सवाल

प्रश्न 2.
कवि अपने सवालों के माध्यम से प्रकृति में होने वाली दो असमान घटनाओं-विध्वंस और निर्माण को साथ दिखलाता है। पठित-कविता से कुछ उदाहरण देकर इसे अपने शब्दों में समझाइए।
उत्तर-
1. ऋतुओं को कैसे मालूम पड़ता है कि अब पोल के बदलने का वक्त आ गया इन पंक्तियों में कवि ने प्रकृति के परिवर्तल के रूपों को दर्शाया है। ही अपने आवरण में परिवर्तन लाकर स्वरूप बदल लेती है। इन पंक्तियों में प्रकृति के परिवर्तन और गतिमय जीवन पर प्रकाश डाला गया है। जड़ और चेतन के स्वरूप में जो बदलाव आता है उसके पीछे प्रकृति का हाथ है।

2. जाड़े इतने सुस्त-रफ्तार क्यों होते हैं
और दूसर कटाई की घास इतमी चंचल उड्डीयमान?

इन पंक्तियों में भी प्रकृति के परिवर्तित रूप का दर्शन होता है। एक तरफ जाड़े की ऋतु में जीव-जंतुओं की गति में शिथिलता आ जाती है जबकि दूसरी ओर घास जो निर्जीव पदार्थ है उसके स्वरूप में जल्दी-जल्दी बदलाव दिखता है। यह भी तो प्रकृति के सृजन रूप ही है। एक तरफ घास कटाई होती है और वह पुनः जल्दी-जल्दी बढ़कर अपनी वृद्धि का दर्शन कराता है। उसमें चंचलता का दिग्दर्शन होता है यह प्रकृति की ही विशेषता तो है।

3. कैसे जानती हैं जड़ें
कि उन्हें उजाले की ओर चढ़नी ही है?
और फिर बयार का स्वागत
‘ऐसे रंगों और फूलों से करना?

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 12 कुछ सवाल

इन पंक्तियों में भी सृजन-संहार प्रकृति के दोनों रूपों का दर्शन होता है। जो जड़ पदार्थ है उनमें भी गतिमयता आ जाती है और लगता है कि उन्हें भी उजाले की ओर चढ़ना है यानि विकसित होना है। बयार भी तो नए रूप रंग में दस्तक दे रही है क्योंकि रंगों और फूलों से सजी-धजी धरती बयारों के स्वागत में प्रतीक्षारत है। यहाँ प्रकृति के आंतरिक सौंदर्य की व्याख्या की गयी है।

4. क्या हमेशा वही वसंत होता है,
वही किरदार फिर दुहराता हुआ?

इन पंक्तियों में भी वसंत के भिन्न-भिन्न रूपों की चर्चा है। भूतकालीन वसंत अब लौट नहीं सकता। वर्तमान का वसंत न भूत वाला बन सकता है न भविष्य के समान हो सकता है। ठीक भविष्य का भी वसंत अपने रूप-रंग में दृष्टिगत होगा? यही प्रकृति की विभिन्नता और विशेषता है।

इस प्रकार सृजन और संहार के बीच प्रकृति संतुलन रखते हुए अपनी निजी विशेषताओं को आंतरिक और वाह्य रूपों में सौंदर्य और परिवर्तन के द्वारा नित नयापन का दर्शन करती है।

प्रश्न 3.
इस कविता को पढ़कर आपको क्या संदेश मिला?
उत्तर-
‘कुछ सवाल’ पाब्लो नेरुदा की चर्चित कविता है। इस कविता में कवि ने कुछ प्रकृति संबंधी सवाल उठाए हैं जिनका जबाब भी उसी सवाल में निहित है। इस प्रकार यह कविता प्रकृति के विविध रूपों, गुणों एवं विशेषताओं से युक्त कविता है। इस कविता में प्रकृति के साथ-साथ मानवीय संबंधों पर भी सम्यक प्रकाश डाला गया है। प्रकृति और मनुष्य के बीच रूपों, गुणों एवं कर्म के आधार पर जो संबंध स्थापित हुए है उसकी भी चर्चा कवि ने की है।

इस कविता के द्वारा प्रकृति में होनेवाली दो असमान घटनाओं-विध्वंस और निर्माण को साथ-साथ दिखाते हुए मनुष्य की अदम्य जिजीविषा में विश्वास की झलक भी कवि कराता है। कवि को पक्का विश्वास है कि अंततः जड़ों को उजाले की ओर ही चढ़ना है। बयार का स्वागत अनेक रंगों और फूलों से करना है। यहाँ प्रकृति की बाह्य और आंतरिक सौंदर्य का दर्शन होता है। इस कविता द्वारा प्रकृति की विविधता का दर्शन होता है। इस कविता द्वारा प्रकृति के परिवत्तनशील रूपों की झलक देखने को मिली है। ‘कुछ सवाल’ नामक कविता अपने आप में पूर्ण कविता है जो सवाल तो उठाती ही है जवाब के रूप में स्वयं में छिपे समाधान का भी बिंब उभारती है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 12 कुछ सवाल

कवि ने ‘कुछ सवाल’ शीर्षक कविता के द्वारा प्रकृति और मनुष्य के बीच के संबंधों को भी दर्शाता है। वह जड़-चेतन के स्वरूपों गुणों की चर्चा करते हुए किसी परम सत्ता की ओर भी ध्यान आकृष्ट करता है। जिस प्रकार प्रकृति किसी न किसी परम सत्ता का प्रत्यक्ष चाहे परोक्ष हाथ है।

दूसरी ओर मनुष्य भी तो प्रकृति का ही एक अंग है। यह चेतनस्वरूप है। इसके बीच भी कई प्रकार के परिवर्तन विद्यमान हैं। मनुष्य चेतना संपन्न प्राणी है अतः इसके भीतर अदम्य जिजीविषा पलती रहती है। वह इसी जिजीविषा के बल पर विकास के पथ पर कदम बढ़ाता है। प्रकृति में विविधता, विशेषताएँ हैं तो मनुष्य में भी अदम्य उत्साह, उमंग विद्यमान है।

सजन और संहार के दोनों रूपों का सम्यक् चित्रण करते हुए कवि ने प्रकृति की इन असमान घटनाओं से हमें परिचित कराया है।
दूसरी ओर मनुष्य के भीतर पल रही अदम्य जिजीविषा के प्रबल विश्वास को भी रेखांकित किया है।

जड़ों को उजाले की ओर चढ़ना है यानि स्वयं को विकसित रूप में लाना है। बयार और रंग-फूल भी तो प्रकृति वाह्य और आंतरिक सौंदर्य हैं। इनका भी ज्ञान इस कविता द्वारा होता है।

प्रश्न 4.
कवि ने प्रकृति को शक्ति कहा है-“ऋतुओं को कैसे मालूम पड़ता है कि अब पोल के बदलने का वक्त आ गया है।” इस पंक्ति में प्रकृति के किस प्रकार के बदलाव को कवि ने प्रकट करना चाहा है?
उत्तर-
‘कुछ सवाल’ नामक कविता में कवि ने प्रकृति में जो बदलाव या परिवर्तन होता है, उसका सबसे पहले ज्ञान ऋतुओं को हो जाता है। इन पंक्तियों में प्रकृति के वाह्य रूप में जो परिवर्तन दिखाई पड़ता है उसकी गंध सबसे पहले ऋतुओं को होती है क्योंकि वसंत ऋतु में पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं के जीवन में एक नया उमंग, आनंद दृष्टिगत होता है। सारे पेड़ों के पुरातन पत्ते झड़ जाते हैं और नयी-नयी कोंपलें निकलने लगती हैं। इस प्रकार मौसम के बदलते ही प्रकृति का निजी रूप भी बदल जाता है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 12 कुछ सवाल

ठीक दूसरी ओर जब ग्रीष्म का महीना आता है तब पेड-पौधे शष्कता का रूप-दर्शन कराते हैं। पशु-पक्षी भी तीखी धूप में बेचैनी का अनुभव करते हैं। मौसम के अनुसार बदलते आवरण या बाह्य रूप-सज्जन के रंग में परिवर्तन होने से भी हमें प्रकृति के बदलाव का ज्ञान हो जाता है।

उपरोक्त वर्णन तो प्रकृति के सामान्य बदलाव का हुआ लेकिन कवि प्रकृति के विशिष्ट बदलाव की यहाँ चर्चा करता है। मौसम के अनुसार प्रकृति के बाह्य और आंतरिक रूपों में मौसम के अनुसार रूप परिवर्तन तो दिखाई पड़ता ही है लेकिन प्रकृति अपने रूप में जो विशिष्ट परिवर्तन करती है वह है सृजन और संहार का रूप। प्रकृति का अकाट्य नियम है कि वह पुरातन को नवीन साँचे में ढालकर नूतन-आवरण में प्रस्तुत करती है। कहने का मूल आशय है कि जब प्रकृति का रूप पुरातन को प्राप्त कर लेता है, निष्क्रियता को प्राप्त कर लेता है तब प्रकृति नए सृजन द्वारा नया स्वरूप गढ़ती है। यही पुरातन सत्य है।

प्रकृति के इस मूल रूप में बदलाव की ओर कवि ने ध्यान आकृष्ट किया है। प्रकृति का यह कर्म निरंतर अबाध गति से चलता रहता है। सृजन और संहार के बीच संतुलन ही प्रकृति का न्यायसंगत न्याय कहा जा सकता है।

एक तरफ विध्वंस के द्वारा जीर्ण-शीर्ण रूप का विनाश हो जाता है और नए निर्माण में प्रकृति संलग्न हो जाती है।
ठीक उसी प्रकार मनुष्य भी अपनी अदम्य जिजीविषा में विश्वास रखते हुए विकास पथ पर अग्रसर होता है। मनुष्य की यही जिजीविषा जीने और कुछ करने के लिए विवश करती है और प्रकृति के साथ मनुष्य का जीवन-मरण सनातन रूप से जड़ा रहता है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 12 कुछ सवाल

प्रश्न 5.
‘कुछ सवाल’ शीर्षक कहाँ तक सार्थक है? तर्कपूर्ण उत्तर दें:
उत्तर-
‘कुछ सवाल’ नामक कविता के रचयिता महाकवि पाब्लो नेरुदा हैं। नेरुदा ने अपनी उपरोक्त कविता में अपने मौलिक विचारों को मूर्त रूप देते हुए प्रकृति विषयक गंभीर बातों की ओर ध्यान आकृष्ट किया है।

‘कुछ सवाल’ शीर्षक एक ऐसा कौतुहलबर्द्धक शीर्षक है जिसके पढ़ने से मनुष्य के मस्तिष्क में हलचल पैदा हो जाती है। कवि की यह बौद्धिकता से पूर्ण एवं रहस्यात्मकता से युक्त कविता भी है। कवि ने सूक्ष्म भाव से प्रकृति के रहस्यों को उद्घाटित करने का प्रयत्न किया है। बौद्धिकता से युक्त कविता की इतनी सघन बनावट है कि इसके परत-दर-परत को उघाड़ने एवं उसमें निहित सूक्ष्म भावों के अर्थ समझने में दिमागी कसरत करनी पड़ती है।

नेरुदा विश्वविख्यात कवि हैं। वे एक प्रख्यात चिंतक भी थे। अतः उक्त कविता में कवि के वैचारिक धरातल की व्यापकता का भी दर्शन होता है।

भावों की अभिव्यक्ति में भी कवि को सफलता मिलती है। सरल और सहज शब्दों द्वारा कविता का सृजन करते हुए कवि ने प्रकृति के गूढ़ भाव को चित्रित करने में सफलता पाई है। कवि ने प्रकृति के रहस्यों की परत-दर-परत को खोलते हुए कहा है कि एक तरफ नदियों में मीठा पानी और दूसरी ओर समुद्र का पानी खारा क्यों? इसी प्रश्न में उत्तर भी छिपा हुआ है। कवि के कहने का आशय है कि प्रकृति के दो रूप हैं, सृजन और संहार। इन्हीं के बीच प्रकृति संतुलन रखने का काम करती है।

ऋतुओं को भी प्रकृति के बदलते मौसम की जानकारी सबसे पहले होती है। प्रकृति मौसम के अनुकूल आवरण परिवर्तन कर स्थूल रूप में दृष्टिगत होती है।

जाड़े के मौसम में भी चेतन रूप में शिथिलता को दर्शन होता है जबकि जड़ता में गतिमयता दिखाई पड़ती है।
कवि जड़ों की बात करता है कि उन्हें पता है कि उजाले की ओर चढ़ना ही उनकी नियति है। यानि जड़ में गति का जब संचार होगा तो उसकी वृद्धि होगी ही।
और फिर बयार का स्वागत भी रंगों एवं फूलों द्वारा होता है जो प्रकृति का शाश्वत निर्भय है।

वसंत भी सर्वदा एक समान नहीं होता? उसका भी रूप परिवर्तन समयानुकूल होता रहा है और उनमें समानता नहीं मिलती। भूत, वर्तमान और भविष्य के वसंत में शुरू से भिन्नता रही है और आगे भी रहेगा। उपरोक्त बिन्दुओं पर चिंतन करने पर यह बात साफ दृष्टिगत होती है कि “कुछ सवाल” शीर्षक नाम से जो कविता रची गयी है वह सार्थक है। विवेचना और विश्लेषण के आधार पर यह सिद्ध हो जाता है कि कुछ सवाल शीर्षक सार्थक शीर्षक है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 12 कुछ सवाल

प्रश्न 6.
क्या वसंत हर व्यक्ति या परिवेश या परिस्थिति के लिए एक जैसा होता है? तर्क सहित उत्तर दें:
उत्तर-
कवि ने अपनी कविता में वसंत के स्वरूप की चर्चा सूक्ष्म रूप में प्रस्तुत किया है।
कवि ने अपनी कविता में-“क्या हमेशा वही वसंत होता है” द्वारा प्रश्न उठाता है कि क्या हमेशा वसंत एक रूप में हर मनुष्य के जीवन में होता है?

क्या सबके जीवन में वसंत की भूमिका समान होती है। कवि के विचार भिन्न हैं। कवि कहता है कि हर मनुष्य के जीवन में अलग-अलग वसंत अलग-अलग रूपों में आता है। कहने का भाव यह है कि वसंत की भूमिका विभिन्नता लिए रहती है। भूत में जो वसंत था, जिस रूप में था वह वर्तमान के वसंत से मेल नहीं खाएगा। ठीक उसी प्रकार वर्तमान का वसंत भी भविष्य के वसंत से भिन्न होगा। कभी भी कहीं भी किसी भी परिस्थिति या परिवेश में वसंत का रूप विभिन्नता लिए आता है। यही उसकी विशेषता है अतः वसंत के रूप, रंग गुण में परिवेश एवं परिस्थिति के अनुकूल भिन्नता दिखाई पड़ती है। कवि के कथनानुसार वसंत मानव जीवन में अलग अलग रूपों में दिखाई पड़ता है।

भाव स्पष्ट करें:

प्रश्न 7.
(क) कैसे जानती हैं जड़ें कि उन्हें उजाले की ओर चढ़ना ही
उत्तर-
प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘कुछ सवाल’ काव्य पाठ से ली गई हैं। इस कविता के रचयिता महाकवि पाब्लो नेरुदा जी हैं। नेरुदा जी विश्वविख्यात कवि और विचारक के रूप में जाने जाते हैं।
इसी कारण नेरुदा की कविताएँ बौद्धिकता से पूर्ण हैं साथ ही रहस्यमयी भी। नेरुदा ने अपनी कविताओं में प्रकृति के गूढ़ रूपों के रहस्य का उद्घाटन किया है।

कवि कहता है कि जो जड चीजें हैं वे कैसे जानती हैं कि उन्हें उजाले की र चढना ही है। इन पंक्तियों में कवि ने प्रकृति के गूढ़ कर्म की ओर ध्यान आकृष्ट किया है। कवि कहता है कि सृष्टि का सृजन करना ही प्रकृति का सनातन नियम है। साथ ही सृजन में ही संहार की क्रिया में छिपी रहती है।

प्रकृति हमें दो रूपों में दिखाई पड़ती है-एक रूप जड़ है और दूसरा रूप चेतनमय। इन्हीं दोनों के बीच सष्टि और संस्कति का क्रम चलता रहता है और प्रकति अपने रूप परिवर्तन द्वारा हमारे समक्ष प्रकट होती है।

प्रकृति का शाश्वत नियम है कि यह गतिमय रूप में है। प्रकृति का रूप वह जड़ हो चाहे चेतन अपने गतिमय होती रहती है क्रिया के बीच संचालित प्रकृति का यही गतिमय होना ही जड़ को उजाले की ओर चढना ही है कि ओर हमारा ध्यान आकृष्ट करता है। कहने का भाव यह है कि जड़ें भी गतिमय रूप में वृद्धि की ओर बढ़ती हैं। उनके रूप में भी परिवर्तन दृष्टिगत होता है। जड़ गति के कारण अपने वृद्धि को पूर्णता का रूप देने में सक्षम होती है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 12 कुछ सवाल

जड़ पदार्थों में गतिमयता के कारण जीवन संचार के लक्षण दिखाई पड़ते हैं, उसे कवि ने अपनी कविताओं के द्वारा व्यक्त किया है। जड़ भी चेतन की तरह स्वरूप धारण कर लेते हैं। उनमें भी ऊर्जा और गति आ जाती है।

जड़ों को उजाले की ओर चढ़ाना है कि जानकारी प्रकृति की आंतरिक क्रियाओं के द्वारा हो जाती है। ये ही आंतरिक क्रियाएँ ऊर्जा और गति से संचालित होती है। ऊर्जा और गति प्रकृति के मौलिक रूप हैं जिसकी ओर कवि ने हमारा ध्यान आकृष्ट किया है।
भाव स्पष्ट करें:

प्रश्न 7.
(ख) क्या हमेशा वही वसंत होता है, वही किरदार फिर दुहराता हुआ?
उत्तर-
‘कुछ सवाल’ नामक कविता महाकवि पाब्लो नेरुदा द्वारा रचित है जिसमें प्रकृति के गूढ़ रहस्यों को उद्घाटित में किया गया है।

कवि कहता है कि हर मनुष्य के जीवन में वसंत का आगमन समान रूप नहीं होता। हर मनुष्य के जीवन में वसंत का रूप अलग-अलग होता है। वसंत अपनी भूमिका परिवेश और परिस्थिति के अनुकूल हर मनुष्य के जीवन में अलग-अलग रूपों में प्रस्तुत करता है। वसंत के आगमन में भी भिन्नता है। भूतकाल में जो वसंत था वह वर्तमान काल के वसंत से भिन्न था। ठीक उसी प्रकार वर्तमान काल के वसंत का रूप भी भविष्य काल के वसंत से भिन्न रहेगा। भविष्य में भी वसंत का रूप अलग ढंग से होगा। अतः हर मनुष्य के जीवन में वसंत अपनी भूमिका भिन्न-भिन्न रूपों में निभाता है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 12 कुछ सवाल

कवि ने अत्यंत ही साफ और सटीक शब्दों में वसंत के किरदार रूप की व्याख्या की है।
अतः वसंत का रूप मानव जीवन में हर मनुष्य के लिए अलग-अलग रूप । में उपस्थित होता है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 11 समुद्र

Bihar Board Class 9 Hindi Book Solutions Godhuli Bhag 1 पद्य खण्ड Chapter 11 समुद्र Text Book Questions and Answers, Summary, Notes.

BSEB Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 11 समुद्र

Bihar Board Class 9 Hindi समुद्र Text Book Questions and Answers

प्रश्न 1.
समुद्र ‘अबूझ भाषा’ में क्या कहता रहता है?,
उत्तर-
समुद्र ‘अबूझ भाषा’ में मनुष्य से कहता है कि मेरा यानि समुद्र का कुछ नहीं होता यही अबूझ भाषा में वह अपने मनोभाव को प्रकट करता है। समुद्र . के अबूझ भाषा में कहने का मूलभाव यह है कि समुद्र अक्षय का भण्डार है। मनुष्य को अपनी इच्छानुसार समुद्र के अक्षय भण्डार से जितना कुछ लेने की इच्छा हो उतना वह ले ले। यहाँ समुद्र की उदारता और विराटता का चित्रण हुआ है। मनुष्य अपनी इच्छानुसार जितना भी समुद्र का अपने हित के लिए उपयोग करेगा उससे समुद्र का कुछ नहीं बिगड़ेगा, कुछ नहीं घटेगा। समुद्र की अभिलाषा भी कम नहीं होगी।

“यहाँ मूक और अबूझ भाषा में समुद्र के माध्यम से प्रकृति और पुरुष के बीच के संबंधों को उजागर किया गया है। प्रकृति के विभिन्न रूप मनुष्य के विकास में कितना सहायक है, इसकी चर्चा उपरोक्त कविता में हुई है। इस प्रकार सागर प्रकृति का विराट अवयव है जो मानव हित में सदैव उपयोगी रहा है। उसके द्वारा मानव अपनी सभ्यता और संस्कृति शकर को खींचकर यहाँ तक लाया है। प्रकृति की भाषा तो रहस्यमयी है ही। इस प्रकार समुद्र भी अपने मौन रूप में ही अबूझ भाषा का उपयोग करते हुए मानव हित में अपनी तत्परता को व्यक्त करता है। इस प्रकार यहाँ प्रकृति पुरुष, सृष्टि के सृजन की ओर ध्यान खींचा गया है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 11 समुद्र

प्रश्न 2.
समुद्र में देने का भाव प्रबल है। कवि समुद्र के माध्यम से क्या कहना चाहता है?
उत्तर-
‘समुद्र’ नामक कविता में कवि ने प्रतीक प्रयोगों द्वारा मानव जीवन के लिए समुद्र की उपयोगिता पर ध्यान आकृष्ट किया है।
समुद्र अक्षय भंडार है। वह सदैव से सृष्टि के सृजन में सहयोगी रहा है। समुद्र । अपनी अबूझ भाषा में मौन रूप में रहकर मानव हित के लिए तत्पर है। वह कहता है कि मेरे गर्भ में पल रहे घोंघे, केंकड़े या अन्य जीव-जन्तुओं से मनुष्य ने अपने उपयोग के लिए अनेक वस्तुओं का निर्माण किया है। वह मेरे सौंदर्य का दुख भी लूटा है। वह मेरे अक्षय निधि से अपना हित भी साधा है। जीवनोपयोगी अनेक चीजों जैसे-बटन, औजार, टेबुल पर सजाने की चीजों का निर्माण किया है।

वह सागर के चित्रों को फोटो फ्रेम में सजाकर टी० बी० के बगल में रखा भी है। सागर मनुष्य से कहता है कि सूरज तो अनवरत आदि काल से अपनी प्यास मेरी छाती से बुझा रहा है लेकिन आजीवन वह प्यासा का प्यासा ही है और मैं भी तो सूखा नहीं यानि मेरा भी तो कुछ घटा नहीं।

सागर पुनः कहता है कि ऐ मानव! मुझे तुम कुछ देना चाहते हो तो दे जाओ किन्तु तुम्हारी देने की विसात ही क्या है? सिवा मुझसे लेने के तुम क्या दे सकते हो? तुम्हारा तो जीवन सदैव से यायावरी रूप लिए रहा है। तुम्हारे पद-चिन्ह भी तो सदैव बनते-मिटते रहे हैं। तुम स्थिर जीवन जी ही कब पाये? तुम्हारी चंचलता और तुम्हारी आतुरता ने तुम्हें स्थायित्व प्रदान ही कहाँ किया?

इस प्रकार तुम्हारे पद-चिन्हों को बनाने-बिगाड़ने में मेरा भी सहयोग रहा है। मैंने सदैव तुम्हारे पद-चिन्हों को लीप-पोतकर मिटाया है। तुम्हारी आतुरताभरी वापसी को अपने सुलभ स्वभाव के अस्थिर हलचलों में मैंने मिला लिया है। इन पंक्तियों में सृष्टि-सुजन एवं संहार के रूपों का बड़ी बारीकी से कवि ने चित्रित किया है। सागर हमारी सभ्यता और संस्कृति के निर्माण एवं विध्वंस में सदैव संलग्न रहा है। इस धरती पर अनेक सभ्यताएँ बनी-बिगड़ी। कई संस्कृतियाँ विकसित हुईं और मिटी भी।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 11 समुद्र

इस प्रकार पुरातन एवं नूतन के सृजन एवं संहार के बीच सदैव खेल होता रहा है। यही प्रकृति का नियम है। प्रकृति और मानव का संबंध आदिकाल से रहा । _है दोनों एक-दूसरे के पूरक रूप में सहयोगी रहे हैं। अपनी स्वार्थपरता, इच्छा की पूर्ति के लिए मानव ने प्रकृति के सारे रूपों का इस्तेमाल किया है। उपभोग किया है। इस प्रकार ‘समुद्र’ के प्रतीक प्रयोग द्वारा कवि ने मानव और ‘समुद्र’ के बीच के संबंधों में उसकी उपयोगिता एवं साथ ही उपभोक्तावादी संस्कृति के कई रूपों का सफल चित्र प्रस्तुत किया है।

प्रश्न 3.
निम्नांकित पंक्तियों का भाव-सौंदर्य स्पष्ट करें।
“सोता रहँगा छोटे से फ्रेम में बँधा
गर्जन-तर्जन, मेरा नाच गीत उद्वेलन
कुछ भी नहीं होगा।”
उत्तर-
प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘समुद्र’ काव्य पाठ से ली गई हैं। इन पंक्तियों में महाकवि सीताराम महापात्र ने ‘समुद्र’ के जीवंत रूप का चित्रण करते हुए उसकी
महत्ता की ओर हमारा ध्यान आकृष्ट किया है। कवि कहता है कि सागर प्रतीक रूप में मनुष्य से अपनी पीड़ा या भावना को व्यक्त करते हुए कहता है कि-मेरे चित्र यानि ‘समुद्र’ के चित्र को छोटे से फ्रेम में गढ़कर तुम टी. वी. के बगल में टाँग दोगे।
उस चित्र में मेरा जीवंत स्वरूप दृष्टिगत नहीं होगा। मैं तो उस फोटो में सुषुप्तावस्था में दिखाई पगा। मेरी जीवंतता, मेरी यथार्थता वहाँ से ओझल हो जाएगी। समुद्र में जो गर्जन-तर्जन, गीत-नृत्य आलोड़न होता है उसे आँखों के समक्ष देखकर तुम जितना प्रसन्नचित्त अपने को पाओगे उतना उस चित्र युक्त फोटो से नहीं। तुम्हें मेरे सही रूप का दर्शन वहाँ नहीं होगा। – यहाँ कवि सूक्ष्म रूप से फोटो की अनुपयोगिता की ओर ध्यान आकृष्ट करता है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 11 समुद्र

चित्र युक्त समुद्र की तुलना में यथार्थ समुद्र का दर्शन, उसने गर्जन-तर्जन को सुनना उसके गीत-नृत्य को सुनना-देखना और उसमें जो हलचलें होती हैं-उसका प्रत्यक्ष, दर्शन करना ही यथार्थ है। यानि समुद्र का जो प्राकृतिक स्वरूप है। जो प्राकृतिक सुषमा है उसके आगे ये कृत्रिम रूप टिक पाएँगे क्या? सागर के गर्जन में जो यथार्थ सौंदर्य का दर्शन होता है, उसके तर्जन में जो रूप-सौंदर्य दीखता है। उसके गीत में जो आनंद मिलता है, उसके नृत्य में जो प्रसन्नता होती है।

सागर की हलचलों में उठते-गिरते जल-तरंगों को देखकर किसका मन प्रसन्न नहीं होता होगा? यानि सागर के इन यथार्थ रूपों का दर्शन का मानव भाव-विह्वल हो उठता है। इस प्रकार कवि ने सागर के सौंदर्य-बोध को अपने शब्दों के द्वारा सफल चित्रण करने में सफलता पायी है। सागर के मूलरूपों का सम्यक् और सटीक चित्रण किया है। उसके गुणों का अंकन किया है। . इस प्रकार चित्रात्मकता एवं गीतात्मकता से युक्त दृश्यों का प्रतिबिंब उपस्थित करते हुए कवि ने सागर के सौंदर्य बोध को काव्य पंक्तियों के माध्यम से प्रस्तुत, किया है।

प्रश्न 4.
‘नन्हें-नन्हें सहस्र गड्ढों के लिए/भला इतनी पृथ्वी पाओगे कहाँ’ से कवि का क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
‘समुद्र’ काव्य पाठ में सीताराम महापात्र ने उपरोक्त काव्य पंक्तियों के द्वारा समुद्र और पृथ्वी की विराटता, महत्ता, उपयोगिता पर यथेष्ट प्रकाश डाला है। सागर जब मनुष्य से पूछता है यह कहता है कि मेरे गर्भ में पल रहे सैकड़ों जीव-जंतु जो विद्यमान है उनमें से केंकड़ा भी एक उपयोगी जीव है। अगर तुम उसे ‘पकड़कर अपनी आवश्यकतानुसार रखना चाहते हो तो यह पृथ्वी सागर की तुलना में छोटी पड़ जाएगी। मेरे गर्भ की गहराई अथाह है जबकि धरती की सीमाएँ सीमित हैं। अगर उन केंकड़ों को रखने के लिए इस धरती पर तुम हजारों गड्ढों का निर्माण करोगे तो भी यह धरती छोटी पड़ जाएगी।

यहाँ कवि के कहने का भाव यह है कि सागर की विराटता और उपयोगिता अपने महत्व के आधार पर अलग है जबकि धरती की उपयोगिता अलग है। दोनों का महत्व मनुष्य के लिए समान है लेकिन कार्य और प्रकृति के अनुसार दोनों के, उपयोग में भिन्नता है। यहाँ कवि सागर की विराटता और उसकी महत्ता को चित्रित किया है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 11 समुद्र

केंकडे रूपी जीव के माध्यम से जीवंतता का सटीक चित्रण मिलता है। अपनी स्वार्थ- परता और अंधे रूप में उपयोग के लिए इन जीवों या वस्तुओं के साथ मनुष्य, जिस क्रूर रूप में बर्ताव उपस्थित करता है, वह चिंतनीय एवं आलोचना का विषय है। यहाँ उपभोक्तावादी संस्कृति की ओर अपने व्यंग्यात्मक पंक्तियों द्वारा कवि जीवन के यथार्थ का चित्रण करने में सफल रहा है। यहाँ सागर और उसके. जीवों की उपयोगिता और महत्ता मानव जीवन के लिए अत्यधिक है किन्तु मानव स्वार्थ में अंधा हो गया है। वह उसकी जीवंतता के साथ खिलवाड़ करता है। उसके मूल-सौंदर्य को मिटाने में लगा रहता है वह घोर रूप में उपयोगी जीवन जी रहा है। इस प्रकार प्रकृति के विराट रूपों-सागर एवं धरती के साथ मनुष्य की स्थिति एवं संबंधों को कवि ने स्पष्ट चित्र उकेरा है।

प्रश्न 5.
कविता में “चिर-तृषित’ कौन है?
उत्तर-
‘समुद्र’ काव्य पाठ में, सीताराम महापात्र ने चिरतृषित’ रूप में सूर्य को प्रतीक मानकर किया है। इस कविता में ‘चिर-तृषित’ के रूप में सूर्य को दर्शाया गया है। सूर्य सदैव सागर के जल को सोखता रहा है यानि पीता रहा है। यहाँ सूर्य का प्रतीक रूप इस धरती का मानव है। वह सदियों से भूखा-प्यासा है। आज भी उसकी भूख-प्यास मिटी नहीं है। वह युगों-युगों से प्रकृति के रूपों, साधनों वस्तुओं का अपनी सुख-सुविधा के लिए उपयोग करता रहा है। उसकी चिर-पिपासा अभी तक बुझी नहीं है। वह सदैव उपभोक्तावादी संस्कृति के बीच जी रहा है। उसकी स्वार्थपरता अंधविश्वास एवं अविश्वासनीयता द्रष्टव्य है चिंतनीय है।

सृष्टि के सृजन काल से लेकर आज तक मानव ने क्या-क्या खोजें नहीं की। अपनी सुख-सुविधा और उपभोग के लिए नित नयी-नयी चीजों का अनुसंधान किया और उसका उपयोग भी जमकर किया। लेकिन उसे आज भी शांति और चैन नहीं है। वह बेचैन और भूखा-प्यासा है। ‘चिर-तृषित’ के रूप में सूर्य रूपी मानव आज भी अपनी अतृप्त भूख-न्यास के बीच तड़प रहा है, आतुरमय जीवन जी रहा है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 11 समुद्र

सप्रसंग व्याख्या करें:

प्रश्न 6.
(क) उन पद-चिन्हों को,
लीप-पोतकर मिटाना ही तो है काम मेरा
तुम्हारी आतुर वापसी को
अपने स्वभाव सुलभ
अस्थिर आलोड़न में
मिला लेना ही तो है काम मेरा।
उत्तर-
प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक के ‘समुद्र’ काव्य पाठ शीर्षक से ली गई हैं। इन पंक्तियों का प्रसंग समुद्र एवं मानव के बीच के अटूट संबंधों से जुड़ा हुआ है।

महाकवि सीताराम महापात्र के अपनी ‘समुद्र’ कविता में उपरोक्त पंक्तियों के माध्यम से मानव सभ्यता के अमिट चिन्हों की ओर ध्यान आकृष्ट किया है। कवि कहता है कि सागर ने मानव द्वारा निर्मित पद-चिन्हों को लीप-पोतकर अनेक बार मिटाने का काम किया है। मनुष्य की आतुरतामय वापसी को वह अपने स्वभाव के अनुसार अस्थिर हलचलों के द्वारा सुलभता के साथ स्वयं में मिला लिया है। यानि अपने में समाहित कर लिया है। इन पंक्तियों के प्रयोग द्वारा कवि ने गूढ़ भाव की व्याख्या की है। मानव स्वयं द्वारा निर्मित सभ्यता और संस्कृति के शकट को अनवरत काल से खींचता ला रहा है। लेकिन इस धरती पर विलुप्त हो गयी और पुनः नए रूप में अवतरित हुई। इस प्रकार इस विकास पथ का निर्माण सदैव होते रहा है। मानव सदैव प्रगति पथ का अनुगामी रहा है।

वह प्रकृति के साथ चलकर अपने सृजन कर्म में सदैव लीन रहा है। लेकिन सागर का भी काम तो यही रहा है कि उसने अनेक सभ्यताओं को विकसित और पल्लवित-पुष्पित होते देखा। उन्हें स्वयं में विलीन होते भी देखा। इस प्रकार सागर भी साक्षी है इस उत्थान-पतन की कहानी का। सागर के प्रतीक प्रयोग द्वारा मानव सदैव से सृजन और संहार के बीच जीता रहा है और नित नए-नए अन्वेषण के द्वारा उसमें नवीनता का दर्शन कराता है।

सप्रसंग व्याख्या करें:

प्रश्न
(ख)क्या चाहते हो ले जाना घोंघे?
क्या बनाओगे ले जाकर? ।
कमीज के बटन
नाड़ा काटने के औजार।
उत्तर-
प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘समुद्र’ काव्य पाठ से उद्धृत की गयी हैं। इस कविता के कवि सीताराम महापात्र जी हैं। इन्होंने अपनी इन काव्य पंक्तियों में समुद्र के अंतर्गत पल रहे जीव-जंतुओं के माध्यम से मानवीय जीवन के संबंधों को उजागर किया है। इसका प्रसंग उन्हीं जीव-जंतुओं के जीवन से जुड़ा हुआ है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 11 समुद्र

उपरोक्त पंक्तियों में कवि ने ‘समुद्र’ के माध्यम से यह कहना चाहा कि ऐ मानव! तुम मुझसे क्या चाहते हो घोंघा? घोंघे को ले जाकर तुम उसका क्या उपयोग करोगे? क्या उसका कमीज के बटन बनाने में उपयोग करोगे या कि नाड़ा काटने के लिए औजार का रूप गढ़ोगे।

इन पंक्तियों में कमीज, बटन, औजार मानव जीवन के लिए उपयोगी चीजें हैं। घोंघा एक उपयोगी जीव ही नहीं है बल्कि प्रतीक रूप में प्रयुक्त भी है। मानव कितना स्वार्थ में अंधा हो गया है कि घोंघे की जीवंतता से मजाक करता है। उसको मारकर अपने जीवनोपयोगी वस्तुओं का निर्माण करता है तथा उसे उपयोग में लाता है। इन पंक्तियों में मनुष्य की उपभोक्तावादी संस्कृति पर कवि ने तीखा प्रहार किया है। कवि ने घोंघे की जीवंतता में जिस सौंदर्य का दर्शन करता है वह उसे मारकर अपने उपयोग में लाए गए वस्तुओं में नहीं प्राप्त करता है। कवि ने इस पंक्तियों में घोंघे की जीवन एवं उससे जडे हए सौंदर्य की ओर हमारा ध्यान खींचा है। घोंघा के जीवन में जो स्वच्छंदता है रेंगने में जो आत्मीय सुख है। जल के बीच और रेत में रहकर जीते हुए जो आनंद है, उसे मारकर वह आनंद नहीं सुलभ हो सकता। इस प्रकार कवि ने प्रकृति के साथ किए गए दुर्व्यवहार और मानव की क्रूरता का वर्णन करते हुए उसे सचेत किया है।

समुद्र सदैव मानव के लिए उपयोगी रहा है। वह मानव के विकास एवं उसके सुख-दुख में सदैव सहयोग किया है। इस प्रकार उपरोक्त पंक्तियों में एक छोटे से घोंघे के प्रतीक रूप से जीवों की मानव जीवन में क्या उपयोगिता है। इसकी ओर कवि ने हमारा ध्यान आकृष्ट किया है।

इस प्रकार सीताराम महापात्र ने घोंघे, समुद्र, प्रकृति और मनुष्य के बीच के अटूट और आत्मीय संबंधों की सटीक व्योरे या प्रस्तुत करते हुए अपनी इन काव्य पंक्तियों में यथार्थ चित्रण प्रस्तुत किया है। ये जीव-जंतु हमारे जीवन में सदैव ‘उपयोगी रहे हैं और आगे भी रहेंगे।

प्रश्न 7.
समुद्र मनुष्य से प्रश्न करता है। इस तरह के प्रश्न के पीछे मनुष्य की उपभोक्तावादी प्रवृत्ति का पता चलता है। आप इससे कहाँ तक सहमत हैं। इस पर अपने विचार प्रकट करें।
उत्तर-
‘समुद्र’ शीर्षक कविता के माध्यम से महाकवि सीताराम महापात्र ने कई प्रकार के प्रश्नों को उठाया है। इन प्रश्नों के भीतर मनुष्य की उपभोक्तावादी संस्कृति का दिग्दर्शन होता है।

‘ कवि ने ‘समुद्र’ के विराट एवं उदार पक्ष को उदघाटित किया है। समुद्र मनुष्य के लिए अपना अक्षय भंडार सुपुर्द कर देता है। वह मनुष्य को यह भी छूट दे देता है कि जो चाहो, जितना चाहो अपने उपयोग के लिए मेरे इस अक्षय भांडर का सदुपयोग करो। इससे मेरा कुछ स्वरूप नहीं बदलेगा। मेरा कुछ नहीं घटेगा। इन भावों में ‘समुद्र’ का प्रयोग प्रकृति के अवयव एवं प्रीतक रूप में प्रयोग हुआ है। समुद्र मानव के विकास में सदैव सहयोगी रहा है। ___’समुद्र’ अपने भीतर पल रहे जीव-जंतुओं की महत्ता एवं उपयोगिता पर भी प्रकाश डालते हुए उसकी बड़ाई की है। समुद्र के भीतर जितने भी जीव-जंतु पलते हैं वे किसी न किसी रूप में मानव के लिए हितकारी हैं।

कवि केंकड़े और घोंघे के द्वारा समुद्री जीव जंतुओं की महत्ता का प्रतीकात्मक रूप में प्रयोग करते हए वर्णन किया है। ये जीव मानव जीवन के लिए जितना जीवं रूप में उपयोगी हो सकते हैं। उतना मृत रूप में नहीं। अतः उनके जीवन में उसे सौंदर्य और विशेषताएँ छिपी हैं वे उनके मृत रूप से प्राप्त वस्तुओं में नहीं।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 11 समुद्र

कवि-समुद्र के सचित्र को फ्रेम में मढ़ाकर अपने टी. वी. के समक्ष रखकर जो आनंद उठाना चाहता है, वह उचित नहीं जान पड़ता।
समुद्र के ‘गजन-तर्जन, नृत्य-गीत एवं हलचल, में जो जीवंतता है, जो सौंदर्य-बोध है वह उसके चित्र युक्त फोटो फ्रेम में नहीं। यहाँ समुद्र का प्रतीकात्मक प्रयोग है। समुद्र का मानव हित के लिए कितनी उपयोगिता है उसके यथार्थ रूप में कितना सौंदर्य है आनंद है, प्रसन्नता मिल सकती है वह उसके चित्र में संभव नहीं।

कवि अपनी कविता में समुद्र की विराटता एवं उदारता को प्रकट करते हुए उसकी विशेषताओं की ओर ध्यान खींचा है। जिस प्रकार, सूर्य सदैव प्यासे रूप में सागर के जल को पीकर तृप्त नहीं होता है, उसकी प्यास यथावत बनी रहती है, ठीक उसी प्रकार मनुष्य की भी स्थिति है। मनुष्य भी बड़ा स्वार्थी है, वह सदियों से भूखा-प्यासा रहा है। वह प्रकृति के विभिन्न स्रोतों एवं रूपों का शोषण-दोहन किया है लेकिन उसकी भूख और प्यास अतृप्त अवस्था में ही है।

कवि मनुष्य से कुछ कामना करता है यानि समुद्र कहता है कि मनुष्य को जो देना है। वह दे दे किन्त वह देगा क्या? उसके पास लेने के सिवा देने के लिए है ही क्या? उसका चंचल और आतुर जीवन कभी भी स्थिर नहीं रहा है। उसमें ठहराव भी नहीं।
समुद्र कहता है कि मानव निर्मित पद-चिन्हों को तो वह सदैव लीप-पोतकर मिटाता रहा है। उसकी आतुरता, चंचलता को अपने आलोड़न यानि हलचल में समाहित कर लेता है। यही तो सागर का काम है। मानव के अस्तित्व को अपने अस्तित्व में समाहित कर लेना।

यहाँ सृजन एवं संहार के गूढ भावों की ओर कवि ने ध्यान आकृष्ट किया है। कवि ने सागर द्वारा प्रकृति के रहस्यमयी रूपों को उद्घाटित किया है। मानव की सभ्यता और संस्कृति सदैव पुरातन से नूतन की ओर अग्रसर होती रही है। वह जड़-चेतन के अटूट संबंधों को भी अपनी काव्य-पक्तियों के द्वारा उद्घाटित करता है। . इस प्रकार सीताराम महापात्र ने अपनी काल्य प्रतीभा द्वारा प्रकृति और मानव के बीच के संबंधों को उद्घाटित करते हुए उसके उपभोक्तावादी संस्कृति पर भी तीखा व्यंग्य किया है। मानव सदैव से ही प्रकृति के साथ अपना संबंध स्थापित कर उसके विभिन्न स्रोतों से अपने स्वार्थ की पूर्ति में सदैव संलग्न रहा है। इस प्रकार यह कविता ‘समुद्र’ के माध्यम से मानव जीवन की उपभोक्तावादी संस्कृति को उद्घाटित करने में सक्षम है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 11 समुद्र

प्रश्न 8.
कविता के अनुसार मनुष्य और समुद्र की प्रकृति में क्या अंतर है?
उत्तर-
‘समुद्र’ कविता सीताराम महापात्र की एक उत्कृष्ट कविता है। इसमें मनुष्य और समुद्र के बीच के अटूट संबंध पर कवि ने प्रकाश डाला है।

कवि सागर की उदारता, विराटता और उसकी महत्ता का अनूठा चित्रण प्रस्तुत किया है। सांगर का स्वरूप सदैव से मनुष्य के लिए हितकारी रहा है। सागर के पास अक्षय भंडार है। उसके गर्भ में रत्नों की खान है। जीव-जंतुओं की अधिक भरमार है। वे किसी न किसी रूप में मानव जीवन के लिए उपयोगी सिद्ध होते हैं।

अपनी ‘समुद्र’ कविता में कवि ने उसके विविध रूपों का वर्णन किया है। समुद्र का प्रयोग प्रतीक प्रयोग है। समुद्र खुले हाथ से अपनी अक्षय निधि को मानव के लिए दान करना चाहता है। वह दानवीर एवं त्यागी रूप में चित्रित हुआ है। मनुष्य को जितना जिस चीज की जरूरत हो, खुले हृदय से वह सागर के गर्भ से ले सकता है। इसके लिए सागर को कोई पीड़ा होने का उलाहना देने की स्थिति नहीं आएगी।

सागर में पल रहे जीव-जंतुओं का उपयोग भी मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए करता है किंतु इस पक्ष का कवि समर्थन नहीं करता। कवि की दृष्टि में यह मानव का कमजोर पक्ष साबित हुआ है। वह घोंघों, केंकड़े की जीवंतता में विश्वास करता है, उसके मेरे हुए जीवन के उपयोग में नहीं।

समुद्र अपनी प्राकृतिक सुषमा के यथार्थ चित्र को मनुष्य के लिए हितकारी मानता है। समुद्र का असली रूप ही जिसमें गर्जन-तर्जन निहित है, गीत-नृत्य जुड़ा हुआ है और उसके बीच हलचल यानि जल-तरंगें उठती रहती हैं, उसी यथार्थ रूप का कवि पक्षधर है। समुद्र के इसी रूप में जो आनंद, उत्साह या प्रसन्नता मनुष्य को मिलती है वह उसके मृत चित्र में नहीं। यह प्रकृति के असली रूप के दिग्दर्शन, उसके सौंदर्य को देखने-परखने का हिमायती कवि रहा है।

कवि समुद्र की अभिलाषा को भी प्रकट करता है। वह हमेशा से चिर-तृषित सूर्य की प्यास को बुझाते आया है। लेकिन सूर्य की प्यास आज भी अतृप्त है। यहाँ सूर्य का प्रयोग मनुष्य के लिए हुआ है। मनुष्य की लालसा, आकांक्षा या भूख-प्यास सदियों से अमिट रूप लिए रही है। वह आज भी, उतना ही भूखा-प्यासा है जितना सृष्टि के आरंभ में था। उसकी आकांक्षा आज और विकराल रूप धारण कर चुकी है। वह अपनी स्वार्थपरता में अंधा हो चुका है वह अपने हित में प्रकृति के संसाधनों एवं रूपों का शोषण-दोहन करता आ रहा है। कवि अपनी कविताओं समुद्र की उदारता को चित्रित किया है। वह मानव द्वारा निर्मित पद-चिन्हों को लीप-पोतकर मिटाने का काम करता रहा है। कहने का भाव यह है कि प्रकृति द्वारा मानव की सत्यता और संस्कृति के विकास में मदद तो मिला है किन्तु उसके संहार में भी समुद्र का कहीं न कहीं हाथ रहा है।

मनुष्य तो चंचल, आतुर चित्त वाला रहा है। वह अपने द्वारा सृजन कर्म करते चला आ रहा है। प्रकृति के भीतर सृजन के साथ संहार तत्व भी छिपा रहता है। इसमें जब प्रकृति के नियमों का व्यतिक्रमण होता है तब वह अनुशासन कायम करना भी जानती है। इस प्रकार सृजन-संहार के बीच मानव और प्रकृति का निरंतर खेल चलता रहता है। प्रकृति के कई रूप मानव के विकास में सहायक होते हैं तो कई रूप उनके अस्तित्व को नवीन रूप देने में भी संलग्न रहते हैं। इस प्रकार पुरातन और नूतन के बीच एक रहस्यमयी खेल चलता रहता है। मनुष्य का स्वभाव और प्रवृत्ति अपने हित और स्वार्थ में उपभोक्तावादी है जबकि प्रकृति या समुद्र का रूप सृजन को ऊंचाई देने के साथ उसका सुव्यवस्थित करने में भी सक्रिय है। मनुष्य उपभोक्ता है और प्रकृति संसाधनों से युक्त है। इस प्रकार समुद्र भी प्राकृतिक संसाधन है और मनुष्य का उसके साथ अटूट संबंध है। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों सृजन और संहार के बीच जीते हुए युगों-युगों से परस्पर संबंधों का निर्वाह करते आ रहे हैं।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 11 समुद्र

प्रश्न 9.
कविता के माध्यम से आपको क्या संदेश मिला है?
उत्तर-
‘समुद्र’ कविता के माध्यम से सीताराम महापात्र ने मानव के लिए एक नूतन संदेश देने का काम किया है। अपनी इस उत्कृष्ट कविता के द्वारा कवि ने समुद्र . की उपयोगिता, महत्ता, विराटता और उसकी मानव के लिए जरूरत की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए प्रकृति के यथार्थ रूप का सुंदर और सटीक चित्रण किया है।

कवि ने समुद्र की उदारता के प्रबल पक्ष को उदघाटित किया है। समुद्र सदैव अपने अक्षय भंडार को मानव हित के लिए बिना मीन-मेष के प्रस्तुत किया है। वह मनुष्य को संदेश देता है कि मेरे गर्भ में अक्षय भंडार से जितना लाभ लेना हो दिल खोलकर ले लो। संकोच मत करो। मेरा उससे कुछ घटने वाला नहीं है। प्रस्तुत कविता के द्वारा कवि ने लोकहितकारी पक्ष को उद्घाटित करते हुए प्रकृति को मनुष्य के विकास में सहायक के रूप में चित्रित किया है। प्रकृति सदैव से मनुष्य के विकास में तत्पर रही है। जन्म से मरण तक समुद्र ने मानव के विकास में योगदान किया है।

समुद्र भी प्रकृति का ही एक हिस्सा है, अंग है, संसाधन है। इस प्रकार समुद्र की मानव के जीवन के लिए क्या उपयोगिता है, इस सम्यक् प्रकाश डाला है। . इस कविता में समुद्र समाज का प्रतीक है। समुद्र जो प्रकृति का एक हिस्सा है वह मनुष्य को सब कुछ देना चाहता है क्योंकि वह अक्षय है। उसके पास अपार संपदा है जो मानव के लिए उपयोगी है।

. समुद्र का असली स्वरूप जितना मानव के लिए लाभप्रद है उतना चित्रयुक्त फ्रेम में भरा हुआ फोटो नहीं। सागर के गर्जन-तर्जन, गीत-नृत्य एवं आलोड़न में उसकी प्राकृतिक सुषमा छिपी हुई है। वह मानव के लिए उपयोगी और उत्साहवर्द्धक है। प्यासे सूरज यानि प्रतीक रूप में भूखे-प्यासे मनुष्य को चित्रित किया गया है। मनुष्य तो सदियों से भूखा-प्यासा है। उसकी आकांक्षाएँ, इच्छाएँ, असीमित हैं। वह स्वार्थ में अंधा होकर अपने हित की ही सोचता रहा है।

समुद्र मानव से लेने की अभिलाषा नहीं रखता है। वह उसे देने की कामना रखता है। मनुष्य तो सदैव से चंचल और आतुर प्रकृति का रहा है। इसीलिए उसकी समस्याएँ एवं इच्छाएँ भी अनंत हैं।

समुद्र ने सृजन-संहार के बीच यह मध्यस्थता का रूप रखा है। वह प्रकृति के नियमों को संतुलन रखने में सदैव तत्पर रहा है। मनुष्य और प्रकृति के बीच अटूट संबंध तो है ही किन्तु उसने नियमों के बीच अनुशासन को प्राथमिकता दिया है। कहने का भाव यह है कि प्रकृति अपने नियमों के व्यतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं करती।

अतः समुद्र कविता मानव के उपभोक्तावादी स्वरूप का सूक्ष्म चित्रण करते हुए समुद्र रूपी समाज के विविध पक्षों का संतुलित एवं उदार पक्षों का उद्घाटन किया है। यह कविता उत्कृष्ट कविता के रूप में प्रस्तुत है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 11 समुद्र

प्रश्न 10.
‘किन्तु मेरी रेत पर जिस तरह दिखते हैं। उस तरह कभी नहीं दिखेंगे।’ पंक्तियों के माध्यम से कवि का क्या आशय है?
उत्तर-
‘समुद्र’ शीर्षक काव्य पाठ से उपरोक्त पंक्तियाँ ली गई हैं। इस कविता के कवि श्री सीताराम महापात्र जी हैं। उन्होंने अपनी कविता में छोटे-छोटे जीव-जंतुओं के प्रतीक प्रयोगों द्वारा मानव जीवन के विकास में उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला है।

कवि घोंघे को प्रस्तुत करते हुए सागर की पीड़ा को व्यक्त करता है। सागर मानव से प्रश्न करता है कि तुम किसलिए घोंघे को ले जाना चाहते हो? उनको ले जाकर कमीज का बटन बनाओगे या नाड़ा काटने का औजार या टेबुल पर उन्हें रखकर ड्राइंग रूप को सजाओगे? इन पंक्तियों में घोंघे के माध्यम से समुद्र की भीतर पल रहे जीव-जंतुओं की सार्थकता उसकी उपयोगिता पर कवि ने सत्य रूप से चिंतन किया है। जिस प्रकार इन जीवों के मृत स्वरूप से अपने स्वार्थ की पूर्ति में मानव लगा हुआ है यह यथोचित नहीं प्रतीत होता है। यह मानव का क्रूर पक्ष है जो कवि को अच्छा नहीं लगता। कवि घोंघे जैसे सागर में पल रहे अनेक जीव-जंतुओं की जीवंतता को तरजीह देते हुए उनके सजीव जीवन के लिए पक्ष लेते हुए अपना तर्क प्रस्तुत करता है।

समुद्र कहता है कि ये घोंघे जिस तरह मेरी रेत यानि मेरी छाती पर रेंगते हुए विचरण करते हैं उसमें जो सौंदर्य और आनंद मिलता है वह उनके मृत रूप से बने हुए वस्तुओं से नहीं। वे मृत रूप में अपने जीवंत स्वरूप का दर्शन नहीं दे सकते। यह उनके लिए कष्टकर नहीं बल्कि समद्र के लिए भी कष्टकर है यहाँ समद्र समाज के रूप में चित्रित हुआ है और समाज में पल रहे छोटे-छोटे जीव यानि दीनहीन बेबस, बेकस, लाचार लोगों के भी अस्तित्व का ख्याल रखना होगा।

कवि यहाँ अपनी काव्य प्रतिभा कर परिचय देते हुए समुद्र रूपी समाज और घोंघे सदृश समाज में पल रहे छोटे-छोटे असहाय और निर्बल लोगों के प्रति भी सहानुभूति और दर्द रखने की आवश्यकता है।

कवि अपने प्रतीक प्रयोगों द्वारा समाज के यथार्थ रूप का बड़ा ही स्पष्ट और स्वस्थ चित्र प्रस्तुत किया है।
इस प्रकार ‘समुद्र’ कविता प्रतीकात्मक कविता है जो प्रकृति और मनुष्य के अटूट संबंधों को उद्घाटित तो करती ही है वह समाज में व्याप्त कुरीतियों, अव्यवस्थाओं के साथ मानव के अस्तित्व और उसकी स्वार्थपरक नीतियों का भी सम्यक् उद्घाटन किया है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 11 समुद्र

प्रश्न 11.
“जितना चाहो ले जाओ/फिर भी रहेगी बची देने की अभिलाषा’ से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
‘समुद्र’ शीर्षक से प्रस्तुत कविता हमारी पाठ्य पुस्तक से ली गई है। इस कविता के कवि सीताराम महापात्र जी हैं। उन्होंने अपनी इस कविता में समुद्र के प्रतीक प्रयोगों द्वारा समाज में परिव्याप्त अनेक विसंगतियों की ओर ध्यान आकृष्ट किया है।

यहाँ समुद्र मानव से कहता है कि जितना चाहो तुम ले जाओ। कहने का मूल भाव यह है कि समुद्र अक्षय भंडार है। उसके गर्भ में अनेक रत्नों का भंडार है। उसके गर्भ में अनेक जीव-जंत पल रहे हैं। वह कहता है कि अपनी तषित प्यास बुझाने के लिए भूख मिटाने के लिए अपनी क्षमता से भी अधिक जो चाहो, जितना चाहो मेरे अक्षय शेष से ले सकते हो।

यहाँ ‘समुद्र’ के उदार और विराट पक्ष को उद्घाटित किया गया है। समुद्र कहता है कि सब कुछ दे देने के बाद भी मेरी अभिलाषा अशेष रहेगी। मुझे किसी भी प्रकार की पीड़ा, वेदना या खेद नहीं होगा।
उपरोक्त काव्य पंक्तियों में कवि ने ‘समुद्र’ के रूप में इस विशाल मानव समाज की विराटता, उदारता और सहिष्णुता का समुचित उद्घाटन किया है।
समाज तो सदैव ही मानव के विकास में तत्पर रहा है। समाज ने मानव को जन्म से लेकर मरण तक सभी क्षेत्रों में विकास करने के लिए अपना सहयोग दिया।

समाज समुद्र रूपी अथाह अक्षय भंडार है। उसके पास अपरिमित बल है। उसके भीतर छोटे जीव से लेकर बड़े जीव सबका पालन-पोषण होता है। सबको संरक्षण मिलता है। इस प्रकार प्रकृति के एक रूप में मनुष्य का इस धरती पर अवतरित होना अपने में एक महत्वपूर्ण घटना है। समुद्र की अभिलाषा या आकांक्षा अनंत है। उसका व्यक्तित्व विराट है। उसके पास धन-संपदा का अकूत भंडार है। वह मानव के हित के लिए सदैव तत्पर और जागरूक रहा है।

प्रस्तुत कविता में समाज को समुद्र के रूप में चित्रित करते हुए उसकी उपयोगिता के बारे में प्रकाश डाला गया है। व्यक्ति के विकास में समाज का अत्यंत ही उदार पक्ष सदैव से चिंतित रहा है। मानव और समाज के बीच अटूट रिश्ता है। समाज व्यक्ति या मानव को उसके व्यक्तित्व के विकास में अपना अमूल्य योगदान देते हुए उससे कुछ भी अपेक्षा नहीं रखता। ठीक उसी प्रकार समुद्र की भी स्थिति है। दोनों की साम्यता के आधार पर कवि ने प्रकृति और पुरुष के बीच के अमिट संबंधों को चित्रित करते हुए समाज की महत्ता पर प्रकाश डाला है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 11 समुद्र

प्रश्न 12.
इस कविता के माध्यम से समुद्र के बारे में क्या जानकारी मिलती है? .
उत्तर-
‘समुद्र कविता’ महाकवि सीताराम महापात्र द्वारा लिखित एक उत्कृष्ट कविता है। इस कविता में ‘समुद्र’ समाज के लिए प्रतीक प्रयोग के रूप में प्रयुक्त हुआ है।

‘समुद्र’ कविता के द्वारा समुद्र की विराटता, उदारता और उसकी महत्ता पर कवि ने समुद्र को एक दानवीर उदार और लोकहितकारी रूप में चित्रित करते हुए कहा है कि ‘समुद्र’ अपनी मौन और अबूझ भाषा में बहुत कुछ कह देता है। वह ” अपनी चिंता नहीं करता। वह अपने बारे में कहता है कि मेरा कुछ भी नहीं घटता . या बिगड़ता है। हे मानव! तुम जितना चाहो मेरे उदर से या अक्षय भंडार से जितना रत्न या वस्तुएँ चाहो, नि:संकोच रूप में ले जा सकते हो, तुम कितना भी ले जाओगे फिर भी मेरी अभिलाषा तुम्हें देने से भरेगी नहीं बल्कि और उदार रूप में देने के लिए तत्पर रहेगी।

‘समुद्र मानव से कहता है कि तुम क्या चाहते हो ले जाना। क्या मेरे भीतर घोंघे सदृश जो छोटे-छोटे जीव जंतु, पल रहे हैं उन्हें पकड़कर ले जाना चाहते हो क्या? उन्हें ले जाकर तुम क्या बनाओगे? कमीज के बटन बनाओगे क्या? या नाड़ा काटने का औजार बनाओगे क्या? टेबुल पर सजाने के लिए इन घोंघों का उपयोग करना चाहते हो क्या? लेकिन एक बात याद रखो तुम? ये मेरी रेत पर जिस स्वच्छंदता और उन्मुक्तता के साथ विचरण करते हैं उस स्वरूप का तुम्हें दर्शन नहीं होगा। इन्हें जीवंत रूप में तुम देख नहीं पाओगे?

नीचे लिखे पद्यांशों को सावधानीपूर्वक पढ़कर नीचे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें।

1. समुद्र का कुछ भी नहीं होता।
मानो अपनी अबूझ भाषा में
कहता रहता है
जो भी ले जाना हो ले जाओ
जितना चाहो ले जाओ
फिर भी बची रहेगी देने की अभिलाषा
(क) कवि और कविता के नाम लिखें।
(ख) “समुद्र का कुछ भी नही होता’-इस कथन को स्पष्ट करें।
(ग) समुद्र अपनी अबूझ भाषा में क्या कहता रहता है?
(घ) “फिर भी रहेगी बची देने की अभिलाषा’-समुद्र के इस कथन का अभिप्राय लिखें।
उत्तर-
(क) कवि-सीताकांत महापात्र, कविता-समुद्र

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 11 समुद्र

(ख) प्रस्तुत पंक्ति में कवि यह कहता है कि समुद्र कीमती रत्नों, पत्थरों, अन्य वस्तुओं तथा जीव-जंतुओं से भरा होता है। लेकिन यह समुद्र की उदारता का परिणाम है कि समुद्र अपनी उन तमाम वस्तुओं को मुक्त हस्त से दान देकर लेनेवाले को कृतार्थ कर देता है। ऐसी स्थिति में वह सबकुछ का स्वामी होकर भी कुछ का भी स्वामी नहीं बन पाता है। समुद्र के गर्भ में रहनेवाले सारे-के-सारे पदार्थ समुद्र के होकर भी उसके पास नहीं रहते। उन सारी वस्तुओं को लोग इच्छा के अनसार प्राप्त कर लेते हैं। इसलिए तो इस पंक्ति में कवि के कहा है कि समुद्र का कुछ भी नहीं होता।

(ग) समुद्र अपनी अबूझ भाषा में लोगों से कहता रहता है-आ जाओ मेरे पास जो भी ले जाना चाहते हो हमारे पास से ले जाओ। जितना चाहो उतना ले जाओ, लेकिन मैं जानता हूँ कि सबकुछ लेने के बाद भी तुम्हारी लालसा पूरी नहीं होगी।

(घ) प्रस्तुत पंक्ति में कवि ने समुद्र की विशालता और उदारता का परिचय दिया है। समुद्र लोगों को बुला-बुलाकर उनकी इच्छा के अनुकूल उन्हें अपने पास की सारी वस्तुओं को दे देकर कृतार्थ करता रहता है। वह अपने पास कुछ भी नहीं रखना चाहता। इन सारी चीजों को देने के बाद भी समुद्र को संतोष नहीं होता। वह सबकुछ लुटाकर भी कुछ और देने की अभिलाषा से विरत नहीं हो पाता है। उसकी देते रहने की यह अभिलाषा शाश्वत रहती है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 11 समुद्र

2. जो ले जाना चाहते हो, ले जाओ, जी भर
कुछ भी खत्म नहीं होगा मेरा
चिर-तृषित सूर्य लगातार
पीते जा रहे हैं मेरी ही छाती से
फिर भी तो मैं नहीं सूखा!
और जो दे जाओगे, दे जाओ खुशी-खुशी
पर दोगेभी क्या
(क) कवि और कविता का नाम लिखें।
(ख) समुद्र क्या कहकर लोगों को कुछ ले जाने के लिए आमंत्रित करता है?
(ग) सूर्य का समुद्र के साथ कैसा संबंध है? उससे समुद्र का क्या बनता बिगड़ता है?
(घ) समुद्र का कुछ भी खत्म नहीं होता, आखिर क्यों?
(ङ) “पर दोगे भी क्या’ इस व्यंग्यार्थ को स्पष्ट करें।
उत्तर-
(क) कवि-सीताकांत महापात्र, कविता-समुद्र

(ख) समुद्र यह कहकर लोगों को बार-बार आने का आमंत्रण देता है कि जो कुछ ले जाना हों, उसे इच्छा भर मुझसे ले जाओ। उसे देने में कोई भी कंजूसी नहीं है। मेरा कुछ भी और कभी भी खत्म नहीं होगा। यहाँ समुद्र की यह उदारता और परकल्याण की भावना कवि की दृष्टि में स्तुत्य और वरेण्य है, साथ-ही-साथ प्रेरणादयक भी।

(ग) सूर्य की तप्त और प्यासी किरणें दिन भर समुद्र की विशाल जलराशि के तल पर लोटती और पसरी रहती है। ऐसा लगता है कि सूर्य बहुत प्यासा है तथा अपनी गर्मी से व्याकुल है। अपनी उसी प्यास की आकुलता को मिटाने के लिए वह अपनी किरणों को समुद्र के पास भेजकर जल प्राप्त करता है और इस रूप में अपनी प्यास बुझाता रहता है। लेकिन, यह उस समुद्र के जलकोष की विलक्षणता है कि समुद्र कभी सूखता नहीं।

(घ) समुद्र दान देना जानता है और वह दान देता रहता है। वह लेना नहीं जानता, इसलिए वह किसी से कुछ लेता ही नहीं है। लेकिन, यह अद्भुत बात है कि समुद्र अपने कोष से लुटाकर भी कभी रिक्तहस्त नहीं होता, अर्थात खाली नहीं होता। आखिर क्यों? इसका कारण है कि जो देने में सुख पाता है उसके पास देय वस्तु की कमी नहीं रहती। यह प्रकृति का नियम है। क्या सूर्य की रोशनी कभी कम हुई है? क्या चंद्रमा कभी अपनी निर्मलता और शीतलता से विरत हुआ है? उत्तर · है नहीं, नहीं, नहीं। तो समुद्र कैसे खाली होगा?

(ङ) समुद्र के इस व्यंग्य कथन का अर्थ यह है कि जो मनुष्य किसी से केवल पाने की इच्छा रखता है वह उसको भला प्रतिदान में क्या दे पाएगा? मनुष्य तो तमाम प्राकृतिक उपादानों से कुछ-न-कुछ पाता ही रहा है-सूर्य से प्रकाश, चंद्रमा से शीतलता, हवा से गतिशीलता, पेड़-पौधों से फूल और फल। उसके भाग्य में तो केवल लेना ही लेना लिखा है। उसने प्रकृति को आजतक कुछ दिया भी है क्या? लेनेवाला सचमुच दिल से बड़ा गरीब होता है और देनेवाला दिल का राजा। समुद्र ऐसा ही राजा है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 11 समुद्र

3. उन पद चिन्हों को
लीप-पोंछकर मिटाना ही तो है मेरा काम
तुम्हारी आतुर वापसी को
अपने स्वभाव सुलभ
अस्थिर आलोड़न में
मिला लेना ही तो है काम मेरा।
(क) कवि एवं कविता के नाम लिखें।
(ख) कवि ने यहाँ किन पद-चिन्हों की चर्चा की है?
(ग) समुद्र उन पद-चिन्हों के साथ कैसा व्यवहार करता है, और क्यों?
(घ) समुद्र का प्राकृतिक स्वभाव क्या है?
(ङ) इस पद्यांश में चित्रित समुद्र के हृदय की विशालता का परिचय दीजिए।
उत्तर-
(क) कवि-सीताकांत महापात्र, कविता-समुद्र ।

(ख) लोग समुद्र से कुछ पाने के लिए उसके पास जाते हैं और उससे इच्छानुकूल वस्तुओं को पाकर अपने घर लौट जाते हैं। लोगों के समुद्र के पास इस . रूप में आने-जाने से लोगों के पदचिन्ह रेत रूपी समुद्र की छाती पर अंकित हो जाते हैं। कवि ने यहाँ इन्हीं पदचिन्हों की चर्चा की है। ये पदचिन्ह इस बात के साक्षी हैं कि लोगों ने समुद्र से दान और कल्याण के रूप में कुछ पाया है।

(ग) समुद्र सचमुच विशाल. हृदयवाला है। वह इस रूप में कि वह उन पदचिन्हों को अपनी बड़ी-बड़ी लहरों को फैलाकर लीप-पोंछकर मिटा देता है। वह यह संसार को दिखाना नहीं चाहता है। कि लोग बचे हुए उन पदचिन्हों को देखकर यह न समझें कि ये पदचिन्ह समुद्र से उपकृत होनवाले लोगों के हैं। समुद्र अपने द्वारा किए गए उपकारों का प्रचार और प्रसार नहीं चाहता है और विज्ञापन के उन चिन्हों को अपनी लहरों से मिटाकर ही दम लेता है।

Bihar Board Class 9 Hindi Solutions पद्य Chapter 11 समुद्र

(घ) कवि के अनुसार समुद्र का प्रकृतिक स्वभाव है-अपनी वस्तुओं को दानस्वरूप देकर संसार पर उपकार करना, लेकिन लोगों से कुछ पाने की कामना नहीं पालना। उसे लोगों को कुछ देने में बड़ा सुख मिलता है। लेना तो वह कुछ जानता ही नहीं है। उसका सबसे बड़ा गुण इस संदर्भ में यही परिलक्षित होता है कि वह नहीं चाहता है कि उसके द्वारा किए गए परोपकार का कोई चिन्ह कहीं बचे और उसे विज्ञापन का लाभ मिले। समुद्र के हृदय की यह विशालता सचमुच अनुकरणीय और प्रेरणादायक है।

(ङ) इस प्रश्न के उत्तर के लिए ऊपर के प्रश्न (घ) का उत्तर देखें।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

Bihar Board Class 9 Hindi Book Solutions Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन Questions and Answers, Notes.

BSEB Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन Questions and Answers

1. होली

भूमिका-भारत उत्सवों का देश है। होली सबसे अधिक रंगीन और मस्त उत्सव है। इस दिन भारत का प्रत्येक हिन्दू भस्मीभूत शंकर भोले भण्डारी का अवतार होता है। भारतवर्ष में उस दिन सभी फक्कड़ता और मस्ती की भाँग में मस्त रहते हैं। होली वाले दिन लोग छोटे-बड़े, ऊँच-नीच, गरीब-अमीर, ग्रामीण-शहरी का भेद भुलाकर एक दूसरे से गले मिलते हैं तथा परस्पर गुलाल मलते हैं। इस दिन प्रत्येक हिन्दू गुलाल से पता हआ नज़र आता है। – होली का महत्त्व-होली के मूल में हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रह्लाद और होलिका का प्रसंग आता है।

हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को मार डालने के लिए होलिका को नियुक्त किया था। होलिका के पास एक ऐसी चादर थी, जिसे ओढ़ने पर व्यक्ति आग के प्रभाव से बच सकता था। होलिका ने उस चादर को ओढ़कर प्रह्लाद को गोद में ले लिया और अग्नि में कूद पड़ी। वहाँ दैवीय चमत्कार हुआ। होलिका आग में जलकर भस्म हो गई, परन्तु रामभक्त प्रहलाद का बाल भी बाँका न हआ। भक्त की विजय हुई, राक्षस की पराजय। उस दिन सत्य ने असत्य पर विजय घोषित कर दी। तब से लेकर आज तक होलिका दहन की स्मृति में होली का मस्त पर्व मनाया जाता है।

मनाने की विधि-होलो का उत्सव दो प्रकार से मनाया जाता है। कुछ लोग रात्रि में लकड़ियाँ, झाड़-झंखाड़ एकत्र कर उसमें आग लगा देते हैं और समूह में इकट्ठे होकर गीत गाते हैं। आग जलाने की यह प्रथा होलिका-दहन की याद दिलाती है। ये लोग रात को आतिशबाजी आदि छोड़कर भी अपनी खुशी प्रकट करते हैं।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

होली मनाने की दूसरी प्रथा आज सारे समाज में प्रचलित है। होली वाले दिन लोग प्रात:काल से दोपहर 12 बजे तक अपने हाथों में लाल, हरे, पीले रंगों का गुलाल लिए हुए परस्पर प्रेमभाव से गले मिलते हैं। इस दिन किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रखा जाता। किसी अपरिचित को भी गुलाल मलकर अपने हृदय के नजदीक लाया जा सकता है।

नृत्यभाव का वातावरण-होली वाले दिन गली-मुहल्लों में ढोल-मजीरे बजते सुनाई देते हैं। इस दिन लोग समूह-मण्डलियों में मस्त होकर नाचते-गाते हैं। दोपहर तक सर्वत्र मस्ती छाई रहती है। कोई नील-पीले वस्त्र लिए घूमता है, तो काई जोकर की मुद्रा में मस्त है। बच्चे पानी के रंगों में एक-दूसरे को नालाने का आनन्द लेते हैं। गुब्बारों में रंगीन पानी भरकर लोगों पर गुब्बारे फेकना भी बच्चों का प्रिय खेल होता जा रहा है। बच्चे पिचकारियों से भी रंग की वर्षा करते दिखाई देते हैं। परिवारों में इस दिन लड़के-लड़कियाँ, बच्चे-बूढ़े, तरुण-तरुणियाँ सभी मस्त होते हैं। प्रौढ़ महिलाओं की रंगबाजी बड़ी रोचक बन पड़ती है। यह सब वातावरण शहरी होली का है। गाँव में होली का रूप मर्दाना हो जाता है। होली आने से कई दिन पूर्व ही गाँव की महिलाएँ ऐंठनदार रस्सी से घर के पुरुषों को मरम्मत करती हैं। प्राय: भाभियाँ अपने देवरों को रस्से पर मचाती हैं।

दोष-होली के दिन कई बार अनुचित छेड़छाड़, मदिरापान, लड़कियों के साथ छेड़खानी करने के कारण झगड़े पैदा हो जाते हैं। इनके कारण रग में भंग पड़ जाता है। यदि इन दोषों को रोक लिया जाए तो इससे मस्त उत्सव ढूँढ़ना कठिन है।

2. दीपावली
अथवा, किसी त्योहार का वर्णन

भूमिका-दीपावली हिन्दुओं का महत्वपूर्ण उत्सव है। यह कार्तिक मास की अमावस्या की रात्रि में मनाया जाता है। इस रात को घर-घर में दीपक जलाए जाते हैं। इसलिए इसे ‘दीपावली’ कहा गया। रात्रि के घनघोर अन्धेरे में दीवाली का जगमगाता हुआ प्रकाश अति सुन्दर दृश्य की रचना करता है।

मनाने का कारण-दीवाली वर्षा-ऋतु की समाप्ति पर मनाई जाती है। धरतो की कीचड़ और गन्दगी समाप्त हो जाती है। अत: लोग अपने घरों-दुकानों की पूरी सफाई करवाते हैं ताकि सोलन, कीड़े-मकोड़े और अन्य रोगाणु नष्ट हो जाएँ। दीवाली से पहले लोग रंग-रोगन करवाकर अपने भवनों को नया कर लेते हैं। दीप जलाने का भी शायद यही लक्ष्य रहा होगा कि वातावरण के सब रोगाण नष्ट हो जाएँ।

दीवाली के साथ निम्नलिखित प्रसंग भी जडे हए हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्री रामचन्द्र जी रावण का संहार करने के पश्चात् वापस अयोध्या लौटे थे। उनकी खुशी में लोगों ने घी के दीपक जलाए थे। भगवान् महावीर ने तथा स्वामी दयानन्द ने इसी तिथि को निर्वाण प्राप्त किया था। इसलिए जैन सम्प्रदाय तथा आर्य समाज में भी इस दिन का विशेष महत्व है। सिक्खों के छठे गुरु हरगोविन्द सिंह जी भी इसी दिन कारावास से मुक्त हए थे। इसलिए गुरुद्वारों की शोभा इस दिन दर्शनीय होती है। इसी दिन भगवान् कृष्ण ने इन्द्र के क्रोध से ब्रज की जनता को बचाया था।

व्यापारियों का प्रिय उत्सव-व्यापारियों के लिए दीपावली उत्सव-शिरोमणि है। व्यापारी-वर्ग विशेष उत्साह से इस उत्सव को मनाता है। इस दिन व्यापारी लोग अपनीअपनी दुकानों का काया-कल्प तो करते ही हैं, साथ ही ‘शुभ-लाभ’ की आकांक्षा ” भी करते हैं। बड़े-बड़े व्यापारी प्रसन्नता में अपने ग्राहक-वृन्द में मिठाई आदि का वितरण करते हैं। घर-घर में लक्ष्मी का पूजन होता है। ऐसी मान्यता है कि उस रात लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। इस कारण लोग रात को अपने घर के दरवाजे खुले रखते हैं। हलवाई और आतिशबाजी की दुकानों पर इस दिन विशेष उत्साह होता है। बाजार मिठाई से लद जाते हैं। यह एक दिन ऐसा होता है, जब गरीब से अमीर तक, कंगाल से राजा तक सभी मिठाई का स्वाद प्राप्त करते हैं। लोग आतिशबाजी छोडकर भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हैं। गृहिणियाँ इस दिन कोई-न-कोई बर्तन खरीदना शकुन समझती हैं।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

निष्कर्ष-दीवाली की रात को कई लोग खुलकर जुआ खेलते हैं। इस कुप्रथा को बन्द किया जाना चाहिए। कई बार जुएबाजी के कारण प्राणघातक झगड़े हो जाते _ हैं। आतिशबाजी पर भी व्यर्थ में करोड़ों-अरबों रुपया खर्च हो जाता है। कई बार आतिशबाजी के कारण आगजनी की दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इन विषयों पर पर्याप्त विचार होना चाहिए।

3. मेरे जीवन का लक्ष्य
अथवा, मेरी सबसे बड़ी आकांक्षा

लक्ष्य की आवश्यकता-प्रत्येक मानव का कोई-न-कोई लक्ष्य होना चाहिए। बिना लक्ष्य के मानव उस नौका के समान है जिसका कोई खेवनहार नहीं है। ऐसी नौका कभी भी भँवर में डूब सकती है और कहीं भी चट्टान से टकराकर चकनाचूर हो सकती है। लक्ष्य बनाने से जीवन में रस आ जाता है।

मेरे जीवन का लक्ष्य-मैंने यह तय किया है कि मैं पत्रकार बनूँगा। आजकल सबसे प्रभावशाली स्थान है-प्रचार-माध्यमों का। समाचार-पत्र, रेडियो, दूरदर्शन आदि चाहें तो देश में आमूल-चूल बदलाव ला सकते हैं। मैं भी ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर पहुँचना चाहता हूँ जहाँ से मैं देशहित के लिए बहुत कुछ कर सकूँ। पत्रकार बनकर मैं देश को तोड़ने वाली ताकतों के विरुद्ध संघर्ष करूँगा, समाज को खोखला बनाने वाली कुरीतियों के खिलाफ जंग छेडूंगा और भ्रष्टाचार का भण्डाफोड़ करूँगा।

यह प्रेरणा कैसे मिली-मेरे पड़ोस में एक पत्रकार रहते हैं-मि० नटराजन। वे इण्डियन एक्सप्रेस के संवाददाता तथा भ्रष्टाचार-विरोधी विभाग के प्रमुख पत्रकार हैं। उन्होंने पिछले वर्ष गैस एजेन्सी की धाँधली को अपने लेखों द्वारा बन्द कराया था। उन्हीं के लेखों के कारण हमारे शहर में कई दीन-दुखो लोगों को न्याय मिला है। उन्होंने बहू को जिन्दा जलाने वाले दोषियों को जेल में भिजवाया, नकली दवाई बेचने वाले का लाइसेंस रद्द करवाया, प्राइवेट बस वालों की मनमानी को रोका तथा बस-सुविधा को सुचारू बनाने में योगदान दिया। इन कारणों से मैं उनका बहुत आदर करता हूँ। मेरा भी दिल करता है कि मैं उनकी तरह श्रेष्ठ पत्रकार बनूँ और नित्य बढ़ती समस्याओं का मुकाबला करूं।

मुझे पता है कि पत्रकार बनने में खतरे हैं तथा पैसा भी बहुत नहीं है। परन्तु मैं पैसा के लिए या धन्धे के लिए पत्रकार नहीं बनूंगा। मेरे जीवन का लक्ष्य होगा-समाज की कुरीतियों और भ्रष्टाचार को समाप्त करना। यदि मैं थोड़ी-सी बुराइयों को भी हटा सका तो मुझे बहुत सन्तोष मिलेगा। मैं हर दुखी को देखकर दुखी होता हूँ, हर बुराई को देखकर उसे मिटा देना चाहता हूँ। मैं स्वस्थ समाज को देखना चाहता हूँ। इसके लिए पत्रकार बनकर हर दुख-दर्द को मिटा देना मैं अपना धर्म समझता हैं।

लक्ष्य प्राप्ति की तैयारियाँ-केवल सोचने भर से लक्ष्य नहीं मिलता। मैंने इस लक्ष्य को पाने के लिए कुछ तैयारियाँ भी शुरू कर दी हैं। मैं दैनिक समाचार-पत्र पढ़ता हूँ, रेडियो-दूरदर्शन के समाचार तथा अन्य सामयिक विषयों को ध्यान से सुनता ।  हूँ। मैंने हिन्दी तथा अंग्रेजी भाषा का गहरा अध्ययन करने की कोशिशें भी शुरू कर – दी हैं ताकि लेख लिख सकूँ। वह दिन दूर नहीं, जब मैं पत्रकार बनकर समाज को
सेवा करने का सौभाग्य पा सकूँगा।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

4. भारत प्यारा देश हमारा
अथवा, भारत प्यारा सबसे न्यारा
अथवा, प्यारा भारत देश हमारा
अथवा, कितना निराला देश हमारा
अथवा, मेरा भारत महान

भूमिका-मेरा प्यारा देश भारत अपने अतीत में महान-गौरवशाली इतिहास समेटे हुए है। इसके गर्भ में अनेक प्राचीन-संस्कृतियाँ एवं मानव-सभ्यता के क्रमिक-विकास की गौरवपूर्ण-गाथा है, जिससे हम भारतवासी अंपनी अद्वितीय आन-बान-शान से विश्व में अग्रणी रहे हैं।

भारतीय संस्कृति-भारत की संस्कृति की गणना विश्व की प्राचीनतम् सभ्यताओं में होती है। संसार की प्रायः सभी संस्कृतियों के नष्ट होने पर भी भारतीय-संस्कृति समय के अनेक झंझावातों और तूफानों के सामने अपनी उच्चता और महानता को अक्षुण रखे हुए है। मानव-संस्कृति के आदिम-ग्रंथ ऋग्वेद की रचना का श्रेय इसी देश को प्राप्त है। इस देश के मनीषी आत्मा और परमात्मा की गुत्थियाँ सुलझानेवाले कोरे दार्शनिक ही नहीं थे, वरन् ज्ञान-विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों की गहराई से खोज की। संगीतकला, चित्रकला, मूर्तिकला, स्थापत्यकला में भी हमने बेजोड़ (आश्चर्यजनक) उन्नति की। हमारे देश में उस-समय ही उच्चकोटि की नागरिक सभ्यता विकसित हो चुकी थी जिस-समय संसार का अधिकांश भाग घुमंतू जीवन अपनाए हुए था। सिंधु-घाटी की सभ्यता इसका ज्वलन्त उदाहरण है।

प्राकृतिक शोभा-मेरा देश भारत प्रकृति की पुण्य-लीलास्थली तथा विश्व का सिरमौर है। माँ भारती के मस्तक पर हिमालय मकट के समान, गले में गंगा तथा यमुना हार के समान और दक्षिण में भारत-माता के चरणों को हिन्द-महासागर निरंतर धोता रहता है। गंगा, यमुना, सतलुज, व्यास, गोमती, कावेरी जैसी अनेक नदियों का यह देश अन्न के रूप में सोना उगलता है तथा केवल यहीं पर छः ऋतुएँ आती हैं।

अनेकता में एकता-अपने अंतर में संजोए अनेक प्राचीन-संस्कृतियों का साक्षी हमारा देश समय-समय पर आने वाली विभिन्न संस्कृतियों, धर्म और सम्प्रदायों को अपने यहाँ आश्रय देता रहा है। यही कारण है कि यहाँ अनेकता में एकता का अद्वितीय उदाहरण मिलता है। विविध आस्थाओं, धार्मिक-विश्वासों और सामाजिक जीवन-शैली की अनूठी मिसाल है, यह “अनेकता में एकता”। मेरा देश भारत सामाजिक-धार्मिक अनंकता (विविधता) को एक सूत्र में पिरोये है।

उपसंहार-उपरोक्त तथ्यों के संदर्भ में हमारे देश के विषय में निम्नांकित निष्कर्ष उभर कर सामने आते हैं,-() अनेक प्राचीन-संस्कृतियों एवं मानव-सभ्यता का केन्द्र (ii) महान गौरवशाली इतिहास का भंडार (iii) आध्यात्मिक दार्शनिक तथा ज्ञानी-विज्ञानी विभूतियों एवं मनीषियों की कर्मभूमि (iv) अपूर्व प्राकृतिक-शोभा, छः ऋतुओं एवं प्रचुर-मात्रा में उत्पन्न करनेवाली उर्वरा धरती (v) अनेकता में एकता के अनुपम उदाहरण का पावन एवं महापरम्पराओं वाला-हमारा भारत देश संसार में एकमात्र मिसाल है। अपने देश की गौरवमयी-परम्पराओं तथा वैभवशाली इतिहास को अक्षुण बनाने हेतु यही निश्चय करें-

जिएँ तो सदा इसी के लिए, यही अभिमान रहे, यह हर्ष।
निछावर कर दं हम सर्वेस्व, हमारा प्यारा भारतवर्ष।।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

तो निश्चित रूप से भारत, उन्नति के शिखर पर अग्रसर होता चला जाएगा।

5. विज्ञान : वरदान या अभिशाप

विज्ञान के दो रूप-विज्ञान एक शक्ति है, जो नित नए आविष्कार करती है। यह
शक्ति न तो अच्छी है, न बुरी। वह तो केवल शक्ति है। अगर हम उस शक्ति से मानव-कल्याण के कार्य करें तो वह ‘वरदान’ प्रतीत होती है। अगर उसी से विनाश करना शुरू कर दें तो वह ‘अभिशाप’ बन जाती है।

विज्ञान वरदान के रूप में-विज्ञान ने अन्धों को आँखें दी है, बहरों को सुनने की ताकत। लाइलाज रोगों की रोकथाम की है तथा अकाल मृत्यु पर विजय पाई है। विज्ञान की सहायता से यह युग बटन-युग बन गया है। बटन दबाते ही वायु-देवता हमारी सेवा करने लगते हैं, इन्द्र-देवता वर्षा करने लगते हैं, कहीं प्रकाश जगमगाने लगता है तो कहीं शीत-ऊष्ण वायु के झोंके सुख पहुँचाने लगते हैं। बस, गाड़ी, वायुयान आदि ने स्थान की दूरी को बाँध दिया है। टेलीफोन द्वारा तो हम सारी वसुधा से बातचीत करके उसे वास्तव में कुटुम्ब बना लेते हैं। हमने समुद्र की गहराइयाँ भी नाप डाली हैं और आकाश की ऊँचाइयाँ भी। हमारे टी० वी०, रेडियो, वीडियो में मनोरंजन के सभी साधन कैद हैं। सचमुच विज्ञान ‘वरदान’ ही तो है।

विज्ञान अभिषाप के रूप में मनुष्य ने जहाँ विज्ञान से सुख के साधन जुटाए हैं, वहाँ दुख के अम्बार भी खड़े कर लिए हैं। विज्ञान के द्वारा हमने अणु बम, परमाणु बम तथा अन्य ध्वंसकारी शस्त्र-अस्त्रों का निर्माण कर लिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अब दुनिया में इतनी विनाशकारी सामग्री इकट्ठी हो चुकी है कि उससे सारी पृथ्वी को अनेक बार नष्ट किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त प्रदूषण को समस्या बहुत बुरी तरह फैल गई है। नित्य नए असाध्य रोग पैदा होते जा रहे हैं, जो वैज्ञानिक साधनों के अन्धाधुन्ध प्रयोग करने के दुष्परिणाम हैं।

वैज्ञानिक प्रगति का सबसे बड़ा दुष्परिणाम मानव-मन पर हुआ है। पहले जो मानव निष्कपट था, निस्वार्थ था, भोला था, मस्त और बेपरवाह था, वह अब छली, स्वार्थी, चालाक, भौतिकवादी तथा तनावग्रस्त हो गया है। उसके जीवन में से संगीत गायब हो गया है, धन की प्यास जाग गई है। नैतिक मूल्य नष्ट हो गए हैं।

निष्कर्ष-वास्तव में विज्ञान को वरदान या अभिशाप बनाने वाला मनष्य है। जैसे अग्नि से हम रसोई भी बना सकते हैं और किसी का घर भी जला सकते हैं, जैसे चाकू से हम फलों का स्वाद भी ले सकते हैं और किसी की हत्या भी कर सकते हैं, उसी प्रकार विज्ञान से हम सुख के साधन भी जुटा सकते हैं और मानव का विनाश भी कर सकते हैं। अत: विज्ञान को वरदान या अभिशाप बनाना मानव के हाथ में है। इस सन्दर्भ में एक उक्ति याद रखनी चाहिए-‘विज्ञान अच्छा सेवक है लेकिन बुरा हथियार।

6. प्रदूषण की समस्या
अथवा, पर्यावरण प्रदूषण : एक गम्भीर समस्या
अथवा, पर्यावरण-प्रदूषण
अथवा, प्रदूषण-समस्या और समाधान
अथवा, महानगरों में बढ़ता प्रदूषण

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

प्रदूषण का अभिप्राय-विज्ञान के इस युग में मानव को जहाँ कुछ वरदान मिले हैं, वहाँ कुछ अभिशाप भी मिले हैं। प्रदूषण भी एक ऐसा अभिशाप है जो विज्ञान की कोख में से जन्मा है और जिसे सहने के लिए अधिकांश जनता मजबर है।

प्रदूषण के प्रकार-प्राकृतिक सन्तुलन में दोष पैदा होना। न शुद्ध वायु मिलना, न शुद्ध जल मिलना, न शुद्ध खाद्य मिलना, न शान्त वातावरण मिलनाः प्रदूषण कई प्रकार का होता है। प्रमुख प्रदूषण हैं-वायु-प्रदूषण, जल-प्रदूषण और ध्वनि-प्रदूषण।

महानगरों में यह प्रदूषण अधिक फैला हुआ है। वहाँ चौबीसा घण्टे कलकारखानों का धुआँ, मोटर-वाहनों का काला धुआँ इस तरह फैल गया है कि स्वस्थ वायु में साँस लेना दूभर हो गया है। मुम्बई की महिलाएँ धोए हुए वस्त्र छत से उतारने जाती हैं तो उन पर काले-काले कण जमे हुए पाती हैं। ये कण सॉस के साथ मनुष्य के फेफड़ों में चले जाते हैं और असाध्य रोगों को जन्म देते हैं। यह समस्या वहाँ अधिक होती है जहाँ सघन आबादी होती है, वृक्षो का अभाव होता है और वातावरण तंग होता है।

कल-कारखानों का दूषित जल नदी-नालों में मिलकर भयंकर जल-प्रदूषण पैदा करता है। बाढ़ के समय तो कारखानों का दुर्गन्धित जल सब नदी-नालों में घुलमिल जाता है। इससे अनेक बीमारियाँ पैदा होती हैं।

मनुष्य को रहने के लिए शान्त वातावरण चाहिए। परन्तु आजकल कलकारखानों का शोर, यातायात का शोर, मोटर-गाड़ियों की चिल्ल-पों, लाउडस्पीकरों की कर्ण भेदक ध्वनि ने बहरेपन और तनाव को जन्म दिया है:

उपर्युक्त प्रदूषणों के कारण मानव के स्वस्थ जीवन को खतरा पैदा हो गया है। खुली हवा में लम्बी साँस लेने तक को तरस गया है आदमीः गन्द जल के कारण कई बीमारियाँ फसलों में चली जाती हैं जो मनुष्य के शरीर में पहुंचकर घातक बीमारियाँ पैदा करती हैं। भोपाल गैस कारखाने से रिसी गैस के कारण हजारों लोग मर गए, कितने ही अपंग हो गए। पर्यावरण-प्रदूषण के कारण न समय पर वर्षा आती है, न सदी-गर्मी का चक्र ठीक चलता है। सखा, बाढ, ओला आदि प्राकृतिक प्रकोपों का कारण भी प्रदूषण है।

प्रदूषण को बढ़ाने में कल-कारखाने, वैज्ञानिक साधनो का अधिकाधिक उपयोग, फ्रिज, कूलर, वातानुकूलन, ऊर्जा संयंत्र आदि दोषी है। प्राकृतिक संतुलन का बिगड़ना भी मुख्य कारण है। वृक्षों को अन्धाधुन्ध काटने से मौसम का चक्र बिगड़ा है। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में हरियाली न होने से भी प्रदूषण बढ़ा है।

समाधान-विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों से बचने के लिए हमें चाहिए कि अधिकाधिक वृक्ष लगाए जाएँ, हरियाली की मात्रा अधिक हो। सड़कों के किनारे घने तृक्ष हो। आबादी वाले क्षेत्र खुले हों, हवादार हों, हरियाली से आतप्रोत हो कल-कारखानों को आबादी से दूर रखना चाहिए और उनसे निकले प्रदूषित मल को नष्ट करने के उपाय सोचने चाहिए।

उपसंहारः-इन तमाम विचारणीय और महत्वपूर्ण तथ्यों से यह निष्कर्ष निकलता है कि प्रदूषण की समस्या मानव निर्मित है। जहां एक ओर मनुष्य की लापरवाही एवं जानबूझकर प्रदूषित करने की गलत आदतें हैं, वहीं विज्ञान का दुरुपयोग भी एक अन्य कारण है। कारखानों तथा नालों का मल और कचरा, चिमनी से निकलने वाला धुंआ, मोटर गाड़ियों का कार्बन पर्यावरण को प्रदूषित करता है। साथ ही, वृक्षों की कटाई वायु को दूषित करती हैं अतः हमें इनसे बचना होगा। कचरों, गन्दे-जल का समुचित रख-रखाव होना चाहिए।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

7. दहेज-प्रथा
अथवा, दहेज प्रथा : एक गम्भीर समस्या
अथवा, दहेज : एक कुप्रथा

दहेज समस्या-दहेज भारतीय समाज के लिए अभिशाप है। यह कुप्रथा घुन की तरह समाज को खोखला करती चली जा रही है। इसने नारी-जीवन और सामाजिक व्यवस्था को तहस-नहस करके रख दिया है।

दहेज क्या है? -विवाह के अवसर पर कन्या पक्ष द्वारा वर पक्ष को उपहार के रूप में जो भेंट दी जाती है, उसे ‘दहेज’ कहते हैं। यह प्रथा अत्यन्त प्राचीनकाल से चली आ रही है। आज यह प्रथा बुराई का रूप धारण कर चुकी है, परन्तु मूल रूप में – यह बुराई नहीं है।

प्रश्न उठता है कि दहेज को बुराई क्यों कहा जाता है? विवाह के समय प्रेम का उपहार देना बुरा कैसे है? क्या एक पिता अपनी कन्या को खाली हाथ विदा कर दे? नहीं। अपनी प्यारी बिटिया के लिए धन, सामान, वस्त्र आदि देना प्रेम का प्रतीक है। परन्तु यह भेंट प्रेमवश दी जानी चाहिए, मजबूरी में नहीं। दूसरे, दहेज़ अपनी शक्ति के अनुसार दिया जाना चाहिए, धाक जमाने के लिए नहीं। तीसरे, दहेज दिया जाना ठीक है, माँगा जाना ठीक नहीं। दहेज को बुराई वहाँ कहा जाता है, जहाँ माँग होती है। दहेज प्रेम का उपहार है, जबरदस्ती खींच ली जाने वाली सम्पत्ति नहीं।

दुर्भाग्य से आजकल दहेज की जबरदस्ती मांग की जाती है। दूल्हों के भाव लगते हैं। बुराई को हद यहाँ तक बढ़ गई है कि जो जितना शिक्षित है, समझदार है, उसका भाव उतना ही तेज है। आज डॉक्टर, इन्जीनियर का भाव दस-पन्द्रह लाख, आई०ए०एस० का चालीस-पचास लाख, प्रोफेसर का आठ-दस लाख, ऐसे अनपढ़ व्यापारी जो खद कोडी के तीन बिकते हैं, उनका भी भाव कई बार लाखों तक जा पहुँचता है। ऐसे में कन्या का पिता कहाँ मरे? वह दहेज की मण्डी में से योग्यतम वर खरीदने के लिए धन कहाँ से लाए? बस यहीं से बुराई शुरू हो जाती है।

दुष्परिणाम-दहेज-प्रथा के दुष्परिणाम विभिन्न हैं। या तो कन्या के पिता को लाखों का दहेज देने के लिए घस रिश्वतखोरी भ्रष्टाचार, काला-बाजार आदि का सहारा लेना पड़ता है, या उसकी कन्याएँ अयोग्य वरों के मत्थे मढ़ दी जाती हैं। मुंशी प्रेमचन्द की ‘निर्मला’ दहेज के अभाव में बूढ़े तोताराम के साथ ब्याह दी गई। परिणाम क्या हुआ? तोताराम की हरी-भरी ज़िन्दगी श्मशान में बदल गई। स्वयं निर्मला भी तनावग्रस्त होकर चल बसी। हम रोज समाचार-पत्रों में पढ़ते हैं कि अमुक शहर में कोई युवती रेल के नीचे कट मरी, किसी बहू को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला, किसी ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। ये सब घिनौने परिणाम दहेज रूपी दैत्य के ही हैं।

रोकने के उपाय-हालांकि दहेज को रोकने के लिए समाज में संस्थाएँ बनी हैं, युवकों से प्रतिज्ञा-पत्रों पर हस्ताक्षर भी लिए गए हैं, कानून भी बने हैं, परन्तु समस्या ज्यों की त्यों है। सरकार ने ‘दहेज निषेध’ अधिनियम के अन्तर्गत दहेज के दोषी को कड़ा दण्ड देने का विधान रखा है। परन्तु वास्तव में आवश्यकता है-जन-जागृति की। जब तक यवक दहेज का बहिष्कार नहीं करेंगे और यवतियाँ दहेज-लोभी युवकों का तिरस्कार नहीं करेंगी, तब तक यह कोढ़ चलता रहेगा। हमारे साहित्यकारों और कलाकारों को चाहिए कि वे युवकों के हृदयों में दहेज के प्रति तिरस्कार जगाएँ। प्रेम-विवाह को प्रात्साहन देने से भी यह समस्या दूर हो सकती है।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

8. बेकारी की समस्या
अथवा, युवा वर्ग और बेकारी की समस्या
अथवा, बेरोजगारी की समस्या
वेरोजगारी-समस्या और समाधान

भूमिका-आज भारत के सामने अनेक समस्याएँ चट्टान बनकर प्रगति का रास्ता रोके खड़ी है: उनमें से एक प्रमुख समस्या है-बेरोजगारी। महात्मा गाँधी ने इसे समस्याओं को समस्या कहा था।

अर्थ-वेरोज़गारी का अर्थ है-योग्यता के अनुसार काम का न होना। भारत में मुख्यतया तीन प्रकार के बेरोज़गार हैं। एक वे, जिनके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। वे पूरी तरह खाली हैं। दूसरे, जिनके पास कुछ समय काम होता है, परन्तु मौसम या काम का समय समाप्त होते ही वे बेकार हो जाते हैं। ये आंशिक बेरोजगार लाते हैं। तीसरे वे, जिन्हें योग्यता के अनुसार काम नहीं मिला। जैसे कोई एम०ए० करके रिक्शा चला रहा है या बी०ए० करके पकौड़े बेच रहा है।

कारण-बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण है-जनसंख्या-विस्फोट। इस देश में रोजगार देने की जितनी योजनाएँ बनती हैं, वे सब अत्यधिक जनसंख्या बढ़ने के कारण बेकार हो जाती हैं। एक अनार सौ बीमार वाली कहावत यहाँ पूरी तरह चरितार्थ होती है। बेरोजगारी का दूसरा कारण है-युवकों में बाबूगिरी की होड़ नवयुवक हाथ का काम करने में अपना अपमान समझते हैं। विशेषकर पढ़े-लिखे युवक दफ्तरी ज़िन्दगी पसन्द करते हैं। इस कारण वे रोजगार कार्यालय की धूल फाँकते रहते हैं।

बेकारी का तीसरा बड़ा कारण है-दूषित शिक्षा-प्रणाली। हमारी शिक्षा प्रणाली नित नए बेरोजगार पैदा करती जा रही है। व्यावसायिक प्रशिक्षण का हमारी शिक्षा में अभाव है। चौथा कारण है-गलत योजनाएँ। सरकार को चाहिए कि वह लघु उद्योगों को प्रोत्साहन दे। मशीनीकरण को उस सीमा तक बढ़ाया जाना चाहिए जिससे कि रोज़गार के अवसर कम न हों। इसीलिए गाँधीजी ने मशीनों का विरोध किया था, क्योंकि एक मशीन कई कारीगरों के हाथों को बेकार बना डालती है। सोचिए, अगर सादुन बनाने का लाइसेंस बड़े उद्योगों को न दिया जाए तो उससे हजारों-लाखों युवक यह धन्धा अपनाकर अपनी आजीविका कमा सकते हैं।

दुष्परिणाम-बेरोजगारी के दुष्परिणाम अतीव भयंकर हैं। खाली दिमाग शैतान का घर। बेरोजगार युवक कुछ भी गलत-सलत करने पर उतारू हो जाता है। वही शान्ति को भंग करने में सबसे आगे होता है। शिक्षा का माहौल भी वही बिगाड़ते हैं जिन्हें अपना भविष्य अन्धकारमय लगता है।

समाधान-बेकारी का समाधान तभी हो सकता है, जब जनसंख्या पर रोक लगाई जाए। युवक हाथ का काम करें। सरकार लघु उद्योगों को प्रोत्साहन दे। शिक्षा व्यवसाय से जुड़े तथा रोजगार के अधिकाधिक अवसर जुटाए जाएँ।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

9. सर्व शिक्षा अभियान

भूमिका-भारत में आजादी के बाद से देशवासियों में शिक्षा का प्रचार होना शुरू हुआ, लेकिन इसमें आशातीत सफलता नहीं मिली। आजादी के साठ साल बीतने के बाद भी देश में लगभग चालीस प्रतिशत लोग अशिक्षित हैं। अशिक्षा देश के लिए अभिशाप है। अशिक्षित व्यक्ति राष्ट्र की मुख्य धारा में नहीं आ सकता।

भारत की बौद्धिक पृष्ठ भूमि :-भारत की बौद्धिक पृष्ठभूमि बहुत ही गौरवशाली रही है। प्राचीन भारत की वौद्धिक परम्परा विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। भारत के ऋषि-मुनि गुरुकुल परम्परा के अन्तर्गत सबको शिक्षा प्रदान करते थे। साथ ही, गुरु अपने शिष्यों को अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, धर्मशास्त्र आदि सभी विषयों की शिक्षा देते थे। लेकिन, हजार वर्ष की गुलामी में गुरु परम्परा का अंत हो गया।

जीवन में शिक्षा का महत्व :-आज मानव जीवन में शिक्षा का बड़ा ही महत्वपूर्ण स्थान है। निरक्षरता अभिशाप है और साक्षरता वरदान है। शिक्षा से अपार ज्ञान राशि का भंडार खल जाता है। अधिकार और कर्तव्य की समझ बढ़ जाती है तथा शोषण के विरुद्ध लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है। साक्षरता मानव जीवन को सार्थक बनाती है। शिक्षा के अभाव में कोई व्यक्ति अपने उद्देश्य की प्राप्ति नहीं कर सकता।

सरकारी प्रयत्न :-अशिक्षा की समस्या के समाधान हेतु संविधान का 86 वाँ संशोधन किया गया। इस संशोधन के तहत 6 से 14 साल तक के सभी बालक-बालिकाओं को शिक्षा उपलब्ध करना अनिवार्य कर दिया गया था। इसी संशोधन के तहत केन्द्र सरकार ने सर्वशिक्षा अभियान का शुभारंभ किया।

सर्वशिक्षा अभियान देश के 25 राज्यों एवं संघीय क्षेत्रों के छह सौ जिलों में स्थित छः लाख चालीस हजार गाँवों में चालू किया गया। इस अभियान में करोड़ों बच्चों को सम्मिलित किया गया। इस अभियान के उद्देश्यों में कहा गया कि सभी पढ़ें, सभी बढ़ें, क्योंकि साक्षर भारत ही समर्थ भारत की नींव है।

उपसंहार : – अतः सर्वशिक्षा अभियान एक सर्वोच्च कार्यक्रम है। इस अभियान को सफल बनाने में सरकार, सरकारी कर्मचारी एवं सामान्य जनता सबकी भागीदारी अनिवार्य है। यदि देश में सर्व शिक्षा अभियान सफल होता है तो भारत में एक नये : युग का प्रारम्भ होगा। घर-घर में खुशहाली आयगी। देश विकसित होगा। देश में समृद्धि आयगी।

10. समाचार-पत्र का महत्त्व
अथवा, समाचार-पत्र : ज्ञान का सशक्त माध्यम
अथवा, समाचार-पत्र

भूमिका-समाचार-पत्र वह कड़ी है जो हमें शेष दुनिया से जोड़ती है। जब हम समाचार-पत्र में देश-विदेश की खबरें पढ़ते हैं तो हम पूरे विश्व के अंग बन जाते हैं। उससे हमारे हृदय का विस्तार होता है।

लोकतंत्र का प्रहरी-समाचार-पत्र लोकतन्त्र का सच्चा पहरेदार है। उसी के माध्यम से लोग अपनी इच्छा, विरोध और आलोचना प्रकट करते हैं। यही कारण है कि राजनीतिज्ञ समाचार-पत्रों से बहुत डरते हैं। नेपोलियन ने कहा था- ”मैं लाखों विरोधियों की अपेक्षा इन समाचार-पत्रों से अधिक भयभीत रहता हूँ।” समाचार-पत्र जनमत तैयार करते हैं। उनमें युग का बहाव बदलने की ताकत होती है। राजनेताओं को अपने अच्छे-बुरे कार्यों का पता इन्हीं से चलता है।

प्रचार का उत्तम माध्यम-आज प्रचार का युग है। यदि आप अपने माल को, अपने विचार को, अपने कार्यक्रम को या अपनी रचना को देशव्यापी बनाना चाहते हैं तो समाचार-पत्र का सहारा लें। उससे आपकी बात शीघ्र सारे देश में फैल जाएगी। समाचार-पत्र के माध्यम से रातों-रात लोग नेता बन जाते हैं या चर्चित व्यक्ति बन जाते हैं। यदि किसी घटना को अखबार की मोटी सुर्खियों में स्थान मिल जाए तो वह घटना सारे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। देश के लिए न जाने कितने नवयुवकों ने बलिदान दिया, परन्तु जिस घटना को पत्रों में स्थान मिला, वे घटनाएँ अमर हो गई।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

व्यापार में लाभ-समाचार-पत्र व्यापार को बढ़ाने में परम सहायक सिद्ध हुए हैं। विज्ञापन की सहायता से व्यापारियों का माल देश में ही नहीं विदेशों में भी बिकने लगता है। रोज़गार पाने के लिए भी अखबार उत्तम साधन है। हर बेरोज़गार का सहारा अखबार में निकले नौकरी के विज्ञापन होते हैं। इसके अतिरिक्त सरकारी या गैरसरकारी फर्मे अपने लिए कर्मचारी ढूँढ़ने के लिए अखबारों का सहारा लेती है। व्यापारी नित्य के भाव देखने के लिए तथा शेयरों का मूल्य जानने के लिए अखबार का मुँह जोहते हैं।

जे० पार्टन का कहना है- ‘समाचार-पत्र जनता के लिए विश्वविद्यालय है।’ उनसे हमें केवल देश-विदेश की गतिविधियों को जानकारी ही नहीं मिलती, अपितु महान विचारकों के विचार पढ़ने को मिलते हैं। उनसे विभिन्न त्योहारों और महापुरुषों का महत्त्व पता चलता है। महिलाओं को घर-गृहस्थी सम्हालने के नए-नए नुस्खे पता चलते हैं। प्रायः अखबार में ऐसे कई स्थाई स्तम्भ होते हैं जो हमें विभिन्न जानकारियाँ देते हैं।

आजकल अखबार मनोरंजन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ चले हैं। उनमें नई-नई कहानियाँ, किस्से, कविताएँ तथा अन्य बालोपयोगी साहित्य छपता हैं। दरअसल, आजकल समाचार-पत्र बहुमुखी हो गया है। उसके द्वारा चलचित्र, खेलकूद, दूरदर्शन, भविष्य-कथन, मौसम आदि की अनेक जानकारियाँ मिलती है।

समाचार-पत्र के माध्यम से आप मनचाहे वर-वधू ढूँढ़ सकते हैं। अपना मकान, गाडी, वाहन खरीद-बेच सकते हैं। खोए गए बन्धु को बुला सकते हैं। अपना परीक्षापरिणाम जान सकते हैं। इस प्रकार समाचार-पत्रों का महत्त्व बहुत अधिक हो गया है।

11. महात्मा गाँधी
अथवा, हमारा प्रिय नेता
अथवा, मेरा प्रिय महापुरुष

जन्म-2 अक्तूबर, सन् 1869 को भारत की धरती ने एक ऐसा महामानव पैदा किया जिसने न केवल भारतीय राजनीति का नक्शा बदला बल्कि सम्पर्ण विश्व सत्य, अहिंसा, शान्ति और प्रेम की अजेय शक्ति के दर्शन कराए। उनका जन्म पोरबन्दर काठियावाड़ में हुआ! माता-पिता ने उनका नाम मोहनदास रखा।

शिक्षा-मोहनदास स्कूल-जीवन में साधारण कोटि के छात्र थे। परन्तु व्यावहारिक जीवन में उनकी विशेषता प्रकट होने लगी थी। उन्होंने अध्यापक द्वारा नकल कराए जाने पर नकल करने से इन्कार कर दियाः वे 1887 में कानून पढ़ने के लिए विलायत चले गए। वहां उन्होंने शराब न पीने, माँस न खाने और व्यभिचार न करने के वचनों का दृढ़ता से पालन किया। वापसी पर उन्होंने वकालत शुरू कर दी।

दक्षिणी अफ्रिका में वकालत के सिलसिले में उन्हें एक बार दक्षिणी अफ्रीका जाना पड़ा। वहाँ भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था। स्वयं मोहनदास के साथ भी ऐसा दुर्व्यवहार घटित हुआ। उसे देखकर उनकी आत्मा चीत्कार कर उठी। उन्होंने 1894 में ‘नटाल इंडियन कांग्रेस’ की स्थापना करके गोरी सरकार के विरुद्ध प्रतिरोध का बिगल बजा दिया। सत्याग्रह का पहला प्रयोग उन्होंने यहीं किया था। उनके प्रयत्नों से गोरों के कुछ अत्याचार कम हो गए।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

भारतीय राजनीति में-भारत आकर गाँधी जो स्वतन्त्रता आन्दोलन में कूद पड़े। उन्होंने सत्य और अहिया को आधार बनाकर राजनीतिक स्वतन्त्रता का आन्दोलन कड़ा। 1920-22 में उन्होंने अंग्रेज सरकार के विरुद्ध असहयोग आन्दोलन छेड़ दिया। ‘वदेशी वस्त्रों की होली जलाई गई। हिंसा होने के कारण गाँधी जी ने आन्दोलन वापस ले लिया। सन् 1929 में गाँधी जी ने पुनः आन्दोलन प्रारम्भ किया। यह आन्दोलन ‘नमक सत्याग्रह’ के नाम से प्रसिद्ध है। गाँधी जी ने स्वयं साबरमती आश्रम से डाण्डी नक पदयात्रा की तथा वहाँ नमक बनाकर नमक कानून का उल्लंघन किया। सन् 1931 में आप ‘राउण्ड टेबल कांफ्रेस’ में सम्मिलित होने के लिए लन्दन गए। सन् 1942 में आपने ‘भारत छोड़ो’ आन्दोलन छेड़ दिया। देश भर में क्रान्ति की ज्वाला सुलगने लगी। देश का बच्चा-बच्चा अंग्रेजी सरकार को उखाड़ फेंकने पर उतारू हा गया। गाँधी जी को देश के अन्य नेताओं के साथ बन्दी बना लिया गया: 15 अगस्त, 1947 को देश स्वतन्त्र हो गया।

बलिदान-भारत पाक विभाजन हुआ। देश के विभिन्न स्थानों पर साम्प्रदायिक दंगे होने लगे। उन्हें रोकने के लिए गाँधी जी ने आमरण अनशन रखा, जिससे साम्प्रदायिकता की आग तो बुझ गई परन्तु वे स्वयं उसके शिकार हो गए। 30 जनवरी, 1948 को संसार का यह एक महान मानव एक हत्यारे को गोली का शिकार बन परलोक सिधार गया।

देन-गाँधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। वे सभी धर्मों का समान आदर करते थे। उनकी प्रसिद्ध उक्ति है- ‘ईश्वर अल्ला तेरे नाम। सबको सन्मति दे भगवान।’ गाँधी जी ने छुआछूत, जाति-पाति, मदिरापान आदि का घोर विरोध किया। उन्होंने स्वदेशी पर बल दिया। राजनीति में नैतिकता को स्थान दिया। उन्होंने ग्रामीण विकास को ध्यान में रखते हुए लघु उद्योगों को लगाने की दिशा प्रदान की। वे कुशल राजनीतिज्ञ और महान संत थे।

12. गणतन्त्र-दिवस (26 जनवरी)
अथवा, गणतन्त्र दिवस की परेड का आँखों देखा हाल
अथवा, गणतंत्र समारोह का आँखों देखा हाल

महत्त्व-गणतन्त्र-दिवस भारत का सर्वाधिक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन हमारा आजाद भारत सही अर्थों में ‘स्वतन्त्र’ हुआ था। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इस दिन का एक और ऐतिहासिक महत्व भी है! 26 जनवरी 1929 को अखिल भारतीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में यह प्रतिज्ञा को गई थी कि जब तक स्वराज्य नहीं मिलता, विदेशी सत्ता से संघर्ष जारी रहेगा। यह प्रतिज्ञा आज भी हमें आजादी के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देती है।

मनाने का ढंग-26 जनवरी का दिन समूचे भारतवर्ष में बड़े उत्साह तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। समूचे देश में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। प्रदेशों की सरकारें सरकारी स्तर पर अपनी-अपनी राजधानियों में तथा जिला स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का तथा अन्य अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करती हैं।

देश की राजधानी में इस राष्ट्रीय पर्व के लिए विशेष समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसकी भव्यता देखते ही बनती है। समूचे देश के विभिन्न भागों से असंख्य व्यक्ति इस समारोह में सम्मिलित होने तथा इसकी शोभा देखने के लिए आते हैं।

विविध झाकियाँ-नई दिल्ली के विजय चौक से प्रात: परेड प्रारम्भ होती है। इण्डिया गेट के निकट राष्ट्रपति राष्ट्रीय धुन के साथ ध्वजारोहण करते हैं। उन्हें 31 तोपों की सलामी दी जाती है। हवाई जहाजों द्वारा पुष्प-वर्षा की जाती है। राष्ट्रपति जल, नभ तथा थल-तीनों सेनाओं की टुकड़ियों का अभिवादन स्वीकार करते हैं। सैनिकों का सीना तानकर अपनी साफ-सुथरी केशभूषा में कदम-से-कदम मिलाकर चलने का दृश्य बड़ा मनोहारी होता है। इस 23, दृश्य को देखकर मन में राष्ट्र के प्रति असीम भक्ति तथा हृदय में असीम उत्साह का संचार होने लगता है। इन सैनिक टुकड़ियों के पीछे आधुनिक शस्त्रास्त्रों से सुसज्जित वाहन निकलते हैं। इनके पीछे स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएँ एम०सी०सी० की वेशभूषा में सज्जित कदम-से-कदम मिलाकर चलते हुए यह विश्वास उत्पन्न करते हैं कि हमारी दूसरी सुरक्षा-पंक्ति अपने कर्तव्य से भली-भाँति परिचित है।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

उत्सव का माहौल-मिलिट्री तथा स्कूलों के अनेक बैंड सारे वातावरण को देश-भक्ति तथा राष्ट्र-प्रेम की भावना से गुंजायमान कर देते हैं। विभिन्न प्रदेशों की झाँकियाँ वहाँ के सांस्कृतिक जीवन, वेश-भषा रीति-रिवाजों औद्योगिक तथा सामाजिक क्षेत्र में आए परिवर्तनों का चित्र प्रस्तत करने में परी तरह समर्थ होती हैं। झाँकियों की कला तथा शोभा को देखकर दर्शक मन्त्र-मुग्ध हो जाते हैं। झाँकियों से पहले विभिन्न प्रान्तों से आई नृत्य-मंडलियाँ समस्त वातावरण को उल्लास से भर देती हैं। उन्हें देखकर भारत का बहुरंगी रूप सामने आ जाता है। यह पर्व अतीव प्रेरणादायी होता है।

13. विद्यार्थी और अनुशासन

भूमिका-जीवन को आनन्दपूर्वक जीने के लिए विद्या और अनुशासन दोनों आवश्यक हैं। विद्या का अन्तिम लक्ष्य है-इस जीवन को मधुर तथा सुविधापूर्ण बनाना। अनुशासन का भी यही लक्ष्य है।

अनुशासन भी एक प्रकार की विद्या है। अपनी दिनचर्या को, अपने बोल-चाल को, अपने रहन-सहन को, अपने सोच-विचार को, अपने समस्त व्यवहार को व्यवस्थित करना ही अनुशासन है। एक अनपढ़ गँवार व्यक्ति के जीवन में क्रम और व्यवस्था नहीं होती, इसीलिए उसे असभ्य, अशिक्षित कहा जाता है। पढ़े-लिखे व्यक्ति से यही अपेक्षा की जाती है कि उसका सब कुछ व्यवस्थित हो। अत: अनुशासन विद्या का एक अनिवार्य अंग है।

छात्र के लिए लाभकारी-विद्यार्थी के लिए अनुशासित होना परम आवश्यक है। अनुशासन से विद्यार्थी को सब प्रकार का लाभ ही होता है। अनुशासन अर्थात् निश्चित व्यवस्था से समय और धन की बचत होती है। जिस छात्र ने अपनी दिनचर्या निश्चित कर लो है, उसका समय व्यर्थ नहीं जाता। वह अपने एक-एक क्षण का समुचित उपयोग करता है। वह समय पर मनोरंजन भी कर लेता है तथा अध्ययन भी पूरा कर पाता है। इसके विपरीत अनुशासनहीन छात्र आज का काम कल पर और कल का काम परसों पर टालकर अपने लिए मुसोबत इकट्ठी कर लेता है।

सफलता का मंत्र-अनुशासन का गुण बचपन में ही ग्रहण किया जाना चाहिए। इसलिए इसका सम्बन्ध छात्रों से है। विद्यालय की सारी व्यवस्था में अनुशासन और नियमों को लागू करने के पीछे यही बात है। यही कारण है कि अच्छे अनुशासित विद्यालयों के छात्र जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं। अनुशासन हमारी हौचपौच जिन्दगो को साफ़-सुथरी तथा सुलझी हुई व्यवस्था देता है। इसके कारण हमारी । शक्तियाँ केन्द्रित होती हैं। हमारा जीवन उद्देश्यपूर्ण बनता है तथा हम थोड़े समय में हो । बहुत काम कर पाते हैं।

निष्कर्ष-अनुशासन का अर्थ बन्धन नहीं है। उसका अर्थ है-व्यवस्था! हाँ, उस व्यवस्था के लिए कछ अनुचित इच्छाओं से छटकारा पाना पडता है। उनसे छुटकारा पाने में ही लाभ है। छात्र यदि सभ्य बनने के लिए अपनी गलत आदतों पर रोक लगाते हैं तो वह लाभप्रद ही है। अत: अनुशासन जीवन के लिए परमावश्यक है तथा उसको प्रथम पाठशाला है–विद्यार्थी जीवन।।

14. जीवन में खेलों का महत्व

स्वामी विवेकानन्द का मत-स्वामी विवेकानन्द ने अपने देश के नवयुवकों को सम्बोधित करते हुए कहा था-‘सर्वप्रथम हमारे नवयुवकों को वलवान वनना चाहिए। धर्म पीछे आ जाएगा। मेरे नवयुवक मित्रो! वलवान वनो। तुमको मेरी यह सलाह है। गीता के अभ्यास की अपेक्षा फुटवाल खेलने के द्वारा तुम स्वर्ग के अधिक निकट पहुँच जाओगे। तुम्हारी कलाई और भुजाएँ अधिक मजबूत होने पर तुम गीता को अधिक अच्छी तरह समझ सकोगे।’ स्वामी विवेकानन्द के इस कथन से स्पष्ट है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास संभव है और शरीर को . स्वस्थ तथा हृष्ट-पुष्ट बनाने के लिए खेल अनिवार्य हैं।

खेल से लाभ-पाश्चात्य विद्वान पी० साइरन ने कहा है-‘अच्छा स्वास्थ्य एवं अच्छी समझ जीवन के दो सर्वोत्तम वरदान हैं।’ इन दोनों की प्राप्ति के लिए जीवन में : खिलाड़ी की भावना से खेल खेलना आवश्यक है। खेलने से शरीर पुष्ट होता है, माँसपेशियाँ उभरती हैं, भूख बढ़ती है, शरीर शुद्ध होता है तथा आलस्य दूर होता है। न । खलने की स्थिति में शरीर दुर्बल, रोगी तथा आलसी हो जाता है। इन सबका कुप्रभाव मन पर पड़ता है जिससे मनुष्य की सूझ-बूझ समाप्त हो जाती है। मनुष्य निस्तेज, उत्साहहीन एवं लक्ष्यहीन हो जाता है। शरीर तथा मन से दुर्बल एवं रोगी व्यक्ति जीवन के सच्चे सुख और आनन्द को प्राप्त नहीं कर सकता। धन-सम्पदा, मान-सम्मान तथा ऊँची कुर्सी प्राप्त होने पर भी बिना अच्छे स्वास्थ्य के मनुष्य दुखी रहता है। बीमार होने की स्थिति में मनुष्य अपना तो अहित करता ही है, समाज का भी अहित करता है। रोगी व्यक्ति समाज पर बोझ बनकर जीता है। गाँधी जी तो बीमार होना पाप का चिह्न मानते थे।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

खेल विजयी वनाते हैं-खेल खेलने से मनुष्य को संघर्ष करने की आदत लगती है। उसकी जुझारू शक्ति उसे नव-जीवन प्रदान करती है। उसे हार-जीत को सहर्ष झेलने की आदत लगती है। खेलों से मनुष्य का मन एकाग्रचित होता है। खेलते समय खिलाड़ी स्वयं को भूल जाता है। खेल हमें अनुशासन, संगठन, पारस्परिक सहयोग, आज्ञाकारिता साहस विश्वास और औचित्य को शिक्षा प्रदान करते हैं। इंग्लैंड वालों का कथन है-“विद्यार्थी जीवन में खेल की भावना में प्रशिक्षित होकर ही ‘एटन’ के मैदान में अंग्रेजों ने नेपोलियन को ‘वाटरलू’ के युद्ध में पराजित किया था।” इससे जीवन में खेलों की महत्ता स्पष्ट हो जाती है।

मनोरंजन-खेल हमारा भरपूर मनोरंजन करते हैं। खिलाड़ी हो अथवा खेलप्रेमी, दोनों को खेल के मैदान में एक अपूर्व आनन्द मिलता है। मनोरजन जीवन को सुमधुर बनाने के लिए आवश्यक है। इस दृष्टि से भी, जीवन में खेलों का अपना महत्व

15. परोपकार

भूमिका-परोपकार दो शब्दों के मेल से बना है- पर + उपकार। इसका अर्थ है-दूसरों की भलाई करना।
गोस्वामी तुलसीदास ने कहा है- ‘परहित सरिस धर्म नहिं भाई।’ अर्थात् परोपकार सबसे बड़ा धर्म है। मैथिलीशरण गुप्त जो भी यही कहते हैं–

मनुष्य है वही कि जो मनुष्य के लिए मरे,
यह पशु प्रवृत्ति है कि आप आप ही चरे।

महत्व-प्रकृति हमें परोपकार की शिक्षा देती है। सूर्य हमें प्रकाश देता है, चंद्रमा अपनी चाँदनी छिटकाकर शीतलता प्रदान करता है, वायु निरन्तर गति से बहती हुई हमें जीवन देती है तथा वर्षा का जल धरती को हरा-भरा बनाकर हमारी खेती को लहलहा देता है। प्रकृति से परोपकार को शिक्षा ग्रहण कर हमें भी परोपकार की भावना को अपनाना चाहिए! पन्त जी ने कहा है-

हँसमुख प्रसून सिखलाते
पल भर है जो हँस पाओ।
अपने उर को सौरभ से
जग का आँगन भर जाओ!

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

भारत अपनी परोपकारी परम्परा के लिए जगत-प्रसिद्ध रहा है। भगवान शंकर ने समद्र-मंथन में मिले विष का पान करके धरती के कष्ट को स्वय उठा लिया महर्षि दधीचि ने राक्षसो के नाश के लिए अपने शरीर की हड्डियाँ तक दान कर दी थीं। आधुनिक काल में दयानन्द, तिलक, गाँधी, सुभाष आदि के उदाहरण हमें लोकहित की प्रेरणा देते हैं।

परोपकार करने से पहले आवश्यक है कि परोपकारी का जोवन प्रेम से, भरा हुआ हो। जो स्वयं समृद्ध होगा, वही कुछ दे सकेगा। दूसरे, जिसका हमें उपकार करना है, उसके प्रति आत्मीयता होनी चाहिए। पराया मानकर किया गया उपकार दम्भ को जन्म देता है।

निष्कर्ष-परोपकार करने से आत्मा को सच्चे आनन्द को प्राप्ति होती है। दूसरे का कल्याण करने से परोपकारी को आत्मा विस्तृत हो जाती है। उसे अलौकिक आनन्द मिलता है! उसक आनन्द को तुलना भौतिक सखा स नहीं की जा सकती। ईसा मसीह ने एक बार अपने शिष्यों को कहा था–‘स्वार्थी बाहरी रूप से भले ही सुखी दिखाई पड़ता है, परन्तु उसका मन दुःखी और चिन्तित रहता है। सच्चा आनन्द दो परोपकारियों को प्राप्त होता है।

16. मेरा प्रिय कवि

हिन्दी साहित्य अनेक श्रेष्ठ कवियों का भाण्डार है। मुझे गोस्वामी तुलसीदास का जीवन और काव्य विशेष रूप से पसन्द है। उनकी कविता का पढ़कर मुझे भरपूर रस और प्रेरणा मिलती है।

तुलसीदास का जन्म सम्वत् 1554 को बाँदा जिले के राजापुर गाँव में हुआ था। उनकी माता का नाम हलसी तथा पिता आत्माराम दुबे थे। इनका बचपन बहुत कष्टों में बीता। उन्हें अनाथों की भाँति दर-दर भटकना पडा। गरु नरहरि ने इन्हें राममन्त्र की दीक्षा दीसंवत् 1583 में रत्नावली नामक सुन्दरी से इनका विवाह हुआ! वं पत्नी पर बहुत आसक्त थे। एक दिन पत्नी की कटोक्ति सुनकर वे रामभक्ति की आर मुड़ गए। संवत् 1680 में उनका देहान्त हो गया।

तुलसीदास का जीवन राममय था। वे भगवान राम के परम भक्त थे। भक्तिभावना का जैसा सुन्दर रूप उनके काव्य में प्रकट हुआ है, वैसा अन्य किसो कवि की कविता में नहीं। वे प्रभु राम के सामने स्वयं को लघु मानते हुए कहते हैं-

राम सो बडो है कौन. मांसा कौन छोरा
राम सों खरो है कौन, मांसों कोन खोला?

तुलसीदास ने राम के चरित्र का उज्ज्वल बनाकर प्रस्तुत किया। उनके राम श्रेष्ठ पुत्र, योग्य पति, अच्छे भाई और कुशल राजा हैं। वे शोल, शक्ति और सौन्दर्य के अवतार हैं। तुलसीदास उन्हें जगत के कण-कण में व्याप्त देखते हैं

सियाराम मय सब जग जानी।
करहें प्रणाम जारि जुग पानी।।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

तुलसीदास ने शिव-भक्तों और विष्णु-भक्तों के वैर-भाव को दूर करने का प्रयत्न किया। उन्होंने भक्ति, ज्ञान और कर्म के तालमेल पर बल दिया। वे लोकमंगल को महत्व देते थे। वे उसी कविता को श्रेष्ठ मानते थे जो जन-कल्याण करे-

कीरति भनति भूति भल सोई।
सुरसरि सम सब कहँ हितु होई।।

तुलसीदास की कविता रस का भाण्डार है। उनकी चौपाइयाँ और दोहे तो जन-जन के गले का हार बने हए हैं। उन्हें गाकर आज भी गायक धन्य होते हैं। उनकी भाषा इतनी सरल, सरस और मधुर है कि प्रत्येक श्रोता उसके आनन्द में गोते लगाने लगता है।

17. श्रम का महत्व
अथवा, परिश्रम का महत्व
अथवा, अपना हाथ जगन्नाथ
अथवा, भाग्य और पुरुषार्थ
अथवा, परिश्रम सफलता का मूल है

भूमिका-संस्कृत का एक सुप्रसिद्ध श्लोक है-

उद्यमेन हि सिध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः।
न हि सुप्तस्य सिहस्य, प्रविशन्ति मुखे मृगाः।।

अर्थात् परिश्रम से ही कार्य होते हैं, इच्छा से नहीं। सोते हुए सिंह के मुँह में पशु स्वयं नहीं आ गिरते। कार्य-सिद्धि के लिए परिश्रम बहुत आवश्यक है।

प्रकृति परिश्रम का पाठ पढ़ाती है-सृष्टि के आरम्भ से लेकर आज तक मनुष्य ने जो भी विकास किया है, वह सब परिश्रम की ही देन है। जब मानव जंगलो अवस्था में था तग वह घोर परिश्रमी था। उसे खाने-पीने, सोने, पहनने आदि के लिए जी-तोड मेहनत करनी पड़ती थी। आज, जबकि युग बहुत विकसित हो चुका है, परिश्रम की महिमा कम नहीं हुई है। बड़ी-बड़ी बाँधों का निर्माण देखिए, अनेक मंजिले भवन देखिए, खदानों की खुदाई, पहाड़ों की कटाई, समुद्र की गोताखोरी या आकाशमण्डल की यात्रा का अध्ययन कोजिए। सब जगह मानव के परिश्रम की गाथा सुनाई पड़ेगीः एक कहावत है—-‘स्वर्ग क्या है, अपनी मेहनत से रची गई सृष्टि। नरक क्या है? अपने आप बन गई दुरवस्था।’ आशय यह है कि स्वर्गीय सुखो को पाने के लिए तथा विकास करने के लिए मेहनत अनिवार्य है। इसीलिए मैथिलीशरण गुप्त ने कहा है-

पुरुष हो, पुरुषार्थ करो, उठो,
सफलता वर-तुल्य वरो, उठो।
अपुरुषार्थ भयकर पाप है,
न उसमें यश है, न प्रताप है।

‘केवल शारीरिक परिश्रम ही परिश्रम नहीं है। कार्यालय में बैठे हुए प्राचार्य, लिपिक या मैनेजर केवल लखनी चलाकर या परामर्श देकर भी जी-तोड़ मेहनत करते है। जिस क्रिया में कुछ काम करना पड़े, जोर लगाना पड़े, तनाव मोल लेना पड़े, वह मेहनत कहलाती है। महात्मा गाँधी दिन-भर सलाह-मशविर में लगे रहते थे, परन्तु वे घोर परिश्रमी थे।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

भाग्य और पुरुषार्थ-पुरुषार्थ का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे सफलता मिलती है। परिश्रम ही सफलता की ओर जाने वाली सड़क है। परिश्रम से आत्मविश्वास पैदा होता है। मेहनती आदमी को व्यर्थ में किसी को जी-हजूरी नहीं करनी पड़ती, बल्कि लोग उसकी जी-हजूरी करते हैं। तीसरे, मेहनती व्यक्ति का स्वास्थ्य सदा ठीक रहता है। चौथे मेहनत करने से गहरा आनन्द मिलता है। उससे मन में यह शान्ति होती है कि मै निठल्ला नहीं बैठा। किसी विद्वान का कथन है-जब तुम्हारे जीवन में घोर आपत्ति और दुःख आ जाएं तो व्याकुल और निराश मत बनो; अपितु तुरन्त काम में जुट जाओ। स्वयं को कार्य में तल्लीन कर दो तो तुम्हें वास्तविक शान्ति और नवीन प्रकाश की प्राप्ति होगी।

उपसंहार-राबर्ट कोलियार कहते हैं-‘मनुष्य का सर्वोत्तम मित्र उसकी दस अगुलियाँ हैं।’ ‘अतः हमें जीवन का एक-एक क्षण परिश्रम करने में बिताना चाहिए। श्रम मानव-जीवन का सच्चा सौन्दर्य है। हरिवंशराय बच्चन भी इसी भाव को इन शब्दों में कहते है-

यह महान दृश्य है
चल रहा मनुष्य है
अश्रु-स्वंद रक्त से
लथपथ-लथपध-लथपथ।

18. भारत का किसान
अथवा, भारतीय कृषक

भूमिका-भारत की आत्मा गाँवों के खेत-खलिहानों, पोखर तथा वृक्षाच्छादित रम्य बाग-बगीचों में बसती है। हमारे किसान ही वस्तुतः हमारे अन्नदाता और राष्ट्र-निर्माता हैं। गाँवों में ही त्याग, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की मूर्ति किसान निवास करते हैं।

सरलता की मूर्ति-भारतीय किसान बहुत सहज तथा सरल जीवन जीते हैं। कृत्रिमता से वे दूर रहते हैं। उनके जीवन की आवश्यकताएँ अत्यन्त सीमित होती हैं। उनका संबंध प्रकृति से निकट का होने के कारण वे हृष्ट-पुष्ट तथा स्वस्थ रहते हैं। सात्विक जीवन व्यतीत करते हुए वे संवेदनशील, दयालु और सुख-दुख के सच्चे-साथी हैं।

परिश्रमी-स्वभाव सं भारतीय किसान अत्यन्त परिश्रमी होता है। जाड़ों की बर्फीली ठंड, ग्रीष्म ऋतु की प्रचंड गर्मी तथा वर्षा ऋतु की मूसलाधार वृष्टि को सहन करते हुए निरंतर अपने कर्तव्य-पालन में व्यस्त रहता है और कप्टपूर्ण जीवन व्यतीत करता है।

अभावपूर्ण जीवन-भारतीय-कृषक अन्नदाता होकर भी स्वयं पेटभर भोजन तथा पर्याप्त वस्त्र नहीं जुटा पाता है, और इस वेदनापूर्ण स्थिति में ही वह जीवन की अंतिम साँस लेता है, यद्यपि वह दिन-रात अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कठोर श्रम करता है।

वर्तमान स्थिति-भारतीय-कृषक शोषण का शिकार है। वह अभाव और कप्ट की स्थिति में जीवन गुजार देता है, अपर्याप्त भोजन तथा वस्त्र उसकी नियति बन गई है। कर्ज के भार से पीड़ित रहता है। शिक्षा का अभाव, रूढ़ियाँ और अंधविश्वास उसके जीवन के अभिन्न अंग बन गए हैं।

विकास योजनाएँ- भारतीय कृषकों की समस्याओं के निराकरण और जीवन-स्तर को उन्नत बनाने के लिए यद्यपि सरकार द्वारा अनेक योजनाएँ बनी हैं, किन्तु उनका समुचित कार्यान्वयन नहीं हो रहा है। किसान आज भी उपेक्षित और शोषण का शिकार हैं।

उपसंहार-उपरोक्त वर्णित तथ्यों से यह स्पष्ट होता है कि देश तभी उन्नति के शिखर पर पहुँच सकता है जब किसानों की दशा में सधार हो और उनकी समस्याओं का समाधान हो। भारतीय-किसान अभाव और कप्ट की स्थिति झेलने को अभिशप्त हैं। श्री लालबहादुर शास्त्री का नारा-“जय जवान जय-किसान” में यह वास्तविकता प्रतिबिम्बित होती है।

अतः उनके उत्थान के लिए हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

19. मित्रता
अथवा, मित्रता वड़ा अनमोल रत्न
अथवा, विपत्ति कसौटी जे कसे सोई साँचे मीत

भूमिका-मनुष्य स्वयं में अधूरा है। उस अपने सुख-दुःख बॉटने के लिए तथा अपने मन की बात कहने के लिए भागीदार की आवश्यकता पड़ती है। सच्चा मित्र ही इस कार्य को कर सकता है। सच्चा मित्र एक प्रकार से हमारा ही विस्तार होता है। जीवन को सरसता और आसानी से जीने के लिए मित्रता आवश्यक है।

पंचतंत्र में कहा गया है-“जो व्यक्ति न्यायालय, श्मशान और विपत्ति के समय साथ देता है उसको सच्चा मित्र समझना चाहिए।” गोस्वामी तुलसीदास कहते हैं –

जे न मित्र दुख होहि दुखारी।
तिन्हहिं विलोकत पातक भारी।।

एक सच्चा मित्र दो शरीर में एक आत्मा के समान है।’

सच्चा मित्र कौन-मित्र का चुनाव बाहरी चमक-दमक, चटक-मटक या वाकपटुता देखकर नहीं कर लेना चाहिए। उसके लिए कुछ बातें देखनी चाहिए। मित्रता समानता के आधार पर होनी चाहिए। दानों क आर्थिक स्तर में अधिक अन्तर नहीं होना चाहिए। मित्र अपने से बहुत अधिक शक्तिशाली भी नहीं होना चाहिए। वह केवल अपने स्वार्थ सिद्ध करने वाला न होकर हमारी भावनाओं को समझने वाला होना चाहिए। वह सच्चरित्र, परदुःखकातर तथा विनम्र होना चाहिए। विश्वासपात्र मित्र को पा लेना बहुत बड़ी सफलता है।

लाभ-सच्चा मित्र जीवन को अनुपम निधि है। वह हमें सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, दोषों से हमारी रक्षा करता है, निराश होने पर उत्साह देता है, महान कार्यों में सहायता देता है। मित्रता कवच के समान हमारी रक्षा करती है। श्रीकृष्ण की मित्रता पाकर पाण्डवों ने कौरवों को मार डाला। राम का सहयोग पाकर सग्रीव ने अत्याचारी बाली को मार डाला। मित्रता का सबसे बड़ा लाभ यह है कि हम उस अपना भरोसे का साथी मानकर अपने सुख-दुख उसके सामने निर्भीक होकर कह सकते हैं।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

समानता-मित्रता के लिए समान स्वभाव अच्छा रहता है। परन्तु यह नितान्त आवश्यक नहीं है। दो भिन्न प्रकृति के मनुष्यों में भी मैत्री सभव है। नीति-निपुण अकबर तथा हास्य-व्यंग्य की साकार प्रतिमा बीरबल मे घनिष्ठ मित्रता थी। दानवीर कर्ण और लोभी दुर्योधन की खूब पटतो थो।।

निष्कर्ष-सच्चा मित्र जीवन में सफलता की कुंजी है। मित्रता वास्तव में एक नई शक्ति को योजना है। मित्र के सुख और सौभाग्य को चिन्ता करने वाला सच्चा मित्र बड़े भाग्य से मिलता है। किसी ने ठीक ही कहा है- ‘सच्चा प्रेम दुर्लभ है, सच्चो मित्रता उससे भो दुर्लभा’

20. दूरदर्शन
अथवा, टेलीविजन : विज्ञान का वरदान
अथवा, युवा पीढ़ी पर दूरदर्शन का प्रभाव
अथवा, दूरदर्शन : विकास या विनाश

भूमिका-आधुनिक वैज्ञानिक आविष्कारों में सबसे अधिक आकर्षक यन्त्र है– दूरदर्शन। इसके माध्यम से दूर के स्थान से प्रसारित ध्वनि चित्र सहित दर्शकों के पास पहुंच जाती है। दूरदर्शन का प्रभाव रेडियो से अधिक स्थायो है। पिछले दो दशकों में दूरदर्शन ने भारत में बहुत लोकप्रियता प्राप्त की है।

लाभ-भारत जैसे विशाल देश में दूरदर्शन की महत्ता असंदिग्ध है। आज हमारे देश के सामने अनेक समस्याएँ मुँह बाए खड़ी हैं। दूरदर्शन के माध्यम से उन समस्याओं की और लोगों का ध्यान आकृष्ट कर उनके समाधान की दिशा में प्रयत्न किया जा सकता है। ज्ञान-विज्ञान समाज-शिक्षा तथा खेती-बाडी सम्बन्धी विषयों के सम्बन्ध में जानकारी द्वारा लोगों का ज्ञानवर्द्धन किया जा सकता है। देश में मद्यपान के कप्रभावों परिवार नियोजन की आवश्यकता, भारतीय जीवन में विविधता होते हुए भी एकता इत्यादि विषयों पर विभिन्न कार्यक्रम दिखाकर लोगों को अधिक जागरूक बनाया जा सकता है। इस दिशा में हमारा दरदर्शन अब रुचि लेने लगा है प्रसन्नता का विषय है।

दरदर्शन के द्वारा जनसामान्य को शिक्षित बनाया जा सकता है तथा अपेक्षित कार्यक्रमों के द्वारा जहाँ लोगों का मनोरंजन किया जा सकता है, वहीं उनके दृष्टिकोण को वैज्ञानिक तथा स्वस्थ बनाया जा सकता है।

हानियाँ-दूरदर्शन की हानियाँ जितनी पाश्चात्य देशों में प्रकट होकर सामने आई हैं, उतनी अभी भारत में नहीं आई हैं। वहाँ दूरदर्शन के कारण सामाजिक जीवन जड़ हो गया है। लोग दूरदर्शन के कार्यक्रमों के बारे में तो जानते हैं, परन्तु अपने पड़ोसी के बारे में नहीं जानते। वहाँ आत्म-सीमितता और अकेलेपन का दोष बढ़ता जा रहा है।

दूरदर्शन से एक हानि यह भी है कि यह देखने वाले व्यक्ति को पंगु-सा बना देता है। सब कुछ चलचित्रों के माध्यम से उसके पास घर में ही पहुँच जाता है और वह चुपचाप कुर्सी पर बैठा अथवा बिस्तर पर लेटा उसका दर्शक मात्र रह जाता है। घटनाएँ उस तक पहुँच जाती हैं परन्तु स्वयं वह उन्हें देखने का वास्तविक अनुभव प्राप्त नहीं कर सकता। वह देखता है कि किन्हीं दूर देशों में युद्ध में बम-बर्षा हो रही है अथवा गोलियाँ चल रही हैं। या दो देशों के खिलाड़ी खेल रहे हैं, रन या गोल बन रहे हैं, मैदान में उपस्थित दर्शक तालियाँ बजा रहे हैं, परन्तु इस प्रक्रिया को वह मात्र देख सकता है, स्वयं उसमें भागीदार नहीं बन सकता! ।

निष्कर्ष-दूरदर्शन से आत्मसीमितता, जड़ता, पंगुता, अकेलापन आदि दोष बढ़े हैं। कई देशों में दूरदर्शन के कारण अपराध भी बढ़े हैं। परन्तु इसमें दोष दूरदर्शन का नहीं, कार्यक्रम प्रसारण-समिति का है। दूरदर्शन तो हमारे हाथ में एक सशक्त साधन है जिसके समुचित उपयोग से हम जीवन को और अधिक सुखद, स्वस्थ और सुन्दर बना सकते हैं।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

21. मेरी प्रिय पुस्तक

भूमिका-मुझे श्रेष्ठ पुस्तकों से अत्यधिक प्रेम है। पुस्तके मेरे जीवन की सच्ची संगनी है। यों मुझे अनेक पुस्तकें पसन्द है, लेकिन जिसने मुझे सबसे अधिक प्रभावित किया, वह है तुलसीदास की ‘रामचरितमानस’! यह वह पुस्तक है, जिसको छाप मेरे जीवन के प्रत्येक व्यवहार पर अकित है।

विषय-वस्तु-‘रामचरितमानस’ में दशरथ-पुत्र राम की जीवन-कथा का वर्णन है। इसमें राम के जन्म, शिक्षण, विवाह, वनवास, सीता-हरण, रावण-संहार और राजतिलक का अत्यन्त सजीव, स्वाभाविक और सुन्दर वर्णन हुआ है। श्रीराम के जीवन कि प्रत्येक लीला मन को भाने वाली है। उन्होंने किशोर अवस्था में ही राक्षसों का वध और यज्ञ-रक्षा का कार्य जिस कुशलता से किया है, वह मेरे लिए अत्यन्त प्रेरणादायक है। उनकी वीरता और कोमलता के सामने मरा हृदय श्रद्धा से झुक जाता है। सीता-स्वयंवर के दृश्य में रावण, अन्य राजा गण तथा परशुराम का व्यवहार अत्यन्त रोचक है।

उपयोगिता-रामचरितमान में मार्मिक स्थलों का वर्णन तल्लीनता से हुआ है। राम-वनवास, दशरथ-मरण, सीता-हरण, लक्ष्मण- मूर्छा, भरत-मिलन आदि के प्रसंग दिल को छूने वाले हैं। इन अवसरों पर मेरे नयनों में आँसुओं की धार उमड़ आती है। विशेष रूप से राम और भरत का मिलन दृश्य हृदय का छूने वाला है।

इस पुस्तक में तुलसीदास ने मानव के आदर्श व्यवहार को अपने पात्रों के जीवन में साकार होते दिखाया है। राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। वे आदर्श राजा, आदर्श पुत्र, आदर्श पति और आदर्श भाई हैं। भरत और लक्ष्मण आदर्श भाई हैं। उनमें एकदूसरे के लिए सर्वस्व त्याग की भावना प्रबल है। सीता आदर्श पत्नी है। हनुमान आदर्श सेवक हैं। पारिवारिक जीवन की मधुरता का जैसा सरस वर्णन इस पुस्तक में है, वैसा अन्यत्र कहीं नहीं मिलता।

उपसंहार-यह पुस्तक केवल धार्मिक महत्व को नहीं है। इसमें मानव को प्रेरणा देने की असीम शक्ति है। इसमें राजा, प्रजा, स्वामी, दास, मित्र, पति, नारी; स्त्री, पुरुष सभी को अपना जीवन उज्ज्वल बनाने की शिक्षा दी गई है। राजा के बारे में उनका वचन हैं

जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी। सो नृप अवस नरक अधिकारी।
इसी भाँति श्रेष्ठ मित्र के गणों का वर्णन करते हए वे कहते हैं
म रज करि जाना। मित्रक दुख-रज मेरु समाना।
जें न मित्र दुख होहि दुखारी। तिहि विलोकित पातक भारी।।

तुलसीदास ने प्रायः जीवन के सभी पक्षों पर सूक्तियाँ लिखी हैं। उनके इन अनमोल वचनों के कारण यह पुस्तक अमरता को प्राप्त हो गई है।

रामचरितमानस की भाषा अवधी है। इसे दोहा-चौपाई शैली में लिखा गया है। इसका एक-एक छन्द रस और संगीत से परिपूर्ण है। इसकी रचना को लगभग 500 वर्ष हो चुके हैं। फिर भी आज इसके अंश मधुर कंठ में गाए जाते हैं। यही इसकी महिमा और मधुरिमा का प्रमाण है।

22. महँगाई की समस्या
अथवा, महँगाई एक समस्या

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

भूमिका-आज विश्व के विकासशील देशों के सामने दो समस्याएँ प्रमुख हैं-मुद्रा-स्फीति तथा महँगाई। जनता अपनी सरकार से माँग करती है कि उसे कम दामों पर दैनिक उपभोग की वस्तएँ उपलब्ध करवाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाता तब लोग _आय में वृद्धि की भी माँग करते हैं। देश के पास उतना धन है नहीं। फलस्वरूप मुद्रा का फैलाव बढ़ता है, सिक्के की कीमत घटती है और महँगाई बढ़ती जाती है।

महँगाई के कारण-सरकार ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम करने के आश्वासन दिये, किन्तु कीमतें बढ़ती ही चली गईं। इस कमरतोड़ महँगाई के अनेक कारण हैं। महँगाई का सबसे बड़ा कारण होता है-उपज में कमी, सूखा, बाढ, सुरसा के मँह की भाँति बढ़ती आबादी और टिपर्ण वितरण-व्यवस्था। हरित-क्रान्ति के अन्तर्गत बहुत-से कार्यक्रम चलाए गए, अधिक उपज वाले बीजों का आविष्कार तथा प्रयोग बढ़ा, रासायनिक खाद के प्रयोग से उपज भी बढ़ी, किन्तु हमारी आबादी भी बढ़ती चली गई और हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति न हो सकी।

जमाखोरी भी इसका एक प्रमुख कारण है। उपज जब मण्डियों में आती है, अमीर व्यापारी भारी मात्रा में अनाज एवं अन्य वस्तुएँ खरीद कर अपना गोदाम भर लेता है और इस प्रकार बाजार में वस्तओं की कमी आ जाती है। व्यापारी 3 गोदामों की वस्तएँ तभी निकालता है जब कई गना अधिक उसे कीमत प्राप्त होती है। केन्द्रीय सरकार में होने वाले निरन्तर परिवर्तन तथा मध्यावधि चुनावों और युद्धों ने भी महँगाई में वृद्धि की है। स्थायी सरकार हो महँगाई पर अंकुश लगाने में समर्थ हो सकती है।

दोष-हमारी वितरण–प्रणाली में भी ऐसा दोष है जो उपभोक्ताओं की कठिनाइयाँ बढ़ा देती है। ऐसा प्रतीत होता है कि भ्रष्टाचार का सर्वग्रासी अजगर यहाँ भी अपना काम करता हैं वस्तुओं की खरीद और वितरण की निगरानी करने वाले विभागों के कर्मचारी ईमानदारी से कार्य करें तो क़ीमतों की बढ़ोत्तरी को रोका जा सकता है।

उपसंहार-बढ़ती महँगाई पर अंकुश रखने के लिए एक सक्रिय राष्ट्रीय नीति की आवश्यकता है। यदि निम्न तथा मध्य वर्ग के लोगों को उचित दाम पर आवश्यक वस्तुएँ नहीं मिलेंगी तो असन्तोष बढ़ेगा और अराजक स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। अतः महँगाई पर लगाम जरूरी है।

23. रेल की एक यात्रा
अथवा, एक अविस्मरणीय रेल-यात्रा

भूमिका-यह बात सन् 2006 की है। मुझे दिल्ली से चण्डीगढ़ जाना था। मैं पिनाजी के साथ था। मै पाँचवी कक्षा में पढ़ता था। पिताजी ने बतलाया था कि दोपहर 12.30 पर नई दिल्ली से चलने वाली फ्लाईंग मेल से हमें चण्डीगढ़ के लिए चलना है। यह मेरी प्रथम रेल-यात्रा थी। अत: मैं प्रात: से बहुत उत्साहित था। इससे पूर्व मैंने गाड़ी देखी अवश्य थो, लेकिन उस पर यात्रा नहीं की थी।

स्टेशन का दृश्य-हमारे टिकट पहले ही खरीदे जा चुके थे। उस दिन मेरे जल्दी हम कारण 12.00 बजे ही नई दिल्ली स्टेशन पर पहुँच गए। साफ-सुथरा चहलपहल से भरा रेलवे स्टेशन था। कोई कुली के साथ अटैौचयाँ लिए आ रहा था, कोई अपना बैग सम्हाले गाड़ियों की ओर लपका जा रहा था। 12.05 पर हमने अपनी जगह ढूँढ़ निकाली। मुझे खिड़की के पास बैठने का मौका मिला, इसलिए मै खुश था। गाड़ी पर बैठकर मुझे बहुत अच्छा लगा।

गाड़ी का दृश्य-ठीक 12.30 पर गाड़ी चली। लगभग सभी सोटे यात्रियों से भर गई थीं। लोग अपने-अपने सगे-सम्बन्धियों के साथ किसी-न-किसी क्रिया में व्यस्त थे। अधिकांश लोग पत्र-पत्रिका, समाचार-पत्र या पुस्तक आदि पढ़ रहे थे। एकाध जगह ताश का खेल चल रहा था। बुजुर्ग लगने वाले यात्री देश-विदेश की चर्चा में व्यस्त थे। कहीं से हँसी के फव्वारे और मजाक के स्वर आ रहे थे। शायद यह किसी कॉलेज के छात्र छात्राओं का समूह था जो मीठी-मीठी बातों में आनन्द ले रहा था।

वाहर का दृश्य-गाड़ी के चलते ही मेरा ध्यान बाहर के दृश्यों की तरफ खिंच गया। मेरे लिए तो यह सजीव चलचित्र था। मैं दिल्ली से चण्डीगढ़ के सारे दृश्यों को पी लेना चाहता था। मेरा ध्यान पटरी के काँटे बदलती गाड़ी की ओर गया। मैं समझ नहीं पाया कि गाड़ी कैसे उन आड़ी-तिरछी पटरियों में से अपना रास्ता ढूँढ़ पा रही है। यह मैं समझ पाऊ कि गाड़ी रुक गई। यह सब्जी मण्डी स्टेशन था। यात्रियों का हुजूम स्टेशन पर खड़ा था। मैंने अपनी सीट सम्हाल ली। सब्जी मण्डी स्टेशन पर इतने अधिक यात्री चढ़े कि बोसियों यात्रियों को खड़ा रहना पड़ा। कई यात्री दो की सीट पर तीनतीन करके बैठे जा रहे थे

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

चहल-पहल-गाड़ी में खाने-पीने का सामान बेचने वाले, जूते-पालिश करने वाले, भीख माँगने वाले, खिलौने बेचने वाले आ-जा रहे थे! जहाँ जिस स्टेशन पर गाड़ी रुकती थी, वहीं चहल-पहल शुरू हो जाती थी। चाय, बोतल, पुस्तकें, पकौड़े आदि बेचने वाले अधीर हो उठते थे। इस सारी चहल-पहल में कब पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला आकर चला गया, मुझे पता ही न चला। मेरा ध्यान तो तब टूटा, जब पिताजी ने कहा-बेटा पुरु। चलो जूते पहनो, स्टेशन आ गया है। मेरी वह प्रथम रेल-यात्रा आज भी मुझे स्मरण है। वह यात्रा अत्यन्त सुखद थी।

24. साम्प्रदायिकता : एक अभिशाप

अर्थ-किसी एक मत या पूजा-पद्धति को मानने वाले मानव-समुदाय को ‘सम्प्रदाय’ कहते हैं। जब कोई सम्प्रदाय और उसके अनुयायी स्वयं का बहुत श्रेष्ठ और अन्य सम्प्रदायों को घृणित मान लेते हैं तो साम्प्रदायिकता का जन्म होता है। दूसरे शब्दों में, सम्प्रदाय का असहनशील हो उठना ही साम्प्रदायिकता है।

साम्प्रदायिकता की समस्या पूरे विश्व में व्याप्त है। इंग्लैंड में रोमन कैथोलिकों और प्रोटेस्टेन्टों के मध्य संघर्ष छिड़ा रहता है। इस्लामी देशों में शिया-सुन्नी के झगड़े हैं। भारत की स्थिति और अधिक विचित्र है।

भारत में साम्प्रदायिक तनाव-भारत में अनेक सम्प्रदाय हैं। इस कारण यहाँ साम्प्रदायिकता की समस्या अधिक जटिल है। भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है–हिन्दू-मुस्लिम वैमनस्य। इन दोनों का इतिहास ही आक्रान्त और आक्रान्ता का इतिहास है। मुसलमान आक्रमणकारी के रूप में हिन्दुस्तान आए। उन्होने यहाँ के मन्दिरों को तोड़ा धन-सम्पत्ति को लूटा, बहू-बेटियों को अपमानित किया। दुर्भाग्य से आज भी उनके आक्रमणों के चिह्न भारतभर में विद्यमान हैं। परिणामस्वरूप ये दोनों जातियाँ कभी सहज नहीं हो पाती। जब भी कोई बहाना पाकर आग भड़कती है तो देशभर में खून की नदियाँ बह जाती है।

धार्मिक उन्माद संघर्ष के कारण-वर्तमान काल में भी इन दोनों सम्प्रदायों को आपस में लड़ाने के कारण’ बने हुए हैं। मुख्य कारण है-कुटिल राजनीति। राजनीति इन दोनों सम्प्रदायों को अपना हथियार बनाकर खेलती है। जब से भारत आजाद हुआ है, यहाँ सबको समान अधिकार नहीं दिए गए हैं। मुसलमानों और हिन्दुओं पर अलगअलग कानून लागू होते हैं। संविधान की धारा 370 के कारण काश्मीर को विशेष अधिकार प्राप्त हैं। ये विशेष अधिकार शेष समाज की आँखों में चुभने हैं। इसलिए कुछ लोग सविधाप्राप्त सम्प्रदाया के विरद्ध उग्र रूप धारण कर लेते हैं। दर्भाग्य से भारत में सत्ताधारियों ने अल्पसंख्याको को सामान्य नागरिक न मानकर अपना वोट बैंक’ ही माना है।

साम्प्रदायिकता की समस्या उत्पन्न होने का दूसरा कारण है–विदेशी षड्यंत्र। पाकिस्तान निरन्तर भारत में अलगाववाद को भावना को पोत्साहन दे रहा है। तीसरे, धर्मों का उन्माद भी दोषों है।

भारत में हिन्दू-ईसाई संधर्ष भी जटिल रूप धारण करता रहा है। जहाँ-जहाँ ईसाई संख्या में अधिक है, वहाँ-वहाँ अलगाववाद और भारत विरोध के स्वर उठते रहे हैं। इसलिए आज ईसाइयों पर भी प्रतिक्रियावादी हमले होने लगे हैं।

हानियाँ-साम्प्रदायिकता के कारण देश को भीषण अशान्ति, लूट पाट और जन-हानि का सामना करना पड़ता है। कुछ वर्ष पहले पंजाब का हरा-भरा प्रदेश हिंसा, बमकाड और गोलियों की आवाज से आतंकित रहा है। वहाँ का जन-जन भयकंपित रहा है। जम्मू-कश्मीर तो मानो भारत के मस्तक का फोड़ा साबित हुआ है। साम्प्रदायिक आतंक के कारण वहाँ से तीन लाख हिन्दू घर-बार छोड़कर शेष भारत में शरणार्थी बने हुए हैं। अभी-अभी रामजन्म भूमि तथा बाबरी मस्जिद को लेकर भारत में जो नर-संहार हुआ, उससे हिन्दू-मुस्लिम वैमनस्य के घाव फिर से हरे हो गए हैं। सारा देश मानो जल रहा है।

समाधान-साम्प्रदायिकता का समाधान बहुत जटिल काम है। कारण यह है कि इस समस्या को हवा देने वाले स्वयं देश के राजनीतिक नेता हैं। वे जानबूझकर लड़ाई भड़काकर सत्ता में जमा रहना चाहते हैं। उन्हें बोट बैंक चाहिए। उनके लिए साम्प्रदायिक विभाजन बहुत आसान रास्ता है। अतः जब देश के आम नागरिक उनकी इस चाल को समझ जाएंगे और उनके विरुद्ध खड़े हो जाएग, तभी यह आग बुझगी। वर्तमान परिस्थितियों को देखकर ऐसा लगता है कि यह समस्या अभी और जटिल रूप धारण करेगी। लकड़ियाँ जलने को तैयार हैं, सत्ताधारी घी बने हुए हैं, विरोधी दल हवा दे रहे । हैं। अत: देश का जलना निश्चित है। बस समाधान के नाम पर हम ईश्वर से प्रार्थना ही कर सकते हैं कि वह इस अग्नि को शान्त करे।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

25. राष्ट्रीय एकता
अथवा, हम भारतवासी एक हैं।

अर्थ-राष्ट्रीय एकता का तात्पर्य है— राष्ट्र के सब घटकों में भिन्न विचारो और भिन्न आस्थाओं के होते हुए भी आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का बना रहना। ‘एकता’ शब्द ‘अविरोध’ को प्रकट करता है। अर्थात् देश में भिन्नताएँ हो, फिर भी सभी नागरिक राष्ट्र-प्रेम से ओतप्रोत हो। देश के नागरिक पहले ‘भारतीय’ हो, फिर हिन्दू या मुसलमान। राष्ट्रीय एकता का भाव दंश रूपी भवन में सीमेंट का काम करता है। जैसे भवन में ईंट, लोहा, बजरी आदि भिन्न-भिन्न पदार्थ होते हैं, और सीमेंट उन्हें जोड़े रहता है! उसी प्रकार राष्ट्रीय एकता का भाव समूचे राष्ट्र को शक्तिशाली, शान्त और समृद्ध बनाता है!

अनेकता में एकता-भारत में विभिन्नता होते हए भी एकता या अविराध विद्यमान है। यहाँ सभी जातियाँ घुल-मिलकर रहती रही हैं। यहाँ प्रायः लोग एक-दूसरे के धर्म का आदर करते हैं। आदर न भी करें तो दूसरे के प्रति सहनशील हैं। भारत की यह दृढ़ मान्यता है कि ‘एकं सद् विप्रा बहुधा वदन्ति।’ अर्थात सत्य एक है। उस तक पहुँचने के मार्ग भिन्न-भिन्न है। गीता में उसी दृष्टि को श्रेष्ठ कहा गया है जो अनेकता में एकता को पहचानती है।

राष्ट्रीय एकता के वाधक तत्व-भारत की राष्ट्रीय एकता के लिए अनेक खतरे हैं। सबसे बड़ा खतरा है—कुटिल राजनीति। यहाँ के राजनेता ‘वोट-बैक’ बनाने के लिए कभी अल्पसंख्यकों में अलगाव के बीज बोते हैं, कभी आरक्षण के नाम पर पिछड़े वर्गों को देश की मुख्य धारा से अलग करते हैं। कभी किसी विशेष जाति, प्रान्त या भाषा के हिमायती बनकर देश को तोड़ते हैं। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हो, खालिस्तान की माँग हो, असम या गोरखालैंड की पृथकता का आन्दोलन हो, सबके ऊपर वोट के प्रेत मँडराते नजर आते है। इस देश के हिन्दू, मुसलमान, सिख, ईसाई सभी परस्पर प्रेम में रहना चाहते हैं, लेकिन भ्रष्ट राजनता उन्हें बाँटकर रखना चाहते हैं। राष्ट्रीय एकता में अन्य बाधक तत्व है–विभिन्न धार्मिक नेता, जातिगत असमानता, आर्थिक असमानता आदि।

परस्पर संघर्ष के दुष्परिणाम-जब देश में कोई भी दो राष्ट्रीय घटक संघर्ष करते हैं तो उसका दुष्परिणाम पूरे देश का भुगतान पड़ता है। मामला आरक्षण का हो या अयोध्या के राम-मन्दिर का, उसकी गूंज पूरे देश के जनजीवन को कुप्रभावित करती है। इतिहास प्रमाण है। आरक्षण के नाम पर देशभर में युवक जले सड़के रुको, सम्पत्तियाँ नष्ट हुई। अयोध्या का प्रकरण देश की सीमाओं को पार करके विदेशों में रह-रहे लोगो को भी कँपा गया।

समाधान-प्रश्न यह है कि राष्ट्रीय एकता को बल कैसे मिल? राघर्ष का शमन कैसे हो? इसका एकमात्र उत्तर यही है कि –

शान्ति नही तब तक जब तक
सुख- भाग न सबका राम हा
नही विसी को बहुत अधिक हो
नही किसी को कम हो।। ( क्षेत्र से)

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

अर्थात् देश में सभी असमानता लाने वाले कानूनों को समाप्त किया जाए। मुस्लिम पर्सनल लॉ, हिन्दू कानून आदि अलगाववादी कानूनों को लिलाजलि दी जाए। उसकी जगह एक राष्ट्रीय कानून लागू किया जाए। मर नागरकों को एक-समान अधिकार प्राप्त हों। किसो को किसी नाम पर भी विशेष गविधा या विशेष दर्जा न दिया जाए। भारत में तुष्टिकरण की नीति बन्द हो!

राष्ट्रीय एकता को बनाने का दूसरा उपाय यह है कि लागों के हृदयों में परस्पर आदर का भाव जगाया जाए। यह काम साहित्यकार, कलाकार, विचारक और पत्रकार कर सकते हैं। वे अपनी लेखनी और कला से देशवासियों को एकता का मन्त्र पढ़ा सकते हैं।

26. कम्प्यूटर : आज की जरूरत
अथवा, कम्प्यूटर-विज्ञान का अद्भुत वरदान
अथवा, जीवन में कम्प्यूटर का महत्व

भूमिका-वर्तमान युग कम्प्यूटर-युग है। यदि भारतवर्ष पर नजर दौडाकर देखें तो हम पाएँगे कि आज जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में कम्प्यूटर का प्रवेश हो गया है। बैंक, रेलवे-स्टेशन, हवाई अड्डे, डाकखाने, बड़े-बड़े उद्योग, कारखाने, व्यवसाय, हिसाब-किताब, रुपये गिनने की मशीने तक कम्प्यूटरीकृत हो गई हैं। अब भी यह कम्प्यूटर का प्रारंभिक प्रयोग है। आने वाला समय इसके विस्तृत फैलाव का संकेत दे रहा है।

आधुनिक उपकरण कम्प्यूटर-इस ‘पागल गति’ को सुव्यवस्था देने की समस्या आज को प्रमुख समस्या है। कहते हैं, आवश्यकता आविष्कार की जननी है। इस आवश्यकता ने अपने अनुसार निदान ढूँढ़ लिया है। कम्प्यूटर एक ऐसी स्वचालित प्रणाली है, जो कैसी भी अव्यवस्था को व्यवस्था में बदल सकता है। हड़बड़ी में होने वाली मानवीय भूलों के लिए कम्प्यूटर रामबाण-औषधि है। क्रिकेट के मैदान में अम्पायर को निर्णायक- भूमिका हो, या लाखों-करोड़ों-अरबों की लम्बी-लम्बी गणनाएँ, कम्प्यूटर पलक झपकते ही आपकी समस्या हल कर सकता है। पहले इन कामों के करने वाले कर्मचारी हड़बड़ाकर काम करते थे; एक भूल से घबड़ाकर और अधिक गड़बड़ी करते थे। परिणामस्वरूप काम कम, तनाव अधिक होता था। अब कम्प्यूटर की सहायता से काफी सुविधा हो गई है।

निर्दोष गणक-कम्यूटर ने फाइलों की आवश्यकता कम कर दी है। कार्यालय की सारी गतिविधियाँ फ्लॉपी में बन्द हो जाती है। इसलिए फाइलों के स्टोरों की जरूरत अब नहीं रही। अब समाचार-पत्र भी इन्टरनेट के माध्यम से पढ़ने की व्यवस्था हो गई है। विश्व के किसी कोने में छपी पुस्तक, फिल्म, घटना की जानकारी इंटरनेट । पर ही उपलब्ध है। एक समय था, जब कहते थे कि विज्ञान ने संसार को कुटुम्ब बना दिया है। कम्प्यूटर ने तो मानो उस कुटुम्ब को आपके कमरे में उपलब्ध करा दिया है। संभव है कम्प्यूटर की सहायता से आप मनचाहं सवाल का जवाब दूरदर्शन या इंटरनेट से ले पाएँ। शारीरिक रूप से न सही, काल्पनिक रूप से जिस मौसम का, जिस प्रदेश का आनन्द उठाना चाहें, उठा सके।

संचार-व्यवस्था-आज टेलीफोन, रेल, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि उपकरणों के बिना नागरिक जीवन जीना कठिन हो गया है। इन सबके निर्माण या क्रियान्वयन में कम्प्यूटर का योगदान महत्वपूर्ण है। रक्षा-उपकरणों, हजारों मील की दूरी पर सटीक निशाना बाँधने, सूक्ष्म-से-सूक्ष्म वस्तुओं को खोजने में कम्प्यूटर का अपना महत्व है।

आज कम्प्यूटर ने मानव-जीवन को सुविधा, सरलता, सुव्यवस्था और सटीकता प्रदान की है। अत: इसका महत्व बहुत अधिक है।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

27. कैसा शासन विन अनुशासन
अनुशासन

भूमिका-शासन और अनुशासन दोनों में घनिष्ठ संबंध है। शासन के बिना अनुशासन की कल्पना नहीं की जा सकती और अनुशासन के बिना शासन नहीं हो सकता। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। वास्तव में शासन ही देश में नियम-कानून बनाता है, ताकि अनुशासन फल-फूल सके। इस प्रकार शासन अनुशासन का निर्माता है, उसका मूल स्रोत है।

समस्या-दुर्भाग्य से आज भारतवर्ष में एक विचित्र स्थिति उपस्थित हो गई है। यहाँ के शासक ही अनुशासनहीन हो गए हैं। संसद का दृश्य देखे। सांसदों का व्यवहार देखकर ऐसा लगता है मानों उन पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं रहा। वे भरी संसद में कुछ भी बोलते हैं, कुछ भी करते हैं। उन्हें किसी नियम की परवाह नहीं है। अनेक विधानसभाएं ऐसी हैं जिनमें सत्ताधारी दल और विरोधी दल के सदस्य आपस में गुत्थमगुत्थ हो जाते हैं। कई बार कुर्सियाँ और माइक एक-दूसरे पर फेंके जाते हैं। ऐसा दंगल देखकर देशवासियों का माथा शर्म से झुक जाता है।

संसद से बाहर भी शासकों का व्यवहार अनुशासित नहीं दिखाई देता। शायद ही कोई नेता, मंत्री या पदाधिकारी ठीक समय पर कार्यक्रम पर पहुँचता हो। जहाँ तक वित्तीय अनुशासन की बात है, कितने हो शासकों पर आयकर, दूरभाष-बिल या अन्य व्ययों क भुगतान बकाया है। कोई मंत्री आसानी से सरकारी आवास को खाली नहीं करता, चाहे मंत्री पद छिने कितने समय बीत गया हो। ऐसा मंत्री भला क्या किसी से झुग्गी-झोंपड़ी या अवैध कब्जा खाली कराएगा? जिसे खुद किसी सरकारी कार्यालय का बकाया पैसा देना हो वह कैसे जनता से उगाही करेगा? जो मख्यमंत्री स्वयं अनेक घोटालों में लिप्त हो, आय से अधिक धन-सम्पत्ति रखता हो, वह कैसे जनता में अनुशासन ला सकता है। अनेक प्रान्तों के मुख्यमंत्री स्वयं अनेक भ्रष्टाचारों के सूत्रधार है।

उपसंहार-अनुशासन का अर्थ ही शासन-व्यवस्था के अनुसार चलना है। अत: देशभर को अनुशासन में रखने के लिए शासन का अनुशासित होना अनिवार्य है। जनता सरकार को देखकर आचरण करती है। यदि सरकारी पदाधिकारी ईमानदार सम्मान करते हो तो प्रजा उनका उल्लंघन नहीं कर सकती। अतः अनुशासन लाने का अधिक दायित्व स्वय शासन पर है।

28. वन-संरक्षण

भूमिका-हमारे जीवन में वन एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। प्रकृति जीवनदायिनी है। उसी के द्वारा बनाए गए स्वस्थ-वातावरण में साँस लेकर हम. जीवित हैं। वृक्षों और वनों का प्रकृति की जीवन्तता में अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान है। वन मानव-जीवन को अनेक रूपों में उसके अस्तित्व की रक्षा में अद्वितीय योगदान करते हैं।

वृक्ष प्रकृति का सुन्दर उपहार-वृक्ष वस्तुतः हमारे लिए प्रकृति का सुन्दर उपहार है। वृक्षों से हमें लकड़ी प्राप्त होती है जिसपर हमारे अनेकों कारोबार आश्रित हैं। वनों में वृक्षों की सघनता से पर्याप्त वर्षा होती है। बाढ़ नियंत्रण और वातावरण को शुद्ध करना भी इसी पर निर्भर है। वैज्ञानिक-परीक्षणों का निष्कर्ष है कि विगत कुछ वर्षों से मौसम में आई अनियमितता का कारण वनों की निरंतर कटाई है। देश में आवश्यक 33 प्रतिशत भू-भाग के स्थान पर मात्र 23 प्रतिशत क्षेत्र में ही वन हैं। परिणाम अनावृष्टि और अकाल के रूप में हमारे सामने है।।

वृक्षारोपण का महत्व-वृक्षारोपण का महत्व-वृक्षारोपण का महत्व इस तथ्य से समझा जा सकता है कि वह हमें अनेक प्रकार, से हमारे अस्तित्व की रक्षा में, सहायक होते हैं, जिसे निम्नांकित यथार्थपूर्ण कथन द्वारा समझा जा सकता है।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

(i) वृक्षों से आच्छादित वन हमें वर्षा देते हैं।
(ii) लकड़ी, कोयला, कागज, गोंद आदि हमें वृक्षों से प्राप्त होते हैं।
(iii) वृक्षों द्वारा धरती का कटाव रूकता है। ये बाढ़ नियन्त्रण में भी सहायक होते हैं।
(iv) वर्षा तथा अन्य स्रोतों से प्राप्त जल को सोखकर धरती की निचली परत तक नमी पहुँचाकर भूमि की उपजाऊ शक्ति को बनाए रखते हैं तथा मरूस्थल बनने से रोकते हैं।
(v) हमें जीवनदायिनी ऊर्जा और प्राणवायु अत्यधिक मात्रा में ऑक्सीजन छोडकर प्रदान करते हैं। जीवन रक्षा तथा रोगों से मक्ति हेत बहमल्य जडी बटियाँ वनों में वक्ष द्वारा हमें उपलब्ध होती हैं। शक्तिदायक फल भी प्राप्त होते हैं।
(vi) घनी आबादी वाले क्षेत्रों विशेषकर नगरों को प्रदूषण मुक्त करने में सहायक होते हैं।

वृक्ष पूजा-वृक्षों के महत्व को समझते हुए उनकी आराधना वन महोत्सव एवं अन्य आयोजनों द्वारा उन्हें समुचित श्रेष्ठता प्रदान करनी चाहिए। ये देते बहुत कुछ हैं, लेते कुछ नहीं।

मानव मूल्यों के प्रतीक-वन मानव मूल्यों के प्रतीक हैं। ये मानव एवं अन्य प्राणियों का संरक्षण करते हैं। विभिन्न जीवों के जीने से यह संसार अधिक सुन्दर तथा समृद्ध बनता है। अनेक जीवों की जातियाँ समाप्त हो जाती यदि ये वन नहीं होते।

अमूल्य औषधियों के भाडार-ये वन अनेक औषधीय जड़ी-बूटियों के भाडार को अपने अन्तर में समेटे हुए हैं। इन बहूमूल्य जड़ी-बूटियों द्वारा अनेक असाध्य और संक्रामक बीमारियों के लिए औषधियाँ प्रचुर मात्रा में बनाई जाती हैं, जिससे इन रोगों से मुक्ति संभव है।

उपसंहार-वन हमारी अमूल्य निधि हैं। वस्तुतः निष्काम देवता के रूप में प्राणियों की अस्तित्व रक्षा कर रहे हैं। अत: पूजनीय हैं। ये हमारी प्राण-वायु तथा उद्धारक हैं। हमें वृक्षों की कटाई रोककर और अधिकाधिक वृक्ष रोपण द्वारा इनका संरक्षण करना चाहिए।

29. आतंकवाद

संसार भर की समस्या-आतंकवाद अपराध का आधुनिकतम रूप है जिससे विश्व के अनेक देश भयाक्रांत हैं। अब किसी क्षेत्र-विशेप की समस्या न रहकर, सम्पूर्ण-विश्व आतंकवाद की चपेट में आ गया है तथा अन्तर्राष्ट्रीय-स्तर पर निरीह-जनमानस भयातुर है। अमेरिका की गगनचुम्बी वर्ल्ड-ट्रेड-सेन्टर-टावर, भारतीय संसद तथा अयोध्या की राम-जन्मभूमि पर हमला, इन्दिरा गाँधी एवं अनेकों-राष्ट्राध्यक्षों सहित विश्व की महान-हस्तियों की हत्या इस आसुरी-संस्कृति के घिनौने तथा नृशंस उदाहरण हैं। कश्मीर में अबतक असंख्य-व्यक्ति आतंकवाद के शिकार हो चुके हैं।

आतंकवाद के फैलने के कारण- संसार के समस्त-राष्ट्रों का शासन-संचालन या तो लोकतान्त्रिक ढाँचे के अन्तर्गत अथवा राजतंत्रीय-व्यवस्था द्वारा होता है। लोगों की रक्षा, खुशहाली तथा आवश्यकताओं की पूर्ति संवैधानिक-नियमों तथा विधि-व्यवस्था द्वारा की जाती है किन्तु व्यवस्था से असहमत कुछ सिरफिरे-लोग स्वीकृत संवैधानिक-व्यवस्था से इतर अनुचित-हिंसात्मक-गतिविधियों द्वारा अपनी बातें मनवाना चाहते हैं। विश्व के विभिन्न देशों के ऐसे आतंकवादी-समूह आपस में संगठित होते हैं तथा बंकार-युवकों को अनेक प्रलोभन, धन तथा सब्जबाग दिखा एवं दिक्भ्रमित कर अपने आतंकवादी-संगठन में सम्मिलित कर लेते हैं। संवैधानिक जनतांत्रिक-व्यवस्था का पंगु बनाकर संविधानंतर-निरंकुश-तत्र स्थापित करना ही उनका मूल उद्देश्य होता है।

हानियाँ-आतंकवाद की पृष्ठभूमि में विश्व के अधिसंख्य-राष्ट्रों के आतंकवादियों का संगठित योगदान है। अत: अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इससे व्यापक-क्षति हो रही है। भारत, अमेरिका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, इराक इत्यादि अनेक-देशों में आतंकवाद की जड़ें गहराई तक जा पहुँची हैं। अतः धन-जन तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की अभूतपूर्व-क्षति हो रही है।

समाधान-आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय-स्तर पर संगठित-प्रयास आवश्यक है। विश्व-संस्था “सयुंक्त-राष्ट्रसंघ” द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चरणबद्ध-अभियान द्वारा उसकी जड को कमजोर करने की दिशा में सार्थक-पहल युद्ध-स्तर पर अपेक्षित है। विश्व-जनमत को आतंकवाद की बुराइयों, खतरों तथा संभावित-क्षति के प्रति जागरूक करना न केवल आवश्यक वरन् महत्वपूर्ण विकल्प है।

30. भारतीय नारी, अथवा, नारी शिक्षा अथवा स्त्री-शिक्षा

‘विद्या हमारी भी ना तब तक काम में कुछ आएगी-
अगिनियों को भी सुरक्षित दो ना जब तक जाएगी;
सर्वाग के बदले हुई यदि व्याधि पक्षाघात की-
तो भी ना क्या दुर्बल तथा व्याकुल रहेगा वाम भी?”
“मुक्त करो नारी को मानव, चिर वंदिनी नारी को
युग-युग की परतंत्रता से, जननी, सखी, प्यारी को !”

स्त्री एवं पुरुष समाजरूपी रथ के दो पहिए हैं। जिस तरह रथ के चलने में दोनों पहियों का समान हाथ होता है, उसी प्रकार समाज को ससंचरणशीलता में स्त्री और पुरुष का समान हाथ होता है। इन दोनों में एक की भी निर्बलता समाजरूपी रथ की गति को बाधित कर देती है। अत:, समाज की सुव्यवस्थित प्रगति के लिए यह आवश्यक है कि इसके सभी स्त्री-पुरुष साक्षर और शिक्षित हों। केवल पुरुषवर्ग के शिक्षित होने से समाज और देश का कल्याण नहीं हो सकता। जिस देश की स्त्रियाँ अशिक्षित होती हैं, उस देश की प्रगति की कल्पना नहीं की जा सकती।

प्राचीन भारत में स्त्रियों को पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त थे। परुषों की तरह स्त्रियाँ भी सुशिक्षित होती थी। पर, मध्यकाल में (मुगलों के शासनकाल में) स्त्रियों को शिक्षा से अलग रखा गया। स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष में स्त्रियों की शिक्षा को अनिवार्यता महसूस की गई। राजा राममोहन राय तथा ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने आधुनिक भारत के निर्माण में स्त्रियों का सहयोग अनिवार्य माना। इसलिए इन्होंने स्त्रियों की शिक्षा पर जोर दिया। महात्मा गाँधी ने भी स्त्री-शिक्षा को समाज और देश के उत्थान के लिए आवश्यक माना।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

आज भारत ने स्त्री-शिक्षा के महत्त्व को पहचान लिया है। इसीलिए तो अब यह प्रश्न नहीं उठाया जाता कि स्त्री-शिक्षा आवश्यक है या नहीं। हाँ, इस संदर्भ में यह प्रश्न उठाया जाता है कि क्या स्त्रियों और पुरुषों की शिक्षा प्रणाली एक होनी चाहिए या उनकी प्रकृति के अनुसार भिन्न-भिन्न? मेरी दृष्टि में शिक्षा की विधि दोनों के लिए एक ही होनी चाहिए।

आधुनिक भारत में नारियाँ शिक्षित होकर जीवन के विविध क्षेत्रों में सक्रिय हैं। पर, आज भी पुरुष-मनोविज्ञान स्त्री-मनोविज्ञान पर हावी है, जिसके चलते स्त्रियों के अपेक्षित विकास में अनेक कठिनाइयाँ आ रही हैं। भारतीय समाज में आज भी अंधविश्वास जड़ से दूर नहीं हुए हैं, अत: स्त्री-शिक्षा पर हमारा जितना ध्यान केंद्रित होना चाहिए था, उतना नहीं हो पा रहा है। आर्थिक विपन्नता (गरीबी) भी स्त्रिी-शिक्षा में बाधक बन रही है। यह प्रसन्नता की बात है कि भारत सरकार ने स्नातक स्तर पर लड़कियों को नि:शुल्क शिक्षा देने की योजना बनाई है। इस योजना के कार्यान्वयन से भारत में स्त्री-शिक्षा का अपेक्षित विस्तार होगा।

31. दैव-दैव आलसी पकारा

भूमिका-केवल आलसी लोग ही हमेशा दैव-दैव पुकारा करते है। आलसी व्यक्तियों का गुरूमन्त्र है-“अजगर करे न चाकरी, पंछी करे न काम। दास मलूका कह गए, सबके दाता रामा” अकर्मण्य व्यक्ति ही भाग्य के भरोसे बैठता है। कर्मवीर व्यक्ति तो ब्राधाओं को परास्त करते हुए अपने बाहुबल पर विश्वास रखते हैं।

आलस्य मनुष्य का महान शत्रु :-आलसी व्यक्ति परिवार, समाज और देश के लिए कलंक होता है। संस्कृत में कहा गया है-आलस्यं हि मनुष्याणां शरीरस्थो महान् रिपुः।” आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। इससे जीवन का पतन हो जाता है। अकर्मण्य व्यक्ति सदा दूसरों का मुंह ताका करता है। वह पराधीन हो जाता है। आलसी मनुष्य ही देव या प्रारब्ध का सहारा लेते हैं।

आलस्य से हानि :-जो व्यक्ति हर बात के लिए दूसरों का मुँह जोहता है, उसे अनेक बार निराशा का सामना करना पड़ता है। आलसी व्यक्ति न व्यापार कर सकता है, न शिक्षा ग्रहण कर सकता है। वह तो कायर बन जाता है। संसार की समस्त बुराइयाँ उसे बुरी तरह घेर लेती हैं। उसका जीवन निरर्थक हो जाता है।

मेहनत से जी चुराने वाले दास मलूका के स्वर में स्वर-मिलाकर भाग्य की दुहाई के गीत गा सकते हैं, लेकिन वे नहीं सोचते कि जो चाहता है, वही आगे बढ़ता है और मंजिल को प्राप्त करता है। परिश्रम से जी चुराना, आलस्य और प्रमोद में जीवन बिताना इसके समान कोई बड़ा पाप नहीं है।

आलस्य त्यागने से लाभ :-हमें अपने हाथों की शक्ति पर भरोसा करना चाहिए। जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास है, वह व्यक्ति जीवन में कभी असफल नहीं हो सकता। जीवन में सफलता केवल पुरुषार्थ से ही पाई जा सकती है। स्वावलम्बी व्यक्ति अपने भरोसे रहता है। विश्व का इतिहास ऐसे महापुरुषों से भरा पड़ा है जिन्होंने कर्म में रत रहकर सफलता की उच्चतम् सीमा छू लिया। जो पुरुप उद्यमी एवं स्वावलम्बी होते हैं, वे निश्चय ही सफल हात हैं।

उपसंहार :-पुरुषों में सिंह के समान उद्योगी पुरुष को ही लक्ष्मी प्राप्त होती है। ‘दैव देगा’ ऐसा कायर पुरुष कहा करते हैं। हमें भगवान भरोसे न रह कर अपनी भरपूर शक्ति से पुरुषार्थ करना चाहिये और यदि फिर भी कार्य सिद्ध न हो तो सोचना चाहिये कि कहाँ और क्या कमी रह गई है। सबसे बड़ा देवत्व है- मनुष्य का पुरुषार्थ। अतः परिश्रमी व्यक्ति राष्ट्र की बहुमूल्य पूँजी है। हमें परिश्रमी होना चाहिए।

32. पराधीन सपनेहुँ सुख नाहिं
अथवा, पराधीन को सुख नहीं

भूमिका-तुलसीदास की यह काव्य-पक्ति बहुत गहरा अर्थ रखती है। इसका , अर्थ है कि पराधीन व्यक्ति स्वप्न में भी सुख प्राप्त नहीं कर सकता। मानव जन्म से लेकर मृत्यु तक स्वतन्त्र रहना चाहता है। वह स्वयं को सभी प्रकार की दासताओं से मुक्त करने के लिए बड़े-से-बड़े बलिदान करने को तैयार रहता है। वह किसी भी मूल्य पर अपनी स्वाधीनता बेचना नहीं चाहता। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने इसीलिए कहा था कि ‘स्वतन्त्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।’

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

एक अभिशाप-हितोपदेश में लिखा है-‘पराधीन को यदि जीवित कह तो मृत कौन है।’ पराधीनता जीवन का सबसे बड़ा अभिशाप है। क्या सोने के पिंजरे में पड़ा पक्षी सच्चे सुख और आनन्द की अनुभूति कर सकता है? नहीं। अग्रेजो में एक सूक्ति है-‘स्वर्ग में दास बनकर रहने की अपेक्षा नरक में स्वाधीन शासन करना अधिक अच्छा है।’

द्वानियाँ-पराधीन व्यक्ति कभी चैन की साँस नहीं ले सकता। उसके माथे पर सदा अपने मालिक की तलवार लटकी रहती है। उसे मालिक की इच्छा का दास बने रहना पड़ता है। स्वामी के अत्याचारों को गूंगे बनकर सहना पड़ता है। अधीन रहतेरहते उसकी आत्मा तक गुलाम हो जाती है। उसे तलवे चाटने की आदत पड़ जाती है जो मानवीय गरिमा के विपरीत है। ऐसा व्यक्ति स्वयं को तच्छ, हीन और कलंकित मानने लगता है। उसके व्यक्तित्व का विकास रुक जाता है। उसके जीवन का आनन्द मारा जाता है। उसकी हँसी और मुस्कान गायब हो जाती है। उसमे और पूँछ हिलाने वाले पशु में कोई अन्तर नहीं रहता।

प्रकार-पराधीनता केवल राजनीतिक ही नहीं होती, वह मानसिक, बौद्धिक, आर्थिक या अन्य प्रकार की भी हो सकती है। यदि कोई व्यक्ति दूसरे के विचारो से इतना अधिक प्रभावित है कि अपना मौलिक विचार ही नहीं कर सकता तो उसे हम बौद्धिक रूप से गुलाम कहेंगे। यदि कोई जाति दूसरी जाति को श्रेष्ठ मानकर उसका अन्धानुकरण करती है तो हम उसे मानसिक गुलाम कहंगे। जैसे भारतीय मानसिकता अभी भी अंग्रेजो की गुलाम है। यदि कोई व्यक्ति आर्थिक दृष्टि से दूसरे पर निर्भर है और इस कारण आज़ाद होकर नहीं जी जा सकता तो वह भी एक प्रकार का पराधीन है।

निष्कर्ष-पराधीनता चाहे किसी प्रकार की हो, वह मानव को सच्चे आनन्द से वंचित कर देती है। पराधीन व्यक्ति अथवा देश सम्मानपूर्वक नहीं जी सकता। पराधीनता से बचने का एक ही उपाय है-संघर्ष और बलिदान। आजादी मिलती नहीं, छीनी जाती है। उसके लिए सिर हथेली में लिए हुए युवक चाहिए। अत: जिसे स्वतन्त्रता से जीना हो, उसे बलिदान के लिए तैयार रहना चाहिए।

33. जो तोको काँटा वुवै ताहि बोई तू फूल

हिन्दी का एक प्रसिद्ध दोहा है-

जो तोको काँटा बुवै ताहि बोई तू फूल।
तोहे फूल को फूल है ताको है तिरसूल।

यह दोहा मनुष्य के मनोविज्ञान की गहरी व्याख्या करता है। इसमें यह प्रश्न उठाया गया है कि बुरे कर्म का विरोध बुरे कर्म से किया जाए या अच्छे कर्म से। कीचड़ को कीचड़ से धोया जाए या निर्मल जल से। घृणा को प्रेम से जीता जाए या महाघृणा से? जो हमारे लिए संकट पैदा कर रहा हो, उसके साथ मित्र जैसा आचरण करें या शत्रु जैसा? प्रश्न वास्तव में जटिल है।

साधारणतया देखने में आता है कि लोग ईंट का जवाब पत्थर से देने की वकालत करते हैं। ‘जैसे को तैसा’, ‘सेर के साथ सवा सेर’, ‘तुम बाँके तो हम महाबाँके’ जैसे वाक्य बड़े लोकप्रिय बनते जा रहे हैं। एक दोहा भी प्रचलित हो चला है-

जो तोको काँटा बुवै ताहि बोई तू भाला।
वो पट्ठा क्या याद करे, था पड़ा किसी से पाला।।

यह दोहा क्रोध के विरुद्ध प्रतिक्रोध और प्रतिशोध की वकालत करता है। शायद सरल और स्वाभाविक भी यही है कि आँख उठाकर देखने वालों की दोनों आँखें फोड़ दी जाएँ। जब कोई हमारे विरुद्ध षड्यन्त्र करता है तो हम स्वाभाविक रूप से क्रोध में लाल-पीले हो जाते है। कई बार हमारा क्रोध देखकर षड्यन्त्रकारी डर भी जाता है। तब हमारे मन में यह धारणा पक्की हो जाती है कि ‘डंडे के बल बन्दर नाचे’। परन्तु यह धारणा पूरी तरह सत्य नहीं है।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

मनोविज्ञान यह कहता है कि क्रोध चाण्डाल है तो प्रतिक्रोध महाचाण्डाल। क्रोध को शान्ति से जीता जा सकता है, घृणा को प्रेम से जीता जा सकता है, कीचड़ को निर्मल जल से धोया जा सकता है। यहाँ प्रश्न है कि ‘प्रतिक्रोध’ बड़ा हथियार है या ‘क्षमा’। हमारा विश्वास है कि ‘क्षमा’ बड़ा हथियार है। क्षमा करने से शत्रु मन से लज्जित होता है। प्रतिक्रोध से उसके हृदय में संघर्ष की अग्नि उठती है या भय की भावना जन्म लेती है। दोनों ही भावनाएँ अहितकर हैं। यदि शत्रु ने संघर्ष किया तो परिणाम होता है–अशान्तिा यदि वह भयभीत हो गया, तो फिर अवसर की तलाश में रहेगा और मौका पाते ही आक्रमण करेगा। अत: यह तो काँटे से मुक्ति का अस्थायी प्रबन्ध हुआ। स्थायी प्रबन्ध के लिए शत्रु का हृदय-परिवर्तन होना चाहिए।

मानव का स्वभाव है कि वह अच्छाई के सामने झुकता है। वह मन-ही-मन अच्छाई की इज्जत करता है। यदि शत्रु हमारी भलाई कर दे तो हम डूब मरने को हो जाते हैं। फिर हमारी आँखों में उससे लड़ने की शक्ति नहीं रहती। हम किसी के शत्रु तभी तक रहते हैं, जब तक कि हम उसका बुरा करते है। एक बार भी हमने उसका भला कर दिया या पीठ पीछे उसकी प्रशंसा कर दी तो वह शत्रुता भूलकर हमारे प्रति विनम्र होना शुरू कर देता है। यदि हम शत्रु के दुख में उसकी सहायता के लिए तत्पर हो जाएँ तो वह सारी शत्रुता भूल जाता है। अत: भलाई में न केवल शक्ति है, अपित हृदय को बदल डालने की अद्भुत क्षमता है।

इस दोहे में एक मनोवैज्ञानिक सत्य यह भी बताया गया है कि फूल तो हमेशा ‘फूल’ कहलाएगा किन्तु काँटा ‘त्रिशूल’ बनके चुभेगा। शत्रुता का समय बीत जाने पर अच्छे कर्म करने वाले का सर सदा गौरव से ऊँचा रहेगा। वह सबको बड़े गर्व से अपनी गाथा सुनाएगा, जबकि काँटे बोने वाले का माथा झुका रहेगा। उसे उसके बुरे कर्म सताएँगे। उसके बुरे कर्म ही उसके लिए त्रिशूल जैसी चुभन पैदा करके हृदय छलनी कर देंगे। अतः बुरा करने वाले का भी भला करो। भला आदमी कभी-कभी हार जरूर जाता है किन्तु अन्तिम और स्थायी जीत उसकी ही होती है, आत्मा उसी की प्रसन्न होती है। गहरी नींद उसी को आती है।

34. मन के हारे हार है, मन के जीते जीत

मन की शक्ति-मन बहुत बलवान है। शरीर की सब क्रियाएँ मन पर भी निर्भर करती हैं। यदि मन में शक्ति, उत्साह और उमंग हो तो शरीर भी तेजी से कार्य करता है। अत: व्यक्ति की हार-जीत उसके मन की दुर्बलता-सबलता पर निर्भर है।

दृढ़ संकल्प-यदि मन में दृढ़ संकल्प हो तो दुनिया का कोई संकट व्यक्ति को रोक नहीं सकता। एक कहावत है-‘जाने वाले को किसने रोका है?’ अर्थात् जिसके मन में जाने का संकल्प हो तो कोई भी परिस्थिति उसे जाने से रोक नहीं सकती। विषम परिस्थितियों में से भी संकल्पवान व्यक्ति रास्ता निकाल लेता है।

संघर्ष की क्षमता-किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति का दृढ़-संकल्प होना जरूरी है। गुलामी और आतंक के वातावरण में क्रान्तिकारी किस प्रकार विद्रोह का बिगुल बजा लेते हैं? सूखी रोटियाँ खाकर और कठोर धरती को शय्या बनाकर भी देश को आजाद कराने का कार्य कैसे कर पाए महाराणा प्रताप? वह कौन-सा बल था, जिसके आधार पर मुट्ठीभर हड्डियों वालं महात्मा गाँधी विश्वविजयी अंग्रेजों को देश से बाहर कर सके। निश्चय ही यह थी-मन की सबलता।

विजय के लिए धैर्य आवश्यक-मन की सबलता के लिए सत्य, न्याय और कल्याण के भाव का होना जरूरी है। जिसके मन में सत्य की शक्ति नहीं है, जो न्याय के पक्ष में नहीं है, उसके मन में तेज नहीं आ पाता। अनुचित कार्य करने वाला व्यक्ति आधा मन यूँ ही हार बैठता है। उसके मन में एक छिपा हुआ चोर होता है, जो उसे कभी सफल नहीं होने देता।

मन की स्थिरता, दृढ़ता और धीरता ऐसे गुण हैं जो व्यक्ति को विजय की ओर अग्रसर करते हैं। संकटों की बाढ़ में जो बह जाते हैं, रोने-चिल्लाने लगते हैं, वे कायरों-सा जीवन जीते हुए नष्ट हो जाते हैं। संकटों की उत्ताल तरंगों को सहर्ष झेलकर जो युवक कर्तव्य-मार्ग पर चलते रहते हैं वे ही विजयी होते हैं। कर्मवान युवक का धर्म तो कवि के शब्दों में ऐसा होना चाहिए-

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

जब नाव जल में छोड़ दी
तूफान ही में मोड़ दी
दे दी चुनौती सिन्धु को
फिर धार क्या मंझधार क्या?

कार्य करने से पूर्व ही यदि व्यक्ति का मन शिथिल हो तो फिर विजय प्राप्त हो ही नहीं सकती। बीमार और पराजित मन को हर बाधा अपना शिकार बनाती है। अत: यह बात पूरी तरह सच है कि जीत या हार मन की स्थिति पर निर्भर है।

35. समय अमूल्य धन है
अथवा, समय का सदुपयोग

भूमिका-फ्रैंकलिन का कथन है-‘तुम्हें अपने जीवन से प्रेम है, तो समय को व्यर्थ मत गँवाओ क्योंकि जीक्म इसी से बना है।’ समय को नष्ट करना जीवन को नष्ट करना है। समय ही तो जीवन है। ईश्वर एक बार एक ही क्षण देता है और दूसरा क्षण देने से पहले उसको छीन लेता है। समय ही एक ऐसी वस्तु है जिसे खोकर पुन: प्राप्त नहीं किया जा सकता। समय का कोई मोल नहीं हो सकता। श्रीमन्नारायण ने लिखा
‘समय धन से कहीं अधिक महत्त्वपर्ण है। हम रुपया-पैसा तो कमाते ही हैं और जितना अधिक परिश्रम करे उतना ही अधिक धन कमा सकते हैं। परन्त क्या हजार परिश्रम करने पर भी चौबीस घण्टों में एक भी मिनट बढ़ा सकते हैं? इतनी मल्यवान वस्तु का धन से फिर क्या मुकाबला!’ इससे समय की महत्ता पर स्पष्ट प्रकाश पड़ता है।

समय के सदुपयोग का अर्थ है-उचित अवसर पर उचित कार्य पूरा कर लेना। जो लोग आज का काम कल पर और कल का काम परसों पर टालते रहते हैं, वे एक प्रकार से अपने लिए जंजाल खड़ा करते चले जाते हैं। मरण को टालते-टालते एक दिन सचमुच मरण आ हो जाता है। जो व्यक्ति उपयुक्त समय पर कार्य नही करता, वह समय को नष्ट करता है। एक दिन ऐसा आता है, जबकि समय उसको नष्ट __ कर देता है। जो छात्र पढ़ने के समय नहीं पढ़ते, वे परिणाम आने पर रोते हैं।

समय रुकता नहीं। जिसे उसका उपयोग करना है, उसे तैयार होकर उसके आने का अग्रिम इन्तजार करना चाहिए। जो समय के निकल जाने पर उसके पीछे दौड़ते हैं, वे ज़िन्दगी मे सदा घिसटते-पिटते रहते हैं। समय सम्मान माँगता है। इसलिए कबीर ने कहा है-

काल करे सो आज कर आज करे सो अब।
पल में परलय होगा, बहुरि करेगा कब।।

Bihar Board Class 9 Hindi रचना निबंध लेखन

जो जाति समय का सम्मान करना जानती है, वह अपनी शक्ति को कई गुना । बढ़ा लेती है। यदि सभी गाड़ियाँ अपने निश्चित समय से चलने लगें तो देश में कितनी कार्यकुशलता बढ़ जाएगी। यदि कार्यालय के कार्य ठीक समय पर सम्पन्न हो जाएँ, कर्मचारी समय के पाबन्द हों तो सब कार्य सुविधा से हो सकेंगे। यदि रोगी को ठीक समय पर दवाई न मिले तो उसकी मौत भी हो सकती है। अत: हमें समय की गम्भीरता को समझना चाहिए। गाँधी जी एक मिनट देरी से आने वाले व्यक्ति को क्षमा नहीं करते थे। आप ही सोचिए, सष्टि का यह चक्र कितना नियमित है, कितना समय का पाबन्द है? यदि एक भी दिन धरती अपनी धुरी पर घूमने में देरी कर जाए तो परिणाम क्या होगा? _ विनाश और महाविनाश। अत: हमें समय की महत्ता को समझना चाहिए।

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.2

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.2 Text Book Questions and Answers.

BSEB Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.2

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.2

प्रश्न 1.
एक त्रिभुज ABC की रचना कीजिए, जिसमें BC = 7 cm, ∠B = 75° और AB + AC = 13 cm हो।
उत्तर:
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.2
(1) एक किरण BX खाँची जिसमें रेखाखण्ड BC = 7 cm लिया।
(2) ∠B = 75° बनाया।
∠XBY = 75°
(3) BY से BD = 13 cm लिया।
(4) CD को मिलाया तथा CD का लम्बा अईक साँचा जो BD को A पर काटता है।
(5) AC को मिलाया।
अतः प्राप्त ∆ABC अभीष्ट त्रिभुज है।

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.2

प्रश्न 2.
एक त्रिभुज ABC की रचना कीजिए, जिसमें BC = 8 cm. ∠B = 45° और AB – AC = 3.5 cm हो।
उत्तर:
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.2
रचना:
(1) एक किरण BQ खींची तथा रेखाखण्ड BC = 8 cm लिया।
(2) ∠ABC = 45° बनाया।
(3) BP से BD = 3.5 cm का रेखाखण्ड लिया।
(4) रेखाखण्ड CD को मिलाया।
(5) CD का लम्ब अद्धक RS साँचा जो A पर मिलना है। AC को मिलाया।
अत: प्राप्त ∆ABC अभीष्ट त्रिभुज है।

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.2

प्रश्न 3.
एक त्रिभुज PQR की रचना कीजिए, जिसमें QR = 6 cm, ∠Q = 60° और PR – PQ = 2 cm हो।
उत्तर:
रचना:
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.2
(1) एक किरण QX खींची, जिसमें QR रेखाखण्ड लिया।
(2) ∠YQR = 60° बनाया तथा YQ को YQZ तक बढ़ाया।
(3) QS = 2 cm लिया।
(4) RS को मिलाया।
(5) RS का लाबार्शक खींचा जो QY को P पर काटता है।
(6) PR को मिलाया।
अतः प्राप्त ∆PQR अभीष्ट त्रिभुज है।

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.2

प्रश्न 4.
एक त्रिभुज XYZ की रचना कीजिए, जिसमें ∠Y = 30°, ∠Z = 90° तथा XY+ YZ + ZX = 11 cm हो।
उत्तर:
रचना:
(1) किरण AB स्त्रीची।
(2) बिन्दु पर ∠PAB = 30° तथा विन्दु B पर ∠QBA= 90° बनाया।
(3) ∠PAB तथा ∠QBA के अर्डक खीचे जो परस्पर X पर प्रतिच्छेदित करते हैं।
(4) ST तथा UV खाँचे वो AX तथा BX के लम्बाईक है।
(5) ST, AB को Y पर UV, AB को पर प्रतिच्छेदित करता है।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.2
(6) XY तथा YZ को निलाया।
अत: प्राप्त ∆XYZ अभीष्ट त्रिभुज है।

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.2

प्रश्न 5.
एक सपकोण त्रिभुज की रचना कीजिए, जिसका आधार 12 cm और कर्ण तथा अन्य भुजा का योग 18 cm है।
उत्तर:
रचना:
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.2
(1) एक किरण QX खोची तथा रेखाखण्ड QR लिया।
(2) ∠XQY = 90° बनाया तथा रेखाखण्ड QS लिया। [∵ QS = 18 cm]
(3) RS को मिलाया राधा उसका लम्बअर्डकखौचाजी QY को P पर काटता है।
(4) RP को मिलाया।
अतः प्राप्त ∆PQR अभीष्ट त्रिभुज है।

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.2

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1 Text Book Questions and Answers.

BSEB Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1

प्रश्न 1.
एक दी हुई किरण के प्रारम्भिक बिन्दु पर 90° के कोण की रचना कीजिए और कारण सहित रचना की पुष्टि कीजिए।
उत्तर:
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1 1
रचना:
(1) एक किरण OD खाँची।
(2) O को केन्द्र मानकर किसी भी त्रिज्या *E का चाप (खाँचा) जो किरण OD को A पर कर कारता है।
(3) A को कान्द्र मानकर समान पिच्या का0 एक चाप खींचा जो पहले मकान चाप को बिन्द पर तथा इसी प्रकार B को केन्द्र मानकर चाप खाँचा जो पहले चाचकोर C पर कारता है।
(4) B तथा C को केन्द्र मानकर BC के आधे से अधिक की त्रिज्या लेकर चाप खीचे जो परस्पर विन्दु E पर काटते हैं।
(5) OE को मिलाया। इस प्रकार ∠DOE = 90°.
सत्यापन: AB को मिलाया। तब,
OA = AB = OB (रचना मे)
∴ ∆OAB एक समबाहु त्रिभुज है।
अत: ∠AOB = 60°
अब BC को मिलाया।
OB = BC = OC (रचना से)
∴ ∆OBC भी एक समबाहु त्रिभुज है।
अत: ∠BOC = 60°
∴ OE द्विभाजित करता है ∠BOC को । अत:
∠EOB = 30°
⇒ ∠DOE = ∠AOB + ∠BOE
= 60° + 30° = 90°.

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1

प्रश्न 2.
एक दी हुई किरण के प्रारम्भिक बिन्दु पर 45° के कोण की रचना कीजिए और कारण महित रचना की पुष्टि कीजिए।
उत्तर:
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1 2
(1) एक किरण OA खींचा।
(2) O को केन्द्र मानकर किसी भी त्रिज्या का चाप खींचा। जानकिरण OA को B पर काटता है।
(3) को केन्द्र मानवर समान त्रिया का एक चाप खाँचा जो पहले चाप को C पर तथा C को केन्द्र मानकर चाप खींचा जो पहले चापको D पर काटता है।
(4) C तथा D को केन्द्र मानकर CD के आधे से ज्यादा की त्रिज्या लेकर चापखांचे जो परस्पर विन्दु E पर काटने हैं।
(5) OE को मिलाया। अत: ∠AOE = 90°.
(6) ∠AOE का अर्द्धक OF खींचा। अत: ∠AOF = 45°.
सत्यापन:
∴ ∠AOE = 90° तथा OF अद्धक है ∠AOE का
आतः ∠AOF = \(\frac{1}{2}\) ∠ADE = 45°.

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1

प्रश्न 3.
निम्न मापों के कोणों की रचना कीजिए
(i) 30°
(ii) 22 \(\frac{1°}{2}\)
(iii) 15°.
उत्तर:
रचना:
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1 3
(1) एक किरण OA खाँची।
(2) O को केन्द्र मानकर किसी भी त्रिज्या का चापीच जो किरण OA की B पर कारते हैं।
(3) B को केन्द्र मानकर समान त्रिज्या का एक चाप पांचा जो पहले चाप को C पर काटता है।
(4) B तथा C को केन्द्र मानकर BC की आधी से ज्यादा त्रिज्या लेकर चाप खीचे जो परस्पर बिन्दु D पर कारते हैं।
(5) OD को मिलाया। अत: ∠DOA = 30°

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1

(ii) रचना:
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1 4
(1) ∠BOA = 90° की रचना की।
(2) ∠BOA का अर्द्धक ∠COA बनाया।
अत: ∠COA = 45°
(3) ∠COA का अर्द्धक ∠DOA बनाया।
अतः ∠DOA = 22 \(\frac{1°}{2}\)

(iii) रचना:
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1 5
(1) ∠BOA = 60° की रचना की।
(2) ∠BOA का अर्द्धक ∠BOC = 30° बनाया।
(3) इसी प्रकार ∠BOC का अक ∠BOD = 15°

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1

प्रश्न 4.
निम्न कोणों की रचना कीजिए और चाँद द्वारा मापकर पुष्टि कीजिए।
(i) 75°
(ii) 105°
(iii) 135°
उत्तर:
(i) रचना :
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1 6
(1) एक किरण OA बीची।
(2) ∠AOP = 60° की रचना की।
(3) ∠AOQ = 90° की रचना की।
(4) ∠POQ का अर्द्धक बनाया।
∠POR = \(\frac{1}{2}\) ∠POQ = \(\frac{1}{2}\) (∠AOQ – ∠AOP)
= \(\frac{1}{2}\) (90° – 60°) = \(\frac{1}{2}\) × 30° = 15°
अत: ∠AOR
= ∠AOP + ∠POR
= 60° + 15° = 75°.
सत्यापन: चदि से मापने पर ∠AOR = 75°.

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1

(ii) रचना:
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1 7
(1) एक रेखाखण्ड XYखींचा।
(2) ∠YXF = 120° तथा ∠YXD = 90° की रचना की।
∴ ∠DXF = ∠YXF – ∠YXD
= 120° – 90° = 30°
(3) ∠DXF की अर्द्धक रेखा XE खींची।
अर्थात् ∠DXE = \(\frac{1}{2}\) ∠DXF = \(\frac{1}{2}\) × 30° = 15°
अतः ∠YXE = ∠YXD + ∠DXE
= 90° + 15° = 105°.
सत्यापन : पदि से नापने पर ∠YXE = 105°

(iii) रचना:
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1 8
(1) ∠AOE = 90° बनाया।
⇒ ∠GOE = 90°
(2) ∠GOE का अहंक OF चा।
अर्थात् ∠EOF आकृति 11.8
= \(\frac{1}{2}\) ∠GOE
= \(\frac{1}{2}\) × 90° = 45°
आत; ∠AOF = ∠AOE + ∠EOF
= 90° + 45°= 135°
सत्यापन-चाँद से मापने पर ∠AOF = 135°

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1

प्रश्न 5.
एक समबाहु त्रिभज की रचना कीजिए, जब इसकी भुजा दी हो तथा कारण सहित रचना की पुष्टि कीजिए।
उत्तर:
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1 9
रचना : माना समबाहु त्रिभुज की भुजा 5 cm है।
(1) AB = 5 cm खींची।
(2) A तथा B को केन्द्र मानकर 5 cm त्रिज्या के दो चाप खींचे जो परस्पर बिन्दु C पर काटते हैं।
(3) AC तथा BC को मिलाया।
अतः अभीष्ट ∆ABC एक समयाहु त्रिभुज है।
सत्यापन: रचना से, AB = BC = AC = 5 cm
अत: ∆ABC एक समबाहु त्रिभुज है।

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 11 रचनाएँ Ex 11.1

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3 Text Book Questions and Answers.

BSEB Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3

प्रश्न 1.
आकृति में, ∆ABC की एक माध्यिका AD पर स्थित E कोई विन्दु है। दर्शाइए कि
ar (∆ABE) = ar (∆ACE) है।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3 Q 1
उत्तर:
यहाँ AD त्रिभुज ABC की माध्यिका है। –
⇒ ar (∆ABD) = ar (∆ACD) ……. (1)
इसी प्रकार ED त्रिभुन EBC की माध्यिका है।
⇒ ar (∆BED) = ar (∆CED) ……. (2)
समी- (1) में से समी. (2) को घटाने पर,
ar (∆ABD) = ar (∆BED) = ar (∆ACD) – (∆CED)
ar (∆ABE) = ar (∆ACE).

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3

प्रश्न 2.
∆ABC में, E माध्यिका AD का मध्य बिन्दु है। दर्शाइए कि ar (∆BED) = \(\frac{1}{4}\) ar (∆ABC) है।
उत्तर:
यहाँ AD त्रिभुव ABC की माध्यिका है।
⇒ ar (∆ABD) = ar (∆ACD)
= \(\frac{1}{2}\) ar (∆ABC) ………. (1)
अब BE त्रिभुज ABD को माध्यिका है।
⇒ ar (∆BED) = ar (∆BAE)
= \(\frac{1}{2}\) ar (∆ABD)
⇒ ar (∆BED) = \(\frac{1}{2}\) ar (∆ABD)
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3 Q 2
समी. (1) से मान रखने पर,
ar (∆BED) = \(\frac{1}{2}\) × \(\frac{1}{2}\) ar (∆ABC)
ar (∆BED) = \(\frac{1}{4}\) ar (∆ABC).

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3

प्रश्न 3.
दर्शाइए कि समानर चतुर्भुज के दोनों विकर्ण असे बराबर क्षेत्रफलों वाले चार त्रिभुजों में बांटते हैं।
उत्तर:
ABCD एक समान्तर चतुर्भुज है, अत: इसके विकर्ष AC और BD एक दूसरे को बिन्दु O पर इस प्रकार कारते हैं कि
OA = OC तथा OB = OD
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3 Q 3
एक लम्ब BL B से AC पर खींचने पर,
ar (∆AOB) = \(\frac{1}{2}\) × OA × BL …….. (1)
ar (∆BOC) = \(\frac{1}{2}\) × OC × BL
⇒ ar (∆BOC) = \(\frac{1}{2}\) × OA × BL ………. (2)
(∵ OA = OC)
अत: समी. (1) व (2) से,
ar (∆AOB) = ar (∆BOC)
इसी प्रकार, ar (∆AOB) = ar (∆AOD)
तथा ar (∆AOD) = ar (∆COD)
अतः ar (∆AOB) = ar (∆BOC) = ar (∆COD)
= ar (∆DOA)

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3

प्रश्न 4.
आकृति में, ABC तथा ABD एक ही आधार AB पर बने दो त्रिभुज हैं। यदि रेखाखण्ड CD रेखाखण्ड AB बिन्दु O पर समद्वि भाजित होता है, तो दर्शाइए कि ar (ABC) = ar (ABD) है।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3 Q 4
उत्तर:
∆ACD में
AO माध्यिका है।
ar (∆AOD) = ar (∆AOC) ………. (1)
अब, ∆CBD में BO माध्यिका है।। –
ar (∆BOD) = ar (∆BOC) ……. (2)
समो. (1) व (2) को जोड़ने पर,
ar (∆AOD) + ar (∆BOD) = ar (∆AOC)+ ar (∆BOC)
ar (∆ABD) = ar (∆ABC)

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3

प्रश्न 5.
D, E और Fक्रमशः त्रिभुज ABC की भुजाओं BC, CA और AB के मध्य बिन्दु हैं। दर्शाइए कि-
(i) BDEF एक समान्तर चतुर्भुज है।
(ii) ar (DEF) = \(\frac{1}{4}\) ar (ABC)
(iii) ar (BDEF) = \(\frac{1}{2}\) ar (ABC)
उत्तर:
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3 Q 5
(i) ∆ABC में,
∴ E नपा F क्रमशः भुजा AC चा AB के मध्य बिन्दु हैं।
⇒ EF || CB
∴ E था D. क्रमश: भुजा AC तथा BC के मध्य बिन्दु हैं।
⇒ ED || FB
अत: BDEF एक समान्तर चतुर्भुज है।

(ii) इसी तरह, FDCE और AFDE समान्तर चतुर्भुज है।
∴ ar (FED) = ar (DEF) …….. (1)
(∵ FD, चतुर्भुज FEDH का विकर्ण है।)
ar (CDE) = ar (DEF) ………. (2)
(∵ DE, चतुर्भुज FECD का विकर्ण है।)
ar (AFE) = ar (DEF) ………. (3)
(∵ FE, चतुर्भुज AEDF का विकर्ण है।)
⇒ ar (FBD) = ar (DEF) = ar (CDE) = ar (AFE)
∴ ar(FBD) + ar (DEF) + ar (CDE)+ar (AFE) = ar (ABC)
∴ 4ar (DEF) = ar (ABC)
⇒ ar (DEF) = \(\frac{1}{4}\) ar (ABC)

(iii) ∴ ar (DEF) = \(\frac{1}{4}\) ar (ABC) [∵ भाग (ii) से]
2ar (DEF) = \(\frac{1}{2}\) ar (ABC)
ar (DEF)+ ar (DEF) = \(\frac{1}{2}\) ar (ABC)
ar (DEF) + ar (BFD) = \(\frac{1}{2}\) ar (ABC)
ar (BDEF) = \(\frac{1}{2}\) ar (ABC).

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3

प्रश्न 6.
पाठ्य पुस्तक में दी गई आकृति में, चतुर्भुज ABCD के विकर्ण AC और BD परस्पर बिन्दु ० पर इस प्रकार प्रतिच्छेद करते हैं कि OB = OD है। यदि AB = CD है, तो दहिए कि-
(i) ar (DOC) = ar(AOB)
(ii) ar (DCB) = ar (ACB)
(iii) DA ||CB या ABCD एक समान्तर चतुर्भुज है।
उत्तर:
रचना करें DN LAC और BM ⊥ AC
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3 Q 6
(i) ∆DON और ABOM में,
∠DNO = ∠BMO = 90° (रचना में)
OD = OB (दिया है।)
∠DON = ∠BOM (कधिर सम्मुख कोण)
∴ AAS सर्वांगसमता से,
∠DON ≅ ∠BOM
⇒ DN = BM
तथा ar (∆DON) = ar (∆BOM) ……. (1)
अब ∆DCN और ∆BAM में,
∠DNC = ∠BMA = 90°
DN = RM (सिद्ध किया है।)
DC = AB (दिया है।)
∴ RHS सर्वांगसमता से,
∆DCN ≅ ∆BAM
⇒ ar (∆DCN) = (∆BAM) ………. (2)
समी- (1) व (2) को जोड़ने पर,
ar (∆DON) + ar (∆DCN)
= ar (∆BOM) + ar (∆BAM)
अत: ar (∆DOC) = ar (∆AOB).

(ii) ar (∆DOC) = ar (∆AOB) [भाग (i) मे]
दोनों तरफ ar (∆COB) जोड़ने पर,
ar (∆DOC) + ar (∆COB)
= ar (∆AOB) + ar (∆COB)
⇒ ar (DCB) = ar (ACB).

(iii) ∆DCB और ∆ACB के क्षेत्रफल और आधार समान हैं। अत: उनके त्रिभुज समान्तर रेखाओं के मध्य स्पिन होंगे।
अत: DA || CB अर्थात्, ABCD एकसमान्तर चतुर्भुज है।

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3

प्रश्न 7.
विन्दु D और E क्रमश: ∆ABC की भुजाओं AB और AC पर इस प्रकार स्थित है कि
ar (∆DBC) = ar (∆EBC) है। दर्शावए कि DE || BC है।
उत्तर:
यहाँ ar (∆DBC) = ar (∆EBC)
दोनों त्रिभुजों के आधार समान है।
∴ ∆DBC तथा ∆EBC समान समान्तर रेखाओं के बीच बने हैं।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3 Q 7
DE || BC.

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3

प्रश्न 8.
XY त्रिभुज ABC की भुजा BC के समानतर एक रेखा है। यदि BE || AC और CF || AR रेखा XY से क्रमश: E और F पर मिलती हैं, तो दर्शाइए कि-
ar (∆ABE) = ar (∆ACF).
उत्तर:
यहाँ XY || BC ⇒ EY || BC
BE || AC ⇒ BE || CY
⇒ BCYE एक समानार चतुर्भुव है।
तथा CE || BS ⇒ CF || Bx
XY || BC ⇒ XF || BC
⇒ BCFX एक समान्तर चतुर्भुज है।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3 Q 8
यहाँ चतुर्भुज समान आधार BC तथा समान्तर रेखा BC तथा EF के मध्य है।
⇒ ar (BCEX) = ar (BCYE) …….. (1)
यहाँ ∆ABE तथा चतुर्भुज BCYE आधार BE तथा समान्तर रेखा AC के बीच में है।
अतः ar (∆ABE) = \(\frac{1}{2}\) ar (BCYE) ……. (2)
इसी तरह ar (ACF) = \(\frac{1}{2}\) ar (BCFX) ……… (3)
समी. (1), (2) व (3) से,
ar (∆ABE) = ar (∆ACF).

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3

प्रश्न 9.
समान्तर चतुर्भुज ABCD की एक भुजा AB को एक बिन्दु तक बढ़ाया गया है। A से होकर CP के समान्तर खींची गई रेखा बढ़ाई गई CB को Q ए पर मिलती है और फिर समान्तर चतुर्भुज PBQR को पूरा किया गया है (पाठ्य पुस्तक में आकृति देखिए)। दर्शाइए कि
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3 Q 9
ar (ABCD) = ar (PBQR) है।
उत्तर:
AC और PQ को मिलाने पर,
∆ACQ तथा ∆AQP दाना आधार AQ पर तथा समान्तर रेसा AQ और CP के मध्य में बने हैं।
∴ ar (∆ACQ)
= ar (∆AQP)
⇒ ar (∆ACQ) – ar (∆ABQ)
= ar (∆AQP) – ar (∆ABQ)
⇒ ar (∆ABC) = ar (∆QBP) ……… (1)
यहाँ AC तमा PQ क्रमश: चतुर्भुज ABCD तथा BQRP के विकर्ण है।
⇒ 2 ar (∆ABC) = ar (ABCD] ………. (2)
तथा 2 ar (BPQ) = ar (BPRQ) ………. (3)
समी. (2) व (3) से,
ar (ABCD) = ar (PBQR)

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3

प्रश्न 10.
एक समलम्ब ABCD, जिसमें AB || DC है. के विकर्ण AC और BD परस्पर O पर प्रतिच्छेद करते हैं। दर्शाइए कि ar (∆AOD) = ar (∆BOC) है।
उत्तर:
∆ABD तया ∆ABC आधार AB पर तघा समान्तर रेखा AB और DC के मध्य बने हैं।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3 Q 10
= ar (∆ABD) = ar (∆ABC)
⇒ ar (∆ABD) = ar (∆AOB)
= ar (∆ABC) = ar (∆AOB)
अतः ar (∆AOD) = ar (∆BOC)

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3

प्रश्न 11.
आकृति में, ABCDE एक पचभुज है। B से होकर AC के समान्तर खींची गई रेखा बढ़ाई गई DC को F पर मिलती है। दर्शाइए कि-
(i) ar (∆ACB) = ar (∆ACF)
(ii) ar (AEDF) = ar (ABCDE).
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3 Q 11
उत्तर:
(i) ∆ACB तथा ∆ACF समान आधार AC तषा समान्तर रेखा AC और BF के योच में बने हैं।
अत: ar (∆ACR) = ar (∆ACF).

(ii) ar (∆ACB) = ar (∆ACF)
दोनों तरफ ar (CDEA) जोड़ने पर,
ar (∆ACB) + ar (CDEA)
= ar (∆ACF) + ar (CDEA)
ar (ABCDE) = ar (AEDF).

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3

प्रश्न 12.
गाँव के एक निवासी इतवारी के पास एक चतुभुजाकार भूखण्ड था। उस गाँव की ग्राम पंचायत ने उसके भूखण्ड के एक कोने से उसका कछ भाग लेने का निर्णय लिया ताकि वहाँ एक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया जा सके। इतवारी इस प्रस्ताव को इस प्रतिबन्ध के साथ स्वीकार कर लेता है कि उसे इस भाग के बदले उसी भूखण्ड के संलग्न एक भाग ऐसा दे दिया जाए कि उसका भूखण्ड त्रिभुजाकार हो जाए। स्पष्ट कीजिए कि इस प्रस्ताव को किस प्रकार कार्यान्वित किया जा सकता है।
उत्तर:
माना ABCD एक चतुर्भुजाकार भूखण्ड है। (देखिए आकृति)
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3 Q 12
AC को मिलाया।
एक रेखा DE || AC खांची तपा AB को आगे बढ़ाएँ और CE से मिलाएँ।
अतः इतवारी अपने चतुर्भुजाकार भूखण्ड से ACD ग्राम पंचायत को देगा तथा बदले में भूखण्ड ACE लेगा। इस प्रकार उसका भूखण्ड EBC झे जाएगा। जोकि त्रिभुजाकार है तथा क्षेत्रफल में मूल भूखण्ड के बराबर है।
यहाँ ∆ACE तथा ∆ACD समान आधार AC तथा समान्तर रेखा AC और ED के बीच बने है।
∴ (∆ACE) = ar (∆ACD) ……… (1)
अब, ar (ABCD) = ar (ABC) + ar (ACD)
= ar (ABC) + ar (ACE)
[समी. (1) से]
= ar (EBC)
∴ ar (ABCD) = ar (EBC).

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3

प्रश्न 13.
ABCD एक समलम्य है, जिसमें AB || DC है। AC के समान्तर एक रेखा AB को X पर और BC को Y पर प्रतिच्छेद करती है। सिद्ध कीजिए कि ar (ADX) = ar (ACY) है।
उत्तर:
∆AXD तथा ∆AXC समान आधार AX तथा समान्तर रेखा AX और CD के मध्य अने हैं।
∴ ar (∆ADX) = ar (∆ACX) ………. (1)
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3 Q 13
दिया है, AC || XY
∆ACY तथा ∆ACX सनान आधार AC तथा समान्तर रेखा AC तथा XY के मध्य बने हैं।
∴ ar (∆ACY) = ar (∆ACX) …….. (2)
समी. (1) व (2) से,
ar (∆ADX) = ar (∆ACY).

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3

प्रश्न 14.
आकृति में AP || BQ || CR है। सिद्ध कीजिए कि ar (AQC) = ar (PBR) है।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3 Q 14
उत्तर:
दिया है, AP || BQ
∆ABQ नया ∆PBQ समान आधार BQ तथा समान्तर रेखा AP और BQ के मध्य में हैं।
∴ ar (∆ABQ) = ar (∆PBQ) ……… (1)
दिया है, BQ || CR
∆BQC तथा ∆BQR समान आधार BQ तथा समान्तर रेखा BQ और CR के मध्य में है।
∴ ar (∆BQC) = ar (∆BQR) ……… (2)
समी. (1) व (2) को जोड़ने पर,
ar (∆ABQ) + ar (∆BQC)
= ar (∆PBQ) + ar (∆BQR)
ar (∆AQC) = ar (∆PBR).

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3

प्रश्न 15.
चतुर्भुज ABCD के विकणं AC और BD परस्पर बिन्दु O पर इस प्रकार प्रतिच्छेद करते है कि ar (∆AOD) = ar (∆BOC) है। सिद्ध कीजिए कि ARCD एक समलम्य है।
उत्तर:
दिया है, ar (∆AOD) = ar (∆BOC)
⇒ ar (∆AOD) + ar (∆DOC)
= ar (∆BOC) + ar (∆DOC)
[दोनों तरफ ar (∆DOC) जोड़ने पर]
⇒ ar (ADC) = ar (∆BDC)
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3 Q 15
अतः ∆ADC और ∆BDC समान क्षेत्रफल के है तथा समान आधार पर हैं।
∴ AB || DC
अत: ABCD एक समलम्ब है।

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3

प्रश्न 16.
आकृति में ar (∆DRC) = ar (∆DPC) है और ar (∆BDP) = ar (∆ARC) है। दर्शाइए कि दोनों चतुर्भुज ABCD और DCPR समलम्ब हैं।
Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3 Q 16
उत्तर:
ar (∆DRC) = ar (∆DPC) ……… (1)
बोनों आधार DC पर बने हैं अर्थात् DC || RP
⇒ DCPR एक समलम्ब है।
∴ ar (∆BDP) = ar (∆ARC) …….. (2)
समी. (2) में से समी. (1) को पटाने पर,
ar (∆RDP) = ar (∆DPC) = ar (∆ARC) = ar (∆DRC)
⇒ ar (∆BDC) = ar (∆ADC)
दोनों आधार CD पर बने हैं अर्थात् AB || CD
⇒ ABCD एक समलम्ब है।

Bihar Board Class 9 Maths Solutions Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल Ex 9.3